JEE Mains · Physics · STD 11 - गैसों का अगुणित सिद्धान्त
- JEE Mains 2019
- मध्यम
- MCQ
दृढ़ अणुओं वाली एक द्विपरमाणुक गैस को जब \(Q\) ऊष्मा नियत आयतन पर दी जाती है तो उसके तापम में \(\Delta T\) की वृद्धि होती है। इसी तापमान वृद्धि को नियत दाब पर सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक ऊष्मा होगी:
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(C) \(\frac {7}{5}\,Q\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(Q=C v \Delta T\)
\(Q^{\prime}=C_{P} \Delta T\)
\(Q^{\prime}=\frac{C_{P}}{C_{V}} Q=\left(1+\frac{2}{5}\right) Q=\frac{7}{5} Q\)
Physics के और प्रश्न
- \(\mathrm{M}=500 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान की एक लिफ्ट, \(2 \mathrm{~ms}^{-1}\) की चाल से नीचे उतर रही है। इसको आधार प्रदान करने वाली रस्सी जब फिसलना प्रारम्भ करती है, तो यह \(2 \mathrm{~ms}^{-2}\) के स्थिर त्वरण से गिरने लगती है। गिरने की समाप्ति पर \(6 \mathrm{~cm}\) की दूरी तय करने के बाद लिफ्ट की गतिज ऊर्जा____________ \(\mathrm{kJ}\) होगी।JEE Mains 2023 मध्यम
- वृत्ताकार पथ में चक्कर लगाते हुए किसी आवेशित कण को, एक धारा-धारा पाश माना जा सकता है। किसी चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }\) के अन्तर्गत \(m\) द्रव्यमान तथा \(q\) आवेश का एक कण समतल में \(v\) चाल से गति करता है। इस गतिमान कण का चुम्बकीय आघूर्ण होगा।JEE Mains 2020 कठिन
- नीचे दो कथन दिए गए है, एक को अभिकथन \(A\) एवं दूसरे को कारण \(\mathrm{R}\) कहा गया है अभिकथन \(\mathrm{A}\) : यदि \(30 \times 10^{-5} \mathrm{Cm}\) द्विध्रुव आघूर्ण वाला एक विद्युत द्विध्रुव, किसी बंद पृष्ठ से घिरा है, तो पृष्ठ से निकलने वाले कुल फ्लक्स का मान शून्य होगा। कारण \(R\) : विद्युत द्विध्रुव में दो समान एवं विपरीत आवेश होते हैं। उपर्युक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।JEE Mains 2023 मध्यम
- एक एकसमान छड़ \(AB\) को चित्रानुसार बिन्दु \(X\), जो कि \(A\) से \(x\) दूरी पर है, से लटकाया जाता है। इस छड़ को क्षैतिज रखने के लिये उसके सिरे \(A\) से एक द्रव्यमान \(m\) को लटकाते है। इस तरह \(( m , x)\) मानों का एक समूह प्राप्त होता है। इस समूह से उचित चर, जिनको आलोखित करने से एक सीधी रेखा प्राप्त हो, होंगे
JEE Mains 2018 कठिन - एकसमान गोलीय कोश के अन्दर : \((a)\) गुरूत्वीय क्षेत्र शून्य होता है। \((b)\) गुरूत्वीय विभव शून्य होता है। \((c)\) गुरूत्वीय क्षेत्र प्रत्येक स्थान पर समान होता है। \((d)\) गुरूत्वीय विभव प्रत्येक स्थान पर समान होता है। \((e)\) उपर्युक्त सभी नीचे दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :JEE Mains 2021 मध्यम
- व्यतिकरण प्रयोग में, परदे पर बिंदु \(A\) पर दो व्यतिकारी तरंगों के बीच पथांतर \(\lambda/3\) है, जहाँ \(\lambda\) इन तरंगों की तरंगदैर्घ्य है, तथा एक अन्य बिंदु \(B\) पर पथांतर \(\lambda/6\) है। बिंदु \(A\) और \(B\) पर तीव्रताओं का अनुपात _______ है।JEE Mains 2026 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- अभिकथन \(A\) : वत्तीय पैमाने के पाँच पूर्ण घूर्णन करने पर, स्क्रूगेज के मुख्य पैमाने पर चली गई दूरी \(5\) \(mm\) है और वत्तीय पैमाने पर \(50\) डिवीजन है, तो अल्पतमांक \(0.001 \,cm\) होगा। कारण \(R\) : अल्पतमांक \(=\) पिच \(/\) वृत्तीय पैमाने पर कुल डिवीजन उपरोक्त कथनानुसार, सबसे उपयुक्त विकल्प को नीचे दिए गए विकल्पों में से चुनिए :JEE Mains 2021 मध्यम
- आपको एक शेविंग दर्पण बनाने को कहा जाता है। यदि कोई व्यक्ति इस दर्पण को अपने चेहरे से \(10 \; cm\) दूर रखता है और चेहरे के आवर्धित प्रतिबिम्ब को, सुविधाजनक-दर्शन की निकटतम दूरी, \(25 \; cm\) पर देखता है तो, दर्पण की वक्रता त्रिज्या होगी :JEE Mains 2015 मध्यम
- लम्बाई \(L\) की एक छड़ का रेखीय द्रव्यमान घनत्व \(\rho(x)\) असमान है और इसका मान \(\rho( x )= a + b \left(\frac{ x }{ L }\right)^{2}\) है। यहाँ पर \(a\) और \(b\) स्थिरांक है और \(0 \leq x \leq L\) छड़ के द्रव्यमान केन्द्र के लिये \(x\) का मान होगा :JEE Mains 2020 कठिन
- दिये गये परिपथ में जब धारा स्थिरावस्था में पहुँच जाती है तो धारिता \(C\) के संधारित्र पर आवेश का मान होगा:
JEE Mains 2017 मध्यम - पृथ्वी की सतह से लगभग ऊँचाई जहाँ किसी वस्तु का भार पृथ्वी की सतह पर इसके भार का \(\frac{1}{3}\) गुना हो जाता है, ....... \(km\) होगी [पृथ्वी की त्रिज्या \(R =6400\,km\) तथा \(\sqrt{3}=1.732]\)JEE Mains 2022 मध्यम