JEE Mains · Physics · STD 11 - ऊष्मागतिकी
- JEE Mains 2019
- मध्यम
- संख्यात्मक
दो कार्नों (Carrnot) इंजन \(A\) तथा \(B\) को श्रेणीक्रम में चलाया जाता है। पहला इंजन \(A\) तापमान \(T_{1}(=600\, K )\) पर ऊष्मा लेता है व तापमान \(T_{2}\) के एक ऊष्मा भंडार को ऊष्मा देता है। दूसरा इंजन \(B\) इस पहले इंजन द्वारा दी हुयी ऊष्मा को लेकर तापमान \(T _{3}(=400 \,K )\) के ऊष्मा भंडार को ऊष्मा देता है। यदि दोनों इंजनों का कार्य उत्पादन बराबर है तो \(T _{2}\) का मान \(.....\,K\) होगा ।
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(D) \(500\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(W_1 = W_2\)
\(\Rightarrow \,\,\,600-T_2\,=\,T_2\,-\,400\)
\(\Rightarrow T_2\,=\,500\,K\)
Physics के और प्रश्न
- एक वस्तु \(10 \mathrm{~cm}\) फोकस दूरी वाले उत्तल लैंस की मुख्य अक्ष पर स्थित है जैसा कि चित्र में प्रदर्शित हैं। लेंस के दूसरी ओर \(20 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर एक समतल दर्पण रखा है। समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब दर्पण के \(5 \mathrm{~cm}\) अन्दर है। लैंस से वस्तु की दूरी __________ cm है।
JEE Mains 2023 कठिन - पदार्थ के \(1 \mathrm{~g}\) का ऊर्जा समतुल्य _______ है।JEE Mains 2024 मध्यम
- \(1 \mathrm{~m}\) लम्बी धात्विक छड़ \(\mathrm{XY}\) प्रदर्शित चित्र के अनुसार किसी परिपथ को पूर्ण कर रही है। परिपथ का तल \(0.15 \mathrm{~T}\) फ्लक्स घनत्व वाले चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत है। छड़ को दर्शायी गई दिशा में \(4 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की नियत चाल से चलाने के लिए आवश्यक बल_________\(10^{-3} \mathrm{~N}\) है।JEE Mains 2023 मध्यम
- एक आदर्श गैस को किसी बेलन में \(2\) वायुमण्डलीय दाब तथा \(300\, K\) तापमान पर भरा गया है। दो क्रमागत टक्करों के मध्य माध्य समय \(6 \times 10^{-8}\, s\) है। यदि दाब को दुगुना तथा तापमान को बढ़ाकर \(500 \,K\) कर दिया ताये तो अब क्रमागत टक्करों के मध्य समय लगभग हो जायेगा।JEE Mains 2019 कठिन
- एक सोनोमीटर की तार जो स्टील की बनी है की लम्बाई \(1.5\, m\) है। तनाव के कारण इसमें \(1 \%\) का प्रत्यास्थ विकृति उत्पन्न होती है। स्टील का मूल आवृत्ति क्या ............ \(Hz\) होगी यदि स्टील तार का घनत्व एवं प्रत्यास्थता क्रमश: \(7.7\) \(\times 10^{3} kg / m ^{3}\) एवं \(2.2 \times 10^{11} N / m ^{2}\) है ?JEE Mains 2013 आसान
- एक इंजन का पिस्टन \(7 \;cm\) आयाम की सरल-आवर्तगति ऊध्र्वाधर में कर रहा है। पिस्टन के ऊपर एक वाशर रखा है जो उसके साथ चलता है। मोटर की गति धीरे-धीरे बढ़ाई जाती है तो पिस्टन की आवृत्ति जिस पर वाशर पिस्टन का साथ छोड़ देता है, वह लगभग \(\dots \;Hz\) हैJEE Mains 2016 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- एक त्रिभुजाकार तार जिसमें \(10\,A\) मान की धारा प्रवाहित हो रही है, इसको \(0.5\,T\) मान के किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। \(CD\) भाग पर आरोपित चुम्बकीय बल का मान \(............\,N\) हैं (दिया है \(BC = CD = BD =5\,cm\) ).
JEE Mains 2022 मध्यम - हाइड्रोजन परमाणु में, इलेक्ट्रॉन उच्च कक्षा (\(i\)) से निम्न कक्षा (\(f\)) में संक्रमण करता है। कक्षाओं की त्रिज्याओं का अनुपात \(r_i : r_f = 16 : 4\) दिया गया है। इस संक्रमण के कारण उत्सर्जित फोटॉन की तरंगदैर्घ्य _____ nm है।
(दिया गया है रिडबर्ग नियतांक \(= 1.0973 \times 10^7\) /m)JEE Mains 2026 कठिन - यदि तीन हीलियम नाभिक मिलकर एक कार्बन नाभिक बनाते हैं तो इस अभिक्रिया में मुक्त ऊर्जा _______ \(\times 10^{-2} \mathrm{MeV}\) है। (दिया है \(1 \mathrm{u}=931 \mathrm{MeV} / \mathrm{c}^2\), हीलियम का परमाणु द्रव्यमान \(=4.002603 \mathrm{u}\) )JEE Mains 2024 कठिन