ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 3

2014–2026 के 179 प्रश्न। कार्य-ऊर्जा प्रमेय सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

179प्रश्न
12टॉपिक
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 7% मध्यम 44% कठिन 50%

STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति के सभी प्रश्न

नए पहले

179 में से 101–150 प्रश्न

  1. 101. \(3\) मीटर लम्बाई तथा \(3\) किग्रा द्रव्यमान की एक समान चेन, चिकनी टेबल पर, \(2\) मीटर टेबल पर रहते हुए प्रलंबन करती है। यदि टेबल से पूर्णतया खिसक जाने पर चेन की जूल में गतिज ऊर्जा \(k\) हो, तो \(k\) का मान......... है। \(\left( g =10 \;m / s ^{2}\right.\) लीजिए \()\) 2021 कठिन
  2. 102. \('m'\) द्रव्यमान की एक वस्तु \('h'\) ऊँचाई से गिराने पर \(0.8 \sqrt{ gh }\) चाल से पथ्वी पर पहुँचती है। वायु-घर्षण के द्वारा किये गये कार्य का मान है। 2021 कठिन
  3. 103. \(4\, g\) और \(16\, g\) द्रव्यमान के दो पिण्ड समान गतिज ऊर्जाओं से गतिमान है। इनके रैखिक संवेगों के परिमाणों का अनुपात \(n : 2\) है। यहाँ \(n\) का मान \(..........\) है। 2021 मध्यम
  4. 104. \(4 \,m / s\) की चाल से गतिमान \(2 \,kg\) द्रव्यमान का कोई पिण्ड विराम में स्थित किसी अन्य पिण्ड से प्रत्यास्थ संघट्ट करता है और अपनी आरम्भिक चाल की एक चौथाई चाल से अपनी मूल दिशा में ही गमन करता रहता है। दोनों पिण्डों के संहति केन्द्र की चाल \(\frac{ x }{10} \,m / s\) है । तो \(x\) का मान \(.......\) है। 2021 कठिन
  5. 105. आरेख में दर्शाए अनुसार कोई छोटा गुटका त्रिज्या \(R =3\; m\) के किसी अर्धगोले के शीर्ष से नीचे की ओर फिसलता है। वह ऊँचाई \('h'\) जिस पर यह गुटका इस गोल के पष्ट से सम्पर्क छोड़ (खो) देगा \(\dots\) मीटर है। (यह मानिए कि अर्धगोले और गुटके के बीच कोई घर्षण नहीं है।)
    2021 कठिन
  6. 106. चिकनी सतह पर एक ब्लाक \(40\, ms ^{-1}\) चाल से क्षैतिज रूप से गतिशील दो बराबर भागों में बँट जाता है। यदि एक भाग \(60\, ms ^{-1}\) से गति करता हो, तो गतिज ऊर्जा में भिन्नात्मक परिवर्तन \(x : 4\) होगा, जहाँ \(x =......\) है। 2021 कठिन
  7. 107. चिकनी सतह पर क्षैतिज दिशा में \(40\) मी./से. की चाल से गतिशील एक ब्लाक दो भागों में टूटता है जिनके द्रव्यमानों का अनुपात \(1: 2\) होता है। यदि छोटा भाग \(60\) मी./से. से गति करता हो, तो गतिज ऊर्जा में भिन्नात्मक परिवर्तन होगा। 2021 कठिन
  8. 108. चित्रानुसार, \(10\; kg\) द्रव्यमान का कोई कण बिन्दु \(A\) पर रखा है। जब इस कण को थोड़ा सा दांयी ओर विस्थापित किया जाता है, तो यह चलना प्रारम्भ करता है और \(B\) पर पहुँचता है। कण की \(B\) पर चाल \(x \;m / s\) है । ( \(g\) का मान \(10\; m / s ^{2}\) लीजिए) यहाँ \('x'\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(\dots\) होगा।
    2021 मध्यम
  9. 109. द्रव्यमान \(m _{1}\) का पिण्ड, एक दूसरे पिण्ड जिसका द्रव्यमान \(m _{2}\) तथा विराम में है, से संघट्ट करता है। यदि संघट्ट के बाद दोनों पिण्ड विपरीत दिशा में समान वेग से गति करते हैं, तो \(m _{2}: m _{1}\) का अनुपात होगा। 2021 मध्यम
  10. 110. द्रव्यमान \(M =5.99\, kg\) का कोई लकड़ी का बहत् गुटका दो लम्बी द्रव्यमानहीन डोरियों से लटका है। द्रव्यमान, \(m =10\, g\) की कोई गोली इस गुटके में दागी गयी है जो इस में अन्तः स्थापित हो जाती है। फिर (गुटका \(+\) गोली) उपर की ओर झूलता है तथा चाप के सिरे पर गुटका \(+\) गोली) लोलक के कुछ क्षण के लिए विराम में आने से पूर्व, इसका संहति केन्द्र ऊर्ध्वाधर दूरी, \(h =9.8\, cm\) तक ऊपर उठता है। संघट्ट से पूर्व गोली की चाल \(.....\) है। \(\left( g =9.8 ms ^{-2}\right.\) लीजिए) (\(m/s\) में)
    2021 कठिन
  11. 111. दो सर्वसम गुटके \(A\) और \(B\), जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान \(m\) है, प्राकतिक लम्बाई \(L\) और कमानी नियतांक \(K\) की किसी हल्की कमानी से संयोजित होकर किसी चिकने पष्ठ पर विराम की स्थित में हैं। कोई तीसरा गुटका \(C\), जिसका द्रव्यमान \(m\) है, \(A\) और \(B\) को मिलाने वाली रेखा के अनुदिश चाल \(v\) से गमन करते हुए गुटके \(A\) से संघट्ट करता है। कमानी में होने वाला अधिकतम संपीडन है।
    2021 कठिन
  12. 112. दो ठोस \(A\) और \(B\) जिनके द्रव्यमान क्रमशः \(1\, kg\) और \(2 \,kg\) है समान रैखिक संवेग से गतिमान है। यदि इनकी गतिज ऊर्जाओं का अनुपात \(( K \text { E. })_{ A }:( K . E .)_{ B }\) का मान \(\frac{ A }{1}\) है, तो \(A\) का मान \(......\) होगा। 2021 मध्यम
  13. 113. एक घर्षणरहित क्षैतिज पष्ठ पर तीन पिंड \(A , B\) तथा \(C\) एक सरल रेखा में रखे गए हैं। \(A , B\) तथा \(C\) के द्रव्यमान क्रमशः \(m , 2 \,m\) तथा \(2 \,m\) हैं। पिंड, \(A\) पिंड \(B\) की तरफ \(9\, m / s\) की गति से चलता है तथा इसके साथ एक प्रत्यास्थ संघट्टन करता है। इसके पश्चात पिंड \(B\) पिंड \(C\) के साथ एक पूर्णतया अप्रत्यासथ संघट्टन करता है। सभी गतियाँ उसी सरल रेखा के अनुदिश होती है। पिंड \(C\) की अन्तिम गति \(.....\,m/s\) है।
    2021 कठिन
  14. 114. एक इन्जन एक वैगन से \(1.5\) मीटर लम्बाई के प्रघातीय अवशोषक के द्वारा जुड़ा है। कुल द्रव्यमान \(40,000 \;kg\) का निकाय \(72 \;kmh ^{-1}\) की चाल से गति कर रहा होता है, जब इसको विराम में लाने के लिए ब्रेक लगाया जाता है। प्रक्रम में जब निकाय विरामावस्था में लाया जाता है, तो प्रघातीय अवशोषक की स्प्रिंग \(1.0 m\) सम्पीडित हो जाती है। यदि वैगन की \(90 \%\) ऊर्जा घर्षण से क्षय हो जाती हो, तो स्प्रिंग नियतांक \(\ldots \ldots . . . \times 10^{5} \;N / m\) है। 2021 कठिन
  15. 115. एक \(M\) द्रव्यमान की वस्तु \(V _{0}\) चाल पर एक स्थिर द्रव्यमान \('m'\) से प्रत्यास्थ रूप से टकराती है। टक्कर के बाद दोनों द्रव्यमान \(M\) के प्रारम्भिक दिशा से \(\theta_{1}\) तथा \(\theta_{2}\) कोणों पर गति करते है। अनुपात \(M / m\) का अधिकतम मान, जिसके लिए कोण \(\theta_{1}\) तथा \(\theta_{2}\) बराबर होंगे, होता है। 2021 कठिन
  16. 116. एक व्यक्ति \(80\; kg\) द्रव्यमान के एक भारी बक्से को उठाता है तथा \(80 \;cm\) दूरी पर स्थित स्थान पर नियत वेग से गति करते हुये इसे उतारता है। व्यक्ति द्वारा बक्से को उतारने में किया गया कार्य होगा। \(\left( g =9.8 \;ms ^{-2}\right)\) 2021 मध्यम
  17. 117. किसी द्विपरमाणुक अणु की स्थितिज ऊर्जा \((U)r\) (अन्तरापरमाणुक दूरी) पर निर्भर कोई फलन है जिसे इस प्रकार दर्शाया गया है। \(U =\frac{\alpha}{ r ^{10}}-\frac{\beta}{ r ^{5}}-3\) यहाँ \(\alpha\) और \(\beta\) धनात्मक स्थिरांक हैं। दोनों परमाणुओं के बीच साम्य दूरी \(\left(\frac{2 \alpha}{\beta}\right)^{\frac{a}{b}}\) होगी, जब \(a=\ldots\) हो। 2021 कठिन
  18. 118. किसी लड़के ने एक घर्षणरहित फर्श पर \(0.5\;kg\) की गेंद को \(20 \;ms ^{-1}\) की गति से लुढ़का दिया है। गेंद रास्ते में अवरोध के कारण विचलित जाती है। विचलन के पश्चात् यह अपनी प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा के \(5 \%\) भाग के साथ गति करती है। इस स्थिति में गेंद की चाल होगी? \((ms ^ {-1}\) मे\()\) 2021 मध्यम
  19. 119. किसी निकाय, जिसमें कोई कण किसी संरक्षी बल \(F ( x )\) के अधीन एक विमीय गति कर रहा है, के स्थितिज ऊर्जा फलन \(U ( x )\) के ग्राफ से, मान लीजिए \(E _{\text {mech }}=8 \;J\) है, तो कौन सा कथन इस निकाय के लिए सही नहीं है ?
    2021 कठिन
  20. 120. किसी रबड़ की गेंद को फर्श से \(5\, m\) की ऊँचाई से मुक्त किया गया है। यह बार-बार उछलती है और हर बार यह जितना गिरती है उसका \(\frac{81}{100}\) गुना ऊपर उठती है। इस गेंद की औसत चाल ज्ञात कीजिए। \(\left( g =10\, ms ^{-2}\right.\) लीजिए) (\(ms ^{-1}\) में) 2021 कठिन
  21. 121. कमानी स्थिरांक \(100\; N / m\) की किसी कमानीदार बन्दूक में द्रव्यमान \(100\; g\) की कोई छोटी गेंद \('B'\) इसकी बैरल में (आरेख देखिए) कमानी को \(0.05\; m\) संपीडित करके रखी है। धरती पर दूरी \(d\) पर किसी बॉक्स को रखा जाना चाहिए ताकि यह गेंद उस बॉक्स में गिरे। यदि गेंद धरती से \(2 \;m\) ऊँचाई पर बन्दूक से क्षैतिजत : निकलती है तो \('d'\) का मान \(\dots\;m\) होगा। \(\left( g =10\; m / s ^{2}\right)\)
    2021 कठिन
  22. 122. कोई बल \(F =(5 y +20) \hat{ j }\; N\) किसी कण पर कार्य करता है, । जब यह कण \(y =0 \;m\) से \(y =10 \;m\) तक गति कर जाता है, तो बल द्वारा किया गया कार्य \(J\) होता है। 2021 मध्यम
  23. 123. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक अभिकथन \(A\) है और दूसरा कारण \(R\)। अभिकथन \(A\) : चाल \('u'\) से गतिमान द्रव्यमान \(M\) का कोई पिण्ड \(P\) विरामावस्था में स्थित \(m\) द्रव्यमान के किसी अन्य पिण्ड \('Q'\) से प्रत्यास्थ सम्मुख संघट्ट करता है। यदि \(m \ll M\) है, तो पिण्ड \('Q'\) की संघट्ट के पश्चात अधिकतम चाल \('2 u^{\prime}\) होगी। कारण \(R\) : प्रत्यास्थ संघट्ट में संवेग और गतिज ऊर्जा दोनों संरक्षित रहते हैं। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए : 2021 कठिन
  24. 124. नियत शक्ति प्रदान करने वाली एक मशीन विराम में रखे एक बॉक्स को किसी क्षैतिज सरल रेखा के अनुदिश खींचती है। \('t'\) समय में बॉक्स के द्वारा तय की गई निम्नलिखित में से किसके अनुक्रमानुपाती होगी? 2021 कठिन
  25. 125. \(v\) वेग से गतिशील \(10\) ग्राम की एक गोली स्थिर लोलक के गोलक से सम्मुख टकराती है तथा \(100\) मी/से वेग से प्रतिक्षेप करती है। लोलक की लम्बाई \(0.5\) मी तथा लोलक का द्रव्यमान \(1\) किग्रा है। \(v=......\) मी/से के न्यूनतम मान पर लोलक पूर्ण वत्त घूमता है। (मान लीजिए डोरी अवितान्य है तथा \(g=10\) मी/से \(^{2}\) है)
    2021 कठिन
  26. 126. विराम और मूलबिन्दु से आरम्भ करके \('m'\) द्रव्यमान का कोई स्वचालित वाहन, जबकि उसको इंजन नियत शक्ति \(P\) की आपूर्ति करता है, त्वरित हो रहा है। समय के फलन के रूप में इसकी स्थिति होगी। 2021 कठिन
  27. 127. विस्थापन की दिशा में क्रमशः \(45^{\circ}\) तथा \(60^{\circ}\) कोण पर लगाये गये बलों से वस्तु को \('d'\) दूरी तक गति कराने में दो व्यक्ति \(A\) तथा \(B\) समान कार्य निस्पादित करते हैं। व्यक्ति \(A\) द्वारा लगाये गये बल तथा व्यक्ति \(B\) द्वारा लगाये बल का अनुपात \(\frac{1}{\sqrt{ x }}\) है। \(x\) का मान \(\dots\) है। 2021 मध्यम
  28. 128. यदि किसी गतिमान पिण्ड की गतिज ऊर्जा उसकी प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा की चार गुनी हो जाती है, तब उसके संवेग में होने वाले परिवर्तन की प्रतिशतता है \(\dots\;\%\) । 2021 मध्यम
  29. 129. \(0.15 \,kg\) द्रव्यमान की एक क्रिकेट की गेंद एक बॉलिंग मशीन के द्वारा ऊर्ध्वाधर दिशा में फेंकी जाती है। मशीन से निकलने के पश्चात् यह \(20 \,m\) अधिकतम ऊँचाई तक जाती है। यदि मशीन में गेंद को धकेलने वाले भाग ने इस पर एक स्थिर बल \(F\) लगाया हो और यह गेंद को धकेलते समय क्षैतिज दिशा में \(0.2\, m\) दूरी चला हो तो \(F\) का मान ( \(N\) में) होगा। \(\left( g =10\, ms ^{-2}\right)\) 2020 मध्यम
  30. 130. \(2\, kg\) की एक वस्तु एक इंजन द्वारा संचालित है जो कि \(1 \,J / s\) की नियत शक्ति प्रदान कर रहा है। यह वस्तु स्थिरावस्था से गतिमान होकर सीधी रेखा में चलती है। \(9\) सैकिण्ड बाद वस्तु द्वारा चली गयी दूरी ( \(m\) में) होगी।
    2020 कठिन
  31. 131. आपको एक बल \(\overrightarrow{ F }=-x \hat{ i }+y \hat{ j }\). दिया गया है। एक कण को बिन्दु \(A (1,0)\) से बिन्दु \(B (0,1)\) तक चित्र में दिखायी गयी रेखा पर ले जाने में इस बल द्वारा किया गया कार्य होगा। (सभी राशियाँ \(SI\) में दी गयी है।)
    2020 मध्यम
  32. 132. अधिकतम \(2000\, kg\) की कुल भार क्षमता वाले एक एलीवेटर को \(60 \,HP\) वाला एक मोटर ऊपर की ओर उठाता है। यदि एलीवेटर पर लगने वाला घर्षण बल \(4000\, N\) हो, तो पूरी क्षमता से भरे हुए एलीवेटर की गति निम्न में से किसके निकटतम है ? \((\mathrm{m} / \mathrm{s}\) में \()\) \(\left(1\, HP =746\, W , g =10 \,ms ^{-2}\right)\) 2020 मध्यम
  33. 133. चित्र में दिखाए गये घर्षणरहित पथ \(AOC\) पर \(1 \,kg\) द्रव्यमान का एक कण बिन्दु \(A\) (ऊँचाई \(2\) मीटर) से विरामावस्था से शुरू होकर नीचे की ओर फिसलता है। बिन्दु \(C\) पर पहुँचने के बाद यह पर प्रक्षेप्य (projectile) की तरह हवा में चलते रहता है। जब यह अपने उच्चतम बिन्दु \(P\) (ऊँचाई \(1\) मीटर) पर पहुँचेगा, तो इसकी गतिज ऊर्जा ( \(J\) में) का मान होगा: (दिखाया गया चित्र सांकेतिक है; \(g\) का मान \(10 \,ms ^{-2}\) लें)
    2020 मध्यम
  34. 134. द्रव्यमान \(1.9\,kg\) का एक गुटका एक \(1 \,m\) ऊँची मेज के किनारे पर रखा हुआ है। द्रव्यमान \(0.1 \,kg\) की एक गोली इस गुटके से टकराती है इससे चिपक जाती है। यदि टकराने से ठीक पहले गोली का वेग क्षैतिज दिशा में \(20\, m / s\) है तो धरातल पर टकराने से ठीक पहले गोली और गुटके के संयुक्त निकाय की गतिज ऊर्जा \(....J\) होगी। \(\left[ g =10 \,m / s ^{2}\right.\) लें। यह माने कि कोई घूर्णन गति नहीं है और टक्कर के बाद ऊर्जा की कोई क्षति नहीं होती है ] 2020 मध्यम
  35. 135. द्रव्यमान \(m =0.1 \,kg\) का एक पिण्ड \(A\) का आरम्भिक वेग \(3 \hat{\mathrm{i}}\; \mathrm{ms}^{-1}\) है। यह प्रत्यास्थ तरीके से समान द्रव्यमान के दूसरे पिण्ड \(B\) से टकराता है जिसका आरम्भिक वेग \(5 \hat{\mathrm{j}}\; \mathrm{ms}^{-1} .\) है। टकराने के बाद, पिण्ड \(A \overrightarrow{ v }=4(\hat{ i }+\hat{ j })\) वेग से चल रहा है और पिण्ड \(B\) की ऊर्जा \(\frac{x}{10} J\) है। \(x\) का मान है। 2020 मध्यम
  36. 136. द्रव्यमान \(m , 2 \,m , 4 \,m\) व \(8\, m\) के ब्लॉको को किसी घर्षणरहित फर्श पर एक रेखा में व्यवस्थित किया गया है। समान रेखा के अनुदिश \(v\) चाल से गतिशील \(m\) द्रव्यमान का एक अन्य ब्लॉक द्रव्यमान \(m\) से पूर्णतया अप्रत्यास्थ टक्कर करता है। होने वाली सभी तदोपरान्त टक्करें भी पूर्णतया अप्रत्यास्थ है। जितने समय में \(8\, m\) द्रव्यमान वाला अंतिम ब्लॉक गति करना प्रारम्भ करता है; कुल ऊर्जा ह्यस मूल ऊर्जा का \(p\, \%\) होता है। ' \(p\) ' का लगभग मान है।
    2020 कठिन
  37. 137. द्रव्यमान \(m\) का एक कण \(x\) अक्ष का आरंभिक वेग \(u \hat{ i }\) से चल रहा है। यह द्रव्यमान \(10\, m\) के विरामावस्था में रखे हुए एक कण से प्रत्यास्थ टक्कर करता है और तत्पश्चात यह अपनी आरंभिक गतिज ऊर्जा की आधी ऊर्जा से चलता है (चित्र देखें)। यदि \(\sin \theta_{1}=\sqrt{ n } \sin \theta_{2}\) तो \(n\) का मान है \(....\)।
    2020 कठिन
  38. 138. द्रव्यमान \(m\) के एक कण को \(u\) गति से क्षैतिज दिशा (इसे \(x\)-अक्ष लें) से \(\theta=\frac{\pi}{3}\) कोण बनाते हुए प्रक्षेपित किया जाता है। अपनी अधिकतम ऊँचाई पर पहुँचने पर यह कण समान द्रव्यमान के एक दूसरे कण, जिसका वेग \(u \hat{i}\) है, से पूर्णतः अप्रत्यास्थ रूप से टकराता है। संयुक्त कणों द्वारा धरती पर पहुँचने से पहले क्षैतिज दिशा में चली गयी दूरी होगी : 2020 कठिन
  39. 139. एक इमारत में लगे हुए एलीवेटर में औसत द्रव्यमान \(68 \,kg\) के अधिकतम \(10\) व्यक्ति जा सकते हैं। खाली एलीवेटर का द्रव्यमान \(920\, kg\) है और यह \(3\, m / s\) गति से चलता है। एलीवेटर पर लगने वाला घर्षण बल \(6000 \,N\) है। यदि एलीवेटर अपनी अधिकतम क्षमता तक भरा हुआ ऊपर को उठ रहा हो तो इसको चलाने वाले मोटर द्वारा दी जाने वाली न्यूनतम शक्ति का मान .....\(\mathrm{W}\) है। \(\left( g =10\, m / s ^{2}\right)\) 2020 मध्यम
  40. 140. एक समान द्रव्यमान के दो पिण्ड किसी समतल में समान चाल से, किन्तु विभित्र दिशाओं में, गतिमान हैं। उनका पूर्णतया अप्रत्यास्थ संघट्ट होता है और उसके पश्चात् वह दोनों एक साथ अपनी आरम्भिक चाल की आधी चाल से गतिमान होते हैं। दोनों पिण्डों के आरम्भिक वेगों के बीच कोण (डिग्री में) है\(...\)। 2020 मध्यम
  41. 141. एक व्यक्ति एक बक्से को एक क्षैतिज प्लेटफार्म की खुरदरी सतह पर धकेल रहा है। पहले \(15\, m\) तक व्यक्ति बक्से पर \(200\, N\) का बल लगाता है। तत्पश्चात् वह थक जाता है तथा उसके द्वारा लगाये जाने वाला बल बक्से द्वारा तय की गयी दूरी के साथ रेखीय रूप से कम होकर \(100 \,N\) हो जाता है। यदि बक्से द्वारा तय की गयी कुल दूरी \(30\,m\) हो तो व्यक्ति द्वारा बक्से पर किये गये कुल कार्य का मान \(........\,J\) होगा ? 2020 कठिन
  42. 142. \(m\) द्रव्यमान का एक कण, \(3\, m\) द्रव्यमान के कण जो विराम में हैं, से प्रारंभिक वेग \(u \hat{i}\) से प्रत्यास्थ संघट्ट करता है, तथा संघट्ट के पश्चात् \(v \hat{j}\) वेग से गतिशील है, तो \(v\) का मान होगा 2020 कठिन
  43. 143. \(m\) द्रव्यमान के एक कण को धरातल से \(h\) ऊँचाई से छोड़ा जाता है। उसी समय पर समान द्रव्यमान के एक कण को धरातल से ऊर्ध्वाधर दिशा में ऊपर की ओर \(\sqrt{2 gh }\) गति से प्रक्षेपित करा जाता है। यदि ये दो कण आमने-सामने (head-on) पूर्णत: अप्रतयास्थ रूप से टकराते हों तो जुड़े हुए कणों को \(\sqrt{\frac{ h }{ g }}\) की इकाई मानते हुए धरातल तक पहुँचने में लगने वाला समय होगा। 2020 कठिन
  44. 144. समान द्रव्यमान \(m\) के दो कणों का प्रारम्भिक वेग \(ui\) और \(u \left(\frac{\hat{ i }+\hat{ j }}{2}\right)\) है। ये कण पूर्णतः अप्रत्यास्थ रूप से टकराते हैं। इस प्रक्रिया में होने वाली ऊर्जा की क्षति है : 2020 कठिन
  45. 145. \(xy\) समतल में गति करते हुए एक कण वेग-आधारित बल, \(\overrightarrow{ F }= k \left( v _{ y } \hat{ i }+ v _{ x } \hat{ j }\right)\) का अनुभव करता है, जहां \(v _{ x }\) तथा \(v _{ y }\) वेग \(\overrightarrow{ V }\) के क्रमशः \(x\) तथा \(y\) घटक है। यदि, कण का त्वरण \(\vec{a}\) है, तो निम्नांकित में से कौनसा कथन कण के लिये सही है? 2020 कठिन
  46. 146. \(1\, kg\) द्रव्यमान का एक पिण्ड \(100\, m\) ऊँचाई से स्वतंत्र रूप से \(3\, kg\) द्रव्यमान के एक प्लेटफॉर्म पर गिरता है यह प्लेटफॉर्म एक स्प्रिंग नियतांक \(k =1.25 \times 10^{6} \,N / m\). की स्प्रिंग पर लगा है। पिण्ड प्लेटफॉर्म पर चिपक जाता है और स्प्रिंग का अधिकतम संपीड़न \(x\) पाया जाता है। \(x\) का निकटतम मान \(......\,cm\) होगा। \(\left( g =10\, ms ^{-2}\right)\) 2019 कठिन
  47. 147. \(2 \,kg\) द्रव्यमान के एक पिण्ड पर एक बल लगाते है जिससे उसकी स्थिति का समय के साथ परिवर्तन \(x =3 t ^{2}+5\) है। इस बल द्वारा प्रथम \(5\, s\) में किया गया कार्य \(......\,J\) होगा। 2019 मध्यम
  48. 148. \(2\, kg\) द्रव्यमान की एक वस्तु \(A\) एक स्थिर वस्तु \(B\) से टकराती है। प्रत्यास्थ टक्कर के पश्चात \(A\), अपनी प्रांरभिक चाल की एक चौथाई चाल से अपने प्रारंभिक दिशा में गति करता है। \(B\) के द्रव्यमान की गणना करें। (\(kg\) में) 2019 मध्यम
  49. 149. \(20 \,cm\) मोटाई की मिट्टी की दीवार भेदने से ठीक पहले \(20\, g\) द्रव्यमान की एक गोली की चाल \(1\, ms ^{-1}\) है। यदि दीवार \(2.5 \times 10^{-2} \,N\) का औसत अवरोध लगाती है तो दीवर के दूसरे तरफ से निर्गत गोली की चाल का सन्निकट मान \(......\,ms ^{-1}\) होगा। 2019 मध्यम
  50. 150. चिकनी सतह पर रखे \(m\) द्रव्यमान के एक गुटके को स्प्रिंग नियतांक \(k\) की एक कमानी (जिसका द्रव्यमान नगण्य हैं) से जोड़ा गया है। कमानी का दूसरा सिरा चित्रानुसार, अचल है। आरंभ में गुटका अपनी साम्यावस्था में स्थायी है। यदि गुटके को एक नियत बल \(F\) से खींचा जाए तो गुटके की अधितकम चाल होगी।
    2019 कठिन