JEE Mains · Physics · STD 11 - गैसों का अगुणित सिद्धान्त
- JEE Mains 2020
- मध्यम
- संख्यात्मक
नाइट्रोजन गैस \(300^{\circ} C\) तापमान पर रखी गयी है। वह तापमान ( \(K\) में), जिस पर हाइड्रोजन अणु का वर्ग-माध्य-मूल ( \(rms )\) वेग नाइट्रोजन अणु के वर्ग-माध्य-मूल वेग के बराबर होगा, ..... है। \(\left( N _{2}\right.\) गैस का मोलर द्रव्यमान \(28\, g\) है।)
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(B) \(41\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(V _{ rms }=\sqrt{\frac{3 RT }{ M }}\)
\(V _{ N _{2}}= V _{ H _{2}}\)
\(\sqrt{\frac{3 RT _{ N _{2}}}{ M _{ N _{2}}}}=\sqrt{\frac{3 RT _{ H _{2}}}{ M _{ H _{2}}}}\)
\(\frac{573}{28}=\frac{ T _{ H _{2}}}{2} \Rightarrow T _{ H _{2}}=40.928\)
Physics के और प्रश्न
- एक गेंद को कोणीय त्वरण \(\alpha=6 t ^2-2 t\) से घूर्णित किया जाता है, जहाँ \(\alpha \rightarrow rads ^{-2}\) में एवं \(t\) सैकेण्ड में है। यदि \(t =0\,sec\) पर गेंद का कोणीय वेग \(10\,rads ^{-1}\) तथा कोणीय स्थिति \(4\,rad\) है, तो गेंद की कोणीय स्थिति हेतु सर्वाधिक उपयुक्त संबंध है :-JEE Mains 2022 मध्यम
- यदि संवेग \(( P )\), क्षेत्रफल \(( A )\) तथा समय \(( T )\) को मूल इकाई माना जाये तो ऊर्जा की विमाएँ होगी?JEE Mains 2020 मध्यम
- \(50\, Wm ^{-2}\) तीव्रता की एक विधुत चुम्बकीय तरंग ' \(n\) ' अपवर्तनांक के एक माध्यम में बिना किसी क्षय के प्रवेश करती है। तरंग के माध्यम में प्रवेश करने के पूर्व तथा पश्चात् विधुत क्षेत्रों का अनुपात तथा चुम्बकीय क्षेत्रों का अनुपात क्रमशः होंगे?JEE Mains 2019 कठिन
- एक गतिपालक चक्र जिसका द्रव्यमान 3 kg और त्रिज्या 5 m है, एक क्षैतिज अक्ष के परितः घूमने के लिए स्वतंत्र है। एक नगण्य द्रव्यमान की डोरी पहिए के चारों ओर लपेटी गई है और डोरी का ढीला सिरा एक 3 kg द्रव्यमान से जुड़ा है। द्रव्यमान को प्रारंभ में विराम पर रखा जाता है और फिर छोड़ा जाता है। जब द्रव्यमान 3 m नीचे उतरता है, तो पहिए की गतिज ऊर्जा ___________ J होगी। (\(g=10~m/s^{2}\))JEE Mains 2026 मध्यम
-

जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, एक चालक छड़ दो चालक पटरियों पर गति करती है। एक नियत चुंबकीय क्षेत्र B पृष्ठ के अंदर की ओर है। छड़ शीर्ष से \(t=0\) समय पर नियत वेग से गति करना प्रारंभ करती है। यदि प्रेरित विद्युत वाहक बल (EMF) \(\mathrm{E} \propto \mathrm{t}^{\mathrm{n}}\) है, तो n का मान है ________।JEE Mains 2025 मध्यम - नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन \(I\) : समान गतिज ऊर्जा से चल रहे एक ट्रक एवं एक कार को, ब्रेक लगाकर विरामावस्था में लाया जाता है, जबकि ब्रेक समान मंदक बल प्रदान करते हैं। दोनों समान दूरियाँ तय करने के बाद विरामावस्था में आते हैं। कथन \(II\) : पूरब की तरफ चल रही एक कार मुडती है एवं उत्तर की तरफ चलती है, जबकि उसको चाल अपरिवर्तित रहती है। कार का त्वरण शून्य है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।JEE Mains 2023 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- एक छोटी धात्विक आयताकार शीट की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 5 mm और 2.5 mm है। एक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए पेंचमापी का उपयोग करके, जिसकी पिच 0.75 mm और वृत्तीय पैमाने पर 15 खाने हैं, आपको शीट का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए कहा गया है। इस माप में, अधिकतम भिन्नात्मक त्रुटि \(\frac{x}{100}\) होगी जहाँ \(x\) _________ है।JEE Mains 2025 मध्यम
- चित्र में दिए गये लेन्सों के संयोजन से बने प्रतिबिम्ब की वस्तु \(O\) से दूरी ज्ञात कीजिये। (\(cm\) में)
JEE Mains 2021 कठिन - \(\mathrm{Y}=7.0 \times 10^{10} \mathrm{~N} / \mathrm{m}^2\) यंग प्रत्यास्थता गुणांक के साथ एक एल्युमिनियम की छड़ \(0.04 \%\) प्रत्यास्थ विकृति के अन्तर्गत जाती है। प्रति एकांक आयतन में संचित ऊर्जा \(\left(\mathrm{J} / \mathrm{m}^3\right.\) में) है:JEE Mains 2023 आसान
- एक द्रव जिसका घनत्व \(750\,kgm ^{-3}\) है, एक चिकनी क्षैतिज पाइप में बह रहा है। यदि पाईप का अनुप्रस्थ काट \(A _1=1.2 \times 10^{-2}\,m ^2\) से \(A _2=\frac{ A _1}{2}\) तक बदले तथा चौड़े तथा सकड़े भागों के मध्य दाबान्तर \(4500\,Pa\) है, तो द्रव के प्रवाह की दर \(............ \times 10^{-3} m ^3 s ^{-1}\) ज्ञात कीजिये।JEE Mains 2022 कठिन
- बिना तानित लम्बाई \(l\) की एक कमानी से एक द्रव्यमान \(m\) इस प्रकार है कि इसका एक सिरा एक दृढ़ आधार पर बँधा है। यह मानते हुये कि कमानी एक एकसमान तार से बनी है, इसमें गतिज ऊर्जा होगी यदि इसका स्वतन्त्र सिरा एकसमान वेग \(v\) से खींचा जाएJEE Mains 2014 कठिन
- नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A और दूसरे को कारण \(\mathbf{R}\) कहा गया है
अभिकथन A: ध्वनि तरंगों की गति ठोसों में गैसों की तुलना में अधिक होती है।
कारण R: गैसों का आयतन प्रत्यास्थता गुणांक ठोसों की तुलना में अधिक होता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।JEE Mains 2025 आसान