ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 11 - ऊष्मागतिकी PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 2

2013–2026 के 155 प्रश्न। रुद्धोष्म सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

155प्रश्न
9टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 12% मध्यम 55% कठिन 34%

STD 11 - ऊष्मागतिकी के सभी प्रश्न

नए पहले

155 में से 51–100 प्रश्न

  1. 51. एक ऊष्मागतिक निकाय को इसकी प्रारम्भिक अवस्था \(\mathrm{A}\) से एक रेखीय प्रक्रम द्वारा मध्य अवस्था \(\mathrm{B}\) तक ले जाते हैं जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। एक समदाबी प्रक्रम ( \(\mathrm{B}\) से \(\mathrm{C}\) तक) के दौरान इसका आयतन घटकर प्रारम्भिक मात्रा के बराबर हो जाता है। \(\mathrm{A}\) से \(\mathrm{B}\) तथा तथा \(\mathrm{B}\) से \(\mathrm{C}\) तक के लिए गैस द्वारा किया गया कार्य होगा :
    2024 कठिन
  2. 52. एक वास्तविक गैस एक बंद कक्ष में 27°C पर चित्र में दिखाए अनुसार चक्रीय प्रक्रम से गुजरती है। गैस पथ \(A\) से \(B\) के लिए \(P V^3=\mathrm{RT}\) समीकरण का पालन करती है। पूर्ण चक्र में किया गया कुल कार्य _______ है। (यह मानते हुए कि \(R=8 \mathrm{~J} / \mathrm{molK}\) ) 2024 कठिन
  3. 53. एक वास्तविक गैस जो \(\mathrm{PV}^2=\mathrm{RT}\) समीकरण का पालन करती है, उसकी स्थिर दाब पर विशिष्ट ऊष्मा _______ है। 2024 कठिन
  4. 54. जब एक द्विपरमाणुक गैस \((\gamma=1.4)\) का समदाबी प्रसार किया जाता है तो इसके द्वारा कृत कार्य \(200 \mathrm{~J}\) है। इस प्रक्रम में गैस को दी गई ऊष्मा _______ है। 2024 कठिन
  5. 55. किसी आदर्श गैस के समान द्रव्यमान के लिए दो समदाबी प्रक्रियाओं को चित्र में प्रदर्शित ग्राफ द्वारा दर्शाया गया है, तब ....
    2024 कठिन
  6. 56. प्रदर्शित चित्र में प्रक्रम \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) के लिए सही कथन चुनिए।
    2024 कठिन
  7. 57. \(\mathrm{T}\) तापमान पर एक गैस मिश्रण में आर्गन के \(8\) मोल तथा ऑक्सीजन के \(6\) मोल उपस्थित है। सभी कम्पन्न अवस्थाओं को नगण्य मानते हुए, निकाय की कुल आन्तरिक ऊर्जा _______ है। 2024 कठिन
  8. 58. \(127^{\circ} \mathrm{C}\) एवं \(27^{\circ} \mathrm{C}\) तापमानों के मध्य कार्यरत एक कॉर्नो इंजन द्वारा किया गया कार्य \(2 \mathrm{~kJ}\) है। भंडार द्वारा इंजन को दी गई ऊष्मा की मात्रा है:........ \(kJ\) 2023 मध्यम
  9. 59. \(27^{\circ} \mathrm{C}\) पर एक साइकिल के टायर को \(270 \mathrm{kPa}\) दाब की हवा से भरा गया है। जब ताप को \(36^{\circ} \mathrm{C}\) तक बढाया जाता है तो टायर में हवा का दाब लगभग  \(.........\,KPa\) है: 2023 आसान
  10. 60. \(50 \%\) दक्षता वाला एक कार्नो इंजन \(600 \mathrm{~K}\) पर एक स्त्रोत से ऊष्मा लेता है। सिंक (अभिगम) का तापमान समान रखते हुए, दक्षता को \(70 \%\) तक बढ़ाने के लिए, स्त्रोत का नया तापमान होगा : 2023 मध्यम
  11. 61. दो ऊष्मा भंडारणों के बीच कार्यरत एक कानों ईजन की दक्षता \(\frac{1}{3}\) है। जब ठण्डे ऊष्मा भंडारण का तापमान \(\mathrm{x}\) बढ़ता है तो इसकी दक्षता घटकर \(\frac{1}{6}\) हो जाती हैं। यदि गर्म ऊष्मा भंडार का तापमान \(99^{\circ} \mathrm{C}\) पर रहता है तो \(\mathrm{x}\) का मान \(........\,K\) होगा: 2023 मध्यम
  12. 62. एक आदर्श गैस का प्रारम्भिक दाब तथा आयतन क्रमशः \(\mathrm{P}_0\) तथा \(\mathrm{V}_0\) I जब गैस को अचानक \(\frac{\mathrm{V}_0}{4}\) आयतन पर संपीड़ित किया गया हो तो गैस का अंतिम दाब होगा : (दिया है \(\gamma=\) स्थिर दाब तथा स्थिर आयतन पर विशिष्ट ऊष्माओं का अनुपात): 2023 मध्यम
  13. 63. एक द्रव के \(1 \mathrm{~g}\) को \(3 \times 10^5 \mathrm{~Pa}\) दाब पर वाष्प में बदला जाता है। इस अवस्था परिवर्तन के दौरान यदि दी गई ऊष्मा का \(10 \%\) भाग \(1600 \mathrm{~cm}^3\) आयतन वृद्धि में प्रयुक्त होता है, तब प्रक्रम में आन्तरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी: 2023 मध्यम
  14. 64. एक गैस को रूद्धोष्म रूप से संपीडित किया जाता है। निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है ? 2023 मध्यम
  15. 65. एक स्रोत \(1000 \mathrm{~W}\) की दर से एक निकाय को ऊष्मा प्रदान करता है। यदि निकाय \(200 \mathrm{~W}\) की दर से कार्य करता है। वह दर, जिस पर निकाय की आन्तरिक ऊर्जा बढ़ती है :- 2023 आसान
  16. 66. एक उष्मागतिक निकाय को चक्रीय प्रक्रम से गुजारा जाता है। प्रक्रम में किया गया कुल कार्य है\(.........\,J\)
    2023 आसान
  17. 67. किसी गैस का दाब, आयतन के साथ, रेखीय रूप से \(\mathrm{A}\) से \(\mathrm{B}\) तक परिवर्तित होता है, ज़ैसा कि चित्र में दिखाया गया है। यदि गैस को ना तो कोई ऊष्मा दी जाती है और ना ही इससे कोई ऊष्मा ली जाती है, तो गैस की आंतरिक ऊर्जा में हुआ परिवर्तन \(............\,J\) होगा:
    2023 मध्यम
  18. 68. किसी समतापीय प्रक्रम में, एक आदर्श गैस को ऊष्मा दी जाती है। \(A.\) गैस की आंतरिक ऊर्जा कम हो जाती है। \(B.\) गैस की आंतरिक ऊर्जा बढ जाती है। \(C.\) गैस की आंतरिक ऊर्जा अपरिवर्तित रहती है। \(D.\) गैस धनात्मक कार्य करेगी। \(E.\) गैस ऋणात्मक कार्य करेगी। नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।: 2023 मध्यम
  19. 69. माना दो जारों \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) में समान दाब \((\mathrm{P})\), आयतन \((V)\) एवं ताप\((T)\) पर एकलपरमाणवीय गैसें रखी हैं। \(A\) में रखी गैस को समतापीय रूप से अपने वास्तविक आयतन के \(\frac{1}{8}\) भाग तक संपीडित किया जाता है, जबकि \(\mathrm{B}\) में रखी गैस को अपने वास्तविक आयतन के \(\frac{1}{8}\) भाग तक रुद्धोष्म प्रक्रम से संपीडित किया जाता है। \(\mathrm{B}\) में रखी गैस एवं \(\mathrm{A}\) रखी गैस के अंतिम दाबों का अनुपात है: 2023 मध्यम
  20. 70. नीचे दो कथन दिए गए है। एक को अभिकथन \(A\) एवं दूसरे का कारण \(R\) कहा गया है। अभिकथन \(\mathrm{A}\) : ठंड़े ऊष्मा भंडार के- \(273^{\circ} \mathrm{C}\) तापमान पर उत्क्रमणीय ऊष्मा इंजन की दक्षता अधिकतम होगी। कारण \(R\) : कार्नो इंजन की दक्षता न केवल ठंडे ऊष्मा भंडार के तापमान पर निर्भर करती है बल्कि यह गर्म ऊष्मा भंडार के तापमान पर भी निर्भर करती है तथा इसे \(\eta=\left(1-\frac{\mathrm{T}_2}{\mathrm{~T}_1}\right)\) द्वारा दिया जाता है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिये गये विकल्पों से सही उत्तर चुनिए : 2023 मध्यम
  21. 71. नीचे दो कथन दिये गये है। कथन \(I\): जब निकाय को ऊष्मा दी जाती है, इसका तापमान अवश्य बढ़ना चाहिए। कथन \(II\): एक ऊष्मा गतिक प्रक्रम में निकाय द्वारा धनात्मक कार्य किया जाता है, इसका आयतन अवश्य बढ़ना चाहिए। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिये गये विकल्पों से सही उत्तर चुनिए। 2023 मध्यम
  22. 72. पानी के क्वथनांक एवं हिमांक के बीच कार्यरत एक इंजन की: \(1\). दक्षता \(27 \%\) से अधिक होगी। \(2\). दक्षता समान दो तापमानों के बीच कार्यरत कार्नो इंजन की दक्षता से कम होगी। \(3\). दक्षता \(27 \%\) के बराबर होगी। \(4\). दक्षता \(27 \%\) से कम होगी। 2023 मध्यम
  23. 73. समतापीय परिस्थिति में, किसी गैस का दाब \(\mathrm{P}=\mathrm{aV}^{-3}\) है, जहाँ \(\mathrm{a}\) एक स्थिरांक एवं \(\mathrm{V}\) गैस का आयतन है। स्थिर ताप पर आयतन गुणांक है: 2023 कठिन
  24. 74. \(T\) तापमान पर एक गैस के नमूने का इसके आयतन के दोगुने तक रूद्रोष्म प्रसार किया जाता है। इस प्रक्रम में गैस द्वारा किया गया कार्य है (दिया है, \(\gamma=\frac{3}{2}\) ): 2023 मध्यम
  25. 75. ऊष्मागतिक प्रक्रम जिसमें निकाय की आन्तरिक ऊर्जा नियत रहती है: 2023 आसान
  26. 76. एक आदर्श गैस के प्रतिदर्श को चक्रीय प्रक्रम \(ABCA\) से गुजारा जाता है। यदि भाग \(AB\) में गैस \(40\,J\) ऊप्मा अवशोपित करे, \(BC\) के दौरान कोई ऊप्मा अवशोपित नहीं करें तथा भाग \(CA\) के दौरान \(60\,J\) ऊष्मा उत्सर्जित करे तथा भाग \(BC\) के दौरान गैस पर \(50\,J\) कार्य किया जाता है एवं यदि \(A\) पर गैस की आंतरिक ऊर्जा \(1560\,J\) है, तो भाग \(CA\) के दौरान गैस द्वारा किया गया कार्य \(............\,J\) होगा ।
    2022 मध्यम
  27. 77. एक कार्नो इंजन की दक्षता \(50\,\%\) है। यदि सिंक (अभिगम) का तापमान \(40^{\circ}\,C\) घटा दिया जाए तो इसकी दक्षता \(30\,\%\) बढ़ जाती है। स्त्रोत का तापमान \(..........\,K\) होगा : 2022 मध्यम
  28. 78. एक कार्नो इंजन में, पात्र का ताप \(527^{\circ}\,C\) तथा सिंक का ताप \(200\,K\) है। यदि पात्र से सिंक में उष्मा स्थानान्तरित करने के लिए इंजन द्वारा \(12000\,kJ\) कार्य किया जाता है, तो इंजन द्वारा पात्र से अवशोषित उष्मा का मान \(.........\times 10^6\,J\) होगा । 2022 मध्यम
  29. 79. एक कार्नोट इंजन एक स्त्रोत से \(5000\,kcal\) ऊष्मा लेता है जो \(727^{\circ}\,C\) पर है और एक सिंक (ऊष्मा अवशोषक) जो \(127^{\circ}\,C\) पर है, को ऊष्मा देता है। इंजन द्वारा किया गया कार्य है \(........... \times 10^{6}\,J\) 2022 मध्यम
  30. 80. एक कार्नोट इंजन जो \(27^{\circ}\,C\) पर ऊप्मा छोड़ता (सिंक) करता है की दक्षता \(25\,\%\) है। इसकी मूल दक्षता को \(100\,\%\) से बढ़ाने के लिए स्त्रोत का तापमान कितना डिग्री से परिवर्तित करना पड़ेगा? 2022 कठिन
  31. 81. एक रूद्धोष्म प्रक्रम के दौरान, किसी द्विपरमाणवीय गैस \(\left(\gamma=\frac{7}{5}\right)\) का दाब \(P _1\) एवं घनत्व \(d _1\) से बदलकर अचानक क्रमशः \(P _2\left( > P _1\right)\) एवं \(d _2\) हो जाता है। गैस का तापमान बढ़ेगा, और अपने प्रारम्भिक तापमान का गुना हो \(.........\) जाएगा। (दिया है, \(\left.\frac{ d _2}{ d _1}=32\right)\) 2022 मध्यम
  32. 82. एक उप्मा इंजन ठण्डे जलाशय जिसका तापमान \(324\,K\) है, के साथ संचालित होता है। गर्म जलाशय का न्यूनतम तापमान ( \(K\) में) क्या होगा, यदि प्रति चक्र में ऊप्मा ईजन गर्म जलाशय से \(300\,J\) ऊष्मा लेता है तथा ठण्डे जलाशय को \(180\,J\) ऊष्मा देता है? 2022 मध्यम
  33. 83. एक ऊष्मा इंजन को \(300\,cal\) ऊष्मा दी जाती है तथा यह \(225\,cal\) ऊष्मा उत्सर्जित करता है। यदि स्त्रोत का तापमान \(227^{\circ}\,C\) है तो सिंक का तापमान \({ }^{\circ} C\) में ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
  34. 84. एक ऊष्मागतिकी निकाय को उसकी वास्तविक अवस्था \(D\) से माध्यमिक अवस्था \(E\) तक चित्र में दर्शाये अनुसार रेखीय प्रक्रम से ले जाया जाता है। फिर इसका आयतन इसके वास्तविक आयतन को \(E\) से \(F\) तक समदाबीय प्रक्रम के दौरान घटाया जाता है। गैस द्वारा \(D\) से \(E\) से \(F\) तक किया गया कुल कार्य \(...........J\) होगा :
    2022 मध्यम
  35. 85. जब एक द्विपरमाण्विक गैस \((\gamma=1.4)\) को स्थिर दाब पर रूद्वोप्म रूप से प्रसारित किया जाता है तो गैस \(400\,J\) का कार्य करती हैं। इस प्रक्रिया में गैस को दी गयी ऊष्मा \(.......\,J\) होगी। 2022 मध्यम
  36. 86. जल के गलनांक और क्वथनांक के बीच कार्यरत किसी आदर्श ऊष्मा इंजन की दक्षता...........\(\%\) होती है 2022 मध्यम
  37. 87. कोई एकल परमाणवीय गैस, दाब \(P\) एवं आयतन \(V\) पर रखी है, इसका आयतन का अचानक से, इसके वास्तविक आयतन के \(1 / 8\) भाग तक संपीडन किया जाता है। स्थिर ऐनट्रापी पर अंतिम दाब का मान क्या होगा ? 2022 कठिन
  38. 88. माना किसी कार्नो इंजन की दक्षता निम्नवत दी हुई है, \(\eta=\frac{\alpha \beta}{\sin \theta} \log _e \frac{\beta x }{ kT }\), जहाँ \(\alpha\) एवं \(\beta\) स्थिरांक हैं। यदि \(T\) तापमान है, \(k\) बोल्टजमैन स्थिरांक है, \(\theta\) कोणीय विस्थापन है, एवं \(x\) लम्बाई की विमाएँ रखता है, तो गलत विकल्प चुनिए : 2022 कठिन
  39. 89. प्रथम \(\left(1^{ st }\right)\) स्थिति में एक कार्नो इंजन \(300\,K\) एवं \(100\,K\) तापमानों के बीच कार्यरत है, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, द्वितीय \(\left(2^{\text {nd }}\right)\) स्थिति में, दो इंजनों का संयोजन प्रयुक्त किया गया है। द्वितीय स्थिति \(\left(2^{\text {nd }}\right)\) में संयोजन की क्षमता होगी :
    2022 मध्यम
  40. 90. समान प्रारम्भिक अवस्था से एक आदर्श गैस तीन अलग-अलग प्रक्रमो द्वारा \(V _1\) से \(V _2\) आयतन तक प्रसारित होती है। यदि प्रक्रम समतापी है, तो गैस द्वारा किया गया कार्य \(W _1\) है तथा यदि प्रक्रम रुद्धोप्म है तो कार्य \(W _2\) और यदि समदाबी है तो किया गया कार्य \(W _3\) है तो सही कथन चुनिये। 2022 मध्यम
  41. 91. \(V\) आयतन की कुछ नियत मात्रा की गैस को \(27^{\circ}\,C\) तापमान एवं \(2 \times 10^7\,Nm ^{-2}\) दाब पर, समतापीय प्रक्रम से, इसका आयतन दोगुना होने तक प्रसारित किया जाता है। इसके बाद, इसे रूद्धोष्म प्रक्रम से इसका आयतन फिर से दोबारा दोगुना होने तक प्रसारित किया जाता है। गैस के अंतिम दाब का मान होगा (दिया है \(\gamma=1.5\) ) 2022 मध्यम
  42. 92. यदि \(T _1=447^{\circ}\,C\) एवं \(T _2=147^{\circ}\,C\) पर किसी इंजन की दक्षता \(\eta_1\), जबकि \(T_1=947^{\circ} C\) एवं \(T _2=47^{\circ} C\) पर इंजन की दक्षता \(\eta_2\) है तो \(\frac{\eta_1}{\eta_2}\) का अनुपात होगा: 2022 मध्यम
  43. 93. यहाँ दो कथन दिये गये है- कथन\(-I\) : आदर्श गैस की \(\mu\) मात्रा, एक अवर्था \(\left( P _1, V _1, T _1\right)\) से दूसरी अवस्था \(\left( P _2, V _2, T _2\right)\) में रुद्धोष्म प्रक्रम में परिवर्तित होती है। तब किया गया कार्य \(W =\frac{1 R \left( T _2- T _1\right)}{1-\gamma}\) है, जहाँ \(\gamma=\frac{ C _{ P }}{ C _{ V }}\) तथा \(R =\) सार्वत्रिक गैस नियंतांक है । कथन\(-II\) : उपरोक्त कथन में, जब गैस पर कार्य किया जाता है, तब गैस का तापमान बढ़ेगा। 2022 मध्यम
  44. 94. \(3.00\) मोल आदर्श द्विपरमाण्विक गैस का ताप बिना दाब परिवर्तित किए \(40.0^{\circ}\) सेल्सियस बढ़ा दिया जाता है। गैस के अणु घूर्णन करते है परन्तु दोलन नहीं करते है। यदि गैस के आन्तरिक ऊर्जा परिवर्तन तथा गैस द्वारा किये गये कार्य का अनुपात \(\frac{x}{10}\) हो, तो \(x\) मान \(.....\) (निकटतम पूर्णांक में पूर्णांकित) है। (दिया है \(: R =8.31 \,J\, mol ^{-1} \,K ^{-1}\) ) 2021 मध्यम
  45. 95. चित्रानुसार एक चक्रीय प्रक्रम से होकर जाने वाले निकाय के द्वारा अवशोषित ऊष्मा का मान \(......\,\pi J\) है।
    2021 मध्यम
  46. 96. चक्रीय प्रक्रम से गुजर रहे द्विपरमाणुक आदर्श गैस के \(P - V\) आरेख को चित्र में दर्शाया गया है। रूद्धोष्म प्रक्रम \(CD\) के दौरान किया कार्य होगा \((\gamma=1.4\) का उपयोग कीजिए) (\(J\) में)
    2021 मध्यम
  47. 97. द्विपरमाणुक गैस के \(1\, mol\) पदार्थ मात्रा के चक्रीय प्रक्रम को \(ABCDA\) द्वारा चित्र में दिखाया गया है। प्रक्रम \(A \rightarrow B\) और \(C \rightarrow D\) के दौरान गैस के ताप क्रमश: \(T_{1}\) और \(T_{2}\left(T_{1}\,>\,T_{2}\right)\) है। निम्नलिखित मे से किए गए कार्य के लिए सही विकल्प को चुनिए। यदि प्रक्रम \(BC\) और \(DA\) रूद्धोष्म प्रक्रम हैं।
    2021 मध्यम
  48. 98. दिए गए \(PV\) सूचक आरेख में दर्शाए अनुसार \(27^{\circ} C\) पर किसी आदर्श गैस के \(1\) मोल को \(A\) से \(B\) तक ले जाया गया है। निकाय द्वारा किया गया कार्य \(.....\,\times 10^{-1} \,J\) होगा। [दिया है : \(R =8.3 \,J /\, mole \,K, \,\,\, \ln 2=0.6931]\) (निकटतम पूर्णांक में)
    2021 मध्यम
  49. 99. एक \(\gamma=1.5\) वाले गैस सैम्पल में रूद्धोष्म प्रक्रम होता है जिसमें आयतन \(1200\) सेमी \(^{3}\) से \(300\) सेमी \(^{3}\) तक सम्पीडित होता है। यदि प्रारम्भिक दाब \(200 \,k\,Pa\) हो, तो प्रक्रम में गैस द्वारा कत कार्य का परन मान \(......\) जूल होता है। 2021 कठिन
  50. 100. एक आदर्श गैस के \(n\) मोल कोई चक्रीय प्रक्रम \(ABCA\) (आरेख देखिए) करते है जिसमें नीचे दिए गए प्रक्रम होते हैं। \(A \rightarrow B\) : ताप \(T\) पर समतापीय प्रसार जिससे आयतन दो गुना, \(V _{1}\) से \(V _{2}=2 V _{1}\) और दाब \(P _{1}\) से \(P _{2}\) हो जाता है। \(B \rightarrow C :\) समदाबी संपीड़न-दाब \(P _{2}\) पर आरंभिक आयतन \(V _{1}\) तक होता है। \(C \rightarrow A\) : समआयतनिक परिवर्तन जिसमें दाब में परिवर्तन \(P _{2}\) से \(P _{1}\) होता है। इस सम्पूर्ण चक्रीय प्रक्रम \(ABCA\) में किया गया कुल कार्य होगा।
    2021 कठिन