ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 11 - गैसों का अगुणित सिद्धान्त PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 3

2014–2026 के 149 प्रश्न। दाब और ऊर्जा सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

149प्रश्न
9टॉपिक
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 11% मध्यम 54% कठिन 34%

STD 11 - गैसों का अगुणित सिद्धान्त के सभी प्रश्न

नए पहले

149 में से 101–149 प्रश्न

  1. 101. समान ताप पर हाइड्रोजन, ऑक्सीजन तथा कार्बनडाइऑक्साइड के वर्ग माध्य मूल चाल क्रमशः \(V _{ H }, V _{ O }\) तथा \(V _{ C }\) हो, तो 2021 मध्यम
  2. 102. ताप \(27^{\circ} C\) और दाब \(1.01 \times 10^{5} \,Pa\) पर ऑक्सीजन अणुओं के लिए माध्य मुक्त पथ \((\lambda)\) का मान परिकलित कीजिए। यह मानिए कि आण्विक व्यास \(0.3\, nm\) और गैस आदर्श है। (\(nm\) में) \(\left( k =1.38 \times 10^{-23}\,J\,K ^{-1}\right)\) 2021 कठिन
  3. 103. ताप \(T\) पर तापीय साम्यावस्था में आदर्श गैस के लिए एकल स्वातंत्य कोटि के अनुदिश, ऊर्जा का औसत मान क्या होगा ? \(\left( k _{ B}\right.\) बोल्टजमान नियतांक) 2021 मध्यम
  4. 104. \(V\) आयतन के किसी आवेष्टन, में परमताप \(T\) पर तीन गैसों, \(16\, g\) ऑक्सीजन, \(28 \,g\) नाइट्रोजन और \(44\, g\) कार्बन डाइऑक्साइड का मिश्रण भरा है। \(R\) सार्वत्रिक गैस स्थिरांक है, तो गैसों के इस मिश्रण का दाब होगा। 2021 मध्यम
  5. 105. यदि किसी बहुपरमाणुक गैस के एक मोल के कंपन की दो विधाएं हैं तथा बहुपरमाणुक गैस के लिए मोलर विशिष्ट ऊष्माओं का अनुपात \(\beta\left(\beta=\frac{C_{p}}{C_{v}}\right)\) है, तो \(\beta\) का मान होगा। 2021 कठिन
  6. 106. दाब \(P _{1}\) तथा तापमान \(250\, K\) पर आयतन \(V _{1}\) के एक बेलन में द्विपरमाणुक अणु की एक गैस रखी गई है। यह मानते हुये कि अणुओं का वियोजन \(25\, \%\) है जिससे कि मोल की संख्या में परिवर्तन होता है, तब तापमान \(2000\, K\) पर \(2 \,V _{1}\) आयतन के एक पात्र मे दाब \(P _{2}\) है। अनुपात \(P _{2} / P _{1}\) का मान है। 2020 मध्यम
  7. 107. दो गैसों-आर्गन (परमाणु की त्रिज्या \(=0.07\, nm\) और परमाणु भार \(=40\) ), तथा जीनॉन (परमाणु की त्रिज्या \(=0.1\, nm\), परमाणु भार \(=140\) ) के इकाई आयतन में परमाणु ओं की संख्या एकसमान है तथा उनका तापमान भी एकसमान है। इन गैसों (आर्गन और जीनॉन) के परमाणुओं के औसत मुक्त काल(mean free time) का अनुपात निम्न में से किसके निकटतम है ? 2020 मध्यम
  8. 108. एक आदर्श गैस, जिसके लिये \(\frac{ C _{ P }}{ C _{ V }}=\frac{5}{3}\) है, के दो मोल को एक दूसरी आदर्श गैस, जिसके लिये \(\frac{ C _{ P }}{ C _{ V }}=\frac{4}{3}\) है, के \(3\) मोल से मिलाया जाता है। गैसों के इस मिश्रण के लिये \(\frac{ C _{ P }}{ C _{ V }}\) का मान है। 2020 कठिन
  9. 109. एक बंद बर्तन में भरी आदर्श गैस को धीरे -धीरे गर्म किया जाता है। जैसे-जैसे इसका तापमान बढ़ता है तो निम्नलिखित कथनों में से कौन-कौन से कथन सत्य होंगे? \((A)\) गैस के अणुओं के औसत मुक्त पथ का मान घटता है। \((B)\) गैस के अणुओं के औसत टकराने के समय का मान घटता है। \((C)\) गैस के अणुओं के औसत मुक्तपथ का मान नही बदलता है। \((D)\) गैस के अणुओं के औसत टकराने के समय का मान नही बदलता है। 2020 मध्यम
  10. 110. एक ऊष्मारोधी प्रक्रिया में एक आदर्श गैस का आयतन दोगुना हो जाता है। इसके कारण उसके अणुओं में होने वाली टक्करों का औसत समय \(\tau_{1}\) से बदलकर \(\tau_{2}\) हो जाता है। यदि इस गैस के लिये \(\frac{ C _{ p }}{ C _{ w }}=\gamma\) तो \(\frac{\tau_{2}}{\tau_{1}}\) के लिये एक उत्तम आंकलन है। 2020 कठिन
  11. 111. हीलियम गैस के \(n\) मोल्स और ऑक्सीजन गैस (इसके अणुओं को दृढ़ माने) के \(2n\) मोल्स की मिश्रण को आदर्श इस मिश्रण के लिये \(C _{ P } / C _{ V }\) का मान होगा : 2020 मध्यम
  12. 112. किसी आदर्श गैस के अणुओं की तीन स्थानांतरीय एवं दो घूर्णी स्वातंत्र्य कोटि हैं। गैस को तापमान \(T\) पर रखा गया है। इस गैस के एक मोल अणुओं की कुल आन्तरिक ऊर्जा \(U\) तथा \(\gamma\left(=\frac{ C _{ p }}{ C _{ v }}\right)\) का मान क्रमशः होगा। 2020 मध्यम
  13. 113. किसी दिये हुए द्रव्यमान की एक गैस का तापमान स्थिर दबाव पर \(50^{\circ} C\) से बढ़ाने के लिये \(160\) कैलोरी ऊष्मा की आवश्यकता पड़ती है। यदि इस गैस के इसी द्रव्यमान को \(100^{\circ} C\) से ठण्डा करा जाय तो स्थिर आयतन पर इस गैस से \(240\) कैलोरी ऊष्मा निष्कासित होती है। गैस के प्रत्येक अणु की स्वातंत्य्य कोटि (degrees of freedom) का मान है: (यह मानें कि गैस आदर्श है ) 2020 मध्यम
  14. 114. किसी तापतान \(T\) पर दो आदर्श द्विपरमाणुक गैसे \(A\) और \(B\) पर विचार करें। गैस \(A\) के अणु दृढ हैं तथा उनका द्रव्यमान \(m\) है। गैस \(B\) के अणु कम्पन गति भी करते है और उनका द्रव्यमान \(\frac{\mathrm{m}}{4}\) है। गैसों \(A\) और \(B\) की विशिष्ट ऊष्माओं, क्रमशः \(C _{ V }^{ A }\) तथा \(C _{ V }^{ B }\) का अनुपात होगा। 2020 मध्यम
  15. 115. नाइट्रोजन गैस \(300^{\circ} C\) तापमान पर रखी गयी है। वह तापमान ( \(K\) में), जिस पर हाइड्रोजन अणु का वर्ग-माध्य-मूल ( \(rms )\) वेग नाइट्रोजन अणु के वर्ग-माध्य-मूल वेग के बराबर होगा, ..... है। \(\left( N _{2}\right.\) गैस का मोलर द्रव्यमान \(28\, g\) है।) 2020 मध्यम
  16. 116. त्रिपरमाणुक अणुओं की एक गैस लीजिये । ये अणु त्रिकोणीय आकार के हैं और यह माना जा सकता है कि इसके परमाणु द्रव्यमान रहित अनम्य (rigid) छड़ों से जोड़े गये हैं। इस गैस की तापमान \(T\) पर एक मोल की आन्तरिक ऊर्जा \(........RT\) होगी।
    2020 मध्यम
  17. 117. तापमान \(T\) पर \(3\) मोल ऑक्सीजन एवं \(5\) मोल ऑर्गन को मिलाकर एक गैस मिश्रण तैयार किया जाता है। यह मान लें कि गैसें आदर्श एवं ऑक्सीजन बंध दृढ़ हैं, तो मिश्रण की कुल आंतरिक ऊर्जा (\(RT\) इकाई में) होगी 2020 मध्यम
  18. 118. विभिन्न प्रकार के अणुओं वाली आदर्श गैसों के लिये \(C _{ P } / C _{ V }\) अनुपात का मिलान कीजिये।
    अणु का प्रकार \(\frac{C _{ P }}{ C _{ v }}\)
    \((A)\) एकपरमाण्विक \((I)\) \(\frac{7}{ 5}\)
    \((B)\) द्विपरमाण्विक जड़ित अणु \((II)\) \(\frac{9}{7}\)
    \((C)\) द्विपरमाण्विक अजड़ित अणु \((III)\) \(\frac{4}{3}\)
    \((D)\) त्रिपरमाण्विक जड़ित अणु \((IV)\) \(\frac{5}{3}\)
    2020 मध्यम
  19. 119. \(127^{\circ} C\) तापमान तथा \(1\, atm\) दाब पर आदर्श गैस अणु की \(rms\) चाल \(200\, m / s\) है तो \(227^{\circ} C\) तापमान तथा \(2 \,atm\) दाब पर उसी आदर्श गैस अणु की \(rms\) चाल होगी। 2019 मध्यम
  20. 120. \(3 \times 10^{6} \,Pa\) दाब पर एक आदर्श गैस \(2 \,m ^{3}\) आयतन घेरती है। इस गैस की ऊर्जा होगी। 2019 मध्यम
  21. 121. दो किलोग्राम एकपरमाण्विक गैस दाब \(4 \times 10^{4} \,N / m ^{2}\) पर है। गैस का घनत्व \(8 \,kg / m ^{3}\) है। इसकी तापीय गति के कारण गैस की ऊर्जा की कोटि \(.....\,J\) है। 2019 मध्यम
  22. 122. दृढ़ अणुओं वाली एक द्विपरमाणुक गैस को जब \(Q\) ऊष्मा नियत आयतन पर दी जाती है तो उसके तापम में \(\Delta T\) की वृद्धि होती है। इसी तापमान वृद्धि को नियत दाब पर सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक ऊष्मा होगी: 2019 मध्यम
  23. 123. एक \(25 \times 10^{-3} \,m ^{3}\) आयतन के सिलेंडर में \(1\, mol\) \(O _{2}\) गैस कक्षीय तापमान \((300\, K )\) पर भरी है। \(O _{2}\) के आण्विक व्यास तथा वर्ग माध्य मूल वेग के मान क्रमशः \(0.3\, nm\) तथा \(200\, m / s\) पाये जाते है। किसी \(O _{2}\) अणु के संघटट् दर का मान (प्रति सेकण्ड) क्या होगा ? 2019 कठिन
  24. 124. एक आदर्श गैस का एक मोल एक ऐसे प्रक्रम से गुजरता है जिसमें दाब तथा आयतन सूत्र \(P = P _{ o }\left[1-\frac{1}{2}\left(\frac{ V _{0}}{ V }\right)^{2}\right]\) से सम्बन्धित है। यहॉ \(P _{ o }\) तथा \(V _{ o }\) नियतांक है। यदि गैस का आयतन \(V _{ o }\) से \(2 V _{ o }\) होता है तो इसके तापमान का बदलाव होगा। 2019 कठिन
  25. 125. एक आदर्श गैस को किसी बेलन में \(2\) वायुमण्डलीय दाब तथा \(300\, K\) तापमान पर भरा गया है। दो क्रमागत टक्करों के मध्य माध्य समय \(6 \times 10^{-8}\, s\) है। यदि दाब को दुगुना तथा तापमान को बढ़ाकर \(500 \,K\) कर दिया ताये तो अब क्रमागत टक्करों के मध्य समय लगभग हो जायेगा। 2019 कठिन
  26. 126. एक द्विपरमाणुक गैस \(A\) के अणुओं की विशिष्ट ऊष्मायें \(\left( J mol ^{-1} K ^{-1}\right.\) की इकाई में) \(C _{ P }\) तथा \(C _{ V }\) क्रमशः \(29\) और \(22\) हैं। दूसरी द्विपरमाणुक गैस \(B\) के अणुओं के लिए संगत मान \(30\) और \(21\) है। यदि इन्हें आदर्श गैस माना जाये तो । 2019 कठिन
  27. 127. एक गैस के अणुओं का संख्या घनत्व मूल बिन्दु से दूरी \(r\) पर निम्न ढंग से निर्भर है, \(n ( r )= n _{0} e ^{-\alpha r^{4}}\) । तो इस गैस के अणुओं की कुल संख्या किसके समानुपाती होगी। 2019 कठिन
  28. 128. एक \(HCl\) अणु घूर्णी, स्थान्तरीय एवं कम्पन गति करता है। यदि गैसीय अवस्था में, \(HCl\) अणु का \(rms\) वेग \(\overline{ v }\) द्रव्यमान \(m\) एवं बोल्ट्जमान नियतांक \(K _{ B }\) है, तो इसका तापमान होगा। 2019 मध्यम
  29. 129. एक नियत आयतन \(67.2\) ली. के सिलेंडर में मानक तापमान एवं दबाव \(( STP )\) पर हीलियम गैस भरी है। गैस का तापमान \(20^{\circ} C\) से बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा \(....\,J\) होगी। [दिया है \(R =8.31\, J mol ^{-1} K ^{-1}\) ] 2019 मध्यम
  30. 130. एक पात्र में \(2\) मोल हीलियम (परमाणु द्रव्यमान \(=\, 4u\)) तथा \(1\) मोल आर्गन (परमाणु द्रव्यमान \(=\, 40\,u\)) गैसों का मिश्रण \(300\, K\) पर रखा गया है। परमाणुओं के वर्ग माध्य मूल बेगों के अनुपात, \(\left[ {\frac{{{V_{rms}}{\rm{(helium)}}}}{{{V_{rms}}{\rm{(argon)}}}}} \right]\), का निकट मान \(....\,A\) होगा : 2019 मध्यम
  31. 131. एक ऊर्ध्वाधर बंद बेलन को द्रव्यमान \(m\) व नगण्य मोटाई वाले घर्षणरहित पिस्टन द्वारा दो भागों में विभाजित किया जाता है। यह पिस्टन बेलन की लम्बाई के अनुदिश गति के लिये स्वतंत्र है। बेलन की लम्बाई पिस्टन के ऊपर \(\ell_{1}\) तथा पिस्टन के नीचे \(\ell_{2}\) इस प्रकार है कि \(\ell_{1}>\ell_{2}\) है। बेलन के प्रत्येक भाग में \(n\) मोल आदर्श गैस समान तापमान \(T\) पर भरी हुई है। यदि पिस्टन स्थिर हो तो इसका द्रव्यमान \(m\) होगा ( \(R\) सार्वत्रिक गैस नियतांक तथा \(g\) गुरुत्वीय त्वरण है।) 2019 कठिन
  32. 132. गैस के एक मिश्रण में आक्सीजन के \(3\) मोल तथा आर्गन के \(5\) मोल तापमान \(T\) पर है। केवल स्थानांतरीय और घूर्णन विधा मानें तो संकाय की कुल आन्तरिक ऊर्जा होगी। 2019 मध्यम
  33. 133. हीलियम गैस के दो मोल को, हाइड्रोजन के तीन मोल अणुओं (जो कि दृढ़ माने गये हैं) के साथ मिलाया जाता है। स्थिर आयतन पर इस मिश्रण की मोलर विशिष्ट ऊष्मा ...... \(J/mol\, K\) होगी। \(( R =8.3\, J / mol K )\) 2019 कठिन
  34. 134. नाइट्रोजन गैस की \(15 \,g\) मात्रा को एक पात्र में \(27^{\circ} C\) पर रखा गया है। ऊष्मा की वह मात्रा, जिससे गैस के अणुओं का वर्ग माध्य मूल वेग दो गुना हो जायेगा, का मान \(.....\,kJ\) होगा । [दिया है : \(R =8.3 \,J / K\) mole] 2019 मध्यम
  35. 135. वह तापमान, जिस पर हाइड्रोजन अणु का वर्ग माध्य मूल वेग, पृथ्वी से उसके पलायन वेग के बराबर होगा, का सन्निकट मान है : [दिया है : बोल्टजमॉन नियतांक \(k _{ B }=1.38 \times 10^{-23} \,J / K,\) आवोगाद्रो संख्या \(N _{ A }=6.02 \times 10^{26} \, / kg,\) पृथ्वी की त्रिज्या : \(6.4 \times 10^{6} \,m,\) पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण \(=10 \,ms ^{-2}\) ] 2019 मध्यम
  36. 136. यदि प्रत्येक द्रव्यमान \(10^{-26} \,kg\) के \(10^{22}\) गैस अणु \(10^{4} \,m / s\) की चाल से \(1\, m ^{2}\) क्षेत्रफल पर प्रति सेकण्ड प्रत्यास्थ संघट्ट कर रहे है, तब गैस अणुओं द्वारा लगाया गया दाब का कोटिमान होगा? 2019 मध्यम
  37. 137. हीलियम के दो मोल को हाइड्रोजन के \(n\) मोल के साथ मिश्रित किया गया है। मिश्रण के लिये यदि \(\frac{C_{ P }}{C_{ V }}=\frac{3}{2}\) हो तो \(n\) का मान है 2018 कठिन
  38. 138. एक आदर्श गैस के अणुओं की स्वातंत्रय कोटि (degrees of freedom) \(5\) है। इस गैस की स्थिर दाब पर विशिष्ट ऊष्मा \(\left( C _{ p }\right)\) और स्थिर आयतन पर विशिष्ट ऊष्मा \(\left( C _{ v }\right)\) का अनुपात होगा 2017 आसान
  39. 139. एक द्विपरमाणुक गैस के \(N\) मोल \(T\) तापमान पर एक सिलेण्डर में बंद हैं। सिलेण्डर में ऊष्मा इस प्रकार प्रवाहित की जाती है जिससे उस द्विपरमाणुक गैस के \(n\) मोल एकपरमाणुक गैस में बिना तापमान बदले परिवर्तित हो जाते हैं। गैस की कुल गतिज ऊर्जा में कितना परिवर्तन होगा? 2017 मध्यम
  40. 140. स्थिर दाब तथा स्थिर आयतन पर विशिष्ट ऊष्मायें क्रमशः \(c_{P}\) तथा \(c_{V}\) हैं। पाया जाता है कि हाइड्रोजन के लिये, \(c_{P}-c_{V}=a\) नाइट्रोजन के लिये, \(c_{P}-c_{V}=b\) \(a\) और \(b\) के बीच का सही सम्बन्ध होगा 2017 मध्यम
  41. 141. सूर्य की किरणों से, एक खुले हुए \(30\, m ^{3}\) आयतन वाले कमरे का तापमान \(17^{\circ} C\) से बढ़कर \(27^{\circ} C\) हो जाता है। कमरे के अन्दर वायुमंडलीय दाब \(1 \times 10^{5} \,Pa\) ही रहता है। यदि कमरे के अन्दर अणुओं की संख्या गर्म होने से पहले एवं बाद में क्रमश: \(n_{i}\) व \(n_{f}\) हैं तो \(n_{f}-n_{i}\) का मान होगा: 2017 मध्यम
  42. 142. एक आदर्श गैस उत्क्रमणीय स्थैतिक-कल्प प्रक्रम से गुज़रती है तथा उसकी मोलर-ऊष्मा-धारिता \(C\) स्थिर रहती है। यदि इस प्रक़म में उसकें दाब \(P\) व आयतन \(V\) के बीच संबंध \(PV^n =\) नियतांक है। \(\left(C_{P}\right.\) तथा \(C_{V}\) क्रमशः स्थिर दाब व स्थिर आयतन पर ऊष्मा-धारिता हैं) तब \('n'\) के लिये समीकरण हैं: 2016 कठिन
  43. 143. एक आदर्श गैस किसी बन्द (संवृत), वियुक्त (विलगित) कक्ष में सीमित (रखी) है। इस गैस में रूदधोष्म प्रसार होने पर, इसके अणुओं के बीच टक्कर का औसत काल (समय) \(V^{q}\) के अनुसार बढ़ जाता है, जहाँ \(V\) गैस का आयतन है, तो \(q\) का मान होगा: \(\left(\gamma=\frac{C_{p}}{C_{v}}\right)\) 2015 कठिन
  44. 144. किसी आदर्श गैस में, किसी अणु द्वारा गैस के बन्द पात्र की दीवारों पर लगाया गया औसत बल, गैस के ताप \(T\) पर, \(T ^{ q }\) के अनुसार निर्भर करता है। तो, \(q\) का सन्निकट मान है : 2015 मध्यम
  45. 145. ऊर्जा के समविभाजन के उपयोग से, कक्ष-ताप पर, ऐलुमिनियम की विशिष्ट ऊष्मा \(\left( J kg ^{-1} K ^{-1}\right)\) का अनुमानित मान होगा, (ऐलुमिनियम का परमाणु भार \(=27)\) 2015 कठिन
  46. 146. आधुनिक निर्वात पम्प कमरे के तापमान \((300\; K )\) पर \(4.0 \times 10^{-15}\) एटमास्फीयर दाब तक एक बर्तन को निर्वातित कर सकता है। \(R =8.3 \;JK ^{-1}\) मोल \(^{-1}\), \(1\) एटमास्फीयर \(=10^{5}\) पास्कल और एवोगेड्रो संख्या \(=6 \times 10^{23}\) मोल \(-1\) लेते हुये एक निर्वातित बर्तन में गैस के अणुओं के बीच माध्य दूरी का मान लगभग इतना होगा : 2014 मध्यम
  47. 147. एक बेलन में अनुप्रस्थ काट \(8.0 \times 10^{-3} \;m ^{2}\) के एक कमानीदार भारित पिस्टन द्वारा एक आदर्श एकपरमाणुक गैस को रखा गया है। प्रारम्भ में गैस \(300 \;K\) पर है और \(2.4 \times 10^{-3} m ^{3}\) आयतन रखती हैं और कमानी अपनी विश्रांति अवस्था में है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। गैस को एक छोटे हीटर द्वारा तब तक गरम किया जाता है जब तक कि पिस्टन धीरे से \(0.1 \;m\) की गति न कर ले। कमानी का बल नियताँक \(8000\; N / m\) है और वायुमंडलीय दाब \(1.0 \times 10^{5} \;N / m ^{2}\) है। बेलन एवं पिस्टन ऊष्मारोधी हैं। पिस्टन एवं कमानी द्रव्यमानविहीन है और पिस्टन एवं बेलन के बीच कोई घर्षण नहीं है। गैस का अन्तिम तापमान होगा : (हीटर के लीड तारों से ऊर्जा की हानि नगण्य माने और हीटर कुण्डली की ऊष्माधारिता भी नगण्य है)
    2014 कठिन
  48. 148. कमरे के तापमान पर एक द्विपरमाणुक गैस की वर्ग-माध्य-मूल चाल \(1930 \;ms ^{-1}\) पायी जाती है। गैस है 2014 मध्यम
  49. 149. पृथ्वी के पृष्ठ पर द्रव्यमान \(M\) के एक गैस अणु की गतिज ऊर्जा \(0^{\circ} C\) के समतुल्य हैं। यदि यह बिना किसी और अणु से टकराये सीधे ऊपर की ओर जाता हैं, तब यह किस ऊँचाई तक जाऐगा ? (यह मान लें यह ऊँचाई पृथ्वी की त्रिज्या से बहुत कम है \()\left( k _{ B }\right.\) बोल्टजमान स्थिराँक हैं) 2014 मध्यम