ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 11 - दोलन PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 3

2013–2026 के 145 प्रश्न। सरल आवर्त गति में ऊर्जा सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

145प्रश्न
10टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 6% मध्यम 50% कठिन 44%

STD 11 - दोलन के सभी प्रश्न

नए पहले

145 में से 101–145 प्रश्न

  1. 101. नीचे दो कथन दिए गए है। कथन \(I\) : एक सेकण्ड लोलक का आवर्तकाल \(1 \;s\) है। कथन \(II\) : यह लोलक परिशुद्ध रूप से अपनी दो चरम स्थितियों के बीच गमन करने में \(1\) सेकण्ड लेता है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर चुनिए। 2021 मध्यम
  2. 102. निम्नलिखित में से समय के उस फलन को चुनिए जो \(\frac{\pi}{\omega}\) आवर्तकाल की सरल आवर्त गति का निरूपण करता है। 2021 कठिन
  3. 103. प्रत्येक स्प्रंंग नियतांक \(k\) वाली दो एकजैसी स्प्रिंगों पर विचार कीजिये जिनका द्रव्यमान चित्र\(-1\) के अनुसार द्रव्यमान \(m\) की तुलना में नगण्य है। चित्र में एक स्प्रिंग को तथा चित्र\(-2\) में इनके श्रेणी संयोजन को दर्शाया गया है। दोनों सरल आवर्त गतियों के दोलनों का अनुपात \(\frac{ T _{ b }}{ T _{ a }}=\sqrt{ x }\) है, जहाँ \(x\) का मान है। (निकटतम पूर्णांक में)
    2021 मध्यम
  4. 104. समान द्रव्यमान के दो कण \(A\) और \(B\) दो द्रव्यमानहीन कमानियों, जिनके कमानी नियतांक क्रमशः \(K _{1}\) और \(K _{2}\) हैं, से निलंबित हैं। यदि दोलन करते समय अधिकतम वेग समान हैं, तो \(A\) और \(B\) के आयामों का अनुपात है। 2021 मध्यम
  5. 105. सरल आवर्त गति करते किसी कण को विस्थापन फलन द्वारा इस प्रकार निरूपित किया गया है। \(x ( t )= A \sin (\omega t +\phi)\) यदि \(t =0 \;s\) पर कण की स्थिति और उसका वेग क्रमशः \(2 \;cm\) और \(2 \omega\; cm\; s ^{-1}\) हैं, तब उसका आयाम \(x \sqrt{2} \;cm\) होगा यहाँ \(x\) का मान \(\dots\) है। 2021 मध्यम
  6. 106. यदि \(2 \;m\) लम्बे सरल लोलक का आवर्तकाल \(2 \;s\) है तो उस स्थान पर, जहाँ यह सरल लोलक सरल आवर्त गति कर रहा है, गुरूत्वीय त्वरण का मान होगा। 2021 मध्यम
  7. 107. एक छल्ला एक कील पर टंगा हुआ है। वह \((i)\) अपने समतल में बिना सकरे या फिसले \(T _{1}\) आवर्तकाल से दोलन कर सकता है और \((ii)\) उसके समतल के लम्बवत् दिशा में \(T _{2}\) आवर्तकाल से आगे-पीछे दोलन कर सकता है। अनुपात \(\frac{ T _{1}}{ T _{2}}\) होगा ? 2020 कठिन
  8. 108. एक \(LCR\) परिपथ अवमंदित आवर्त दोलित्र (damped harmonic oscillator) की भाँति व्यवहार करता है। यदि इसकी तुलना एक कमानी पर लगे द्रव्यमान (spring-mass) से बने अवमंदित आवर्त दोलित्र जिसका अवमंदन स्थिरांक \('b'\) हो, से करी जाय तो समतुल्य राशियाँ होंगी: 2020 कठिन
  9. 109. जब, किसी ऊर्ध्वाधर कमानी (कमानी स्थिरांक \(= k\) ) से लटके \(m\) द्रव्यमान के एक कण को खींचकर छोड़ दिया जाता है तो उसकी गति को समीकरण, \(y ( t )= y _{0} \sin ^{2} \omega t\) से दिया जाता है। जहाँ \('y'\) को अतानित (unstretched) कमानी के निचले सिरे से मापा जाता है, तो \(\omega\) का मान होगा ? 2020 कठिन
  10. 110. \(m\) द्रव्यमान के एक पिण्ड को, लम्बाई \(L\) तथा अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(A\) द्रव्यमानरहित के तार के एक सिरे से लटकाते हैं। तार के पदार्थ का यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(Y\) है। यदि द्रव्यमान को थोड़ा सा नीचे खींचकर छोड़ देते हैं तो ऊर्ध्व दिशा में इसके दोलन की आवृत्ति होगी। 2020 मध्यम
  11. 111. सरल आवर्त गति करते हुए एक कण का विस्थापन समय ग्राफ चित्र में दिखाया गया है। (रेखाचित्र सांकेतिक है) दिखाये गये ग्राफ के लिये निम्न में से कौन सा/से कथन सही होंगे? \((A)\) \(t=\frac{3 T}{4}\) पर बल शून्य है। \((B)\) \(t=T\) पर त्वरण अधिकतम है। \((C)\) \(t =\frac{ T }{4}\) पर गति अधिकतम है। \((D)\) \(t=\frac{T}{2}\) पर दोलन की स्थितिज एवं गतिज ऊर्जा बराबर है।
    2020 कठिन
  12. 112. \(500 \,g\) द्रव्यमान से जुड़ी एक द्रव्यमान रहित स्प्रिंग \(( k =800\, N / m )\) को \(1 \,kg\) पानी में पूर्णतया डुबाया गया है। स्प्रिंग को \(2 \,cm\) लम्बाई से खींचकर छोड़ने पर दोलन आरम्भ हो जाते है। जब दोलन पूर्णतया रूक जाते हैं तब पानी के तापमान में बदलाव की कोटि होगी: (माना कि पानी के पात्र और स्प्रिंग को मिली ऊष्मा नगण्य है तथा द्रव्यमान की विशिष्ट ऊष्मा \(=400 \,J / kg \,K\), पानी की विशिष्ट ऊष्मा \(=4184 \,J / kg \,K )\) 2019 कठिन
  13. 113. द्रव्यमान \('M'\) तथा लम्बाई \('2L'\) की एक छड़ को उसके मध्यबिन्दु से एक तार द्वारा लटकाया गया है। यह छड़ मरोड़ दोलन करती है। यदि प्रत्येक द्रव्यमान \(' m '\) के दो पिण्डों को छड़ के मध्यबिन्दु से \('L/2'\) दूरी पर दोनों तरफ जोड़ते है, तो दोलन की आवृत्ति \(20\, \%\) घट जाती है। अनुपात \(m / M\) का सन्निकट मान होगा। 2019 कठिन
  14. 114. द्रव्यमान \(m\) के एक पिण्ड का पथ निम्न है। \(x = x_0 + a\, cos\,\omega_1 t\) \(y = y_0 + b\, sin\,\omega_2t\) \(t=0\) पर, मूलबिंदु के सापेक्ष पिण्ड पर लगने वाला जड़त्व आघूण होगा। 2019 कठिन
  15. 115. द्रव्यमान \(m\) व लम्बाई \(\ell\) की एक एकसमान क्षैतिज छड़ \(AB\) के दो सिरों पर चित्रानुसार, दो द्रव्यमान रहित समरूप कमानियों को जिनका स्प्रिंग नियतांक \(k\) है, क्षैतिज लगायी गयी हैं। छड़ अपने केन्द्र \('O'\) पर धुराग्रस्त है तथा यह क्षैतिज समतल में घूर्णन के लिये स्वतंत्र है। दिखाये गये चित्रानुसार कमानियों के दूसरे सिरों को दो दृढ़ आधारों पर जोड़ा गया है। छड़ को हल्के से एक छोटे कोण से धकेल कर छोड़ दिया जाता है। छड़ के परिणामी दोलनों की आवृत्ति होगी।
    2019 कठिन
  16. 116. एक अवमन्दित आवर्ती दोलक की आवृत्ति प्रति सेकण्ड \(5\) दोलन है। इसका आयाम प्रत्येक \(10\) दोलन के बाद आधा हो जाता है। इसके मूल आयाम को \(\frac{1}{1000}\) गुना घटाने में लगे समय का सन्निकट मान \(.......\,s\) होगा। 2019 कठिन
  17. 117. एक कण आयाम \(5 \,cm\) वाली सरल आवर्त गति करता है। जब कण माध्य स्थिति से \(4\, cm\) दूरी पर होता है तो \(SI\) पद्वति में इसके वेग का परिमाण इसके त्वरण के समान होता है। तब इसका आवर्तकाल सेकण्ड में होगा। 2019 मध्यम
  18. 118. एक कण \(x\)-अक्ष की दिशा में, \(x =0\) के सापेक्ष आयाम \(A\) से सरल आवर्त गति कर रहा है। जब इस कण की स्थितिज ऊर्जा तथा गतिज ऊर्जा के मान बराबर हैं, तो कण की स्थिति होगी। 2019 मध्यम
  19. 119. एक लोलक सरल आवर्त गति कर रहा है और इसकी अधिकतम गतिज ऊर्जा \(K_{1}\) है। यदि लोलक की लम्बाई दोगुनी कर दें और यह पहले के समान आयाम से ही सरल आवर्त गति करता है तो इसकी अधिकतम गतिज ऊर्जा \(K _{2}\) है। तब । 2019 मध्यम
  20. 120. एक स्प्रिंग की स्वतंत्र लम्बाई \(l\) तथा बल नियतांक \(k\) है। इसे काटकर \(l_{1}\) तथा \(l_{2}\) स्वतंत्र लम्बाई की दो स्प्रिंगों में बाँटते है। \(l_{1}= n l_{2}\) है, जहाँ \(n\) एक पूर्णाक है। इनमें सम्बद्ध बल नियतांकों \(k _{1}\) तथा \(k _{2}\) का अनुपात, \(k _{1} / k _{2}\) होगा। 2019 मध्यम
  21. 121. एक सरल आवर्त गति निम्न प्रकार दर्शायी जाती है : \(y =5(\sin 3 \pi t+\sqrt{3} \cos 3 \pi t) \,cm\) गति का आयाम व आवर्तकाल होगें : 2019 मध्यम
  22. 122. एक सरल लोलक का हवा में आवर्त काल \(T\) है। अब लोलक को एक गैर चिपचिपा द्रव में डुबाया जाता है, जिसका घनत्व लोलक के घनत्व का \(1 / 16\) है। यदि लोलक पूरा समय द्रव में रहता है तो सरल लोलक का द्रव में आर्वत काल होगा। 2019 कठिन
  23. 123. एक त्रिविमीय निर्देशांक निकाय में गतिशील एक कण के स्थिति निर्देशांक निम्न है : \(x=a \cos \omega t\) \(y=a \sin \omega t\) तथा \(z = a \omega t\) इस कण की गति का मान होगा : 2019 मध्यम
  24. 124. एक व्यक्ति (द्रव्यमान \(= M ), L\) लम्बाई के एक झूले पर झूल रहा हैं। झूले को कोणीय आयाम \(\theta_{0}\) है। झूले के अपने निम्नतम बिन्दु से गुजरते समय, वह व्यक्ति झूले पर खड़ा हो जाता है। यदि खड़े कोने से उस व्यक्ति
    का द्रव्यमान केन्द्र \(\ell(\ell<< L )\), दूरी से विस्थापित हो जाता है। तो, व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य होगा :
    2019 कठिन
  25. 125. सरल आवर्त गति करते हुए एक कण का समय पर निर्भर विस्थापन सम्बन्ध \(x ( t )= A \sin \frac{\pi t }{90}\) से दिया गया है। \(t =210\, s\) पर इस कण की गतिज एवं स्थितिज ऊर्जाओं का अनुपात होगा। 2019 मध्यम
  26. 126. एक कण सरल आवर्त गति करता है और समय \(t _{ o ^{\prime}} 2 t _{ o }\) तथा \(3 t _{ o }\) पर उसकी स्थिति क्रमश: \(x= a , b\) तथा \(C\) है। उसके दोलन की आवृत्ति होगी 2018 कठिन
  27. 127. किसी ठोस में चांदी का एक परमाणु \(10^{12} / sec\) की आवृत्ति से किसी दिशा में सरल आवर्त गति करता है। एक परमाणु को दूसरे परमाणु से जोड़ने वाले बंध का बल नियतांक कितना ......... \(N/m\) होगा ? (चांदी का आणिवक भार \(=108\) और अवागाद्रो संख्या \(=6.02 \times 10^{23}\) \(g\) मोल\(^{- 1})\) 2018 मध्यम
  28. 128. \(M\) द्रव्यमान का एक दोलक विभव \(V =\frac{1}{2} k (x- X )^{2}\) के प्रभाव में अपनी साम्यावस्था की स्थिति में है। \(m\) द्रव्यमान का एक कण दाँयी ओर से \(u\) चाल से आता है और \(M\) से पूर्णतया अप्रत्यास्थ संघट्ट करके उससे चिपक जाता है। प्रत्येक बार जब दोलक अपनी साक्यावस्था से गुजरता है तो इस प्रक्रिया की पुनरावृत्ति होती है। \(13\) संघट्टों के पश्चात् दोलनों का आयाम है : \(( M =10, m =5, u =1, k =1)\) 2018 कठिन
  29. 129. \(0.1 \;kg\) द्रव्यमान के एक गुटके को एक प्रत्यास्थ स्प्रिंग, जिसका स्प्रिंग नियतांक \(640 \;Nm ^{-1}\) है, से जोड़ा गया है। यह गुटका एक अवमन्दन माध्यम, जिसका अवमन्दन गुणांक \(10^{-2} \;kg s ^{-1}\) है, में दोलन गति करता है। यह निकाय धीरे-धीरे अपनी ऊर्जा अपव्यतित करता है। निकाय के दोलन की यांत्रिक ऊर्जा को उसके आरम्भिक मान से आधा होने में लगने वाले समय का निकटतम मान होगा \(\dots \; s\) 2017 कठिन
  30. 130. एक प्रयोग में, \(1 \;m\) लम्बाई की एक सरल दोलक का आवर्त काल निकालने हेतु उसको \(r _{1}\) तथा \(r _{2}\) त्रिज्याओं के अलग-अलग गोलाकार लोलक से जोड़ा जाता है। दोनों गोलाकार लोलकों के द्रव्यमान वितरण एक समान हैं। यदि आवर्तकालों का सापेक्ष अंतर \(5 \times 10^{-4} \;s\) पाया गया हो तो उनकी त्रिज्याओं में अन्तर, \(\left|r_{1}-r_{2}\right|\) का निकटतम मान होगा 2017 कठिन
  31. 131. एक स्प्रिंग से जुड़ा हुआ \(1 \;kg\) का एक गुटका \(1 \;Hz\) की आवृत्ति से एक घर्षणहीन क्षैतिज मेज पर दोलन करता है। इसी तरह की दो समान्तर स्प्रिंगों से एक \(8 \;kg\) का गुटका जोड़कर उसी मेज पर दोलन कराते हैं। \(8 \;kg\) के गुटके की दोलन आवृत्ति होगी \(\dots \; Hz\) 2017 मध्यम
  32. 132. एक सरल आवर्त गति में अधिकतम त्वरण एवं अधिकतम वेग का अनुपात \(10 \;s ^{-1}\) है। यदि \(t =0\) पर विस्थापन \(5\; m\) है तो अधिकतम त्वरण का मान क्या होगा ? आरम्भिक कला का मान \(\frac{\pi}{4}\) है। 2017 कठिन
  33. 133. दो कण एक सरल रेखीय पथ पर स्थित एक ही माध्य बिंदु के सापेक्ष इस तरह से सरल आवर्त गतिमान अवस्था में है कि उनके आयाम \((A)\) तथा आवर्त-काल \((T)\) एक समान हैं। यदि \(t=0\) समय पर एक-दूसरे की तरफ आते हुए, एक कण का विस्थापन \(A\) है तथा दूसरे कण का विस्थापन \(\frac{-A}{2}\) हो, तो \(t\) समय पर वे एक दूसरे को पार करते हैं। \(t\) का मान होगा 2016 कठिन
  34. 134. एक इंजन का पिस्टन \(7 \;cm\) आयाम की सरल-आवर्तगति ऊध्र्वाधर में कर रहा है। पिस्टन के ऊपर एक वाशर रखा है जो उसके साथ चलता है। मोटर की गति धीरे-धीरे बढ़ाई जाती है तो पिस्टन की आवृत्ति जिस पर वाशर पिस्टन का साथ छोड़ देता है, वह लगभग \(\dots \;Hz\) है 2016 मध्यम
  35. 135. एक पेन्डुलम घड़ी \(40^{\circ} C\) वापमान पर \(12\, s\) प्रतिदिन धीमी हो जाती है तथा \(20^{\circ} C\) तापमान पर \(4 \,s\) प्रतिदिन तेज़ हो जाती है। तापमान जिस पर यह सही समय दर्शायेगी तथा पेन्डुलम की धातु का रेखीय-प्रसार गुणांक \((\alpha)\) क्रमशः हैं: 2016 कठिन
  36. 136. किसी एकसमान तार की अनुप्रस्थकाट का क्षेत्रफल \('A^{\prime}\) है। इससे बनाये गये एक लोलक का आवर्तकाल \(T\) है। इस लोलक के गोलक से एक अतिरिक्त \(M\) द्रव्यमान जोड़ देने से लोलक का आवर्तकाल परिवर्तित होकर \(T_{M}\) हो जाता है। यदि इस तार के पदार्थ का यंग गुणांक ' \(Y\) हो तो \(\frac{1}{Y}\) का मान होगा : \((g=\) गुरुत्वीय त्वरण \()\) 2015 कठिन
  37. 137. किसी सरल आवर्त दोलित्र की कोणीय आवृत्ति \(2 rad s ^{-1}\) है। इस पर एक बाह्य बल, \(F =\sin t\) न्यूटन \(( N )\) लगता है। यदि समय \(t=0\) पर, यह दोलित्र, अपनी साम्यावस्था में विराम स्थिति में है तो, इसके पश्चात् के किसी समय में, इसकी स्थिति निम्नांकित में किसके समानुपाती होगी? 2015 कठिन
  38. 138. लकड़ी के किसी बेलनाकार गुटके (ब्लॉक) की लम्बाई \(54 \; cm\), तथा घनत्व \(650 \; kg m ^{-3}\) है। इसके आधार का क्षेत्रफल \(30 \; cm ^{2}\) है, और यह \(900 \; kg m\) घनत्व वाले द्रव में तैर रहा है (प्लवमान है)। इस ब्लॉक को थोड़ा सा नीचे की ओर दबाकर छोड़ दिया जाता है। परिणाम स्वरूप उत्पत्र इसके दोलनों का आवर्तकाल, किस लम्बाई (लगभग) के सरल लोलक के आवर्तकाल के बराबर होगा ? 2015 मध्यम
  39. 139. द्रव्यमान \(1 \; kg\) एवं \(4 \; kg\) की दो वस्तुऐं एक ऊर्ध्वाधर कमानी द्वारा चित्र के अनुसार जोड़ी गयी हैं। अल्पतर द्रव्यमान कोणीय आवृत्ति \(25 \; rad / s\) एवं आयाम \(1.6 \; cm\) की सरल आवर्त गति कर रहा है जबकि बृहत्तर द्रव्यमान स्थिर रहता है। निकाय द्वारा फर्श पर लगाया गया अधिकतम बल है ( \(g=10 \; ms ^{-2}\) लें).
    2014 कठिन
  40. 140. एक अवमन्दित दोलक की कोणीय आवृत्ति इससे दी जाती है, \(\omega=\sqrt{\left(\frac{ k }{ m }-\frac{ r ^{2}}{4 m ^{2}}\right)}\) जहाँ \(k\) कमानी स्थिराँक है, \(m\) दोलक का द्रव्यमान है और \(r\) अवमन्दन स्थिराँक है। यदि अनुपात \(\frac{ r ^{2}}{ mk }=8 \%\) है, तब अनवमन्दित दोलक के मुकाबले आवर्त काल में परिवर्तन लगभग होगा 2014 मध्यम
  41. 141. एक कण एक सरल रेखा में सरल आवर्त गति से गतिशोल है। यह विरामावस्था से प्रारम्भ कर प्रथम \(\tau\) सैकिण्ड में दूरी \(a\) और अगले \(\tau\) सैकिण्ड में दूरी \(2 a\) उसी दिशा में तय करता है। तब: 2014 कठिन
  42. 142. एक वस्तु आवर्तकाल आधे सैकिण्ड \(( T =0.5 \;s )\) और आयाम एक सेंटीमीटर \(( A =1 \;cm )\) से सरल आवर्त गति कर रही हैं। जब यह अपनी साक्यावस्था स्थिति से अपने आधे आयाम तक पहुँचती हैं, उस अन्तराल में औसत वेग की गणना कीजिऐ। 2014 मध्यम
  43. 143. निम्नलिखित व्यंजकों में से कौन सा एक सरल रेखा पर सरल आवर्त गति के संगत है, जहाँ \(x\) विस्थापन है और \(a , b , c\) धनात्मक स्थिरांक है ? 2014 मध्यम
  44. 144. एक अवमंदित दोलक का आयाम \(5 s\). में मूल आयाम का \(0.9\) गुणा घट जाता है तथा \(10 s\) में मूल आयाम का \(\alpha\) गुणा घट जाता है तो \(\alpha\) का मान है 2013 मध्यम
  45. 145. एक उर्द्धवाधर बेलनाकार पात्र में आदर्श गैस भरा गया है जो मुक्त चलित पिस्टन द्रव्यमान \(M\) है को सहायता प्रदान करता है। बेलनाकार पात्र एवं पिस्टन दोनों के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(A\) समान है। जब पिस्टन साम्यावस्था में है तो गैस का आयतन \(V _{0}\) तथा दाब \(P _{0}\) है। पिस्टन को अल्प विस्थापित कर छोड़ दिया जाता है। यह मानते हुए कि निकाय वातावरण से पूर्णत: विलगित है पिस्टन द्वारा प्रदर्शित स. आ. गति आवृति होगी 2013 कठिन