ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 11 - ऊष्मागतिकी PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 3

2013–2026 के 155 प्रश्न। रुद्धोष्म सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

155प्रश्न
9टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 12% मध्यम 55% कठिन 34%

STD 11 - ऊष्मागतिकी के सभी प्रश्न

नए पहले

155 में से 101–150 प्रश्न

  1. 101. एक कार्नो इंजन जो \(400\, K\) और \(800 \,K\) के मध्य कार्य कर रहा है, का निर्गत कार्य \(1200\, J\) प्रति चक्र है। स्त्रोत से इंजन को प्रत्येक चक्र के दौरान दी गई ऊष्मीय ऊर्जा का मान \(.....\,J\) है। 2021 मध्यम
  2. 102. एक शीतलक ताप \(-10^{\circ} C\) से \(25^{\circ} C\) के बीच संचालित होने पर औसत \(35\) वाट शक्ति का उपयोग करता है। यदि ऊर्जा की कोई हानि न हो तो कितनी औसत उष्मा प्रति सेकण्ड यह स्थानान्तरित करता है? (\({J} / {s}\) में) 2021 मध्यम
  3. 103. एक उष्मा इन्जन \(T _{2}=400 K\) के ठन्डे भंडार तथा \(T _{1}\) ताप के गर्म भंडार के बीच संचालित होता है। यह एक चक्र में गर्म भंडार से \(300\, J\) उष्मा लेता है तथा \(240\, J\) उष्मा ठन्डे भंडार को प्रदान करता है। गर्म भंडार का न्यूनतम ताप \(.....\,K\) है। 2021 मध्यम
  4. 104. एक उत्क्रमणीय इन्जन की दक्षता \(\frac{1}{4}\) है। यदि सिंक का ताप \(58^{\circ} C\) घटा दिया जाए, तो दक्षता दो गुनी हो जाती है। सिंक के ताप की गणना कीजिए। (\(^{\circ} {C}\) में) 2021 कठिन
  5. 105. एक उत्क्रमणीय ऊष्मा इंजन निवेश ऊष्मा के एक चौथाई भाग को कार्य में रूपान्तरित करता है। कुण्ड के ताप में \(52\, K\) की कमी करने पर इसकी दक्षता दो गुनी हो जाती है। स्रोत का ताप कैल्विन पैमाने पर \(.....\) है। 2021 मध्यम
  6. 106. किसी आदर्श गैस के एक मोल के साथ रुद्धोष्म प्रक्रिया कराने पर ताप में \(27^{\circ} C\) से \(37^{\circ} C\) की वृद्धि हो जाती है। यदि यह ऐसे बहुपरमाणुक अणुओं से मिलकर बनी है जिनकी \(4\) कम्पनिक विधाएं हैं तो निम्नलिखित में से कौन सा सही है ? \(\left[ R =8.314\, J \,mol ^{-1} \,k ^{-1}\right.\) ] 2021 मध्यम
  7. 107. किसी आदर्श गैस के एक मोल पर होने वाले ऊष्मागतिक प्रक्रम को \(P - V\) आरेख में दर्शाया गया है। यदि \(V _{2}=2 V _{1}\) है, तो तापों का अनुपात \(T _{2} / T _{1}\) होगा।
    2021 कठिन
  8. 108. किसी आदर्श गैस के रूद्धोष्म प्रसार में, दाब में होने वाला भिन्रात्मक परिवर्तन किसके बराबर होगा ? (जहाँ \(\gamma\) विशिष्ट ऊष्माओं का अनुपात है) 2021 मध्यम
  9. 109. किसी द्विपरमाणुक गैस को, जिसके \(C _{ p }=\frac{7}{2} R\) और \(C _{ v }=\frac{5}{2} R\) हैं, नियत दाब पर गरम किया गया है। इसके अनुपात \(dU : dQ : dW\) का मान होगा। 2021 कठिन
  10. 110. किसी दढ़ द्विपरमाणुक गैस के \(4\) मोल के ताप में \(0^{\circ} C\) से \(50^{\circ} C\) तक वृद्धि करने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा, जब कोई कार्य नहीं हो रहा है, होगी। (\(R\) में)( \(R\) - सार्वत्रिक गैस नियतांक है।) 2021 मध्यम
  11. 111. किसी एक परमाणुक गैस का आयतन \(V\), ताप \(T\) के साथ सम्बन्ध \(V = KT^{2 / 3}\) का पालन करते हुए परिवर्तित होता है। ताप में \(90\, K\) का परिवर्तन होने पर किया गया कार्य \(xR\) होगा। \(x\) का मान \(....\) है। \([ R =\) सार्वत्रिक गैस स्थिरांक] 2021 कठिन
  12. 112. किसी ऊष्मा इंजन के लिए स्रोत का ताप \(127^{\circ} C\) है। \(60\, \%\) दक्षता प्राप्त करने के लिए सिंक (हौदी) का ताप \(......\,{ }^{\circ} C\) होना चाहिए। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) 2021 मध्यम
  13. 113. किसी ऊष्मागतिकीय प्रक्रम में किसी गैस का दाब उसके आयतन पर \(kV ^{3}\) के रूप में निर्भर करता है। ताप में \(100^{\circ} C\) से \(300^{\circ} C\) तक परिवर्तन होने पर किए जाने वाला कार्य \(......\,nR\), होगा जहाँ \(n\), गैस में गोलों की संख्या दर्शाता है। 2021 कठिन
  14. 114. \(\left( P _{1}, V _{1}\right)\) पर किसी आदर्श गैस के \(1\) मोल को उत्क्रमणीय और समतापीय ( \(A\) से \(B\) तक) स्थिति में फैलने दिए जाने पर इसका दाब अपने मूल दाब का आधा हो जाता है (आरेख देखिए)। इसके पश्चात् नियत आयतन पर, इसका अपना दाब आंरभिक दाब का एक चौथाई होने तक \(( B \rightarrow C )\), ठंडा किया जाता है। इसके पश्चात् उत्क्रमणीय रूद्धोष्म संपीडन द्वारा इसको आरम्भिक अवस्था (C से A) पर लाया जाता है। गैस द्वारा किया गया कुल कार्य है।
    2021 कठिन
  15. 115. सूची\(-I\) को सूची\(-II\) के साथ मिलाइए।
    सूची\(-I\) सूची\(-II\)
    \((a)\) समतापीय \((i)\) नियत दाब
    \((b)\) समआयतनिक \((ii)\) नियत ताप
    \((c)\) रुद्धोष्म \((iii)\) नियत आयतन
    \((d)\) समदाबी \((iv)\) ऊष्मा नियत रहती है
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
    2021 मध्यम
  16. 116. \(1\) लीटर आयतन की शुष्क हवा जो कि मान ताप व दाब (STP) पर है, रूद्धोष्म प्रक्रिया से प्रसारित होकर \(3\) लीटर आयतन की हो जाती है। यदि \(\gamma=1.40\), तो हवा द्वारा किये गये कार्य का मान है।\(\left(3^{1.4}=4.6555\right)\) [हवा को आदर्श गैस मानें] 2020 मध्यम
  17. 117. \(50.0\, \%\) दक्षता का एक इंजन \(1915\, J ,-40 \,J ,+125 \,J\) व \(- QJ\) ऊष्मा का एक प्रदान एक चक्र में करता है। ऐसी स्थिति में \(Q\) का मान है। 2020 मध्यम
  18. 118. दी गयी सारिणी में एक निकाय पर होने वाले ऊष्मागतिज प्रक्रियाओं की दी गयी अवस्थाओं से मेल करिये। यहाँ \(\Delta Q\) निकाय को दी जाने वाली ऊष्मा, \(\Delta W\) किया गया कार्य तथा \(\Delta U\) निकाय की आंतरिक ऊर्जा में परिवर्तन दर्शाते हैं।
    प्रक्रिया अवस्था
    \((I)\) रूद्धोष्म \((A)\; \Delta W =0\)
    \((II)\) समतापिय \((B)\; \Delta Q=0\)
    \((III)\) समआयतनिक \((C)\; \Delta U \neq 0, \Delta W \neq 0 \Delta Q \neq 0\)
    \((IV)\) समदाबी \((D)\; \Delta U =0\)
    2020 मध्यम
  19. 119. दो आदर्श कार्नो इंजन सोपानी संबंधन (एक इन्जन द्वारा छोड़ी गयी सम्पूर्ण ऊष्मा दूसरे इन्जन द्वारा कार्य करने में प्रयोग की जाती है।) में \(T _{1}\) और \(T _{2}\) तापमान के दो ऊष्मा भंडारों के बीच लगे हुए हैं। पहले इन्जन के गर्म ऊष्मा भंडार का तापमान \(T_{1}\) है तथा दूसरे इन्जन के ठण्डे ऊष्मा भंडार का तापमान \(T_{2}\) है और पहले इन्जन के सिंक का तापमान तथा दूसरे इन्जन के स्त्रोत का तापमान दोनों \(T\) है। यदि दोनों इन्जन समान कार्य का उत्पादन करते हों तो \(T , T _{1}\) और \(T _{2}\) में संबंध है: 2020 मध्यम
  20. 120. एक बंद पात्र में \(0.1\) मोल एकपरमाण्विक आदर्श गैस \(200 \,K\) तापमान पर भरी हुई है। यदि \(400\, K\) तापमान पर इस गैस के \(0.05\) मोल को इसमें मिश्रित किया जाये तो पात्र में गैस का अंतिम साम्यावस्था तापमान ( \(K\) में) लगभग होगा। 2020 मध्यम
  21. 121. एक गुब्बारे में भरी हुई हीलियम का तापमान \(32^{\circ} C\), दबाव \(1.7\) वायुमण्डल दबाव के बराबर है। जब यह गुब्बारा फूटता है तो फूटने के तुरन्त बाद इसमें भरी हीलियम गैस फैलती है। यह फैलाव: 2020 मध्यम
  22. 122. एक इंजिन, \(20^{\circ} C\) ताप एवं \(1\) वायुमंडलीय दाब पर \(5\) मोल हवा लेकर मूल आयतन का \(\frac{1}{10}\) रूद्धोष्म रूप से संपीड़ित करता है। हवा को दृढ़ अणुओं से बना द्विपरमाण्विक आदर्श गैस मानते हुए इस प्रक्रिया में आंतरिक ऊर्जा में परिवर्तन \(XKJ\) है। \(X\) का मान निकटतम पूर्णांक में है 2020 कठिन
  23. 123. एक इंजन के प्रचालन में कोई एकपरमाणुक आदर्श गैस आरेख में दशार्य गये चक्र से गुजरती है। इस इंजन की निकटस्थ दक्षता (प्रतिशत में) होगी।
    2020 कठिन
  24. 124. एक कार्नों इन्जन को \(900 \,K\) और \(300 \,K\) के दो ऊष्मा भंडारों के बीच चलाया जाता है। इन्जन प्रत्येक चक्र (cycle) में \(1200\, J\) परिमाण का कार्य करता है। इन्जन निम्न ताप वाले ऊष्मा भंडार में प्रति चक्र कितनी ऊष्मा \(( J\) में ) छोडता है। 2020 मध्यम
  25. 125. किसी रूद्धोष्म प्रक्रिया में एक द्विपरमाणुक गैस का घनत्व पहले का \(32\) गुना हो जाता है। प्रक्रिया के अंत में गैस का दबाव उसके शुरू के दबाव से \(n\) गुना पाया जाता है। \(n\) का मान होगा। 2020 मध्यम
  26. 126. तापमान \(300\, K\) से शुरू होकर \(1\) मोल द्विपरमाणुक आदर्श गैस \((\gamma=1.4)\) का पहले रूद्धोष्म प्रक्रिया द्वारा \(V _{1}\) आयतन से \(V _{2}=\frac{ V _{1}}{16}\) आयतन तक संपीडन किया जाता है। तत्पश्चात इसे समदाबीय प्रक्रिया द्वारा \(2 V _{2}\) आयतन तक प्रसारित होने दिया जाता है। यदि सभी प्रक्रियाएँ स्थैतिककल्प (quasi-static) हों तो गैस का अन्तिम तापमान का (निकटतम पूर्णांक \({ }^{\circ} K\) में) होगा। 2020 कठिन
  27. 127. तीन विभिन्न प्रक्रियायें, जो कि एक आदर्श एकपरमाणुक गैस में घट सकती हैं, \(P \,vs\, V\) चित्र में दर्शायी गई हैं। पथों को \(A \rightarrow B , A \rightarrow C\) एवं \(A \rightarrow D\) से चिन्हित किया गया है। इन प्रक्रियाओं में हुआ आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन \(E _{ AB }, E _{ AC }\) एवं \(E _{ AD }\) से और किया गया कार्य \(W _{ AB }, W _{ AC }\) एवं \(W _{ AD }\) से दिया जाता है। इन प्राचलों के बीच सही सम्बन्ध है।
    2020 कठिन
  28. 128. यदि एक रेफ्रिजरेटर \(0^{\circ} C\) तापमान के \(100\) ग्राम पानी को न्यूनतम कार्य करते हुए बर्फ में बदलता है तो इसके द्वारा वातावरण (तापमान \(27^{\circ} C\) ) में छोड़ी गयी ऊष्मा का मान कैलोरी में कितना होगा (बर्फ की गुप्त ऊष्मा \(=80 \,Cal / gram\) ) ? उत्तर निकटतम पूर्णाक में लिखें। 2020 मध्यम
  29. 129. दिये गये चित्र में चार प्रक्रम, समआयतनिक, समदाबीय, समतापीय तथा रूद्धोष्म, दिखाये गये हैं। इन ग्राफों का इसी क्रम में सही निर्दिष्टीकरण होगा।
    2019 मध्यम
  30. 130. दो कार्नों (Carrnot) इंजन \(A\) तथा \(B\) को श्रेणीक्रम में चलाया जाता है। पहला इंजन \(A\) तापमान \(T_{1}(=600\, K )\) पर ऊष्मा लेता है व तापमान \(T_{2}\) के एक ऊष्मा भंडार को ऊष्मा देता है। दूसरा इंजन \(B\) इस पहले इंजन द्वारा दी हुयी ऊष्मा को लेकर तापमान \(T _{3}(=400 \,K )\) के ऊष्मा भंडार को ऊष्मा देता है। यदि दोनों इंजनों का कार्य उत्पादन बराबर है तो \(T _{2}\) का मान \(.....\,K\) होगा । 2019 मध्यम
  31. 131. एक आदर्श गैस को, चित्र में दर्शाये गये अनुसार चक्रीय प्रक्रम \(abca\) से गुजारा जाता है। \(ca\) पथ के अनुदिश गैस की आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन \(-180\, J\) है। \(ab\) पथ के अनुदिश, गैस \(250\, J\) ऊष्मा अवशोषित करती है तथा \(bc\) पथ के अनुदिश, गैस \(60\, J\) ऊष्मा अवशोषित करती है तो, पथ \(abc\) के अनुदिश, गैस द्वारा किया गया कार्य \(......\,J\) है।
    2019 मध्यम
  32. 132. एक दृढ़ अणुओं वाली द्विपरमाणुक गैस का जब नियत दाब पर प्रसार होता है तो वह \(10\, J\) कार्य करती है। इस प्रक्रम में गैस द्वारा अवशोषित ऊष्मा का मान \(....\,J\) होगा ? 2019 मध्यम
  33. 133. एक गैस के लिए दिय गए चक्रीय प्रक्रम \(CAB\) में किया गया काय \(.....\,J\) है।
    2019 आसान
  34. 134. एक गैस को अवस्था \(A\) से \(B\) में दो भिन्न प्रक्रमों \(ACB\) तथा \(ADB\) द्वार ले जा सकते है। प्रक्रम \(ACB\) में \(60\, J\) ऊष्मा निकाय में जाती है तथा निकाय द्वारा \(30\, J\) कार्य किया जाता है। यदि प्रक्रम \(ADB\) में निकाय द्वारा \(10\, J\) कार्य किया जाता है तो निकाय में ऊष्मा प्रवाह का मान ......\(J\) होगा :
    2019 मध्यम
  35. 135. एक नियत आयतन ऊष्मा धारिता \(C _{ V }\) की आदर्श गैस के \(n\) मोल का समदाबीय प्रसार किसी आयतन से होता है। प्रक्रिया में किये गये कार्य का दी गई ऊष्मा से अनुपात ..... है। 2019 मध्यम
  36. 136. एक प्रक्रम में, एक आदर्श एकपरमाणुक गैस के एक मोल का आयतन व तापमान, सम्बन्ध \(VT = K\) द्वारा बदलता है, जहाँ कि \(K\) एक नियतांक है। इस प्रक्रिया में गैस का तापमान \(\Delta T\) बढ़ जाता है। गैस द्वारा अवशोषित ऊष्मा का मान है। ( \(R\) गैस स्थिरांक है) 2019 कठिन
  37. 137. किसी गैस को दो प्रक्रमों \(A\) तथा \(B\) से गुजारा जाता है जेसा कि चित्र में दिखाया गया है। यदि \(\Delta Q _{ A }\) तथा \(\Delta Q _{ B }\) तंत्र द्वारा शोषित ऊष्मा है तथा \(\Delta U _{ A }\) और \(\Delta Q _{ B }\) आंतरिक ऊर्जा में परिवर्तन है, तो सही विकल्प चुनें
    2019 मध्यम
  38. 138. कक्षीय तापमान पर एक दृढ़ द्विपरमाणुक आदर्श गैस एक रूद्धोष्म प्रक्रम से गुजरती है। इस प्रक्रम के लिए तापमान और आयतन में, \(TV ^{ x }=\) नियतांक सम्बन्ध है तो \(x\) होगा। 2019 मध्यम
  39. 139. तीन कार्नो इंजन श्रेणीक्रम में \(T _{1}\) तापमान के एक गर्म ऊष्मा भण्डार तथा \(T _{4}\) तापमान के एक ठण्डे ऊष्मा भण्डार के बीच लगे हैं (चित्र देखिये)। दिखाये अनुसार \(T _{2}\) तथा \(T _{3}\) तापमान के दो और ऊष्मा भण्डार है यहाँ \(T _{1}> T _{2}> T _{3}> T _{4}\) हैं। तीनों इंजन बराबर क्षमता के होंगे, यदि :
    2019 कठिन
  40. 140. \(27^{\circ} C\) कमरे के तापमान पर किसी एक परमाणुक आदर्श गैस के एक मोल के दाब को दुगना करने के लिए एक दृढ़ पात्र में समतापीय रूप से संपीडित किया जाता है। गैस पर किया गया कार्य होगा 2018 मध्यम
  41. 141. दिखाये गये \(PV\) चित्रानुसार, एक आदर्श एकपरमाणुक गैस के एक मोल को पथ \(ABCA\) से ले जाते हैं। पथ \(BC\) पर गैस द्वारा प्राप्त किया गया महत्तम तापमान दिया जाता है
    2018 कठिन
  42. 142. एक कार्नो इंजन \(250\, K\) तथा \(300\, K\) तापमानों के बीच एक रेफ्रिजरेटर की तरह कार्य करता है। वह ठंडे ऊष्मा भंडार से \(500\) कैलोरी ऊष्मा प्राप्त करता है। रेफ्रिजरेटर को चलाने के लिए प्रत्येक चक्र में किया गया कार्य ........ \(J\) होगा 2018 मध्यम
  43. 143. किसी एकपरमाणुक आदर्श गैस के \(2\) मोल, \(27^{\circ} C\) तापमान पर \(V\) आयतन घेरते है। गैस का आयतन रूद्वोष्म प्रक्रम द्वारा फैल कर \(2\, V\) हो जाता है। गैस के \((A)\) अंतिम तापमान का मान एवं \((B)\) उसकी आंतरिक ऊर्जा में परिवर्तन का मान होगा 2018 मध्यम
  44. 144. चित्र में दिखाये गये एक चक्रीय प्रक्रम \(ABCDA\) के अनुसार \(n\) मोल आदर्श गैस से एक इंजन चलाया जाता है। इंजन की तापीय क्षमता होगी : ( दिया है : \(C _{ v }=1.5 R\), जहाँ \(R\) गैस नियतांक है।)
    2017 कठिन
  45. 145. एक कार्नोट फ्रीजर अपने अंदर \(0^{\circ} C\) पर रखे हुए जल से ऊष्मा लेकर उसे कमरे के तापमान \(27^{\circ} C\) पर निष्कासित करता है। बर्फ की गुप्त ऊष्मा \(336 \times 10^{3}\; J kg ^{-1}\) है। यदि फ्रीजर में रखा \(0^{\circ} C\) पर \(5 \;kg\) जल, \(0^{\circ} C\) पर बर्फ में बदलता है तब फ्रीजर द्वारा खपाईं गई ऊर्जा लगभग है 2016 कठिन
  46. 146. किसी समभारिक प्रक्रिया में एक आदर्श एकपरमाणुक गैस के द्वारा किये गए कार्य तथा उसे दी गई ऊष्मा का अनुपात होगा 2016 मध्यम
  47. 147. \(^{\prime}n^{\prime}\) मोल आदर्श गैस एक प्रक्रम \(A \rightarrow B\) से गुज़रती है (चित्र देखिये)। इस प्रक्रम के दौरान उसका आधिकतम तापमान होगा:
    2016 कठिन
  48. 148. पानी के विस्तार को नगण्य मानते हुए, \(200 \;g\) पानी को \(40^{\circ} C\) से \(60^{\circ} C\) तक गरम करने पर उसकी आंतरिक ऊर्जा में अनुमानित परिवर्तन \(\dots KJ\) होगा (पानी का विशिष्ट ताप \(=4184 \;J / kg K\) लें) 2016 मध्यम
  49. 149. एक ठोस पिंड की स्थिर ऊप्मा धारिता \(1 J /{ }^{\circ} C\) है। इसको ऊप्मकों ( ऊष्मा भंडारों) के सम्मर्क में रखकर निम्न दों प्रकार से गर्म किया जाता है, \((i)\) अनुक्रमिक रूप से \(2\) ऊष्मकों के सम्पर्क में इस प्रकार रखकर कि प्रत्येक ऊष्मक समान मात्रा में ऊष्मा देता है, \((ii)\) अनुक्रमिक रूप से \(8\) ऊष्मकों के सम्पर्क में इस प्रकार रखकर कि प्रत्येक ऊष्मक समान मात्रा में ऊष्मा देता है, दोनों स्थितियों में पिंड का प्रारंभिक ताप \(100^{\circ} C\) तथा अन्तिम ताप \(200^{\circ} C\) है। इन दो स्थितियों में पिंड की एन्ट्रॉपी में परिवर्तन होगा, क्रमशः 2015 मध्यम
  50. 150. किसी गोलीय कोश (शेल) की त्रिज्या \(R\) और तापमान \(T\) है। इसके भीतर कुष्षिका विकिरणों को फोटॉनों की एक ऐंसी आदर्श़ गैंस माना जा सकता है जिसकी प्रति इकाई आयतन आन्तरिक ऊर्जा, \(u=\frac{U}{V} \propto T^{4}\) तथा दाब, \(p=\frac{1}{3}\left(\frac{U}{V}\right)\) है। यदि इस कोश़ में रुधोष्म प्रसार हां तो, \(T\) तथा \(R\) के वीच संबंध होगा 2015 कठिन