JEE Mains · Physics · STD 11 - तरलों के यांत्रिकी गुण
- JEE Mains 2022
- मध्यम
- MCQ
\(0.3\,g\) द्रव्यमान एवं \(8\,g / cc\) घनत्व की एक छोटी गेंद जब ग्लिसरीन से भरे एक बर्तन में गिरायी जाती है तो कुछ समय पश्चात् उसका वेग स्थिर हो जाता है। यदि ग्लिसरीन का घनत्व \(1.3\,g / cc\) है तो गेंद पर लगने वाला श्यानता बल \(x \times 10^{-4}\,N\) होगा। \(x\) का मान \(........\) है। [यदि \(g =10\,m / s ^2\) ]
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(C) \(25.125\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(F _{ V }+ F _{ B }= mg ( v =\) constant \()\)
\(F _{ V }= mg - F _{ B }\)
\(=\rho_{ B } Vg -\rho_{ L } Vg\)
\(=\left(\rho_{ B }-\rho_{ L }\right) Vg\)
\(=(8-1.3) \times 10^{+3} \times \frac{0.3 \times 10^{-3}}{8 \times 10^{3}} \times 10\)
\(=\frac{6.7 \times 0.3}{8} \times 10^{-2} \quad(g=10)\)
\(=\frac{67 \times 3}{8} \times 10^{-4}=25.125 \times 10^{-4}\)
Ans. \(25.125\)
Physics के और प्रश्न
- नीचे दिए गए आरेख में निरूपित \(A\) और \(B\) के फलन \(Y\) के लिए सत्यमान सारणी होगी।
JEE Mains 2021 मध्यम - प्रतिरोध \(\mathrm{R}=\frac{\mathrm{V}}{\mathrm{I}}\), जहाँ \(\mathrm{V}=(200 \pm 5) \mathrm{V}\) एवं \(\mathrm{I}=(20 \pm 0.2) \mathrm{A}\) है। \(\mathrm{R}\) के मापन में प्रतिशत त्रुटि _______ है।JEE Mains 2024 कठिन
- एक द्वि-झिरी प्रयोग में पर्दे पर एक स्थान पर दो व्यतिकरण करने वाली तंरगों का पथांतर उनके तरंगदैर्घ्य का \(\frac{1}{8}\) है। तब इस स्थान पर प्रकाश की तीव्रता का एक चमकीली फ्रिंज के बीच में प्रकाश की तीव्रता से अनुपात होगा।JEE Mains 2020 मध्यम
- 20 MHz आवृत्ति की एक समतल विद्युतचुंबकीय तरंग निर्वात में \(+x\) दिशा के अनुदिश गमन करती है। अंतरिक्ष और समय में किसी विशिष्ट बिंदु पर, तरंग का विद्युत क्षेत्र सदिश \(\mathrm{E}_y=9.3 \mathrm{Vm}^{-1}\) है। तब, उस बिंदु पर तरंग का चुंबकीय क्षेत्र सदिश क्या होगा?JEE Mains 2025 मध्यम
- एक पिण्ड \(\mathrm{H}\) ऊँचाई से मुक्त रूप से नीचे गिरना प्रारम्भ करता है तथा एक आनत तल से \(\mathrm{h}\) ऊँचाई पर टकराता है। इस पूर्ण प्रत्यास्थ संघट्ट के परिणाम स्वरूप पिण्ड के वेग की दिशा क्षेतिज हो जाती है। \(\frac{\mathrm{H}}{\mathrm{h}}\) का मान _______ है, जिसके लिए पिण्ड को पृथ्वी तल तक पहुँचने में लगा समय अधिकतम होगा।JEE Mains 2024 कठिन
- तीन संधारित्र जिनकी धारिताएँ \(25 \mu \mathrm{F}, 30 \mu \mathrm{F}\) और \(45 \mu \mathrm{F}\) हैं, एक \(100\) \(V\) की आपूर्ति से समांतर क्रम में जुड़े हैं। उपरोक्त संयोजन में संचित ऊर्जा \(\mathrm{E}\) है। जब इन संधारित्रों को उसी आपूर्ति से श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है, तो संचित ऊर्जा \(\frac{9}{\mathrm{x}} \mathrm{E}\) होती है। \(x\) का मान _______ है।JEE Mains 2024 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- प्रकाश वैद्युत प्रभाव के प्रयोग मे निम्नलिखित प्रेक्षण लिये गये हैं। पहचानिए इनमें से कौन से सही है: \(A.\) निरोधी विभव केवल धातु के कार्य फलन पर निर्भर करता है। \(B.\) आपतित प्रकाश की तीव्रता के बढ़ने पर संतृप्त धारा बढ़ती है। \(C.\) फोटो इलेक्ट्रॉन की अधिकतम गतिज ऊर्जा आपतित प्रकाश की तीव्रता पर निर्भर करती है। \(D.\) प्रकाश वैद्युत प्रभाव को प्रकाश के तरंग सिद्धान्त द्वारा समझाया जा सकता है। नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:JEE Mains 2023 मध्यम
- पृथ्वी की सतह के ध्रुवों पर गुरूत्वीय त्वरण \('g'\) है तथा ध्रुवों से जाने वाली अक्ष के सापेक्ष पृथ्वी की कोणीय चाल \(\omega\) है। एक वस्तु का भार भूमध्य रेखा पर तथा ध्रुवों से \('h'\) ऊँचाई पर एक कमानीदार तुला द्वारा नापा गया। यदि दोनों भारों का मान बराबर पाया जाता है, तब ऊँचाई \(h\) का मान होगा : \(( h << R\), जहाँ \(R\) पृथ्वी की त्रिज्या है)JEE Mains 2020 कठिन