JEE Mains · Physics · STD 11 - गैसों का अगुणित सिद्धान्त
- JEE Mains 2014
- कठिन
- संख्यात्मक
एक बेलन में अनुप्रस्थ काट \(8.0 \times 10^{-3} \;m ^{2}\) के एक कमानीदार भारित पिस्टन द्वारा एक आदर्श एकपरमाणुक गैस को रखा गया है। प्रारम्भ में गैस \(300 \;K\) पर है और \(2.4 \times 10^{-3} m ^{3}\) आयतन रखती हैं और कमानी अपनी विश्रांति अवस्था में है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। गैस को एक छोटे हीटर द्वारा तब तक गरम किया जाता है जब तक कि पिस्टन धीरे से \(0.1 \;m\) की गति न कर ले। कमानी का बल नियताँक \(8000\; N / m\) है और वायुमंडलीय दाब \(1.0 \times 10^{5} \;N / m ^{2}\) है। बेलन एवं पिस्टन ऊष्मारोधी हैं। पिस्टन एवं कमानी द्रव्यमानविहीन है और पिस्टन एवं बेलन के बीच कोई घर्षण नहीं है। गैस का अन्तिम तापमान होगा : (हीटर के लीड तारों से ऊर्जा की हानि नगण्य माने और हीटर कुण्डली की ऊष्माधारिता भी नगण्य है)

उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(C) \(800\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(A=8 \times 10^{-3} \mathrm{m}^{2}\)
\(\mathrm{T}_{1}=300 \mathrm{K}\)
\(\mathrm{V}_{1}=2.4 \times 10^{-3} \mathrm{m}^{3}\)
\(\mathrm{V}_{2}=\mathrm{V}_{1}+\mathrm{A} \Delta \mathrm{x}\)
\(=2.4 \times 10^{-3} \times 8 \times 10^{-3} \times 0.1\)
\(=3.2 \times 10^{-3} \mathrm{m}^{3}\)
\(K=8000 \mathrm{N} / \mathrm{m}\)
\(T_{2}=?\)
\(P_{1}=10^{5} N / \mathrm{m}^{2}\)
\({\mathrm{P}_{2}=\mathrm{P}_{0}+\frac{\mathrm{kx}}{\mathrm{A}}=10^{5}+\frac{8000 \times 0.1}{8 \times 10^{-3}}} \)
\({=2 \times 10^{5} \mathrm{N} / \mathrm{m}^{2}}\)
\(\frac{P_{1} V_{1}}{T_{1}}=\frac{P_{2} V_{2}}{T_{2}}\)
\(\frac{10^{5} \times 2.4 \times 10^{-3}}{300}=\frac{2 \times 10^{5} \times 3.2 \times 10^{-3}}{\mathrm{T}_{2}}\)
\(\mathrm{T}_{2}=\frac{3.2 \times 300}{1.2}=800 \mathrm{K}\)
Physics के और प्रश्न
- प्रकाश स्रोत जिसकी तरंगदैर्घ्य \(331\) nm है, का उपयोग प्रकाश-इलेक्ट्रॉन उत्पन्न करने के लिए किया जाता है जिनका निरोधी विभव \(0.2\) V है। इस प्रयोग में प्रयुक्त धातु का कार्य फलन \(\alpha \times 10^{-19}\) J है। \(\alpha\) का मान _____ है।
(\(h = 6.62 \times 10^{-34}\) J s, \(e = 1.6 \times 10^{-19}\) C तथा \(c = 3 \times 10^8\) m/s)JEE Mains 2026 मध्यम - यदि किसी प्रकाशीय माध्यम की आपेक्षिक पारगम्यता \(\frac{10}{\pi}\) तथा आपेक्षिक परावैद्युतांक \(\frac{1}{0.0885}\) है, तो इस माध्यम की तुलना में निर्वात में प्रकाश का वेग ________ गुना अधिक है।
\(\left(\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} \mathrm{H} / \mathrm{m}, \epsilon_0=8.85 \times 10^{-12} \mathrm{~F} / \mathrm{m}\right.\)
\(\left.\mathrm{c}=3 \times 10^8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\right)\)JEE Mains 2025 आसान - चित्र में बिन्दु \(\mathrm{P}\) पर चुम्बकीय क्षेत्र ज्ञात कीजिए। एक अर्द्धवृत्ताकार वक्र भाग दो सीधे लम्बे तारों से जुड़ा है।
JEE Mains 2023 मध्यम - आरेख में दर्शाए अनुसार लंबाई \(25\, cm\) और अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(3\, mm ^{2}\) की किसी कॉपर \(( Cu )\) की छड़ को उसी साइज की एलुमिनियम \(( Al )\) की छड़ से जोड़ा गया है। इस संयोजन का इसके सिरों \(A\) और \(B\) के बीच प्रतिरोध ज्ञात कीजिए। (\({m} \Omega\) में) (कॉपर की प्रतिरोधकता \(=1.7 \times 10^{-8} \,\Omega \,m\) तथा एलुमिनियम की प्रतिरोधकता \(=2.6 \times 10^{-8}\, \Omega \,m\) लीजिए)
JEE Mains 2021 कठिन - \(10 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान की एक वस्तु \(20 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की प्रारम्भिक चाल से चल रही है। वस्तु एवं धरातल के बीच घर्षण के कारण, यह वस्तु \(5 \mathrm{~s}\) बाद रूक जाती है। घर्षण गुणांक का मान है : (गुरूत्वीय त्वरण का मान \(\left.\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right)\)JEE Mains 2023 मध्यम
- कोई लड़का \(2\; kg\) के किसी बॉक्स को किसी घर्षणहीन पष्ठ पर \(\overrightarrow{ F }=(20 \hat{ i }+10 \hat{ j })\; N\) के बल से धकेल रहा है। यदि बॉक्स आरम्भ में विराम अवस्था में था, तो \(x\)-दिशा में \(10\; s\) के बाद इस बॉक्स में होने वाला विसथापन \(m\) होगा।JEE Mains 2021 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- एक \(10\,\Omega, 20\,mH\) की नियत धारावाही कुण्डली को \(20\,V\) की बेटरी से एक स्विच के साथ जोड़ा गया है जिसमें विद्युत धारा स्विच खोलने के \(100\,\mu\,s\) बाद शून्य हो जाती है, तो कुण्डली में प्रेरित औसत विद्युत वाहक बल का ( \(V\) में) मान ज्ञात कीजिए।JEE Mains 2022 मध्यम
- पदार्थों A, B, C और D के लिए प्रतिबल-विकृति आरेख चित्र में दर्शाया गया है। किस पदार्थ का यंग गुणांक सबसे अधिक है?
JEE Mains 2026 मध्यम - किसी पत्थर को किसी भवन के शीर्ष से गिराया गया है। जब यह पत्थर शीर्ष से \(5\, m\) नीचे स्थित एक बिन्दु से गुजरता है, तो एक अन्य पत्थर शीर्ष से \(25 \,m\) नीचे के किसी बिन्दु से गिरना आरम्भ करता है। दोनों पत्थर भवन के तल पर एक साथ पहुंचते हैं। इस भवन की ऊँचाई \(.......\,m\) है।JEE Mains 2021 कठिन
- एक \(NCC\) की परेड \(9\,km / h\) की एकसमान चाल से किसी आम के पेड के नीचे से गुजर रही है, जिस पर एक बंदर \(19.6\,m\) की ऊँचाई पर बैठा है। किसी क्षण विशेष पर, बंदर एक आम गिराता है। यह कैडेट (छात्र) उस आम को प्राप्त करेगा जिसकी दूरी गिराने के समय पर पेड से \(..........\,m\) निम्न के बराबर है :(दिया है, \(g =9.8\,m / s ^2\) )JEE Mains 2022 मध्यम
- सरल आवर्त गति कर रहे कण की समीकरण को \(x =\sin \pi\left( t +\frac{1}{3}\right) m\) द्वारा दिया जाता है। \(t =1 s\) पर कण की चाल होगी :- (दिया है : \(\pi=3.14\) )JEE Mains 2022 मध्यम