JEE Mains · Physics · STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति
- JEE Mains 2020
- मध्यम
- संख्यात्मक
\(0.15 \,kg\) द्रव्यमान की एक क्रिकेट की गेंद एक बॉलिंग मशीन के द्वारा ऊर्ध्वाधर दिशा में फेंकी जाती है। मशीन से निकलने के पश्चात् यह \(20 \,m\) अधिकतम ऊँचाई तक जाती है। यदि मशीन में गेंद को धकेलने वाले भाग ने इस पर एक स्थिर बल \(F\) लगाया हो और यह गेंद को धकेलते समय क्षैतिज दिशा में \(0.2\, m\) दूरी चला हो तो \(F\) का मान ( \(N\) में) होगा। \(\left( g =10\, ms ^{-2}\right)\)
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(B) \(150\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(W _{ F }=\frac{1}{2} mv ^{2}= mgh\)
\(F ( S )= mgh\)
\(F (0.2)=(0.15)(10)(20)\)
\(F =150 N\)
Physics के और प्रश्न
- एक व्यक्ति एक लिफ्ट में खड़ा है, तो निम्न में से किस स्थिति में वह भार में कमी महसूस करेगा ?JEE Mains 2022 मध्यम
- एक एकसमान घनाकार बक्सा, जिसकी एक भुजा की लम्बाई \(a\) है, एक रूक्ष सतह पर रखा हुआ है। इस पर इसके केन्द्र से \(b\) ऊँचाई पर न्यूनतम संभव बल \(F\) लगाकर इसे खींचना है। ( चित्र देखें) । यदि घर्षण गुणांक का मान \(\mu=0.4\) हो तो \(100 \times \frac{ b }{ a }\) का अधिकतम संभव मान कितना होगा जिससे खींचते समय खिसकने से पहले बक्सा पलटने न लगे।
JEE Mains 2020 कठिन - \(72\,\Omega\) का एक गेल्वेनोमीटर \(8\,\Omega\) प्रतिरोध से शंटित किया जाता है। कुल धारा का कितना प्रतिशत गेल्वेनोमीटर से गुजरेगा \(......\%\)JEE Mains 2022 मध्यम
- दिये गये परिपथ में \(A\) से \(C\) की ओर बहने वाली विद्युत धारा \(i _{1}\) का मान ........ \(A\) होगा।
JEE Mains 2020 मध्यम - \(0.1\; mm\) चौड़ाई की एक झिरी \(6000 \mathring A\) तरंगदैर्घ्य के समान्तर किरण पुंज से प्रकाशित की जाती है और विवर्तन बैण्ड को झिरी से \(0.5\; m\) दूर स्थित पर्दे पर देखा जाता है। तृतीय अदीप्त बैण्ड की केन्द्रीय दीप्त बैण्ड से दूरी \(\dots\; mm\) होगीJEE Mains 2017 मध्यम
- दो 1 kg कणों, (A) और (B), के स्थिति सदिश इस प्रकार दिए गए हैं:
\(\overrightarrow{\mathrm{r}}_{\mathrm{A}}=\left(\alpha_1 \mathrm{t}^2 \hat{i}+\alpha_2 \mathrm{t} \hat{j}+\alpha_3 \mathrm{t} \hat{k}\right) \mathrm{m}\) और \(\overrightarrow{\mathrm{r}}_{\mathrm{B}}=(\beta_1 \mathrm{t} \hat{i}+\beta_2 \mathrm{t}^2 \hat{j}\) \(+~\beta_3 \mathrm{t} \hat{k}) \mathrm{m}\), क्रमशः; \((\alpha_1=1 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2, \alpha_2=3 \mathrm{n} \mathrm{m} / \mathrm{s},\) \(\alpha_3=2 \mathrm{~m} / \mathrm{s}, \beta_1=2 \mathrm{~m} / \mathrm{s},\) \(\beta_2=-1 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2, \beta_3=4 \mathrm{pm} / \mathrm{s})\), जहाँ t समय है तथा n और p स्थिरांक हैं। \(t=1 \mathrm{~s}\) पर, \(\left|\overrightarrow{V_A}\right|=\left|\vec{V}_B\right|\) और कणों के वेग \(\vec{V}_A\) और \(\vec{V}_B\) एक-दूसरे के लंबवत हैं। \(t=1 \mathrm{~s}\) पर, कण (A) के कोणीय संवेग का परिमाण कण (B) की स्थिति के सापेक्ष \(\sqrt{\mathrm{L}} \mathrm{kgm}^2 \mathrm{~s}^{-1}\) है। L का मान _______ है।JEE Mains 2025 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- आरेख में दर्शाए अनुसार \(8 \,\mu C / g\) विशिष्ट आवेश का कोई पिण्ड किसी घर्षणहीन तल पर दीवार से \(10\,cm\) की दूरी पर रखा है। दीवार की ओर क्षैतिज दिशा में \(100\, V / m\) का एकसमान विधुत क्षेत्र अनुप्रयुक्त किए जाने पर यह पिण्ड दीवार की ओर गति करने लगता है। यदि पिण्ड का दीवार से संघट्ट पूर्णतः प्रत्यास्थ है। जब गति का आवर्तकाल \(.......\) सेकण्ड होगा।
JEE Mains 2021 कठिन - एक गेंद क्षैतिज तल से \(\theta\) कोण पर \(15\,ms ^{-1}\) की चाल से इस प्रकार प्रक्षेपित की जाती है कि इसके द्वारा तय की गई दूरी एवं अधिकतम ऊँचाई का मान समान है, तो ' \(\tan\, \theta\) ' का मान होगा:JEE Mains 2022 मध्यम
- \(He ^{+}\) की तीसरी \(\left(3^{ rd }\right)\) कक्षा में इलेक्ट्रॉन की चाल व हाइड्रोजन अणु की तीसरी \(\left(3^{ rd }\right)\) कक्षा में इलेक्ट्रॉन की चाल का अनुपात होगा :JEE Mains 2022 मध्यम