STD 11 - तरंगें के सभी प्रश्न
नए पहले129 में से 51–100 प्रश्न
- 51. एक अनुदैर्ध्य तरंग \(x =10 \sin 2 \pi\left( nt -\frac{ x }{\lambda}\right)\,cm\) द्वारा दर्शायी जाती है। कण का अधिकतम वेग तरंग वेग का चार गुना होगा यदि तरंग दैर्ध्य का मान होगा - 2022 कठिन
- 52. एक अनुप्रस्थ तरंग समीकरण \(y =2 \sin\) \((\omega t - kx ) cm\) द्वारा प्रदर्शित है। उस तरंगदैर्ध्य का मान \(( cm\) में) ज्ञात कीजिए, जिस पर तरंग वेग, कण के अधिकतम वेग के बराबर होगा ; 2022 मध्यम
- 53. एक प्रेक्षक किसी साइकिल पर सवार है, एवं एक पर्वत की तरफ \(18\,kmh ^{-1}\) की चाल से जा रहा है। वह, एक स्त्रोत जो कि उसके पीछे कुछ दूरी पर है, से सीधे एवं पर्वत से परावर्तित होने के पश्चात्, ध्वनि को सुनता है। स्त्रोत से निकली ध्वनि की वास्तविक आवृत्ति \(640\,Hz\) है, एवं वायु में ध्वनि का वेग \(320\,m / s\) है। प्रेक्षक द्वारा सुनी गई दोनों ध्वनियों के बीच की विस्पंद आवृत्ति \(..........Hz\) होगी। 2022 आसान
- 54. एक प्रेक्षक स्थिर ध्वनी स्त्रोत की ओर ध्वनि के वेग के \(1 / 5\) वेग से चलता है। आवृत्ति में \(........\,%\) परिवर्तन होगा: 2022 मध्यम
- 55. एक रस्सी में समान आवृति तथा आयाम की दो प्रगामी तरंगे विपरीत दिशा में चलती है। दोनों के अध्यारोपण से एक अप्रगामी तरंग जिसकी समीकरण \(y =\left(10 \cos \pi x \sin \frac{2 \pi t }{ T }\right) cm\) है, उत्पन्न होती है। कण का \(x =\frac{4}{3}\,cm\) पर आयाम \(cm\) है। 2022 आसान
- 56. ईको (प्राप्त परावर्तित सिग्नल) की आवृत्ति \(..........Hz\) होगी, यदि \(36\,km / h\) के वेग से एक पहाड़ी की तरफ चलती हुई ट्रेन से \(320\,Hz\) आवृत्ति वाले बजते हुए ट्रेन के हार्न को पहाड़ी से परावर्तन के पश्चात् ईको को ट्रेन के चालक द्वारा सुना जाता है। हवा में ध्वनि का वेग \(330\,m / s\) है। 2022 कठिन
- 57. जब एक कार, प्रेक्षक के पास पहुँचने वाली है, तो हॉर्न की आवृत्ति \(100 Hz\) है। जब कार प्रेक्षक के पास से गुजर जाती है, तो हॉर्न की आवृत्ति \(50 Hz\) है। जब प्रेक्षक कार के साथ-साथ चलता है, तो आवृत्ति \(\frac{ x }{3} Hz\) होती है। \(x\) का मान \(............\) होगा। 2022 कठिन
- 58. खुले ऑर्गन पाइप की प्रथम अधिस्वरक की आवृत्ति, एक बंद ऑर्गन पाइप की मूल आवृत्ति के बराबर है। यदि बंद ऑर्गन पाइप की लंबाई \(20\,cm\) है। खुले ऑर्गन पाइप की लंबाई \(cm\) में ज्ञात कीजिये। 2022 कठिन
- 59. किसी गैस में दो तरंगदैर्ध्य \(4.08\,m\) तथा \(4.16\,m\), \(12\,S\) में \(40\) स्पन्द उत्पन्न करती है, तब इस गैस में ध्वनि का वेग है \(........\,ms^{-1}\) 2022 आसान
- 60. कमरे के ताप पर वायु में ध्वनि के वेग को अनुनाद की सहायता से नापने के प्रयोग में वायु स्तम्भ की लम्बाई \(20.0\,cm\) नापी गई, जब स्वरित्र की आवृत्ति \(400\,Hz\) काम में ली गई। कमरे के ताप पर ध्वनि का वेग \(336\,ms ^{-1}\) होता है। जब तीसरा अनुनाद होगा तब वायु स्तम्भ की लम्बाई \(cm\) में ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
- 61. नीचे दिए गए तरंग समीकरण में,\(y =0.5 \sin \frac{2 \pi}{\lambda}(400 t - x ) m\) तरंग का वेग \(.........\,m / s\) होगा : 2022 आसान
- 62. यदि \(340\,Hz\) आवृति का स्वरित्र, एक सिरे पर बंद बेलनाकार नली में वायुस्तंभ जिसकी लम्बाई \(125\,cm\) है, की मूल विधा के संगत अनुनाद में है अब यदि नली में धीरे-धीरे पानी भरना शुरु किया जाऐ तो न्यूनतम ऊँचाई \(( cm\) में) ज्ञात कीजिये, जहाँ तक पानी भरने पर पुन: अनुनाद प्राप्त होगा। (वायु में ध्वनि की वेग \(340\,ms ^{-1}\) ) 2022 कठिन
- 63. \(245 \;Hz\) आवत्ति की कोई ध्वनि तरंग धनात्मक \(x\)-अक्ष के अनुदिश \(300 \;ms ^{-1}\) की चाल से गमन कर रही है। इस तरंग का प्रत्येक कण \(6 \;cm\) की कुल दूरी का दोलन करता है। इस प्रगामी तरंग के लिए गणितीय व्यंजक क्या होगा ? 2021 मध्यम
- 64. अज्ञात आवत्ति का कोई स्वरित्र द्विभुज \(A ,\; 340\; Hz\). अज्ञात आवत्ति के किसी अन्य स्वरित्र द्विभुज के साथ \(5\) विस्पन्द प्रति सेकण्ड उत्पन्न करता है। द्विभुज \(A\) को घिसने पर विस्पन्द-आवत्ति घटकर \(2\) विस्पन्द प्रति सेकण्ड हो जाती है। द्विभुज \(A\) की आवत्ति क्या है ? 2021 कठिन
- 65. धनात्मक \(x\)-दिशा में संचरित किसी तरंग विक्षोभ का आयाम समय \(t =0\) पर \(y =\frac{1}{(1+ x )^{2}}\) द्वारा तथा \(t =\) 1s पर \(y =\frac{1}{1+( x -2)^{2}}\) द्वारा दर्शाया गया है, यहाँ \(x\) और \(y\) मीटर में हैं। संचरण के समय तरंग की आकति में परिवर्तन नहीं होता है। तरंग का वेग \(\dots\;m / s\) होगा। 2021 मध्यम
- 66. दो कार \(7.2\; km / hr\) की समान चाल से एक दूसरे की ओर गति कर रही है। जब वह एक दूसरे को देखती हैं, तो \(676 \;Hz\) आवत्ति का हॉर्न बजाती हैं। दोनों कारों के ड्राइवरों द्वारा सुनी जाने वाली विस्पंद आवत्ति \(\dots\;Hz\) होगी। [वायु में ध्वनि का वेग \(340\; m / s\) है।] 2021 आसान
- 67. दो कारें \(X\) तथा \(Y\) क्रमश: \(36\) किसी/घंटा तथा \(72\) किमी/घंटा से एक दूसरे की ओर चलती है। कार \(X\) के यात्री द्वारा उत्पन्न सीटी की आवत्ति, कार \(Y\) के यात्री द्वारा \(1320\) हर्ज प्रेक्षित होती है। यदि वायु में ध्वनि का वेग \(340\) मी/से है, सीटी की आवाज की वास्तविक उत्पन्न आवत्ति \(\dots\) हर्त्ज होती है। 2021 आसान
- 68. दो प्रगामी तरंगे मिलकर एक अप्रगामी तरंग बनाती है जो निम्नलिखित समीकरण से निरूपित होती है \(y =1.0\; mm \;\cos \left(1.57 cm ^{-1}\right) x \sin \left(78.5 s ^{-1}\right) t\). मूलबिन्दु के निकटतम \(x > 0\) क्षेत्र में निस्पन्द (नोड) \(x =\ldots \ldots \ldots\) सेमी पर होगा। 2021 मध्यम
- 69. दो तरंगें एक डोरी से एक साथ गुजरती है तथा उनके समीकरण \(y _{1}= A _{1} \sin k ( x - vt ), y _{2}= A _{2} \sin\) \(k \left( x - vt + x _{0}\right)\) है। दिया गया है आयाम \(A _{1}=12 \;mm\) तथा \(A _{2}=5 \;mm , x _{0}=3.5 \;cm\) तथा तरंग संख्या \(k =6.28 \;cm ^{-1}\) परिणामी तरंग का आयाम \(\dots\;mm\) होगा। 2021 कठिन
- 70. एक स्त्रोत तथा एक संसूचक, वायु की अनुपस्थिति में भूतल के सापेक्ष \(20\) मी/से. की चाल से एक दूसरे से दूर गति करते है। यदि संसूचक स्त्रोत से आने वाली ध्वनी की \(1800\) हर्त आवत्ति का संकुलन करता है, तो ध्वनी की वायु में चाल \(340\; m / s\) मानते हुए स्त्रोत की मूल आवत्ति....... हर्त होगी। 2021 आसान
- 71. एक स्वरित्र \(250\) हर्त्ज आवत्ति से कम्पन्न करता है। स्वरित्र से अनुनादित होने वाले सबसे छोटे बन्द आर्गन पाइप की लम्बाई \(\dots\) सेमी होगी। (वायु में ध्वनि का वेग \(v=340\) मी/से लीजिए) 2021 मध्यम
- 72. एक तनित डोरी के तनाव में \(4 \%\) की वद्धि होने पर डोरी में उत्पन्न अनुप्रस्थ तरंगों की चाल में होने वाली प्रतिशत वद्धि \(\dots\;\%\) होगी। 2021 मध्यम
- 73. किसी एकसमान तार का प्रति एकांक लम्बाई द्रव्यमान \(0.135\; g / cm\) है। इस तार में कोई अनुप्रस्थ तरंग उत्पन्न होती है जिसका निरूपण समीकरण \(y =-0.21 \sin ( x +30 t )\) द्वारा किया गया है, यहाँ \(x\) मीटर में तथा \(t\) सेकण्ड में है। तार मे तनाव का अपेक्षित मान \(x \times 10^{-2} \;N\) है। \(x\) का मान \(\dots\) होगा। (निकटतम संभावित पूर्णांक तक) 2021 आसान
- 74. किसी कार के हॉर्न की आवत्ति, जब वह किसी दीवार की ओर गमन करती है, तो, \(400\; Hz\) से \(500 \;Hz\) के परिवर्तन का सामना करती है। यदि ध्वनि की चाल \(330\; m / s\) है तो कार की चाल \(\dots\;km / h\) होगी। 2021 आसान
- 75. कोई छात्र अनुनाद स्तम्भ का प्रयोग कर रहा है। स्तम्भ की नलिका का व्यास \(6 \;cm\) है। स्वरित्र द्विभुज की आवत्ति \(504 \;Hz\) है। दिए गए ताप पर ध्वनि की चाल \(336\; m / s\) है। मीटर पैमाने का शून्य अनुनाद स्तम्भ के शीर्ष सिरे के संपाती है। जिस समय पहला अनुनाद होता है उस समय अनुनाद नलिका में पानी के तल का पाठ्यांक होगा। 2021 कठिन
- 76. लम्बाई \(L\) के किसी बन्द आर्गन पाइप तथा किसी खुले आर्गन पाइप में क्रमशः \(\rho_{1}\) और \(\rho_{2}\) घनत्व की गैसें भरी हैं। दोनों पाइपों में भरी गैसों की संपीड्यता समान हैं। दोनों ही पाइप समान आवत्ति के साथ अपने पहले अधिस्वरक में कम्पन कर रहे हैं। खुले पाइप की लम्बाई \(\frac{ x }{3} L \sqrt{\frac{\rho_{1}}{\rho_{2}}}\) है। यहाँ \(x\) का मान \(\dots\) है।(निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) 2021 आसान
- 77. निम्नलिखित में से कौन सी समीकरण प्रगामी तरंग का निरूपण करती है? 2021 आसान
- 78. रेखीय घनत्व \(9.0 \times 10^{-4} \;kg / m\) वाला एक तार दो दढ़ आधारों के बीच \(900 \;N\) तनाव से खींचा जाता है। तार \(500\; Hz\) आवत्ति पर अनुनादित होता है। अगली उच्च आवत्ति जिस पर वही तार अनुनादित करता है, \(550\; Hz\) है। तार की लम्बाई मीटर है। 2021 कठिन
- 79. \(6.0\) द्रव्यमान के एक \(60 \,cm\) लम्बे तार पर अनुप्रस्थ तरंगों की गति \(90 \,ms ^{-1}\) है। यदि तार का यंग का गुणांक \(16 \times 10^{11} \,Nm ^{-2}\) और इसके अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(1.0\, mm ^{2}\) हो, तो तार में हुए प्रसार का मान ..... है। 2020 आसान
- 80. \(9 \times 10^{-3} \,kg \,cm ^{-3}\) घनत्व के एक तार को खींचकर \(1\) मीटर दूरी पर लगे दो क्लैम्प्स् पर कस दिया जाता है। इस कारण तार में उत्पन्न विकृति (strain) \(4.9 \times 10^{-4}\) हैं। इस स्थिति में तार में अनुप्रस्थ कंपन की निम्नतम आवृत्ति के निकटतम पूर्णांक कितना होगा (तार के यंग गुणांक का मान \(\left.Y =9 \times 10^{10} \,Nm ^{-2}\right)\) 2020 कठिन
- 81. अनुनाद नली के एक प्रयोग में जब नली में उसकी तली में \(17.0\, cm\) की ऊँचाई तक पानी भरते हैं तो यह दिये गये स्वरित्र द्विभुज के साथ अनुनाद करती है। जब पानी के तल को बढ़ाकर \(24.5 \,cm\) करते हैं, तो उसी स्वरित्र द्विभुज से अगला अनुनाद होता है। यदि वायु में ध्वनि की चाल \(330\, m / s\) है, तो स्वरित्र द्विभुज की आवृत्ति \(......Hz\) होगी। 2020 कठिन
- 82. दो एकसमान, समान पदार्थ के बने डोरी \(X\) एवं \(Z\) में तनाव क्रमश: \(T_{X}\) एवं \(T_{Z}\) है। यदि उनके मूल आवृति क्रमशः \(450 \,Hz\) एवं \(300 \,Hz\) है तो \(T_{X} / T_{Z}\) का अनुपात है 2020 आसान
- 83. एक बस चालक का ध्यान इस ओर जाता हैं कि जब यह बस एक बड़ी दीवार की ओर चल रही है तो इसके हॉर्न की ध्वनि की आवृत्ति, जो \(420\, Hz\) है, दीवार से परावर्तित होकर चालक को \(490 \,Hz\) की सुनाई पड़ती है। यदि ध्वनि की गति \(330 \,ms ^{-1}\) हो तो बस की गति है। (\(kmh^{-1}\) में) 2020 कठिन
- 84. एक एकसमान पतली रस्सी जिसकी लम्बाई \(12\, m\) और द्रव्यमान \(6\, kg\) है ऊर्ध्वाधर लटकी हुई है और इसके निचले सिरे पर \(2\, kg\) द्रव्यमान का एक खण्ड लटका हुआ है। इसके निचले सिरे पर \(6\, cm\) तरंगदैर्ध्य की एक अनुप्रस्थ तरंगावलि (wavetrain) बनायी जाती है। जब यह रस्सी के ऊपरी छोर पर पहुँचेगी तो इस तरंगावलि का तरंगदैर्ध्य \(( cm\) में) होगा। 2020 मध्यम
- 85. एक कार एक दीवार की तरफ जा रही है। उसके अन्दर बैठा चालक नोटिस करता है कि हॉर्न की ध्वनि जब दीवार से टकराकर वापस आती है तो उसकी आवृत्ति \(440 \,Hz\) से बदलकर \(480 Hz\) हो जाती है। यदि वायु में ध्वनि की चाल \(345 \,m / s\) हो तो कार की चाल क्या होगी ? (\(km/hr\) में) 2020 मध्यम
- 86. एक मीटर लम्बे व दोनों छोरों पर खुले हुए एक ऑर्गन पाइप को एक ऐसी गैस में रखा गया है, जिसका घनत्व वायु के मानक ताप व दाब पर घनत्व से दो गुना है। यह मानते हुए कि मानक ताप व दाब पर वायु में ध्वनि की गति \(300\, m / s\), गैस में रखे पाइप की मूल आवृति और द्वितीय हारमोनिक की आवृति में अन्तर होगा \(....\,Hz .\) 2020 कठिन
- 87. एक स्थिर प्रेक्षक दो एकसमान स्वरित्र द्विभुजों (tuning forks) से आने वाली ध्वनि सुन रहा है। इन द्विभुजों में से एक प्रेक्षक की ओर चल रहा है जबकि दूसरा द्विभुज उसी गति (हवा में ध्वनि की गति से बहुत कम) से प्रेक्षक से दूर जा रहा है। यदि द्विभुजों की आवृत्ति \(v_{0}=1400\, Hz\), हवा में ध्वनि की गति \(350\, ms ^{-1}\) हो और प्रेक्षक \(2\) विस्पंदन (beats) प्रति सेंकड सुन रहा हो तो द्विभुजों की गति का मान है। 2020 कठिन
- 88. एक समान आवृत्ति \(v\) तथा तीव्रता \(I _{0}\) की तीन हरात्मक तरंगों के कलाकोण क्रमशः \(0, \frac{\pi}{4}\) तथा \(-\frac{\pi}{4}\) है। जब इन तरंगों के अध्यारोपित (superimposed) करा जाता है तो परिणामी तरंग की तीव्रता होगी। 2020 मध्यम
- 89. जब एक तने हुए स्टील के तार में तनाव \(2.06 \times 10^{4} \,N\) हो तो इस पर चलने वाली एक अनुप्रस्थ तरंग की गति \(v\) है। यदि तनाव का मान बदलकर \(T\) कर दिया जाये तो तरंग की गति बदलकर \(v / 2\) हो जाती है। \(T\) का मान निम्न में से किसके निकटतम है ? 2020 मध्यम
- 90. लम्बाई \(L\) के एक तार का प्रति इकाई लम्बाई द्रव्यमान \(6.0 \times 10^{-3} \,kgm ^{-1}\) है तथा इस पर \(540\, N\) का तनाव लगाया हुआ है। यदि इसकी दो क्रमागत अनुनाद आवृत्तियों का मान \(420 \,Hz\) और \(490\, Hz\) हो, तो \(L\) का मीटर में मान है? 2020 आसान
- 91. सरल रेखा के अनुदिश संचरित एक अनुप्रस्थ तरंग के लिये दो शिखरों (श्रृंग) के मध्य दूरी \(5\, m\) है जबकि एक श्रृंग व एक गर्त के मध्य दूरी \(1.5 \,m\) है। तरंगों की संभावित तरंगदैर्ध्य ( \(m\) में) होगी। 2020 आसान
- 92. \(1\,m\) लम्बाई तथा \(5\, g\) द्रव्यमान की एक डोरी के दोनों सिरों को दृढ़ रखा है। डोरी में \(8.0\, N\) का तनाव है। \(100\, Hz\) आवृत्ति के एक बाहरी कम्पित्र से डोरी में कम्पन्न उत्पन्न करते है। डोरी में बने निकटतम निस्पंदों के बीच की दूरी का सन्निकट मान \(.....\,cm\) होगा। 2019 मध्यम
- 93. \(18 \,km / hr\) की चाल से गतिशील एक पनडुब्बी \((A)\) का पीछा, उसकी गति के अनुदिश \(27 \,km / hr\) की चाल से गतिशील दूसरी पनडुब्बी \((B),\) करती है। \(A\) को खोजने के लिए, \(B\) \(500\, Hz\) का एक ध्वनि सिग्नल भेजती है। तो, आवृति \(v\) की परावर्तित ध्वनि प्राप्त होती हैं। \(v\) का मान होगा, लगभग \(.....\,Hz\) (पानी में ध्वनि की चाल \(=1500\, ms ^{-1}\) ) 2019 कठिन
- 94. \(5 \,g / m\) रेखीय घनत्व वाली तनी हुई डोरी में प्रगामी तरंग का समीकरण निम्न है : \(y =0.03 \sin (450 t -9 x )\) जहाँ दूरी और समय \(SI\) मात्रकों में हैं। डोरी में तनाव \(.......\,N\) है। 2019 मध्यम
- 95. \(50\, cm\) लम्बाई की खुले सिरे की एक बाँसुरी से एक संगीतज्ञ द्वितीय सन्नादी ध्वनि तरंगें उत्पन्न करता है। एक व्यक्ति कक्ष के दूसरे सिरे से संगीतज्ञ की तरफ \(10 \,km / h\) की गति से दौड़ता है। यदि ध्वनि की गति \(330 \,m / s\) है तो दौड़ते हुये व्यक्ति द्वारा सुनी गयी आवृत्ति का सन्निकट मान \(......\,Hz\) होगा। 2019 आसान
- 96. अनुनाद नली विधि द्वारा वायु में ध्वनि की चाल \((v)\) ज्ञात करने के लिये एक प्रयोग में \(480\, Hz\) आवृति के स्वरित्र का उपयोग करते हैं। वायु स्तम्भ की दो उत्तरोत्तर लम्बाइयों, \(l_{1}=30\, cm\) तथा \(l_{2}=70\, cm\) के लिये अनुनाद प्राप्त होते हैं। तब \(v\) का मान \(......\,ms^{-1}\) है। 2019 कठिन
- 97. द्रव्यमान \(M\) की एक भारी गेंद को एक बार की छत से ट्रव्यमान \(m\) की हल्की डोरी \(( m < < M )\) से लटकाया गया है। जब कार स्थिरावस्था में है तो डोरी में अनुप्रस्थ तरंगों की गति \(60\, ms ^{-1}\) है। जब कार का त्वरण \(a\) है, तरंग गति \(60.5\, ms ^{-1}\) हों जाती है। \(a\) का, सन्निकट मान होगा। 2019 कठिन
- 98. दाब तरंग समीकरण, \(P =0.01 \sin [1000 t -3 x )\, Nm ^{-2}\) किसी दोलित ब्लेड द्वारा उत्पन्न ध्वनि के संगत वायुमंडलीय ताप \(0^{\circ} C\) पर द्वारा दिया जाता है। किसी दूसरे दिन जब तापमान \(T\) है तो उसी ब्लेड द्वारा उत्पन्न ध्वनि की आवृत्ति \(336 \,ms ^{-1}\) है। तापमान \(T\) का मान लगभग .... \(^oC\) होगा। 2019 मध्यम
- 99. धनात्मक \(x\)-दिशा में गमन करती हुई किसी प्रगामी तरंग को \(y ( x , t )= A \sin ( kx -\omega t +\phi)\), से निरूपित किया जाता है। \(t =0\) पर खींचा गया आशु चित्र निम्न से दिया जाता है। इस तरंग के लिए, कला \(\phi\) का मान होगा।
2019 मध्यम - 100. दो ध्वनि स्त्रोत, \(S_{1}\) तथा \(S_{2}\) एक ही आवृति \(660\, Hz\) की ध्वनि उत्पन्न करते है। एक श्रोता \(S_{1}\) से \(S_{2}\) की तरफ स्थिर गति \(u\) से जाते हुये प्रति सैकण्ड \(10\) विस्पंद सुनता है। यदि ध्वनि की गति \(330\, m / s\) है, तो \(u\) का मान \(......\,m / s\)होगा। 2019 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।