STD 11 - तरलों के यांत्रिकी गुण के सभी प्रश्न
नए पहले104 में से 51–100 प्रश्न
- 51. \(0.3\,g\) द्रव्यमान एवं \(8\,g / cc\) घनत्व की एक छोटी गेंद जब ग्लिसरीन से भरे एक बर्तन में गिरायी जाती है तो कुछ समय पश्चात् उसका वेग स्थिर हो जाता है। यदि ग्लिसरीन का घनत्व \(1.3\,g / cc\) है तो गेंद पर लगने वाला श्यानता बल \(x \times 10^{-4}\,N\) होगा। \(x\) का मान \(........\) है। [यदि \(g =10\,m / s ^2\) ] 2022 मध्यम
- 52. \(16\,cm ^2\) समान अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाले दो बेलनाकार बर्तनों में क्रमशः \(100\,cm\) एवं \(150\,cm\) ऊँचाई तक पानी भरा है। बर्तनों को आपस में इस प्रकार जोड़ दिया जाता है कि दोनों में पानी का स्तर समान हो जाए। इस प्रक्रम में गुरूत्व बल द्वारा किये गये कार्य का मान \(........\,J\) होगा [माना, पानी का घनत्व \(=10^3 kg / m ^3\) एवं \(g =10 ms ^{-2}\) ] 2022 कठिन
- 53. एक \(0.5\,kg\) का ब्लॉक \(12\,ms ^{-1}\) की चाल से गतिशील है तथा यह एक स्प्रिंग को \(30\,cm\) की दूरी से संकुचित करता है, जब इसकी गति आधी हो जाती है, तो स्प्रिंग का स्प्रिंग नियतांक \(Nm ^{-1}\) में ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
- 54. एक आदर्श द्रव जिसका घनत्व \(800\,kgm ^{-3}\) है, अनुप्रस्थ काट क्षैत्रफल \(a\) से \(\frac{ a }{2}\) वाले मुड़े हुए पाईप से बिना घर्पण बहता है। पाईप के चौड़े एवं संकरे भाग के मध्य दाबांतर \(4100\,Pa\) है। यदि चौड़े क्षेत्रफल पर द्रव का वेग \(\frac{\sqrt{ x }}{6} ms ^{-1}\) है, तो \(x\) का मान ज्ञात कीजिए। \(\left( g =10 m ^{-2}\right)\)
2022 कठिन - 55. एक छोटी गेंद जिसका द्रव्यमान ' \(m\) ' तथा घनत्व \(d _1\) है, को जब ग्लिसरीन से भरे एक बर्तन में छोडा जाता है, तो कुछ समय पश्चात् उसका वेग नियत हो जाता है। यदि ग्लिसरीन का घनत्व \(d _2\) हो, तो गेंद पर लगने वाला श्यान बल होगा: 2022 मध्यम
- 56. एक द्रव जिसका घनत्व \(750\,kgm ^{-3}\) है, एक चिकनी क्षैतिज पाइप में बह रहा है। यदि पाईप का अनुप्रस्थ काट \(A _1=1.2 \times 10^{-2}\,m ^2\) से \(A _2=\frac{ A _1}{2}\) तक बदले तथा चौड़े तथा सकड़े भागों के मध्य दाबान्तर \(4500\,Pa\) है, तो द्रव के प्रवाह की दर \(............ \times 10^{-3} m ^3 s ^{-1}\) ज्ञात कीजिये। 2022 कठिन
- 57. एक द्रव का आयतन प्रत्यास्था गुणांक \(3 \times 10^{10}\) \(Nm ^{-2}\) है। द्रव का आयतन \(2 \%\) से कम करने के लिए आवश्यक दाब का मान ज्ञात ....... \(\times 10^{8}\; Nm ^{-2}\) 2022 मध्यम
- 58. एक पानी की बूंद जिसकी त्रिज्या \(1\,\mu m\) है, ऐसी स्थिति में गिरती है, जहाँ उत्पलावक बल का प्रभाव नगण्य है। यदि वायु का श्यानता गुणांक \(1.8 \times 10^{-5}\,Nsm ^{-2}\) है तथा इसका घनत्व पानी के घनत्व \(10^6\,gm ^{-3}\) की तुलना में नगण्य हो तो पानी की बूँद का सीमान्त वेग \(..........\times 10^{-6}\,ms ^{-1}\) होगा (गुरूत्वीय त्वरण \(g =10\,ms ^{-2}\) ) 2022 मध्यम
- 59. गोलाकार बारिश की बूँद का सीमान्त वेग \(\left( v _{ t }\right)\), गोलाकार बारिश की बूँद की त्रिज्या (r) पर इस प्रकार निर्भर करता है। 2022 आसान
- 60. किसी बडे टेंक का अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(0.5\,m ^2\) है। इसके पेंदे के निकट एक पतला छेद है जिसका अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(1\,cm ^2\) है। टेंक में शीर्ष पर पानी पर \(25\,kg\) का भार लगाया जाता है। टेंक में पानी की चाल नगण्य माने। जब टेंक में पैंदे से पानी के स्तर की ऊचाई \(40\,cm\) है तो छिद्र से निकलने वाले पानी का वेग \(cms ^{-1}\) में ज्ञात कीजिए। \(\left[ g =10\,ms ^{-2}\right]\) 2022 मध्यम
- 61. किसी प्रेशर पम्प में \(10\,cm ^2\) अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाली क्षैतिज नली से पानी \(20\,m / s\) की चाल से बाहर निकलता है, तो नली के बाहर क्षैतिज रूप से बह रहे पानी द्वारा, नली के सामने स्थित एक ऊर्ध्वाधर दीवार पर आरोपित बल का मान \(...............\,N\) है : [दिया है, जल का घनत्व \(=1000\,kg / m ^3\) ] 2022 मध्यम
- 62. माना \(1\,m\) त्रिज्या वाली बेलनाकार टंकी पानी से भरी है। पानी का ऊपरी तल, टंकी की तली से \(15\,m\) की ऊँचाई पर है। तली से \(5 m\) की ऊँचाई पर, टंकी की दिवार में एक छेद है। किसी पिस्टन की सहायता से, पानी के ऊपरी तल पर \(5 \times 10^5\,N\) का एक बल आरोपित किया जाता है। छेद से बाहर आने वाली धारा की गति \(..........m/s\) होगी (दिया है, वातावरण दाब \(P _{ A }=1.01 \times 10^5 Pa\), पानी का घनत्व \(\rho_w=1000 \,g / m ^3\), गुरूत्वीय त्वरण \(g =10\,m / s ^2\) )
2022 कठिन - 63. प्रारम्भ में \(2\,mm\) व्यास वाला हवा का बुलबुला, \(1750\,kg m ^{-3}\) घनत्व वाले द्रव में \(0.35\,cms ^{-1}\) की दर से नियतता से ऊपर उठ रहा है। द्रव का श्यानता गुणांक \(..........\) पायस \((poise)\) है निकटतम पूर्णांकों। (हवा का घनत्व नगण्य है). 2022 मध्यम
- 64. त्रिज्या \(0.1\,mm\) तथा \(10^4\,kg m ^{-3}\) घनत्व वाली एक छोटी गोलीय गेंद पानी की टंकी में प्रवेश करने से पूर्व गुरूत्व के अधीन \(h\) दूरी से मुक्त रूप से गिरती है। यदि पानी में गिरने के बाद इसका वेग नहीं बदलता है तथा यह समान नियत वेग से पानी अन्दर गति करती है, तो \(h\) का मान \(m\) में ज्ञात कीजिये ।(दिया है \(g =10\,ms ^{-2}\),पानी की श्यानता \(=1.0 \times 10^{-5}\,N - sm ^{-2}\) ) 2022 कठिन
- 65. यदि \(\rho\) घनत्व तथा \(\eta\) श्यानता गुणांक वाला द्रव, जो \(v\) चाल से एक पाइप जिसका व्यास \(d\) है, में प्रवाहित होता है, तो रेनोल्ड़ संख्या \(\left( R _{ e }\right)\) का सही सूत्र होगा \(.......\) 2022 आसान
- 66. चित्र में दिए अनुसार किसी वाटर टैंक पर विचार कीजिए। इसके अनुप्रस्थकाट का क्षेत्रफल \(0.4\, m ^{2}\) है। टैंक के निचले सिरे के पास, \(B\) पर कोई निकास है जिसकी अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(1\, cm ^{2}\) है। एक \(24\) किलोग्राम भार जल की ऊपरी सतह पर डाला जाता है, जब वॉटर टैंक में जल का तल निचले सिरे से \(40\, cm\) ऊपर है तो \(B\) से बाहर आने वाले जल का वेग \(v\, ms ^{-1}\) है \(v\) का मान निकटतम पूर्णांक में ज्ञात कीजिये। [g का मान \(10 \,ms ^{-2}\) लीजिए ।]
2021 कठिन - 67. एक हल्के बेलनाकार बर्तन को एक क्षैतिज तल पर रखा गया है। इसके आधार का क्षेत्रफल \(A\) है। इसके निचले तल में एक \('a'\) अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाले छिद्र को बनाया गया है। वह न्यूनतम घर्षण गुणांक जो बर्तन को निकलते हुए द्रव के कारण उत्पन्न बल द्वारा न खिसकाने के लिए आवश्यक है। \(( a << A )\) :
2021 कठिन - 68. किसी गहराई पर पनडुब्बी पर लगने वाले दाब का मान \(3 \times 10^{5} \,Pa\) है। यदि गहराई को दोगुना कर दिया जाए तो पनडुब्बी पर लगने वाले दाब में होने वाली प्रतिशत वद्धि होगी। (माना कि वायुमंडलीय दाब \(1 \times 10^{5} \,Pa\), जल का घनत्व \(10^{3}\, kg m ^{-3}\) तथा \(g =10 \,ms ^{-2}\) है) 2021 मध्यम
- 69. कोई द्रवचालित दाबक छोटे पिस्टन पर द्रव्यमान \(m\) रखे जाने पर \(100\, kg\) द्रव्यमान को उठा सकता है। यदि छोटे पिस्टन पर समान द्रव्यमान को ही रखें और बड़े पिस्टन के व्यास को चार गुना तथा छोटे पिस्टन के व्यास को \(1 / 4\) गुना कर दें, तो यह दाबक \(........\,kg\) को उठा सकेगा। 2021 कठिन
- 70. कोई पिण्ड जल के पष्ट के \(2\, km\) नीचे स्थित है। यदि भिन्नात्मक संपीडन \(\frac{\Delta V }{ V }\) का मान \(1.36 \,\%\) है, तो द्रवचालित प्रतिबल और संगत द्रवचालित विकति का अनुपात \(........\) होगा। (दिया है जल का घनत्व \(=1000 \,kg \, m ^{-3}\) तथा \(g =9.8 \,ms ^{-2}\) ) 2021 मध्यम
- 71. मान लीजिए आपने ओलिक अम्ल का कोई तनु विलयन इस प्रकार से लिया है कि विलयन के प्रति \(cm ^3\) में ओलिक अम्ल की सांदता \(0.01 \;cm^3\) हो जाती है। इसके पश्चात आप इस विलयन की \(4 cm^2\) क्षेत्रफल की कोई पतली (एकाणुफ मोटी) फिल्म बनाते हैं जिसमें त्रिज्या \(\left(\frac{3}{40 \pi}\right)^{\frac{1}{3}} \times 10^{-3}\, cm\) की \(100\) गोलीय बूंद मानी गयी हैं। तब आलिक अम्ल के किसी अणु का साइज \(x \times 10^{-14} \,m\) होगा । यहाँ \(x\) का मान 2021 कठिन
- 72. मिलिकान तेल बूँद प्रयोग में, \(2.0 \times 10^{-5}\) मी त्रिज्या तथा \(1.2 \times 10^{3} \,kgm ^{-3}\) घनत्व की अनावेशित बूँद पर श्यानता बल क्या होगा? बूँद की श्यानता \(=1.8 \times\) \(10^{-5} \,Nsm ^{-2}\) लीजिए। (वायु के कारण उछाल को नगण्य मान लीजिए।) 2021 मध्यम
- 73. त्रिज्या \(R =0.2 \,mm\) वर्षा की कोई बूंद धरती से ऊपर ऊँचाई \(h =2000 \,m\) के किसी बादल से गिरती है। उत्प्लावन बल को नगण्य माना गया है। यह मानते हुए कि यह बूंद गिरते सदैव गोलीय रहती है, इस वर्षा की बूंद द्वारा प्राप्त अंतिम चाल होगी। [जल का घनत्व \(f_{ w }=1000\, kg\, m ^{-3}\) वायु का घनत्व \(f_{ a }\) \(=1.2 \,kg m ^{-3}, g =10\, m / s ^{2}\) वायु का श्यानता गुणांक \(=1.8 \times 10^{-5} \,Nsm ^{-2}\) ] 2021 कठिन
- 74. ऊर्ध्वाधर दीवारे वाली किसी टंकी में जल का स्तर \(12 \,m\) ऊँचाई तक है। जल स्तर से नीचे गहराई \('h'\) पर इस टंकी की किसी दीवार में कोई छिद्र बनाया गया है। ' \(h\) ' का वह मान जिसके लिए निर्गत जल धारा का धरती पर गिरने का परिसर अधिकतम होगा \(.......\) मीटर। 2021 मध्यम
- 75. बाहरी त्रिज्या \(R\) का एक खोखला गोलीय कोश पानी की सतह से ठीक नीचे तैरता है। कोश की आंतरिक त्रिज्या \(r\) है। यदि कोश के पदार्थ का विशिष्ट घनत्व जल के सापेक्ष \(\frac{27}{8}\) हैं, तब \(r\) का मान \(......R\) होगा। 2020 कठिन
- 76. भिन्न घनत्वों \(\rho_{1}\) तथा \(\rho_{2}\left(\rho_{2}=2 \rho_{1}\right)\) के दो द्रव \(10 \,m\) लम्बाई की एक वर्गाकार दीवार के पीछे भरे हुए हैं (चित्र देखें)। प्रत्येक द्रव की ऊँचाई \(5 \,m\) है। तब इन द्रवों द्वारा दीवार के ऊपरी भाग \(MN\) तथा निचले भाग \(NO\) पर लगने वाले बलों का अनुपात होगा (यह मानें कि ये द्रव मिश्रित नहीं होते है)
2020 मध्यम - 77. द्रव से भरे एक बेलनाकार पात्र अक्ष के परितः घूर्णन गति करता है तथा द्रव पात्र में चित्रानुसार चढ़ता है। पात्र की त्रिज्या \(5\, cm\) एवं घूर्णन का कोणीय वेग \(\omega\) रेडियन\(/s\) है। पात्र के केन्द्र एवं किनारे के बीच द्रव की ऊँचाई, \(h( cm\) में) में अन्तर है
2020 कठिन - 78. एक आदर्श द्रव बदलते हुए व्यास के एक पाइप से स्तरीय प्रवाह में बह रहा है। पाइप का अधिकतम व न्यूनतम व्यास क्रमशः \(6.4 \,cm\) और \(4.8\, cm\) है। तब पाइप में बहने वाले द्रव की न्यूनतम और अधिकतम गति का अनुपात है : 2020 मध्यम
- 79. एक द्रव किसी ऐसे क्षैतिज पाइप से होकर बह रहा है जिसकी अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल उसकी पूरी लंबाई पर समान नही है। उसके किसी बिन्दु पर, जहां द्रव का दाब \(P\) पास्कल है, द्रव का वेग \(v ms ^{-1}\) है। किसी अन्य बिन्दु पर, जहां दाब \(\frac{ P }{2}\) पास्कल है द्रव का वेग \(V \,ms ^{-1}\) हैं यदि द्रव का घनत्व \(\rho \,kg m ^{-3}\) है और द्रव का प्रवाह धारारेखी है, तो \(V\) का मान होगा। 2020 मध्यम
- 80. एक लीक प्रूफ \(1\, m\) लम्बा बेलनाकार बर्तन एक ऐसी धातु का बना हुआ है जिसका प्रसार गुणांक नगण्य है। यह सीधा होकर \(0^{\circ} C\) तापमान के पानी में तैर रहा है और इसकी लम्बाई का \(20\, cm\) भाग पानी के बाहर है। जब पानी का तापमान \(4^{\circ} C\) तब बढ़ा दिया जाता है तो इसके बाहर रहने वाले भाग की लम्बाई \(21 \,cm\) हो जाती है। तब \(0^{\circ} C\) के सापेक्ष \(4^{\circ} C\) पर पानी का घनत्व निम्न में से किसके निकट है ? 2020 मध्यम
- 81. स्टोक्स नियम प्रमाणित करने के लिए एक परीक्षण में एक छोटी गोली जिसकी त्रिज्या \(r\) एवं घनत्व \(\rho\) है, एक पानी से भरी टंकी की सतह से \(h\) ऊँचाई से गुरूत्वीय क्षेत्र के अन्तर्गत गिरायी जाती है। यदि गोली का पानी में घुसने से तुरंत पहले पानी के अंदर सीमान्त वेग पानी में वेग के बराबर हो तो \(h , r\) पर इस प्रकार समानुपाती है : (वायु की श्यानता गुणांक लें) 2020 मध्यम
- 82. \(0.5 \,m\) भुजा लम्बाई का एक घनाकार गुटका पानी में तैरता है जिससे उसका \(30\, \%\) आयतन पानी में डूबा है। इस गुटके के ऊपर अधिकतम कितना भार, गुटके को बिना पूरी तरह डुबाये, रखा जा सकता है ? (\(kg\) में) (दिया है : पानी का घनत्व \(=10^{3} \,kg / m ^{3}\) ) 2019 कठिन
- 83. बाल्टी में तैरते हुए, एक लकड़ी के गुटके के आयतन का \(\frac{4}{5}\) भाग पानी में डूबा हुआ है। जब बाल्टी में कुछ तेल डालते हैं तो पाया जाता है कि गुटका तेल की सतह से ठीक नीचे तथा इसका आधा हिस्सा तेल के अन्दर तथा आधा पानी के अन्दर है। पानी के सापेक्ष तेल का घनत्व होगा? 2019 कठिन
- 84. एक लम्बा बेलनाकार पात्र द्रव से आधा भरा हुआ है। जब पात्र को इसकी स्वयं की ऊर्ध्वाधर अक्ष के सापेक्ष घुमाया जाता है तो द्रव दीवार के नजदीक ऊपर की ओर चढ़ता है। यदि पात्र की त्रिज्या \(5\, cm\) हो तथा इसकी घूर्णन चाल \(2\) घूर्णन प्रति सेकण्ड हो तो केन्द्र तथा इसकी साइडों की ऊँचाई में \(cm\) में अन्तर होगा? 2019 मध्यम
- 85. एक नल से पानी ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर \(1.0\, ms ^{-1}\) की आरम्भिक गति से निकलता है। नल के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(10^{-4}\, m ^{2}\) है। पानी की धारा में दाब को नियत तथा बहाव को धारा रेखीय मानिये। नल से \(0.15\, m\) नीचे धारा का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल होगा? \(( g =10 ms ^{-2}\) लीजिए) 2019 मध्यम
- 86. एक पाइप से पानी \(100\) लीटर प्रति मिनट की दर से निकल रहा है। यदि पाइप की त्रिज्या \(5 \,cm\) है, तब प्रवाह की रेनाल्ड संख्या की कोटि है ? (पानी का घनत्व \(=1000 \,kg / m ^{3}\), पानी का श्यानता गुणांक \(=1\, mPa s\) ) 2019 कठिन
- 87. एक समतल तली के बड़े टैंक मे पानी \(10^{-4} \,m ^{3} s ^{-1}\) से भर रहा है और इसकी तली में बने \(1\, cm ^{2}\) क्षेत्रफल के एक छेद से पानी बाहर भी बह रहा है। यदि पानी की टैंक में ऊँचाई स्थिर है तो इस ऊँचाई का मान \(.......\,cm\) होगा । 2019 मध्यम
- 88. \(\rho\) घनत्व का द्रव \(a\) त्रिज्या वाले होज़ पाईप में से क्षैतिज चाल \(v\) से निकल रहा है और एक जाल से टकराता है। \(50\, \%\) द्रव जाल से अप्रभावित निकल जाता है, \(25\, \%\) द्रव का संवेग शून्य हो जाता है तथा \(25 \,\%\) द्रव उसी चाल से वापस आ जाता है। जाल पर परिणामी दाब होगा। 2019 कठिन
- 89. पानी की एक टंकी ऊपर से खुली हुयी है तथा इसमें पानी का स्थर स्थिर है। इसकी दीवार में उपस्थित एक \(2 \,cm\) त्रिज्या के वृत्ताकार छेद से पानी \(0.74 \,m ^{3} / min\) की दर से बह रहा है। इस छेद के केन्द्र की पानी की सतह से गहराई का सन्निकट मान \(......\,m\) होगा। 2019 मध्यम
- 90. समुद्र में \(d _{1}\) गहराई पर एक पनडुब्बी \(5.05 \times 10^{6} \,Pa\) का दाब अनुभव करती है। जब यह पनडुब्बी और गहराई \(d _{2}\) पर जाती है तो \(8.08 \times 10^{6}\, Pa\) का दाब अनुभव करती है। तब \(d _{2}- d _{1}\) का निकटतम मान \(.......\,m\) होगा। (दिया है: पानी का घनत्व \(=10^{3} \,kg / m ^{3}\) तथा गुरूत्वीय त्वरण \(=10 \,ms ^{-2}\) ) 2019 मध्यम
- 91. सर्ल के उपकरण प्रयोग में द्रव्यमान \(M \,kg\) के एक लोड को लम्बाई \(2 \,m\) व त्रिज्या \(1.0 \,mm\) वाले स्टील के तार से लटकाया गया है। तार में उत्पन्न लम्बाई में वृद्धि \(4.0\, mm\) है। अब भार को पूर्णतया सापेक्षिक घनत्व \(2\) वाले द्रव में डुबोया जाता है। भार के पदार्थ का सापेक्षिक घनत्व \(48\) है। स्टील के तार की लम्बाई में वृद्धि का नया मान \(......\,mm\) है। 2019 कठिन
- 92. त्रिज्या \(R\) के एक ठोस गोले का, श्यानता गुणांक \(\eta\) के एक द्रव में (गुरूत्वीय बल के कारण) सीमान्त वेग \(v_{1}\) है। यदि इस ठोस गोले को बराबर त्रिज्या के \(27\) गोलों में बाँटा जाये तो प्रत्येक गोले का सीमान्त वेग इसी द्रव में \(v_{2}\) पाया जाता है, तो \(\left(v_{1} / v_{2}\right)\) का मान होगा ? 2019 कठिन
- 93. ऊर्ध्वाधर समतल में, एक पतली एकसमान नली को \(r\) त्रिज्या के वृत्त में मोड़ा जाता है। \(\rho_{1}\) तथा \(\rho_{2}\left(\rho_{1}>\rho_{2}\right)\) घनत्व वाले दो अमिश्रणीय द्रव के समान आयतन इस वृत्त को आधा भरते हैं। द्रवों के उभरयनिष्ठ अन्तरपृष्ठ से गुजरने वाले त्रिज्या सदिश तथा ऊर्ध्व दिशा के बीच के कोण \(\theta\) का मान है 2018 कठिन
- 94. दो नलियाँ जिनकी त्रिज्यायें क्रमशः \(r_{1}\) एवं \(r_{2}\) तथा लम्बाईयाँ, \(l_{1}\) व \(1_{2}\) हैं, को श्रेणी क्रम में जोड़ा गया है और उनमें एक द्रव धारा रेखीय प्रवाह में बहता है। पहली तथा दूसरी नली के सिरों के बीच के दाबान्तर क्रमशः \(P _{1}\) तथा \(P _{2}\) हैं। यदि \(P _{2}\) का मान \(4 P _{1}\) तथा \(l _{2}\) का मान \(\frac{l_{1}}{4}\) हो तो त्रिज्या \(r_{2}\) का मान होगा 2017 कठिन
- 95. एक \(R\) त्रिज्या के पानी के जार, जिसे पानी से \(H\) ऊँचाई तक भरा गया है, को \(h\) ऊँचाई के स्टैंड पर रखा गया है (चित्र देखें)। तल में एक छोटे छिद्र, जिसकी त्रिज्या \(r\) है \(( r << R )\), से नीचे गिरते हुए पानी की धार एक 'कीप' का आकार धारण करती है। यदि भूमि के तल पर पानी की धार के अनुप्रस्थ काट की त्रिज्या \(x\) है, तब
2016 कठिन - 96. पानी के नल की एक टोंटी का व्यास \(\frac{2}{\sqrt{\pi}} \; cm\) है। इससे \(15\) लिटर की एक बाल्टी को भरने में \(5\) मिनट का समय लगता है। (यदि, जल का घनत्व \(=10^{3} kg / m ^{3}\) तथा जल की श्यानता \(=10^{-3}\; Pa.s\) है) तो, इस प्रवाह के लिये रेनल्ड्स संख्या होगी : 2015 कठिन
- 97. अनुप्रस्थ काट \(A\) वाले एक बेलनाकार बर्तन में पानी ऊँचाई \(h\) तक भरा है। इसकी तली में त्रिज्या \(' a '\) का एक छिद्र है। वह समय, जिसमें यह बर्तन रिक्त हो जाएगा, है 2014 कठिन
- 98. दर्शाये गये चित्र में, दो नलियों के मेनोमीटर में अन्तर \(5 \;cm\) हैं। \(A\) एवं \(B\) नलियों के अनुप्रस्थ काट क्रमशः \(6\; mm ^{2}\) एवं \(10\; mm ^{2}\) हैं। नली में प्रवाहित पानी की दर हैं \(\left( g =10 \;ms ^{-2}\right)\)
2014 कठिन - 99. एक खुली काँच की नली को पार में इस प्रकार डुबोया जाता है कि पारे के स्तर से \(8\, cm\) ऊपर काँच की नली की लम्बाई है। नली के ख़ुले सिरे को अब बन्द कर सील कर दिया जाता है और नली को ऊर्ध्वाधर अतिरिक्त \(46\, cm\) से ऊपर उठाया जाता है। नली में पारे के ऊपर वायु स्तम्भ की लम्बाई अब ....\(cm\) होगी? (वायुमंडलीय दाब \(= Hg\) का \(76 \,cm )\) 2014 मध्यम
- 100. एक नदी में सतह के समीप पानी का वेग \(18 \;km / hr\) हैं। यदि नदी \(5\; m\) गहरी है, तब पानी की क्षैतिज परतों के बीच अपरुपण प्रतिबल की गणना कीजिऐ। पानी का श्यानता गुणाँक \(=10^{-2}\) पायज। 2014 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।