ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 11 - मात्रक, विमाएँ और मापन PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 3

2013–2026 के 225 प्रश्न। विमाएँ सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

225प्रश्न
6टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 14% मध्यम 45% कठिन 40%

STD 11 - मात्रक, विमाएँ और मापन के सभी प्रश्न

नए पहले

225 में से 101–150 प्रश्न

  1. 101. किसी वृत्त की समीकरण \(\mathrm{x}^2+\mathrm{y}^2=\mathrm{a}^2\), हैं जहां \(\mathrm{a}\) त्रिज्या है। मूलबिन्दु का मान \((0,0)\), से बदलने पर यदि समीकरण परिवर्तित होती है तो नए समीकरण \((x-A t)^2+\left(y-\frac{t}{B}\right)^2=a^2\) में \(A\) एवं \(B\) की सही विमाएं ज्ञात कीजिए। \(t\) की विमाएं \(\left[\mathrm{T}^{-1}\right]\) है। 2023 मध्यम
  2. 102. कोई भौतिक राशि \(\mathrm{P}\) निम्न प्रकार दी गई है : \(P=\frac{a^2 b^3}{c \sqrt{d}}\) \(a, b, c\) एवं \(d\) को मापने में हुई प्रतिशत त्रुटि क्रमशः \(1 \%, 2 \%, 3 \%\) एवं \(4 \%\) है। राशि \(\mathrm{P}\) को मापनें में हुई प्रतिशत त्रुटि होगी: 2023 आसान
  3. 103. कुछ गैसों की अवस्था की समीकरण \(\left(P+\frac{a}{V^2}\right)\) \((V-b)=R T\) से प्रदर्शित होती है, जहाँ \(P\) दाब, \(\mathrm{V}\) आयतन, \(\mathrm{T}\) ताप तथा \(a, b, R\) नियतांक हैं। \(\frac{b^2}{a}\) के समतुल्य विमीय सूत्र वाली भौतिक राशि होगी: 2023 कठिन
  4. 104. नीचे दो कथन दिये गये है: एक को अभिकथन \(A\) तथा दूसरे को कारण \(R\) से चिन्हित किया जाता है। अभिकथन \(A\) : \((5 \pm 0.1) \mathrm{mm}\) त्रिज्या एवं एक निश्चित घनत्व की एक गोलाकार वस्तु एक नियत घनत्व के द्रव में गिर रही है। इसके सीमान्त वेग की गणना में प्रतिशत त्रुटि \(4 \%\) है। कारण \(R\) : द्रव में गिरती हुई गोलाकार वस्तु का सीमान्त वेग इसकी त्रिज्या के व्युत्क्रमानुपाती होता है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। 2023 मध्यम
  5. 105. नीचे दों कथन दिए गए है: कथन \(I\) : खगोलीय इकाई \((\mathrm{Au})\) पारसैक \((\mathrm{Pc})\) एवं प्रकाश वर्ष (\(ly\)) खगोलीय दूरियाँ मापने के लिए इकाईयाँ हैं। कथन \(II\) : \(\mathrm{Au}<\) पारसैक \((\mathrm{Pc})<\) \(ly\) उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
  6. 106. पानी में उत्पन्न तरंग की चाल \(v=\lambda^a g^b \rho^c\) द्वारा दी गई है, जहाँ \(\lambda, g\) एवं \(\rho\) क्रमशः तरंग का तरंगदैर्ध्य, गुरुत्वीय त्वरण एवं पानी का घनत्व हैं। \(a, b\) एवं \(c\) का मान क्रमश: है: 2023 मध्यम
  7. 107. समीकरण \(\left[X+\frac{a}{Y^2}\right][Y-b]=\mathrm{R} T\), में \(X\) दाब है, \(Y\) आयतन, \(\mathrm{R}\) सार्वत्रिक गैस नियतांक है और \(\mathrm{T}\) तापमान है। अनुपात \(\frac{a}{b}\) के तुल्य भौतिक राशि है: 2023 कठिन
  8. 108. सूची \(I\) का सूची \(II\) के साथ मिलान करें।
    सूची-\(I\) सूची-\(II\)
    \(A\)  बल आघूर्ण \(I\)  \(\mathrm{ML}^{-2} \mathrm{~T}^{-2}\)
    \(B\)  प्रतिबल \(II\)  \(\mathrm{ML}^{2} \mathrm{~T}^{-2}\)
    \(C\)   दाब प्रवणता \(III\)   \(\mathrm{ML}^{-1} \mathrm{~T}^{-1}\)
    \(D\)  श्यानता गुणांक \(IV\)  \(\mathrm{ML}^{-1} \mathrm{~T}^{-2}\)
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिये।
    2023 मध्यम
  9. 109. सूची \(I\) का सूची \(II\) से मिलान कीजिए।
    List \(I\) List \(II\)
    \((A)\)यंग प्रत्यास्थता गुणांक \((\mathrm{Y})\) \((I)\) \(\left[ M L ^{-1} T ^{-1}\right]\)
    \((B)\)श्यानता गुणांक ( \(\eta\) ) \((II)\) \(\left[ M L ^2 T ^{-1}\right]\)
    \((C)\) प्लांक नियतांक (h) \((III)\) \(\left[ M L ^{-1} T ^{-2}\right]\)
    \((D)\)कार्य फलन \((\phi)\) \((IV)\) \(\left[ M L ^2 T ^{-2}\right]\)
    निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
    2023 मध्यम
  10. 110. सूची\(-I\) का सूची\(-II\) से मिलान करें।
    सूची \(-I\) सूची \(-II\)
    \((A)\) पृष्ठ तनाव \((I)\) \(Kg m ^{-1} s ^{-1}\)
    \((B)\) दाब \((II)\) \(Kg ms^{-1 }\)
    \((C)\) श्यानता \((III)\) \(Kg m ^{-1} s ^{-2}\)
    \((D)\) आवेग \((IV)\) \(Kg s ^{-2}\)
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुने।
    2023 मध्यम
  11. 111. सूची \(-I\) का सूची \(-II\) से मिलान करें।
    सूची \(-I\) सूची \(-II\)
    \((A)\) कोणीय संवेग \((I)\) \(\left[ ML ^2 T ^{-2}\right]\)
    \((B)\) बलाघूर्ण \((II)\) \(\left[ ML ^{-2} T ^{-2}\right]\)
    \((C)\) प्रतिबल \((III)\) \(\left[ ML ^2 T ^{-1}\right]\)
    \((D)\) दाब प्रवणता \((IV)\) \(\left[ ML ^{-1} T ^{-2}\right]\)
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
    2023 मध्यम
  12. 112. सूची \(I\) का सूची \(II\) से मिलान करें।
    सूची \(I\) सूची \(II\)
    \(A\). स्प्रिंग नियतांक \(I\).\(\left(\mathrm{T}^{-1}\right)\)
    \(B\). कोणीय चाल \(II\).\(\left(\mathrm{MT}^{-2}\right)\)
     \(C\). कोणीय संवेग \(III\).\(\left(\mathrm{ML}^2\right)\)
    \(D\).जड़त्वाघूर्ण  \(IV\). \(\left(\mathrm{ML}^2 \mathrm{~T}^{-1}\right)\)
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
    2023 मध्यम
  13. 113. सूची \(I\) को सूची \(II\) से मिलाइये।
    सूची \(-I\) (भौतिक राशियां) सूची\(-II\) (विभीय सूत्र)
    \((A)\) दाब प्रवणता \((I)\) \(\left[ M ^0 L ^2 T ^{-2}\right]\)
    \((B)\) ऊर्जा घनत्व \((II)\) \(\left[ M ^1 L ^{-1} T ^{-2}\right]\)
    \((C)\) वैद्युत क्षेत्र \((III)\) \(\left[ M ^1 L ^{-2} T ^{-2}\right]\)
    \((D)\) गुप्त ऊष्मा \((IV)\) \(\left[ M ^1 L ^1 T ^{-3} A ^{-1}\right]\)
    नीचे दिये गये विकल्पों से सही उत्तर चुनिएँ:
    2023 मध्यम
  14. 114. यदि गति \(( V )\), त्वरण \(( A )\) तथा बल \(( F )\) को मूल भौतिक इकाइयाँ मानें तो, यंग प्रत्यास्थता गुणांक की विमा होगी। 2023 कठिन
  15. 115. यदि प्रकाश का वेग \((c)\), गुरुत्वाकर्षण नियतांक \((G)\) तथा प्लांक नियतांक \((h)\) को मूल मात्रक माना जाए तब नई पद्धति में द्रव्यमान की विमा होगी 2023 कठिन
  16. 116. यदि \(\mathrm{R}, \mathrm{X}_{\mathrm{L}}\). तथा \(\mathrm{X}_{\mathrm{C}}\) क्रमशः प्रतिरोध, प्रेरकीय प्रतिघात एवं धारतीय प्रतिघात को निरूपित करते है तो निम्न में से कौनसा विमाहीन है? 2023 आसान
  17. 117. अनोन्य प्रेरकत्व की विमा है- 2022 मध्यम
  18. 118. असमान विमाओं वाली भौतिक राशियों के युग्म की पहचान कीजिए- 2022 मध्यम
  19. 119. \(\left(\frac{ B ^2}{\mu_0}\right)\) की विमायें होगी : (यदि \(\mu_0\) : मुक्त आकाश की चुम्बकशीलता, एवं \(B\) : चुम्बकीय क्षेत्र) 2022 मध्यम
  20. 120. एक \(0.5\,mm\) पिच वाले पेंचमापी (स्क्रूगेज) का प्रयोग एक \(6.8\,cm\) लम्बे एकसमान तार का व्यास नापने में किया जाता है। इस माप में मुख्य पैमाने का पाठ्यांक \(1.5\,mm\) एवं वृत्तीय पैमाने का पाठ्यांक \(7\) है। तार के वक्र पृष्ठ क्षेत्रफल का उपयुक्त सार्थक अंक तक मापा गया मान \(.........cm^{2}\) होगा : [पेंचमापी के वृत्तीय पैमाने पर \(50\) विभाजन है] 2022 कठिन
  21. 121. एक \(1\,m\) यथार्थ लम्बाई के तार के यंग नियतांक ज्ञात करने के प्रयोग में, जब एक \(1\,kg\) द्रव्यमान का भार लगाया जाता है, तो तार की लम्बाई में \(\pm 0.02\,mm\) की अनियतता के साथ \(0.4\,mm\) की वृद्धि मापी जाती है। तार का व्यास \(\pm 0.01\,mm\) की अनियतता के साथ \(0.4\,mm\) मापा जाता है। यदि यंग नियतांक मापने में आयी त्रुटि \((\Delta Y )\) \(x \times 10^{10} Nm ^{-2}\) है, तो \(x\) का मान होगा। [माना \(g =10\,m / s ^2\) ] 2022 कठिन
  22. 122. एक चाँदी के तार का द्रव्यमान \((0.6\,\pm 0.006)\,g\), त्रिज्या \((0.5\,\pm 0.005)\,mm\) तथा लम्बाई \((4\,\pm\,0.04)\,cm\) हैं। इसके घनत्व के मापन में अधिकतम प्रतिशत त्रुटि \(......\,\%\) होगी: 2022 मध्यम
  23. 123. एक चल सूक्ष्मदर्शी के मुख्य पैमाने पर प्रति सेंटीमीटर \(20\) विभाजन हैं जबकि इसके वर्नियर पैमाने पर कुल \(50\) विभाजन हैं। यदि वर्नियर पैमाने के \(25\) विभाजन, मुख्य पैमाने के \(24\) विभाजनों के बराबर हैं, तो चल सूक्ष्मदर्शी का अल्पतमांक \(............\,cm\) होगा 2022 मध्यम
  24. 124. एक चलायमान सूक्ष्मदर्शी का उपयोग काँच की पट्टिका का अपवर्तनांक ज्ञात करने के लिये किया जाता है। यदि मुख्य पैमाने पर \(1\,cm\) में \(40\) भाग है तथा वर्नियर पैमाने पर \(50\) भाग, मुख्य पैमाने पर \(49\) भाग के तुल्य है तो इस सूक्ष्मदर्शी का अल्पतमांक \(..........\times 10^{-6} m\) है: 2022 मध्यम
  25. 125. एक विमाहीन राशि \(P\) के लिये व्यंजक \(P =\frac{\alpha}{\beta} \log _{ e }\left(\frac{ kt }{\beta x }\right)\) द्वारा दिया जाता है, जहाँ \(\alpha\) तथा \(\beta\) नियतांक है, \(x\) दूरी एवं \(k\) बोल्ट्जमान नियतांक है तथा \(t\) तापमान है, तो राशि \(\alpha\) की विमाएँ होगी : 2022 मध्यम
  26. 126. एक वर्नियर कैलीपर्स में, वर्नियर पैमाने के \(10\) विभाजन, मुख्य पैमाने के \(9\) विभाजनों के बराबर है। जब वर्नियर कैलीपर्स के दोनों जबड़े एक-दूसरे को स्पर्श करते हैं, तो वर्नियर पैमाने का शून्य, मुख्य पैमाने के शून्य के बायें ओर विस्थापित हो जाता है और वर्नियर पैमाने का चौथा विभाजन मुख्य पैमाने के पाठ के एकदम संपाती होता है। मुख्य पैमाने का एक विभाजन \(1\,mm\) के बराबर है। किसी गोलीय पिण्ड का व्यास मापते समय पिण्ड को दोनों जबड़ों के बीच में रखा जाता है। अब यह पाया गया कि वर्नीयर पैमाने का शून्यांक, मुख्य पैमाने के \(30\) वें एवं \(31\) वें विभाजनों के मध्य प्राप्त होता है एवं वर्नियर पैमाने का छठा \((6^{th})\) विभाजन, मुख्य पैमाने के पाठ के एकदम संपाती है। गोलीय पिण्ड का व्यास \(......\,cm\) होगा : 2022 कठिन
  27. 127. एक वर्नियर केलीपर्स में मुख्य पैमाने पर प्रत्येक \(cm\) को पैमाने \(20\) बराबर भाग में विभाजित किया गया है। यदि वर्नियर पैमाने का \(10\) वॉ भाग मुख्य पैमाने के \(9\) वें भाग के साथ संपाती है तो वर्नियर नियतांक का मान \(\ldots . . \times 10^{-2}\,mm\) में ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
  28. 128. इकाइयों की दो पद्धतियों \(1\) व \(2\) में वेग \((v)\) तथा त्वरण \((a)\) क्रमश: \(v _2=\frac{ n }{ m ^2} v _1\) एवं \(a _2=\frac{ a _1}{ mn }\) के अनुसार संबंधित है। यहाँ \(m\) तथा \(n\) नियतांक हैं तो दूरी तथा समय हेतु दोनों पद्धतियों में क्रमश: संबंध है 2022 कठिन
  29. 129. किसी भौतिक राशि का SI मात्रक पास्कल सेकण्ड है तो इस राशि का विमीय सूत्र होगा- 2022 मध्यम
  30. 130. किसी टॉर्कमीटर (बलाघूर्ण मापी) को द्रव्यमान, लम्बाई एवं समय के मानकों के सापेक्ष में अंशशोधित (कैलिब्रेट) किया गया है, जिनमें प्रत्येक की शुद्धता \(5 \%\) है। अंशशोधन के पश्चात्, इस टॉर्कमीटर में मापे गए बलाघूर्ण की परिणामी शुद्धता होगी \(...........\%\) 2022 मध्यम
  31. 131. नीचे दो कथन दिए गए हैं : इनमें से एक 'अभिकथन (A)' द्वारा एवं दूसरा 'कारण (R)' द्वारा निरूपित है। अभिकथन \((A)\) : किसी द्रव की बूँद के दोलन का आवर्तकाल, पृष्ठ तनाव \(( S )\) पर निर्भर करता है। यदि द्रव का घनत्व \(\rho\) एवं बूँद की त्रिज्या \(r\) तो \(T\) \(= k \sqrt{ pr ^3 / s }\) विमाओं के अनुसार सही है। जहाँ \(K\) विमाविहीन है। कारण \((R)\) : विमीय विश्लेषण करने पर, हमें \(R.H.S.\) (दाहिनी हाथ की तरफ) पर, समय की विमा से अलग विमा प्राप्त होती है। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें 2022 मध्यम
  32. 132. निम्न में से किन भौतिक राशियों की विमाएँ समान हैं? 2022 कठिन
  33. 133. प्रतिरोध, धारा एवं विद्युत परिपथ में धारा प्रवाह के समय के मापन में आई प्रतिशत त्रुटियाँ क्रमशः \(1 \%, 2 \%\) एवं \(3 \%\) हैं। अपव्ययित ऊष्मा के मापन में हर्ई अधिकतम प्रतिशत त्रटि का मान होगा 2022 आसान
  34. 134. प्रयोगशाला में एक विद्यार्थी स्क्रूगेज द्वारा तार की मौटाई मापता है। पाट्यांक \(1.22\,mm , 1.23\,mm\), \(1.19\,mm\) तथा \(1.20\,mm\) है। यदि प्रतिशत त्रुटि \(\frac{ x }{121} \%\) तो \(x\) का मान ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
  35. 135. स्क्रूगज (पेंचमापी) द्वारा किसी तार का व्यास मापने के प्रयोग में, निम्नलिखित अवलोकन प्राप्त हुए : \((a)\) एक पूर्ण घूर्णन में, पेंच मुख्य पैमाने पर \(0.5\,mm\) घूमता है। \((b)\) वृत्तीय पैमाने पर कुल विभाजनों की संख्या \(50\) है। \((c)\) मुख्य पैमाने का पाठ्यांक \(2.5\,mm\) है। \((d)\) वृत्तीय पैमाने का \(45\) वाँ विभाजन, पिच की रेखा में है। \((e)\) यंत्र की ऋणात्मक त्रुटि \(0.03\,mm\) है। तो तार के व्यास का मान \(....\,mm\) होगा :
    2022 मध्यम
  36. 136. समान विमाओं वाली भौतिक राशियों के युग्म की पहचान करें। 2022 मध्यम
  37. 137. सरल लोलक का उपयोग करते हुए, गुरूत्वीय त्वरण \(( g )\) को ज्ञात करने के किसी प्रयोग में,\(1\) सेकण्ड रिसोल्यूशन (विभेदन काल) वाली घड़ी के \(100\) दोलनों के समय से मापा गया आवर्तकाल \(0.5\,s\) आता है। यदि मापी गई लम्बाई का मान \(10 cm\) है जिसमें ज्ञात शुद्धि \(1\,mm\) है। \(g\) के परिकलित मान में प्राप्त शुद्धता \(x \%\) है। \(x\) का मान है। 2022 मध्यम
  38. 138. सूची \(I\) का सूची \(II\) से मिलान कीजिए 
      सूची \(I\)   सूची \(II\)
    \((A)\) बलाघूर्ण \((I)\) \(Nms^{-1}\)
    \((B)\) प्रतिबल \((II)\) \(J\,kg^{-1}\)
    \((C)\) गुप्त ऊष्मा \((III)\) \(Nm\)
    \((D)\) शक्ति \((IV)\) \(Nm^{-2}\)
    नीचे दिए विकल्पों से सही उत्तर चुनें :
    2022 मध्यम
  39. 139. सूर्य की पृथ्वी से दूरी \(1.5 \times 10^{11}\,m\) है तथा पृथ्वी से देखने पर सूर्य का कोणीण व्यास \((2000)\,s\) है। सूर्य का व्यास होगा- 2022 मध्यम
  40. 140. ऊर्जा घनत्व का व्यंजक निम्नवत है \(u =\frac{\alpha}{\beta} \sin \left(\frac{\alpha x }{ kt }\right)\), जहाँ \(\alpha\) एवं \(\beta\) स्थिरांक हैं, \(x\) विस्थापन है, \(k\) वोल्टजमैन स्थिरांक है एवं \(t\) तापमान है। \(\beta\) की विमाऐं होंगी : 2022 कठिन
  41. 141. वांडर वॉल समीकरण \(\left[ P +\frac{ a }{ V ^2}\right][ V - b ]= RT\); में \(P\) दाब है, \(V\) आयतन है, \(R\) सर्वत्रिक गैस नियतांक है एवं \(T\) तापमान है। नियतांक का अनुपात \(\frac{ a }{ b }\) विमीय रूप से किसके समान है ? 2022 मध्यम
  42. 142. वर्नियर कैलिपर्स के मुख्य पैमाने का एक विभाजन \(1\,mm\) का पाठ देता है एवं वर्नियर पैमाने के \(10\) विभाजन मुख्य पैमाने के \(9\) विभाजनों के समान हैं। जब इस यंत्र के दोनों जबड़े आपस में एक-दूसरे को छूते हैं, तो वर्नियर पैमाने का शून्य, मुख्य पैमाने के शून्य के दायीं ओर पड़ता है, एवं इसका चौथा विभाजन मुख्य पैमाने के एक विभाजन के संपाती होता है। जब जबड़ों के बीच एक गोलाकार गोलक को कसा जाता है, तो वर्नियर पैमाने का शून्य \(4.1\,cm\) एवं \(4.2\,cm\) के बीच पड़ता है एवं छटाँ वर्नियर विभाजन, मुख्य पैमाने के विभाजन के संपाती होता है, गोलक का व्यास \(..........10^{-2} cm\) होगा। 2022 कठिन
  43. 143. वर्नियर कैलियर का वर्नियर नियतांक \(0.1\,mm\) तथा शून्यांक त्रुटि \((-0.05)\,cm\) है। एक गोले का व्यास नापते समय इसके मुख्य पैमाने का पाठ्यांक \(1.7\,cm\) है तथा वर्नियर के \(5\) भागो के साथ संपाती होता है तो सही व्यास \(...........\times 10^{-2}\,cm\) होगा । 2022 मध्यम
  44. 144. यदि \(L , C\) तथा \(R\) क्रमश: स्वप्रेरण, धारिता और प्रतिरोध है तो निम्न में से किसकी विमा समय की विमा नहीं है ? 2022 मध्यम
  45. 145. यदि संवेग \([ P ]\), क्षेत्रफल \([ A ]\) एवं समय \([ T ]\) का प्रयोग मूलभूत राशियों की तरह किया जाए, तो श्यानता गुणांक का विमीय सूत्र होगा : 2022 मध्यम
  46. 146. यदि, \(Z =\frac{ A ^2 B ^3}{ C ^4}\), तब \(Z\) में सापेक्षिक न्रुटि होगी : 2022 आसान
  47. 147. यहाँ दो कथन दिये गये है। पहला कथन \(A\) है और दूसरा कारण \(R\) है।
    कथन \(A\) : दाब \(( P )\) तथा समय \(( t )\) के गुणनफल की विमा, श्यानता गुणांक की विमा के समान होती है।
    कारण \(R:\) श्यानता गुणांक \(=\) बल \(/\) वेग प्रवणता 
    प्रश्न: निम्न विकल्प में सही का चयन कीजिए-
    2022 मध्यम
  48. 148. \(z = a ^2 x ^3 y ^{\frac{1}{2}}\) के लिए, जहाँ \(a\) एक नियतांक है। यदि \(x\) तथा \(y\) के मापन में प्रतिशत न्रुटि क्रमश: \(4 \%\) तथा \(12 \%\) है, तो \(z\) की प्रतिशत त्रुटि होगी \(...........\) 2022 आसान
  49. 149. अभिकथन \(A\) : वत्तीय पैमाने के पाँच पूर्ण घूर्णन करने पर, स्क्रूगेज के मुख्य पैमाने पर चली गई दूरी \(5\) \(mm\) है और वत्तीय पैमाने पर \(50\) डिवीजन है, तो अल्पतमांक \(0.001 \,cm\) होगा। कारण \(R\) : अल्पतमांक \(=\) पिच \(/\) वृत्तीय पैमाने पर कुल डिवीजन उपरोक्त कथनानुसार, सबसे उपयुक्त विकल्प को नीचे दिए गए विकल्पों में से चुनिए : 2021 मध्यम
  50. 150. बल \(( F )\) को समय \(( t )\) और विस्थापन \(( x )\) के पदों में दिए गए समीकरण के रूप में प्रदर्शित किया गया है। \(F = A \cos Bx + C \sin Dt\) तो \(\frac{ AD }{ B }\) की विमा होगी। 2021 मध्यम