STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र के सभी प्रश्न
नए पहले230 में से 101–150 प्रश्न
- 101. \(10 \mathrm{~cm}\) लम्बाई की एक पतली बेलनाकार छड़ \(20 \mathrm{~cm}\) फोकस दूरी के एक अवतल दर्पण की मुख्य अक्ष पर क्षैतिज रखी है। छड़ को इस प्रकार रखा गया है कि छड़ का मध्य बिन्दु दर्पण के ध्रुव से \(40 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर है। दर्पण द्वारा बनें प्रतिबिम्ब की लम्बाई \(\frac{x}{3} \mathrm{~cm}\) होगी। \(x\) का मान __________ है। 2023 कठिन
- 102. \(10\) सेमी. फोकस दूरी वाले एक द्विउत्तल लैंस को मुख्य अक्ष के लम्बवत तल में दो एकसमान भागों में विभाजित किया जाता है। विभाजन के बाद प्रत्येक लैंस की क्षमता________________\(\mathrm{D}\) है। 2023 मध्यम
- 103. \(20 \mathrm{~cm}\) फोकस दूरी वाले दो उत्तल लैंस, एक उभयनिष्ठ अक्ष पर एक-दूसरे से \(60 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर रखे हैं। दूर रखी वस्तु का, संयोजन द्वारा बना प्रतिबिम्ब पहले लैंस_____________से \(\mathrm{cm}\) दूरी पर बनेगा। 2023 मध्यम
- 104. \(40 \mathrm{~cm}\) वक्रता त्रिज्या वाले एक अवतल दर्पण के सामने \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) दो वस्तुएँ ध्रुव से क्रमशः \(15 \mathrm{~cm}\) व \(25 \mathrm{~cm}\) पर रखी है। दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्बों के बीच की दूरी\(...........\,cm\) है: 2023 मध्यम
- 105. \(8 \mathrm{~ms}^{-1}\) एकसमान वेग से ऊर्ध्वाधर ऊपर उठती हुई एक मछली देखती है कि एक चिड़िया, मछली की तरफ उर्ध्वाधर नीचे की ओर \(12 \mathrm{~ms}^{-1}\) के वेग से आ रही है। यदि पानी का अपवर्तनांक \(\frac{4}{3}\) है, तो मछली को पकड़ने (उठाने) के लिए चिड़िया का वास्तविक वेग______________\(\mathrm{ms}^{-1}\) होगा। 2023 मध्यम
- 106. \(A.\) निर्वात में प्रकाश की चाल संचरण की दिशा पर निर्भर करती है। \(B.\) किसी माध्यम में प्रकाश की चाल प्रकाश की तरंग दैर्ध्य पर निर्भर नहीं करती है। \(C.\) प्रकाश की चाल स्त्रोत की गति पर निर्भर नही करती है। \(D.\) किसी माध्यम में प्रकाश की चाल तीव्रता पर निर्भर नहीं करती है। नीचे दिये गये विकल्पों से सही उत्तर चुनिएँ: 2023 मध्यम
- 107. भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला मे चल सूक्ष्मदर्शी की सहायता से काँच के गुटके का अपवर्तनांक मापने के प्रयोग में, एक विद्यार्थी काँच के गुटके की वास्तविक मोटाई \(5.25 \mathrm{~mm}\) एवं इसकी आभासी मोटाई \(5.00 \mathrm{~mm}\) मापता है। चल सूक्ष्मदर्शी के मुख्य पैमाने के एक सेंटीमीटर में \(20\) विभाजन हैं, एवं वर्नियर पैमाने पर \(50\) विभाजन मुख्य पैमाने पर \(49\) विभाजना के बराबर है। गुटके के अपवर्तनांक मापन में हुई अनुमानित अनिश्चित्तता \(\frac{\mathrm{x}}{10} \times 10^{-3}\) है, जहाँ \(\mathrm{x}\) का मान___________ है। 2023 कठिन
- 108. दिखाए गए चित्र के अनुसार, अनन्त पर स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब बनाने के लिए एक पतले समअवतलीय लेंस व एक पतले सम उत्तलीय लैंस के संयोजन का उपयोग किया गया है। दोनों लैंसो की वक्रता की त्रिज्या \(30 \mathrm{~cm}\) एवं दोनों लैंसो के पदार्थो का अपवर्तनांक \(1.75\) है। दोनों लैंस एक दूसरे से \(40 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर स्थित हैं। संयोजन के द्वारा, वस्तु का प्रतिबिम्ब अवतल लेंस से \(x =..........cm\) बनता है।
2023 कठिन - 109. दो ऊर्ध्वाधर समान्तर दर्पण \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) एक दूसरे से \(10 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर स्थित हैं। दर्प्रण \(A\) से \(2 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर एक बिन्दु वस्तु \(O\) स्थित है। दर्पण \(A\) के पीछे द्वितीय निकटतम प्रतिबिम्ब की दर्पण \(A\) से दूरी_____________\(\ldots \mathrm{cm}\) है।
2023 मध्यम - 110. एक ' \(d\) ' गहराई वाला बर्तन, \(n_1\) अपवर्तनांक वाले तेल से आधा भरा है, एवं बाकी का आधा \(\mathrm{n}_2\) अपवर्तनांक वाले पानी से भरा है। जब इस बर्तन को ऊपर से देखा जाता है, तो इसकी आभासी गहराई होगी 2023 मध्यम
- 111. एक बिन्दु बिम्ब ' \(O\) ' को फोकस दूरी \(24 \mathrm{~cm}\) तथा \(9 \mathrm{~cm}\) वाले दो पतले सममित समाक्षीय उत्तल लेन्स क्रमशः \(\mathrm{L}_1\) तथा \(\mathrm{L}_2\) के सामने रखा जाता है। दोनों लेन्सों के मध्य दूरी \(10 \mathrm{~cm}\) है तथा बिम्ब की लेन्स \(L_1\) से \(6 \mathrm{~cm}\) दूर रखा जाता है। दोनों लैन्सों के निकाय द्वारा निर्मित प्रतिबिम्ब तथा बिम्ब के मध्य. दूरी__________\(\mathrm{cm}\) है।
2023 कठिन - 112. एक खम्भा स्विमिंग पूल में ऊर्ध्वाधरतः इस प्रकार खड़ा है कि वह पानी के अन्दर \(2.15 \mathrm{~m}\) लम्बीं छाया देता है जब सूर्य की किरणें पानी की सतह के साथ \(30^{\circ}\) के कोण पर आपतित होती है। यदि स्विमिंग पूल \(1.5 \mathrm{~m}\) की ऊँचाई तक भरा हुआ हो, तो पानी की सतह के ऊपर खम्भे की ऊँचाई (सेमी.में)______________है \(\left(\mathrm{n}_{\mathrm{w}}=4 / 3\right)\) । 2023 कठिन
- 113. एक प्रकाश किरण हवा से, \(\sqrt{3} \mathrm{~cm}\) मोटाई एवं \(\sqrt{2}\) अपवर्तनांक वाली किसी काँच की पट्टी पर आपतित होती है। किरण का आपतन कोण, काँच-हवा के अन्तरा पृष्ठ के क्रान्तिक कोण के बराबर है। जब यह किरण पट्टी से गुजरती है तो इसका पार्श्व विस्थापन ___________\(\times 10^{-2} \mathrm{~cm}\) है। (दिया है \(\sin 15^{\circ}=0.26\) ) 2023 मध्यम
- 114. एक प्रकाशिक बैंच पर वस्तुओं की स्थिति मापने में \(0.2 \mathrm{~cm}\) अल्पतमांक के साथ एक 2 मीटर लम्बे पैमाने का उपयोग किया गया है। जबकि एक उत्तल लैंस की फोकस दूरी मापने में, वस्तु पिन व उत्तल लैंस क्रमशः \(80 \mathrm{~cm}\) व \(1 \mathrm{~m}\) के चिन्ह पर स्थित हैं। वस्तु पिन का प्रतिबिम्ब लैंस के दूसरी ओर प्रतिबिम्ब पिन से मिलता है ताकि इसे \(180 \mathrm{~cm}\) चिन्ह पर रखा जाये। फोकस दूरी की गणना में \(\%\) त्रुटि है: 2023 कठिन
- 115. एक परावर्ती दूरदर्शी में, एक द्वितीय दर्पण का प्रयोग किसके लिए होता है ? 2023 मध्यम
- 116. एक समबाहु खोखले प्रिज्म में \(\sqrt{2}\) अपवर्तनांक वाला कोई पारदर्शी द्रव भरा हुआ है। द्रव के लिए न्यूनतम विचलन कोण____________(डिग्री) होगा। 2023 मध्यम
- 117. एक वस्तु \(10 \mathrm{~cm}\) फोकस दूरी वाले उत्तल लैंस की मुख्य अक्ष पर स्थित है जैसा कि चित्र में प्रदर्शित हैं। लेंस के दूसरी ओर \(20 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर एक समतल दर्पण रखा है। समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब दर्पण के \(5 \mathrm{~cm}\) अन्दर है। लैंस से वस्तु की दूरी __________ cm है।
2023 कठिन - 118. एक वस्तु किसी समतल दर्पण के सामने \(12 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर रखी है। दर्पण द्वारा आभासी. एवं सीधा प्रतिबिम्ब बनता है। अब दर्पण को स्थिर वस्तु की तरफ \(4 \mathrm{~cm}\) खिसकाया जाता है। जिस दूरी से प्रतिबिम्ब की स्थिति विस्थापित होगी, वह है: 2023 मध्यम
- 119. एक वस्तु से प्रकाश की किरण एक मानक समतल दर्पण द्वारा एक प्रेक्षक की ओर परावर्तित होती है, प्रेक्षक द्वारा प्राप्त प्रतिबिम्ब है - \(A.\) वास्तविक \(B.\) सीधा \(C.\) वस्तु से छोटे आकार में \(D.\) पार्श्व रूप से उल्टा नीचे दिये गये विकल्पों सें सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिये। 2023 मध्यम
- 120. जब एक श्वेत प्रकाश पुंज को एक उत्तल लेंस से होकर मुख्य अक्ष के समान्तर गुजारा जाता है तो प्रकाश के विभिन्न रंग अपवर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष पर विभिन्न बिन्दुओं पर अपसरित होते है। यह कहलाता है :- 2023 मध्यम
- 121. किसी अभिसारी दर्पण की फोकस दूरी निकालने के प्रयोग में, दर्पण के ध्रुव से \(40 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर रखी हुई वस्तु का प्रतिबिम्ब, दर्पण के ध्रुव से \(120 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर बनता है। ये दूरियाँ किसी संशोधित पेमाने से मापी गई हैं, जिसके एक सेंटीमीटर \((\mathrm{cm})\) में \(20\) छोटे विभाजन हैं। दर्पण की फोकस दूरी मापने में हुई त्रुटि का मान \(1 / \mathrm{K} \mathrm{cm}\) है। \(\mathrm{K}\) का मान होगा।. 2023 कठिन
- 122. किसी बर्फ के घन के अन्दर एक बुलबुला है। एक तरफ से देखने पर बुलबुले की आभासी दूरी \(12 \mathrm{~cm}\) है। विपरीत दिशा से देखने पर बुलबुले की दूरी \(4 \mathrm{~cm}\) प्रतीत होती है। यदि बर्फ के घन की भुजा \(24 \mathrm{~cm}\) है, तो बर्फ के घन का अपवर्तनांक है: 2023 मध्यम
- 123. किसी माध्यम में प्रकाश तरंग की चाल, मुक्त आकाश में इसकी चाल का \(0.2\) गुना तक घटती है (माना \(\mathrm{c}=3 \times 10^8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) ) तो माध्यम की सापेक्षिक विद्युतशीलता एवं इसके अपवर्तनांक का अनुपात \(\mathrm{x}: 1\) है। \(\mathrm{x}\) का मान है। (दिया है; मुक्त आकाश में प्रकाश की चाल \(=3 \times 10^8 \mathrm{~ms}^{-1}\) एवं माध्यम के लिए \(\mu_{\mathrm{r}}=1\) ) 2023 मध्यम
- 124. किसी सघन-विरल अंरतपृष्ठ (interface) के लिए क्रान्तिक कोण \(45^{\circ}\) है। विरल माध्यम में प्रकाश की चाल \(3 \times 10^8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है। सघन माध्यम में प्रकाश की चाल है: 2023 मध्यम
- 125. कोई व्यक्ति स्पष्ट दृष्टि के लिए \(-1.0\) डायोप्टर शक्ति वाला चश्मा प्रयोग करता है एवं वह पढ़ने के लिए कोई दूसरा \(2.0\) डायोप्टर शक्ति वाला चश्मा प्रयोग करता है। इस व्यक्ति की स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी \(.......cm\) होगी: 2023 कठिन
- 126. नीचे दो कथन दिये गये हैं: एक को अभिकथन \(\mathrm{A}\) तथा दूसरे को कारण \(\mathrm{R}\) से चिन्हित किया गया है। अभिकथन \(\mathrm{A}\) : दो प्रकाश तरंगों का कलान्तर परिवर्तित होता है यदि वे समान मोटाई परन्तु अलग-अलग अपवर्तनांक के विभिन्न माध्यमों से गुजरती हैं। कारण \(R\): तरंगों की तरंगदैर्ध्य अलग-अलग माध्यमों में अलग-अलग होगी। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए : 2023 मध्यम
- 127. वायु में \(\lambda_1\) तरंगदैर्ध्य एवं \(v_1\) आवृत्ति की एक एकवर्णी प्रकाश तरंग दूसरे माध्यम में प्रवेश करती है। यदि अन्तः सतह पर आपतन कोण तथा अपवर्तन कोण क्रमशः \(45^{\circ}\) व \(30^{\circ}\) हैं। तब अपवर्तित तरंग की तरंगदैर्ध्य \(\lambda_2\) व आवृत्ति \(v_2\) है: 2023 मध्यम
- 128. चित्र में दर्शाये अनुसार, माध्यम\(-1\) से गुजरने के बाद, माध्यम\(- 2\) में प्रकाश की चाल \(v _2\) \(.....\times 10^{8}\,ms ^{-1}\) होगी :(दिया है \(c =3 \times 10^8 ms ^{-1}\) )
2022 मध्यम - 129. चित्रानुसार दो समतल दर्पण \(M _1\) एवं \(M _2\) जो कि एक दूसरे से \(75^{\circ}\) का आनत कोण बनाते है, पर एक किरण \(\theta_1\) आनत कोण आपतित होती है। ये किरण दर्पण \(M _1\) से परावर्तित होने के बाद दर्पण \(M _2\) द्वारा \(30^{\circ}\) कोण पर परावर्तित होती है। तो किरण का कुल विचलण डिग्री में ज्ञात कीजिए।
2022 मध्यम - 130. दिए हुए चित्र में, किसी समबाहु प्रिज्म का \(AC\) पृष्ठ (तल), एक ' \(n\) ' अपवर्तनांक वाले द्रव में डूबा हैं। यदि प्रकाश किरण पुंज भुजा \(AC\) पर \(60^{\circ}\) के आपतन कोण से आपतित होती है, तो अपवर्तित प्रकाश पुंज \(AC\) तल के पृष्ठस्पर्शीय पारित हो जाता है। द्रव का अपवर्तनांक \(n =\frac{\sqrt{ x }}{4}\) है तो \(x\) का मान है। (दिया है, काँच का अपवर्तनांक (glass) = \(1.5\) )
2022 मध्यम - 131. दो माध्यम \(A\) व \(B\) में प्रकाश की चाल में अंतर \(\left( v _{ A }- v _{ B }\right)\) का मान \(2.6 \times 10^7\,m / s\) है। यदि माध्यम \(B\) का अपवर्तनांक \(1.47\) है, तब माध्यम \(B\) व \(A\) के अपवर्तनांक का अनुपात होगा - (दिया गया है :निर्वात में प्रकाश की चाल \(c =3 \times 10^8 ms ^{-1}\) ) 2022 कठिन
- 132. दो पारदर्शी माध्यमों \(M _1\) एवं \(M _2\) के बीच की विभाजन सीमा \(X - Y\) तल से निरूपित है। माध्यम \(M _1, Z \geq 0\) क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसका अपवर्तनांक \(\sqrt{2}\) हैं। माध्यम \(M _2, Z < 0\) क्षेत्र में फैला है, जिसका अपवर्तनांक \(\sqrt{3}\) है। सदिश \(\overrightarrow{ A }=4 \sqrt{3} i -3 \sqrt{3} \hat{j}-5 \hat{k}\) द्वारा निरूपित दिशा के अनुदिश प्रकाश की एक किरण, \(M _1\) माध्यम में चल रही है एवं विभाजन तल पर आपतित होती है। माध्यम \(M _1\) में आपतन कोण, एवं माध्यम \(M _2\) में अपवर्तन कोण के अंतर का मान \(.........{}^{\circ}\) (डिग्री) होगा। 2022 कठिन
- 133. दो समान पतले द्वि उत्तल लैंस (फोकस दूरी \(15\,cm\) तथा अपवर्तनांक \(1.5\)) एक दूसरे के सम्पर्क में रखे है। दोनों के मध्य की जगह को \(1.25\) अपवर्तनांक वाले द्रव से भरा जाता है। संयोजन की तुल्य फोकस दूरी \(..........cm\) है।
2022 कठिन - 134. एक \(20\,cm\) की फोकस दूरी वाला एक उत्तल लैंस, एक उत्तल दर्पण के सामने इस प्रकार रखा है कि दोनों के मुख्य अक्ष सम्पाती हैं। लैंस एवं दर्पण के बीच की दूरी \(10\,cm\) है। उत्तल लैंस से \(60\,cm\) की दूरी पर, मुख्य-अक्ष पर एक बिन्दू के आकार की वस्तु रखी जाती है। संयोजन द्वारा बना प्रतिबिम्ब, रखी हुई वस्तु के सम्पाती है। उत्तल दर्पण की फोकस दूरी \(..........cm\) होगी। 2022 मध्यम
- 135. एक \(6^{\circ}\) कोण वाले पतले प्रिज्म जिसका पीले प्रकाश के लिए अवर्तनांक (nY) \(1.5\) है, को \(5^{\circ}\) कोण एवं \(n _Y=1.55\) वाले दूसरे प्रिज्म के साथ संयोजित किया जाता है। संयोजन से कोई वर्ण विक्षेपण नहीं होता है। संयोजन से हुआ कुल औसत विचलन \(\left(\frac{1}{x}\right)^{\circ}\) है। \(x\) का मान ...... है।
2022 मध्यम - 136. एक लैंस के सामने \(2.4\,m\) की दूरी पर रखी एक वस्तु के लिए, लैंस के पीछे \(12\,cm\) की दूरी पर रखे पर्दे पर, एक केन्द्रित तीव्र प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है। \(1\,cm\) मोटाई एवं \(1.5\) अपवर्तनांक वाली एक काँच की पट्टी (प्लेट), लैंस एवं पर्दे के बीच में इस प्रकार रखी जाती है, कि पट्टी का तल पर्दे के समानान्तर है। फिर से पर्दे पर केन्द्रित तीव्र प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए, वस्तु को \(............\,m\) विस्थापित करना पडेगा। 2022 कठिन
- 137. एक प्रकाश, हवा से किसी दिए हुए माध्यम में, हवा एवं इस माध्यम के अंतरापृष्ठ (इन्टरफेस) से \(45^{\circ}\) का कोण बनाते हुए प्रवेश करता है। अपवर्तन के पश्चात्, प्रकाश किरण अपनी वास्तविक दिशा से \(15^{\circ}\) के कोण पर विक्षेपित हो जाती है। माध्यम का अपवर्तनांक है : 2022 मध्यम
- 138. एक प्रकाश किरण अपवर्तनांक \(\sqrt{3}\) वाली काँच की पट्टिका पर \(60^{\circ}\) आपतन कोण आपतित होती है। अपवर्तन के बाद किरण दूसरी समानान्तर सतह से निर्गत होती है और आपतित किरण व निर्गत किरण के मध्य पार्श्व विस्थापन \(4 \sqrt{3} cm\) है। कांच की पट्टिका की मोटाई ( \(cm\) में) ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
- 139. एक प्रकाश तरंग रेखीय रूप से एक माध्यम में गमन करती है, जिसका परावैद्युत नियतांक \(4\) है। यह वायु के साथ माध्यम को अलग करने वाले क्षैतिज आंतरपृष्ठ पर आपतित होती है। आपतन कोण ज्ञात कीजिये जिसके लिए आपतित तरंग की कुल तीव्रता उसी माध्यम में वापस परावर्तित हो जाए। (दिया गया है : माध्यम की सापेक्षिक चुम्बकशीलता \(\mu_{ r }=1\) ) 2022 कठिन
- 140. एक टंकी के पैंदे में एक छोटे बल्ब को रखा जाता है। टंकी \(\sqrt{7} m\) की गहराई तक पानी से भरी गई है। पानी का अपवर्तनांक \(\frac{4}{3}\) है। पानी की सतह पर वह क्षेत्रफल जहाँ बल्ब से प्रकाश बाहर आता है यदि \(x \pi m ^2\) है, तो \(x\) का मान ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
- 141. कोई वस्तु ' \(o\) ' किसी अवतल दर्पण के समक्ष चित्र में दिखाए अनुसार रखी है, जिसके वक्र की त्रिज्या \(200\,cm\) है। वस्तु, दर्पण की तरफ \(2\,cm / s\) की चाल से चलना शुरू करती है। \(10\,s\) बाद, प्रतिबिम्ब की स्थिति दर्पण से \(.......\,cm\) दूर होगी।
2022 कठिन - 142. माध्यम '\(A\)' तथा '\(B\)' में प्रकाश की चाल क्रमश: \(2.0 \times 10^{10} cm / s\) तथा \(1.5 \times 10^{10} chm / s\) है। एक प्रकाश किरण माध्यम \(B\) से ' \(\theta\) ' आपतन कोण पर माध्यम \(A\) में जाती है। यदि किरण का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होता है तो- 2022 मध्यम
- 143. माना कि एक प्रकाश किरण हवा से एक माध्यम जिसका अपवर्तनांक \(\sqrt{2 n}\) है, में आपतित होती है। आपतन कोण अपवर्तन कोण का दुगना है तो, आपतन कोण होगा: 2022 कठिन
- 144. निम्न में से कौनसा कथन सत्य है ? 2022 मध्यम
- 145. प्रकाश दो माध्यमों \(M _1\) और \(M _2\) में क्रमश: \(1.5 \times 10^8\,ms ^{-1}\) और \(2.0 \times 10^8\,ms ^{-1}\) को चालों से चलता है। दोना के बीच का क्रान्तिक कोण होगा: 2022 मध्यम
- 146. प्रकाश के एक समान्तर पुंज को व्यास \(30\,cm\) तथा अपवर्तनांक \(1.5\) वाले एक पारदर्शी गोलीय ग्लोब पर आपतित किया जाता है। ग्लोब के केन्द्र से वह दूरी ( \(mm\) में) ज्ञात कीजिये जहाँ पर प्रकाश का पुंज अभिसारित होती है। 2022 कठिन
- 147. सामान्य समायोजन में, एक अपवर्ती दूरदर्शी के लिए, अभिदृश्यक एवं नेत्रक के बीच की दूरी \(30\,cm\) है। जब दूरदर्शी का कोणीय आवर्धन \(2\) है, तो अभिदृश्यक की फोकल दूरी \(........\,cm\) होगी: 2022 मध्यम
- 148. समान मोटाई, वाले दो अलग-अलग पदार्थो \(A\) एवं \(B\), जिनका अपवर्तनांक क्रमशः \(\mu_{ A }\) एवं \(\mu_{ B }\) है, से गुजरने में प्रकाश को क्रमशः \(t_1\) एवं \(t_2\) समय लगता है। यदि \(t_2-t_1=5 \times 10^{-10} s\) एवं \(\mu_{ A }\) तथा \(\mu_{ B }\) का अनुपात \(1: 2\) है, तो पदार्थो की मोटाई मीटर में है : (दिया गया है कि पदार्थ \(A\) एवं \(B\) में प्रकाश का वेग क्रमशः \(v _{ A }\) एवं \(v _{ B }\) है \(\left.I \right)\). 2022 कठिन
- 149. समप्टि में आवृत्ति \(3 GHz\) की \(EM\) तरंग जो एक वस्तु की कोर पर टकराती है जिसका आकार \(\frac{\lambda}{100}\) है, जहाँ \(\lambda\) मुक्त आकाश में तरंग की तरंगदैर्ध्य है तो निम्न में से यहाँ कौन सी घटना होगी ? 2022 कठिन
- 150. उत्तल लैंस के एक प्रयोग में, फोकस से मापो गई प्रतिबिम्ब दूरी \((v')\) एवं वस्तु दूरी \((u')\) के बीच का अभिरेख एक वक्र \(v ^{\prime} \mu \prime=225\) प्राप्त होता है। यदि सभी दूरियाँ \(cm\) मात्रक में मापी गई हैं, तो लैंस की फोकल दूरी का परिमाण \(\ldots \ldots \ldots . . \,cm\) है। 2022 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।