STD 11 - गैसों का अगुणित सिद्धान्त के सभी प्रश्न
नए पहले149 में से 51–100 प्रश्न
- 51. एक फ्लास्क में \(27^{\circ} \mathrm{C}\) तापमान पर द्रव्यमान के आधार पर हाइड्रोजन व ऑक्सीजन \(2: 1\) के अनुपात में भरी है। हाइड्रोजन व ऑक्सीजन की प्रति अणु औसत गतिज ऊर्जा का अनुपात है : 2023 आसान
- 52. गैस के एक अणु की औसत गतिज ऊर्जा होती है: 2023 आसान
- 53. किसी गैस के अणुओं का वर्ग माध्य मूल वेग होता है: 2023 आसान
- 54. किसी गैस में \(300 \mathrm{~K}\), तापमान पर ऑक्सीजन अणुओं की rms (वर्ग माध्य मूल) चाल, इनकी औसत चाल की \(\sqrt{\frac{\alpha+5}{\alpha}}\) गुना है। \(\alpha\) का मान होगा (दिया है \(\pi=\frac{22}{7}\) ) 2023 मध्यम
- 55. किसी विशेष ताप पर, एक बर्तन में उपस्थित ऑक्सीजन गैस के अणुओं की \(rms\) (वर्ग माध्य मूल) चाल \(\left(1+\frac{5}{x}\right)^{\frac{1}{2}} v\) है, जहाँ \(v\) अणु की औसत चाल है। \(\mathrm{x}\) का मान होगा: \(\left(\pi=\frac{22}{7}\right)\) 2023 मध्यम
- 56. माना किसी एकपरमाण्विक गैस व एक द्विपरमाण्विक गैस के लिये नियत दाब व नियतं आयतन पर मोलर विशिष्ट ऊष्मा का अनुपात क्रमशः \(\gamma_1\) व \(\gamma_2\) है। द्विपरमाण्विक गैस अणुओ को एक दृढ़ घूर्णक मानने पर अनुपात \(\frac{\gamma_1}{\gamma_2}\) का मान होगा :- 2023 मध्यम
- 57. मानक ताप दाब पर एक निश्चित गैस के अणुओं का माध्य मुक्त पथ \(1500 \mathrm{~d}\) है, जहाँ \(\mathrm{d}\) गैस के अणुओं का व्यास है। दाब को मानक रखकर \(373 \mathrm{~K}\) पर अणुओं का माध्य मुक्त पथ लगभग है: 2023 मध्यम
- 58. नीचे दो कथन दिये गये है: कथन \(I :\) एक गैस का तापमान \(-73^{\circ} \mathrm{C}\) है। जब गैस को \(527^{\circ} \mathrm{C}\) तक गर्म किया जाता है, अणुओं की वर्ग माध्य मूल चाल दोगुनी हो जाती है। कथन \(II:\) एक आदर्श गैस के दाब तथा आयतन का गुणन अणुओं की स्थानांतरीय गतिज ऊर्जा के बराबर होगा। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2023 मध्यम
- 59. प्रति घन सेमी. वायु अणुओं की संख्या \(3 \times 10^{19}\) से \(12 \times 10^{19}\) तक बढ़ जाती है। वायु अणुओं की संख्या में वृद्धि के पूर्व एवं बाद में क्रमशः संघट्ट आवृति का अनुपात है: 2023 मध्यम
- 60. समान आयतन वाले तीन बर्तनों में समान तापमान एवं दाब पर गैसें रखी हुई हैं। पहले बर्तन में निऑन (एकल परमाण्वीय), दूसरे बर्तन में क्लोरीन (द्विपरमाण्वीय), एवं तीसरे बर्तन में यूरेनियम हेक्सा फ्लोराइड (बहुपरमाण्वीय) गैस हैं। इन्हें, इसकी वर्ग माध्य मूल चाल \(\left(\mathrm{v}_{\mathrm{rms}}\right)\) के आधार पर व्यवस्थित करें एवं नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
- 61. सूची \(I\) का सूची \(II\) के साथ मिलान करें:नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।
2023 मध्यम - 62. वह तापमान, जिस पर ऑक्सीजन अणुओं की गतिज ऊर्जा का मान उनके \(27^{\circ} \mathrm{C}\) तापमान पर गतिज ऊर्जा के मान का दोगुना हो जाएगा, वह है:\(............^{\circ}\,C\) 2023 आसान
- 63. यदि \(27^{\circ} \mathrm{C}\) पर क्लोरीन अणु की वर्ग माध्य मूल चाल \(490 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है। समान तापमान पर ऑर्गन अणु की वर्ग माध्य मूल चाल होगी (ऑर्गन का परमाणु द्रव्यमान \(=39.9 \mathrm{u}\), क्लोरीन का आण्विक द्रव्यमान \(=70.9 \mathrm{u}\) ) 2023 आसान
- 64. \(0.056\,kg\) नाइट्रोजन एक पात्र में \(127^{\circ}\,C\) पर बंद है। इसके अणुओं की चाल दुगुनी करने के लिए आवश्यक ऊप्मा का मान \(k\,cal\) है \(\left( R =2\,cal\,mole ^{-1}\,K ^{-1}\right)\) 2022 मध्यम
- 65. \(27^{\circ}\,C\) तापमान पर किसी बर्तन में \(14\,g\) नाइट्रोजन गैस रखी है। गैस के अणुओं की वर्ग माध्य मूल चाल को दोगुना करने के लिए गैस को स्थानान्तरीत की जाने वाली आवश्यक ऊष्मा की मात्रा \(.........\,J\) होगी: ( \(R =8.32\,J\,mol ^{-1} k ^{-1}\) लीजिए) 2022 मध्यम
- 66. \(300\,K\) तापमान पर ऑक्सीजन गैस के अणु के मोलर द्रव्यमान \(M\) के लिये वर्ग माध्य मूल चाल \(\left( v _{ rms }\right)\) व सर्वाधिक संभावित चाल \(\left( v _{ p }\right)\) के मध्य संबंध होगा । 2022 मध्यम
- 67. \(44.8\) लीटर की निश्चित क्षमता वाले एक बेलन में मानक ताप एंव दाब पर हीलियम गैस है। गैस का तापमान \(20.0^{\circ}\,C\) बढ़ाने के लिए कितनी ऊप्मा की आवश्यकता होगी?(गैस नियतांक \(R =8.3\,JK ^{-1}\,-moI ^{-1}\) ) 2022 मध्यम
- 68. दो मोल एकपरमाण्विक आदर्श गैस की तापमान \(T =300\,K\) पर कुल आन्तरिक ऊर्जा \(J\) में ज्ञात कीजिये। (दिया है: \(R =8.31\,J / mol . K\) ) 2022 आसान
- 69. एक गैस की स्वतंत्रता की कोटि \(n\) है। गैस की स्थिर आयतन पर विशिष्ट ऊष्मा एवं गैस की स्तिर दाब पर विशिष्ट ऊष्मा का अनुपात होगा : 2022 मध्यम
- 70. एक पात्र में आर्गन तथा ऑक्सीजन के मिश्रण को \(3: 2\) के द्रव्यमान के अनुपात में भरा गया है तथा मिश्रण को तापमान \(27^{\circ} C\) रखा जाता है। उनकी प्रति अणु औसत गतिज ऊर्जाओ का अनुपात होगा- 2022 मध्यम
- 71. एक उष्मीय रूप से कुचालक पात्र में \(M\) अणुभार एवं \(1.4\) विशिप्ट ऊष्मा अनुपात वाली आदर्श गैस भरी है। पात्र \(v\) चाल से गतिशील है एवं इसको अचानक विरामावस्था में लाया जाता है। माना परिवेश में ऊप्मा हानि नहीं होती है तो गैस पात्र के तापमान में वृद्धि होगी: \(( R =\) गैस नियतांक) 2022 मध्यम
- 72. एकल परमाणवीय गैस का एक मोल, द्वि-परमाणवीय गैस के तीन मोलों के साथ मिश्रित किया जाता है। नियत आयतन पर मिश्रण की आणविक विशिष्ट ऊष्मा \(\frac{\alpha^2}{4} R J / mol K\) है तो \(\alpha\) का मान \(..........\) होगा। (माना कि दी हुई द्वि-परमाणवीय गैस में कोई कंपन मोड़ नहीं है) 2022 मध्यम
- 73. गैस से भरे बंद पात्र को यदि \(1^{\circ}\,C\) तापमान बढ़ाकर गर्म किया जाए, तो इसके दाब में \(0.4\,\%\) की वृद्धि होती है। गैस का प्रारम्भिक तापमान \(K\) में ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
- 74. गैसो के गतिज सिद्धान्त के अनुसार- \(A.\) \(0^{\circ} C\) पर गैस के अणुओं की गति बंद हो जाती है। \(B.\) गैस के अणुओ का घनत्व बढ़ने पर माध्य मुक्त पथ में कमी होती है। \(C.\) नियत दाब पर तापमान बढ़ाने पर गैस के अणुओं का माध्य मुक्त पथ बढ़ता है। \(D.\) एक अणु की प्रत्येक स्वतन्त्रता की कोटि से सम्बद्ध औसत गतिज ऊर्जा \(\frac{3}{2} k _{ B } T\) होती है। (एक परमाण्विक गैस के लिये) निम्न विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये- 2022 मध्यम
- 75. हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के एक मिश्रण का आयतन \(2000\,cm ^3\), ताप \(300\,K\), दाब \(100\,kPa\) तथा द्रव्यमान \(0.76\,g\) है। मिश्रण में हाइड्रोजन के मोल तथा ऑक्सीजन के मोलो की संख्या का अनुपात होगा: 2022 मध्यम
- 76. हीलियम के \(2\) मोल एवं हाइड्रोजन के \(n\) मोल के मिश्रण में एक ध्वनि चलती है। यदि मिश्रण में गैस के अणुओं की \(rms\) चाल, ध्वनि की चाल की \(\sqrt{2}\) गुना है तो \(n\) का मान होगा: \((rms =\) वर्ग माध्य मूल) 2022 कठिन
- 77. मानक ताप एवं दाब पर एक पात्र में \(16\,g\) हाइड्रोजन तथा \(128\,g\) ऑक्सीजन है। पात्र का आयतन \(cm ^3\) में होगा: 2022 मध्यम
- 78. निम्नलिखित कथनों के अनुसार : \((1)\) किसी गैस के अणु की औसत गतिज ऊर्जा घटती है, जब तापमान घटता है। \((2)\) नियत ताप पर दाब बढ़ने के साथ, किसी गैस के अणु की औसत गतिज ऊर्जा बढ़ती है। \((3)\) आयतन बढने के साथ, किसी गैस के अणु की औसत गतिज ऊर्जा घटती है। \((4)\) नियत दाब पर तापमान में वृद्धि के साथ, किसी गैस का दाब बढ़ता है। \((5)\) तापमान में वृद्धि के साथ, गैस का आयतन घटता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से, सही उत्तर चुनिए : 2022 मध्यम
- 79. ऑक्सीजन अणुओं के वर्गमाध्य मूल वेग पर क्या प्रभाव होगा यदि तापमान को दुगुना कर दिया जाऐ तथा ऑक्सीजन अणु ऑक्सीजन परमाणुओं में भी टूट जातें हो? 2022 मध्यम
- 80. स्तिर दाब पर, किसी एकलपरमाणवीय आदर्श गैस के \(7\) मोल का तापमान \(40\,K\) बढ़ाया जाता है। उपरोक्त प्रक्रम में गैस की आंतरिक ऊर्जा \(..........\,J\) बढ़ जाएगी । (दिया है, \(R =8.3\,JK ^{-1} mol ^{-1}\) ) 2022 मध्यम
- 81. स्वतंत्रता की कोटि (डिग्री ऑफ फ्रीडम) के सम्बंध में निम्न में से कौन सा कथन सही है? \(A.\) एक अणु जिसकी स्वातंत्रत्य कोटि \(n\) है, वह \(n ^2\) अलग-अलग माध्यमों से ऊर्जा संचित कर सकता है। \(B.\) प्रत्येक स्वातंत्रता की कोटि \(\frac{1}{2} RT\) औसत ऊर्जा प्रति मोल से सम्बंधित होती है। \(C.\) एकल परमाणवीय गैस के अणुओं की घूर्णन की स्वतंत्रता की कोटि \(1\) होती है जबकि द्विपरमाणवीय अणुओं की घूर्णन की स्वतंत्रता की कोटि \(2\) होती हैं। \(D.\) \(CH _4\) की कुल स्वातंत्रता कोटि \(6\) है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें: 2022 कठिन
- 82. सामान्य ताप एवं दाब पर \(5 \times 10^{-17}\,kg\) द्रव्यमान के धुँए के कण की वायु में ब्राउनी गति में वर्ग माध्य मूल \((rms)\) चाल लगभग \(.......mm\,s^{-1}\) है [दिया है \(k =1.38 \times 10^{-23}\,JK ^{-1}\) ] 2022 मध्यम
- 83. समान आयतन के दो बर्तनों में, समान ताप पर, समान गैस रखी है। यदि उनके अणुओं की संख्या का अनुपात \(1: 4\) है, तो \(A.\) दोनों बर्तनों में गैस के अणुओं का \(r.m.s.\) (वर्ग माध्य मूल) वेग समान होगा। \(B.\) इन बर्तनों में दाब का अनुपात \(1: 4\) होगा। \(C.\) दाब का अनुपात \(1: 1\) होगा। \(D.\) दोनों बर्तनों में गैस के अणुओं के \(r.m.s.\) वेग का अनुपात \(1: 4\) होगा। 2022 मध्यम
- 84. \(0^{\circ}\) सेल्सियस पर ऑक्सीजन के अणु की वर्ग माध्य मूल चाल \(160\) मी\(/\)से है। \(0^{\circ}\) सेल्सियस पर हाइड्रोजन अणु की वर्ग माध्य मूल चाल को प्राप्त कीजिए। (\({m}/{s}\) में) 2021 मध्यम
- 85. \(300\, K\) और दो वायुमंडलीय दाब पर प्रति अणु औसत गतिज ऊर्जा \(2 \times 10^{-9} \,J\) की एक आदर्श गैस के एक लीटर में उपस्थित अणुओं की संख्या \(....\, \times 10^{11}\) होगी। 2021 मध्यम
- 86. \(4.0 \times 10^{-3} \,m ^{3}\) आयतन के एक बेलनाकार बर्तन में एक मोल हाइड्रोजन तथा दो मोल कार्बन डाईऑक्साइड़ भरी है। मिश्रण का ताप \(400 \,K\) मानते हुए, गैस के मिश्रण का दाब है। \([\) गैस नियतांक \(= 8.3 \,J \,mol ^{-1}\, K ^{-1}\) ] 2021 मध्यम
- 87. \(A , B\) और \(C\) प्रकार के गैसों के अणुओं, जिनके द्रव्यमान \(m _{ A }\,<\, m _{ B }\,<\, m _{ C }\) के अनुसार हैं, के मिश्रण पर विचार कीजिए। सामान्य ताप और दाब पर इनकी \(rms\) चालों का अनुपात होगा। 2021 मध्यम
- 88. द्रव्यमान \(4.0\, u\) की कोई एक परमाणुक गैस किसी रोधी पात्र में रखी है। यह पात्र \(30\, m / s\) के वेग से गतिमान है। यदि यह पात्र एकाएक रूक जाए तब गैस के ताप में परिवर्तन \(\left( R =\right.\) गैस नियतांक) \(\frac{ x }{3 R }\) है। \(x\) का मान \(.....\) है। 2021 कठिन
- 89. दो बहुपरमाण्विक आदर्श गैसों, जिनके ताप \(T _{1}\) और \(T _{2}\) हैं, को इस प्रकार मिलाया गया है, जिससे किसी प्रकार की ऊर्जा का ह्यस नहीं हुआ है। यदि \(F _{1}\) और \(F _{2}, m _{1}\) और \(m _{2}, n _{1}\) और \(n _{2}\) क्रमशः प्रथम और द्वितीय गैस के लिए, स्वातंत्य कोटिओं, द्रव्यमानों और अणुओं की संख्या है, तो इन दोनों गैसों के मिश्रण का ताप होगा। 2021 कठिन
- 90. एक बहुपरमाण्विक आदर्श गैस की \(24\) कंपन विधा है। \(\gamma\) का मान \(.....\) है। 2021 कठिन
- 91. एक गुब्बारा सामान्य दाब तथा \(27^{\circ} C\) ताप पर कुल \(185\, kg\) भार ले जाता है। जिस ऊँचाई पर बैरोमीटर का दाब \(45\) सेमी पारे का स्तम्भ तथा ताप \(-7^{\circ} C\) हो, उस पर यह गुब्बारा कितना भार ले जायेगा? मान लीजिए आयतन अचर है। (\({kg}\) में) 2021 कठिन
- 92. गैसों के गतिक सिद्धान्त के आधार पर कोई गैस दाब उत्पन्न करती है क्योंकि इसके अणु ..... . 2021 मध्यम
- 93. किसी आदर्श गैस के लिए आन्तरिक ऊर्जा \((U),\) दाब \((P)\) और आयतन \(( V )\) के बीच संबंध को \(U =3 PV +4\) के रूप में दर्शाया गया है। यह गैस \(.....\) है। 2021 कठिन
- 94. किसी दढ़ द्विपरमाणुक गैस का \(1\) मोल \(Q\) मात्रा में ऊष्मा की आपूर्ति किए जाने पर \(Q / 5\) कार्य करता है। इस रूपान्तरण की अवधि में इस गैस की मोलर ऊष्मा धारिता \(\frac{ xR }{8}\) होगी। \(x\) का मान \(.....\) हैं। \([K =\) सार्वत्रिक गैस स्थिरांक है \(]\) 2021 कठिन
- 95. किसी गैस के लिए अवस्था \(P\) में \(C _{ P }- C _{ v }= R\) तथा अवस्था \(Q\) में \(C _{ P }- C _{ V }=1.10\, R\) है, यहाँ \(T _{ P }\) और \(T _{ Q }\) क्रमशः दो विभिन्न अवस्थाओं \(P\) और \(Q\) में ताप है। तब ... 2021 मध्यम
- 96. किसी पात्र को विभाजक द्वारा दो चैम्बरों में विभाजित किया गया है। इनमें पहले चैम्बर का आयतन \(4.5\) लीटर और दूसरे चैम्बर का आयतन \(5.5\) लीटर है। पहले चैम्बर में \(2.0\) वायुमण्डलीय दाब पर \(3.0\) मोल तथा दूसरे चैम्बर में \(3.0\) वायुमण्डलीय दाब पर \(4.0\) मोल गैस भरी है। विभाजक को हटाने तथा मिश्रण के साम्य की स्थिति में आने पर मिश्रण का दाब \(x \times 10^{-1} atm\) है तो \(x\) का मान \(....\) होगा। 2021 कठिन
- 97. कोई निकाय दो प्रकार की गैसों के अणुओं, \(A\) और \(B\), जिनकी घनत्व संख्या समान, \(2 \times 10^{25} /\, m ^{3}\) है, से मिलकर बना है। \(A\) और \(B\) के व्यास क्रमशः \(10\, \mathring A\) और \(5 \, \mathring A\) है। ये कक्ष ताप पर संघट्ट करते हैं। दो क्रमागत संघट्टों के बीच \(A\) के अणुओं द्वारा तय की गयी औसत दूरी और \(B\) के अणुओं द्वारा तय की गयी औसत दूरी का अनुपात \(......\,\times 10^{-2}\) है। 2021 मध्यम
- 98. \(N _{2}\) गैस की औसत स्थानान्तरण गतिज ऊर्जा \(\ldots \ldots \ldots . .{ }^{\circ} {C}\) ताप पर विरामावस्था से \(0.1 \,Volt\) विभवान्तर से त्वरित इलेक्ट्रान के गतिज ऊर्जा के बराबर होती है। (दिया है \(k _{ B }=1.38 \times 10^{-23} J / K\) ) (निकटतम् पूर्णांक तक भरिये) 2021 मध्यम
- 99. नीचे दो कथन दिए गए है : कथन \(I \,:\) किसी द्वि-परमाणुक अणु में किसी दिए गए ताप पर घूर्णन-ऊर्जा मैक्सवैल-वितरण का पालन करती है। कथन \(II\, :\) किसी द्वि-परमाणुक अणु में प्रत्येक अणु के लिए किसी दिए गए ताप पर घूर्णन-ऊर्जा स्थानान्तरण गतिज-ऊर्जा के बराबर होती है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर चुनिए। 2021 मध्यम
- 100. ऑक्सीजन के नमूने पर विचार कीजिए जो आदर्श गैस की तरह व्यवहार कर रहा है। \(300\, K\) पर, गैस के अणुओं के वर्ग माध्य मूल वेग और औसत वेग का अनुपात होगा। (ऑक्सीजन का आण्विक द्रव्यमान \(32 \,g / mol ; R =8.3\, J\, K ^{-1} \,mol ^{-1}\) है) 2021 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।