ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 11 - तरंगें PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 3

2013–2026 के 129 प्रश्न। Doppler's Effect सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

129प्रश्न
12टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 40% मध्यम 32% कठिन 28%

STD 11 - तरंगें के सभी प्रश्न

नए पहले

129 में से 101–129 प्रश्न

  1. 101. दो कार \(A\) तथा \(B\) एक दूसरे से दूर विपरीत दिशा में जा रही है। दोनों कार पृथ्वी के सापेक्ष \(20\, ms ^{-1}\) की चाल से चल रही हैं। यदि कार \(A\) में बैठा प्रेक्षक, कार \(B\) से आने वाली ध्वनि की आवृत्ति \(2000\, Hz\) पाता है तो कार \(B\) में ध्वनि स्त्रोत की वास्तविक आवृत्ति है ? (\(Hz\) में) (ध्वनि की वायु में चाल \(=340\, ms ^{-1}\) ) :- 2019 कठिन
  2. 102. दोनों सिरों से बँधी हुई \(2.0\, m\) लम्बी एक डोरी \(240 \,Hz\) के एक कम्पित्र से चलित है। डोरी अपने तीसरे गुणावृत्ती (harmonic) में कंपन करती है। तरंग की चाल और इसकी मूल आवृत्ति हैं। 2019 आसान
  3. 103. एक अनुनाद नली पुरानी है तथा इसका सिरा खुरदरा है इसका उपयोग अब किसी प्रयोगशाला में वायु में ध्वनि का वेग ज्ञात करने में किया जाता है। जब नली को जल से नली के खुले सिरे के नजदीक संदर्भ चिन्ह से \(11\, cm\) नीचे चिन्ह तक भरा जाता है तो \(512 \,Hz\) आवृत्ति का एक स्वरित्र प्रथम अनुनाद उत्पन्न करता है। इसी प्रयोग को अब \(256\, Hz\) आवृत्ति के एक अन्य स्वरित्र के साथ दोहराया जाता है तो अब संदर्भ चिन्ह से \(27 \,cm\) नीचे जल होने पर प्रथम अनुनाद उत्पन्न होता है। इस प्रयोग द्वारा प्राप्त वायु में ध्वनि का लगभग वेग .... \(ms^{-1}\) होगा। 2019 मध्यम
  4. 104. एक बंद आर्गन पाइप की मूलभूत आवृत्ति \(1.5\, kHz\) है। इस आर्गन पाइप के साथ एक व्यक्ति द्वारा स्पष्ट रूप से सुने जा सकने वाले अधिस्वरकों की संख्या है (माना व्यक्ति द्वारा सुनी जा सकने वाली अधिकतम आवृत्ति \(20,000\, Hz\) होती है) 2019 आसान
  5. 105. एक छोटे स्पीकर से \(2\, W\) शक्ति की ध्वनि निकलती है। इस स्पीकर से कितनी दूरी पर ध्वनि तीव्रता \(120\,dB\) होगी ? (\(cm\) में) [दिया है : ध्वनि के निर्देश (reference) तीव्रता \(=10^{-12} \,W / m ^{2}\) ] 2019 आसान
  6. 106. एक ध्वनि स्त्रोत \(S\, 50 \,m / s\) की गति से एक स्थिर श्रोता की तरह बढ़ रहा है। श्रोता को ध्वनि की आवृत्ति \(1000 \,Hz\) सुनाई देती है। जब स्त्रोत उसी गति से श्रोता को पार करके उससे दूर जाता है तो श्रोता द्वारा सुनी गयी ध्वनि की आवृत्ति का मान \(........\,Hz\) होगा। (मानों वायु में ध्वनि की गति \(=350\, m / s\) ) 2019 आसान
  7. 107. एक ही पदार्थ के एकसमान लंबाई परंतु भिन्न त्रिज्या \(r\) तथा \(2 r\) के दो तारों को जोड़कर, \(2 L\) लम्बाई का एक तार बनाया जाता है। यह इस प्रकार कम्पित होता है कि दोनों तारों का जोड़ एक निस्पंद बने। यदि तार \(A\) में प्रस्पंदों की संख्या \(p\) है और \(B\) में \(q\) है, तब अनुपात \(p : q\) है।
    2019 कठिन
  8. 108. एक प्रगामी आवर्ती तरंग की समीकरण \(y ( x , t )=10^{-3} \sin (50 t +2 x )\) से निरूपित किया जाता है, जहाँ \(x\) तथा \(y\) मीटर में तथा \(t\) सेकण्ड में है। निम्न में से तरंग के लिए कौन सा कथन सत्य है ? 2019 कठिन
  9. 109. एक रेलगाड़ी गति \(34 \,m / s\) से एक स्थिर प्रेक्षक की ओर जा रही है। रेलगाड़ी की सीटी की आवाज प्रेक्षक को \(f_{1}\) आवृत्ति की सुनाई देती है। यदि रेलगाड़ी की गति \(17\, m / s\) तक घटा दी जाती है तो सीटी की आवृत्ति \(f _{2}\) सुनाई देती है। यदि ध्वनि की गति \(340 m / s\) है तो अनुपात \(f _{1} / f _{2}\) होगा। 2019 कठिन
  10. 110. एक स्थिर स्त्रोत \(500 \,Hz\) आवृत्ति से ध्वनि उत्सर्जित करता है। दो श्रोता एक ही रेखा, जो कि स्त्रोत से होकर जाती है, में चलते हैं तो उन्हें ध्वनि की आवृत्ति \(480\, Hz\) और \(530\, Hz\) सुनाई देती है। इन श्रोताओं की चाल क्रमशः \(ms ^{-1}\) में होगी। (दिया है: ध्वनि की चाल \(=300 \,m / s\) ) 2019 मध्यम
  11. 111. खुले मैदान में खड़े एक व्यक्ति को उत्तर दिशा से आते हुए एक जेट एरोप्लेन की आवाज, धरती से \(60^{\circ}\) के कोण की दिशा से आती हुयी सुनाई देती है। लेकिन उसे यह हवाई जहाज अपने ठीक ऊपर दिखाई देता है। यदि ध्वनि की चाल \(v\) है तो हवाई जहाज की चाल होगी। 2019 आसान
  12. 112. यदि तार को दोनों सिरों पर जकड़ा जाता है। तार चौथी सन्नादी में ढोलन करता है। स्थिर तरंग का समीकरण है \(Y =0.3 \, \sin (0.157 x ) \, \cos (200 \pi t )\) तार की लम्बाई .....\(m\) होगी। 2019 आसान
  13. 113. 'धा' स्वर बजाते हुए सितार की दो डोरियाँ \(A\) और \(B\) थोड़ा सा सुर से बाहर हैं और \(5\; Hz\) आवृत्ति के विस्पन्द उत्पन्न करती हैं। डोरी \(B\) में तनाव थोड़ा बढ़ाते हैं तो विस्पन्द आवृत्ति \(3\; Hz\) से कम हो जाती है। यदि \(A\) की आवृत्ति \(425 \;Hz\) हो तो \(B\) की वास्तविक आवृत्ति है 2018 आसान
  14. 114. \(60\) सेमी लंबाई की ग्रेनाईट की छड़ को उसके मध्य से परिबद्ध करके उसमें अनुदैर्ध्य कम्पन्न उत्पन्न किये जाते हैं। ग्रेनाईट का घनत्व \(2.7 \times 10^{3}\, kg / m ^{3}\) तथा यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(9.27 \times 10^{10}\) \(Pa\). है। अनुदैर्ध्य कम्पन की मूल आवृत्ति क्या .......... \(kHz\) होगी ? 2018 कठिन
  15. 115. एक अनुनाद नली का अन्त संशोधन \(1 \;cm\) है। यदि स्वरित्र द्विभुज के साथ अनुनाद करने वाली अल्पतम लम्बाई \(10 \;cm\) हो तो अगली अनुनादी लम्बाई होनी चाहिये 2018 कठिन
  16. 116. एक स्वरित्र द्विभुज \(256\, Hz\) की आवृत्ति से दोलन करता है और एक खुले पाइप के कंपन की तृतीय प्रसामान्य विधा के साथ एक विस्पंद प्रति सेकण्ड देता है। खुले पाइप की लम्बाई क्या ...... \(cm\) होगी ? (ध्वनिन की हवा में चाल \(340\, ms ^{-1}\) है) 2018 आसान
  17. 117. दो तारों \(W_{1}\) तथा \(W_{2}\) की समान त्रिज्या \(r\) है तथा घनत्व क्रमशः \(\rho_{1}\) और \(\rho_{2}\) इस प्रकार हैं कि \(\rho_{2}=4 \rho_{1}\) । चित्रानुसार इन तारों को बिन्दु \(O\) पर जोड़ा गया है। इस संयोजन को सोनोमीटर के तार के रूप में प्रयोग करते हैं और इसे तनाव \(T\) पर रखते हैं। बिन्दु \(O\), दोनों सेतुओं के मध्य में हैं। इस संयुक्त तार में एक अप्रगामी तरंग उत्पत्र की जाती हैं तो जोड़ पर निस्पंद (node) बनता है। \(W_{1}\) व \(W_{2}\) तारों में बने प्रस्पंदों (antinode) की संख्या का अनुपात होगा
    2017 मध्यम
  18. 118. दो तरंगें, जो विपरीत दिशा में चल रही हैं, के अध्यारोपण से एक अप्रगामी तरंग बनती है जिसका अनुप्रस्थ विस्थापन निम्न समीकरण द्वारा लिखा जा सकता है \(y(x, t )=0.5 \sin \left(\frac{5 \pi}{4} x\right) \cos (200 \pi t ).\) \(+x\) अक्ष की तरफ चलने वाली प्रगामी तरंग की गति होगी : (यहाँ \(x\) व \(t\) क्रमशः मीटर व सेकण्ड में हैं।) 2017 कठिन
  19. 119. \(20 \,m\) लम्बाई की एकसमान डोरी को एक दृढ़ आधार से लटकाया गया है। इसके निचले सिरे से एक सूक्ष तरंग-स्पंद चालित होता है। ऊपर अधार तक पहुँचने में लगने वाला समय है: \(\left(g=10\, ms ^{-2}\right.\) लें \()\) 2016 आसान
  20. 120. दो रेल-इंजन एक-दूसरे को पार करते हुए विपरीत दिशा में \(30 \;m / s\) की एक समान गति से चल रहे हैं। उनमें से एक इंजन यदि \(540 \;Hz\) आवृत्ति से सीटी बजा रहा है, तो दूसरे इंजन के ड्राईवर द्वारा सुनी गई ध्वनि की आवृत्ति होगी ( ध्वनि की गति का मान \(330\; m / sec\) लें) 2016 आसान
  21. 121. एक खिलौना कार हार्न बजाती हुई \(5\; m / s\) की स्थिर गति से एक दीवार से दूर तथा एक व्यक्ति की ओर जा रही है। उस व्यक्ति को \(5\) बीट/सें. सुनाई देती हैं। यदि हवा में ध्वनि की गति \(340\; m / s\) है, तब हार्न की आवृत्ति लगभग है 2016 मध्यम
  22. 122. \(10 ms ^{-1}\) की चाल से किसी दीवार की ओर जाता हुआ एक चमगादड़, दीवार की ओर \(8000 Hz\) का ध्वनि संकेत (सिग्नल) प्रेषित करता (भेजता) है। दीवार से परावर्तन के पश्चात् वह ' \(f\) ' आवृत्ति की ध्वनि, सुनता है। यदि, ध्वनि की चाल \(320 ms ^{-1}\) है तो, \(Hz\) में \(f\) का सन्निकट मान होगा : 2015 कठिन
  23. 123. ध्वनि के एक स्रोत से \(f _{0}\) आवृत्ति की तरंगें उत्सर्जित (उत्पत्र) होती हैं। यह स्रोत किसी श्रोता की ओर एक नियत चाल \(v_{ s }\) से चल रहा है \(\left(v_{ S } < v\right.\), जहाँ \(v\) वायु में ध्वनि की चाल है)। यदि श्रोता \(v_{0}\) चाल से स्रोत की ओर चलने लगे, तो \(v_{0}\) में परिवर्तन से, श्रोता द्वारा सुनी गई आवृत्ति के सही विचरण ( परिवर्तन ) को निम्नांकित ग्राफ \(A\) या \(B\) में से एक ग्राफ दर्शायेगा। तो, \(v_{0}\) के साथ \(f\) के विचरण (परिवर्तन) को सही दर्शाता है :
    2015 आसान
  24. 124. एक रेलगाड़ी सीधी पटरियों पर \(20\, ms ^{-1}\) की चाल से गति कर रही है। इसकी सीटी की ध्वनि की आवृत्ति \(1000\, Hz\) है। यदि ध्वनि की वायु में चाल \(320\, ms ^{-1}\) हों तो, पटरियों के निकट खड़े व्यक्ति के पास से रेलगाड़ी के गुजरने पर, उस व्यक्ति द्वारा सुनी गई सीटी की ध्वनि की आवृत्ति में प्रतिशत परिवर्तन लगभग ............\(\%\) होगा 2015 कठिन
  25. 125. आवृत्ति \(1800 \;Hz\) की तंरगें उत्सर्जित कर रहा ध्वनि स्रोत \(A\) एक सीमान्त वेग \(v\) से धरती की ओर गिर रहा है। स्रोत के ठीक नीचे धरती पर एक प्रेक्षक \(B\) आवृत्ति \(2150 \;Hz\) की तरंगें प्राप्त करता है। स्रोत \(A\), धरती से परावर्तित लगभग इस आवृत्ति की तरंगें प्राप्त करेगा : ( ध्वनि की चाल \(=343 \;m / s\) ) 2014 आसान
  26. 126. दो फैक्टरियाँ अपने सायरन \(800\; Hz\) पर ध्वनित करती हैं। एक व्यक्ति \(2\; m / s\) की चाल से एक फैक्टरी से दूसरी फैक्टरी तक जाता है। ध्वनि का वेग \(320 \;m / s\) है। एक सेकंड में व्यक्ति द्वारा सुनी गई विस्पन्दों की संख्या है 2014 कठिन
  27. 127. एक अनुप्रस्थ तरंग इससे दर्शायी जाती है : \(y=\frac{10}{\pi} \sin \left(\frac{2 \pi}{ T } t -\frac{2 \pi}{\lambda} x\right)\) तरंगदैर्ध्य के किस मान के लिऐ तरंग वेग का मान अधिकतम कण वेग का दोगुना होगा ? 2014 मध्यम
  28. 128. स्थायी सिरों के बीच एक सोनोमापी तार की कुल लम्बाई \(110 \;cm\) हैं। इसकी लम्बाई को अनुपात \(6: 3: 2\) में विभाजित करने के लिये दो सेतु रखे गये हैं। तार में तनाव \(400\; N\) हैं और प्रति इकाई लम्बाई, द्रव्यमान \(0.01 \;kg / m\) हैं। वह न्यूनतम उभयनिष्ठ आवृत्ति, जिससे कि तीनों भाग कम्पन कर सकेंगें, हैं 2014 मध्यम
  29. 129. एक सोनोमीटर की तार जो स्टील की बनी है की लम्बाई \(1.5\, m\) है। तनाव के कारण इसमें \(1 \%\) का प्रत्यास्थ विकृति उत्पन्न होती है। स्टील का मूल आवृत्ति क्या ............ \(Hz\) होगी यदि स्टील तार का घनत्व एवं प्रत्यास्थता क्रमश: \(7.7\) \(\times 10^{3} kg / m ^{3}\) एवं \(2.2 \times 10^{11} N / m ^{2}\) है ? 2013 आसान