JEE Mains · Physics · STD 11 - दोलन
- JEE Mains 2014
- मध्यम
- MCQ
एक अवमन्दित दोलक की कोणीय आवृत्ति इससे दी जाती है, \(\omega=\sqrt{\left(\frac{ k }{ m }-\frac{ r ^{2}}{4 m ^{2}}\right)}\) जहाँ \(k\) कमानी स्थिराँक है, \(m\) दोलक का द्रव्यमान है और \(r\) अवमन्दन स्थिराँक है। यदि अनुपात \(\frac{ r ^{2}}{ mk }=8 \%\) है, तब अनवमन्दित दोलक के मुकाबले आवर्त काल में परिवर्तन लगभग होगा
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(A) \(1 \%\) से वृद्धि होगी
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
The change in time period compared to the undamped oscillator increases by \(1\%\)
Physics के और प्रश्न
- एक द्रव्यमान रहित समबाहु त्रिभुज \(EFG\) की एक भुजा की लम्बाई \('a'\) है (चित्र देखें)। इसके तीन शीर्ष बिन्दुओं पर द्रव्यमान \(m\) के एक-एक कण रखे हुए हैं। यदि \(EX\) रेखा (जो कि \(EG\) के लम्बवत् है) के सापेक्ष \(EFG\) जड़त्व आघूर्ण \(\frac{ N }{20} \,ma ^{2}\) हो और \(N\) एक पूर्णाक हो, तो \(N\) का मान ..... है।
JEE Mains 2020 मध्यम - एक हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन पहले तीसरी उत्तेजित अवस्था से दूसरी उत्तेजित अवस्था में और तत्पश्चात् दूसरी से प्रथम उत्तेजित अवस्था में जाता है। इन दो संक्रमणों में उत्सर्जित फोटॉनों के संगत तरंगदैर्ध्यो का अनुपात \(\lambda_{1} / \lambda_{2}\) होगा ?JEE Mains 2019 कठिन
- तीन आवेश +2q, +3q और -4q क्रमशः (0,-3a), (2a, 0) और (-2a,0) पर xy तल में स्थित हैं। मूल बिंदु के परितः परिणामी द्विध्रुव आघूर्ण _________ है।JEE Mains 2026 आसान
- \(300\, K\) और दो वायुमंडलीय दाब पर प्रति अणु औसत गतिज ऊर्जा \(2 \times 10^{-9} \,J\) की एक आदर्श गैस के एक लीटर में उपस्थित अणुओं की संख्या \(....\, \times 10^{11}\) होगी।JEE Mains 2021 मध्यम
- धातु की चादरों से घनाकार आकृति में बने एक बक्से की प्रत्येक भुजा की कमरे के ताप \(T\) पर लम्बाई \('a'\) है, तथा धातु की चादर के पदार्थ का रैखिक प्रसार गुणांक \('\alpha'\) है। धातु की चादर को एक समान रूप से किसी अल्प ताप वृद्धि \(\Delta T\) के लिए गरम किया गया है जिससे इसका ताप \(T +\Delta T\) हो जाता है। धातु के बक्से के आयतन में वृद्धि होगी।JEE Mains 2021 मध्यम
- \(5 \mathrm{~kg}\) तथा \(70 \mathrm{~cm}\) त्रिज्या के एक खोखले बेलन पर एक हल्की डोरी लपेटी है। डोरी को \(52.5 \mathrm{~N}\) बल से खींचा जाता है। बेलन का कोणीय त्वरण________\(\mathrm{rad} \mathrm{s}^{-2}\) होगा।JEE Mains 2023 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- \( 60\,cm^{3} \) आयतन के एक ऊष्मारोधी बेलन में \( 27^{\circ}C \) पर और 2 वायुमंडलीय दाब पर एक गैस भरी है। फिर गैस को संपीड़ित किया जाता है जिससे अंतिम आयतन \( 20\,cm^{3} \) हो जाता है, जबकि तापमान \( 77^{\circ}C \) तक बढ़ने दिया जाता है। अंतिम दाब __________ वायुमंडलीय दाब होगा।JEE Mains 2026 मध्यम
- एक बंद बर्तन में भरी आदर्श गैस को धीरे -धीरे गर्म किया जाता है। जैसे-जैसे इसका तापमान बढ़ता है तो निम्नलिखित कथनों में से कौन-कौन से कथन सत्य होंगे? \((A)\) गैस के अणुओं के औसत मुक्त पथ का मान घटता है। \((B)\) गैस के अणुओं के औसत टकराने के समय का मान घटता है। \((C)\) गैस के अणुओं के औसत मुक्तपथ का मान नही बदलता है। \((D)\) गैस के अणुओं के औसत टकराने के समय का मान नही बदलता है।JEE Mains 2020 मध्यम
- गर्म पानी \(60^{o} C\) से \(50^{\circ} C\) पहले \(10\) मिनट में ठंडा होता है और \(42^{o} C\) तक दूसरे \(10\) मिनट में ठंडा होता है। वातावरण का तापमान \(\dots^oC\) हैJEE Mains 2014 कठिन
- आदर्श गैस A और B वाले दो बक्सों पर विचार करें, इस प्रकार कि उनके तापमान, दाब और संख्या घनत्व समान हैं। A के अणु का आकार B के आकार का आधा है और अणु A का द्रव्यमान B के द्रव्यमान का चार गुना है। यदि गैस B में संघट्ट आवृत्ति \( 32\times10^{18}/s \) है तो गैस A में संघट्ट आवृत्ति__________/s होगी।JEE Mains 2026 आसान
- \(\mathrm{C}\) धारिता के एक संधारित्र को एक \(\mathrm{V}\) विभव तक आवेशित किया जाता है। संधारित्र की धनात्मक प्लेट को घेरें हुए एक बन्द पृष्ठ से गुजरने वाला विधुत क्षेत्र का फ्लक्स है:JEE Mains 2023 मध्यम