JEE Mains · Physics · STD 11 - मात्रक, विमाएँ और मापन
- JEE Mains 2021
- कठिन
- MCQ
त्रिज्या \(0.2\,cm\) (अल्पतमांक \(0.001\, cm\) के पैमाने से मापने पर) तथा लम्बाई \(1 \,m\) (अल्पतमांक \(1 \,mm\) के पैमाने से मापने पर) के किसी तार के यंग गुणांक को निर्धारित करने के लिए इस तार के एक सिरे पर \(1\, kg\) का भार (अल्पतमांक \(1 \,g\) के पैमाने से मापने पर) लटकाने पर तार में विस्तार \(0.5 \,cm\) (अल्पतमांक \(0.001 \,cm\) के पैमाने से मापने पर) होता है। इस प्रयोग में निर्धारित यंग गुणांक के मान में भिन्नात्मक त्रुटि क्या होगी? (\(\%\) में)
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(D) \(1.4\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(Y=\frac{\text { Stress }}{\text { Strain }}=\frac{ FL }{ Al }=\frac{ mg . L }{\pi R ^{2} \cdot \ell}\)
\(\frac{\Delta Y }{ Y }=\frac{\Delta m }{ m }+\frac{\Delta L }{ L }+2 \cdot \frac{\Delta R }{ R }+\frac{\Delta \ell}{\ell}\)
\(\frac{\Delta Y }{ Y } \times 100=100\left[\frac{1}{1000}+\frac{1}{1000}+2\left(\frac{0.001}{0.2}\right)+\frac{0.001}{0.5}\right]\)
\(=\frac{1}{10}+\frac{1}{10}+1+\frac{1}{5}=\frac{14}{10}=1.4\, \%\)
Physics के और प्रश्न
- तरंगदैर्ध्य \(6561\;\mathring A\) का विकिरण एक धातु की सतह पर पड़ता है और इससे प्रकाशिक इलैक्ट्रॉन (photoelectrons) पैदा हाते है। इन इलैक्ट्रॉनों को एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र, जिसका मान \(3 \times 10^{-4} \,T\) है, में प्रवेश कराने पर उनके द्वारा बनाये गये सबसे बड़े वृत्तीय पथ की त्रिज्या \(10\, mm\) है। धातु के कार्य फलन का मान निम्न में से किसके निकटतम है ?JEE Mains 2020 कठिन
- एक शुद्ध प्रेरकीय परिपथ में धारा की समीकरण \(5 \sin \left(49 \pi t -30^{\circ}\right)\) है। यदि प्रेरकत्व \(30\,mH\) है, तो प्रेरक के सिरों पर वोल्टता की समीकरण होगा: (दिया है \(\pi=\frac{22}{7}\))JEE Mains 2022 मध्यम
- एक समतल विद्युतचुंबकीय तरंग मुक्त आकाश में \(c =3 \times 10^8 m / s\) वेग से गति कर रही है और इसका विद्युत क्षेत्र \(\overrightarrow{ E }=54 \sin ( kz -\omega t ) \hat{ j } V / m\) द्वारा दिया गया है, जहाँ \(\hat{j}\) y-अक्ष के अनुदिश एकांक सदिश है। तरंग का चुंबकीय क्षेत्र सदिश \(\overrightarrow{ B }\) है:JEE Mains 2026 कठिन
- क्राउन और फ्लिन्ट कांच के प्रिज्मों को अवर्णकतः संयोजित करने पर पीली किरण \(2^{\circ}\) पर विचलित होती है। क्राऊन और फ्लिन्ट कांच की परिक्षेपण क्षमता क्रमशः \(0.02\) और \(0.03\) और इन कांचों के पीले प्रकाश के लिए अपवर्तनांक क्रमशः \(1.5\) और \(1.6\) लेने पर क्राउन कांच के प्रिज्म का अपवर्तक कोण \(.........\,^{\circ}\) होगा। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)JEE Mains 2021 कठिन
- एक \(50\,kg\) द्रव्यमान का बंदर एक रस्सी पर चढ़ता है, जो कि \(350\,N\) तक का तनाव \((T)\) सह सकती है। बंदर पहले \(4\,m / s ^2\) के त्वरण से नीचे उतरता है। फिर वह \(5\,m / s ^2\) के त्वरण से ऊपर चढ़ता है। सही विकल्प चुने। \(\left( g =10\,m / s ^2\right)\)JEE Mains 2022 मध्यम
- पृथ्वी की सतह से \(' h '\) दूरी पर स्थित एक उपग्रह पर एक \('m'\) द्रव्यमान का अंतरिक्ष-यात्री काम कर रहा है। पृथ्वी का द्रव्यमान \('M'\) तथा त्रिज्या \('R'\) है। तब उस यात्री पर लग रहा गुरुत्वीय बल \(F_{G}\) हैJEE Mains 2016 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- एक समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता \(\mathrm{C}=200 \mathrm{pF}\) है। यह \(300\) रेडियन/से. कोणीय आवृत्ति के साथ \(230 \mathrm{~V}\) के प्रत्यावर्ती स्त्रोत से जुड़ा है। परिपथ में संचालित धारा का वर्गमाध्य मूल मान एवं संधारित्र में विस्थापन धारा क्रमशः _______ है।JEE Mains 2024 कठिन
- स्टील की एक पतली एवं लम्बी छड़ के दोनों सिरों पर एक संपीडन बल \(F\) लगाया जाता है तथा साथ ही छड़ को गर्म करके उसका तापमान \(\Delta T\) बढ़ाया जाता है। इससे छड़ की लम्बाई में कुल परिवर्तन शून्य है। माना कि छड़ की लम्बाई \(l\), अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(A\), यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(Y\) व रेखीय प्रसार गुणांक \(\alpha\) है तो \(F\) का मान होगाJEE Mains 2017 मध्यम
- \(\rho=\rho_0\left(1-\frac{ x ^2}{ L ^2}\right) kg / m\) द्रव्यमान घनत्व एवं \(L\) (मीटर में) लम्बाई वाली किसी एक विमीय छड़ \(( AB )\) का द्रव्यमान केन्द्र, इसके \(A\) सिरे से \(\frac{3 L }{\alpha} m\) की दूरी पर है। \(\alpha\) का मान \(..............\) है। (जहाँ \(x\) सिरे \(A\) से दूरी है)JEE Mains 2022 कठिन
- किसी रेडियोएक्टिव प्रक्रिया के लिए \(\ln R\) और समय, \(t\) (सेकण्ड) के बीच आरेख में दर्शाए अनुसार ग्राफ प्राप्त होता है। तब इस अज्ञात रेडियोएक्टिव पदार्थ की अर्धायु का मान लगभग होगा। \(\dots \; sec\)
JEE Mains 2021 मध्यम