JEE Mains · Physics · STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र
- JEE Mains 2023
- मध्यम
- MCQ
एक वस्तु से प्रकाश की किरण एक मानक समतल दर्पण द्वारा एक प्रेक्षक की ओर परावर्तित होती है, प्रेक्षक द्वारा प्राप्त प्रतिबिम्ब है - \(A.\) वास्तविक \(B.\) सीधा \(C.\) वस्तु से छोटे आकार में \(D.\) पार्श्व रूप से उल्टा नीचे दिये गये विकल्पों सें सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिये।
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(A) केवल \(B\) और \(D\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
Plane mirror forms erect, same sized, laterally inverted and virtual image of real object.
Physics के और प्रश्न
- \(2.6\) इलेक्ट्रान वोल्ट ऊर्जा का एक स्वतंन्त्र इलेक्ट्रान \(H ^{+}\)आयन से टकराता है इसके परिणाम स्वरूप प्रथम उत्तेजित अवस्था में हाइड्रोजन परमाणु बनता है तथा एक फोटान निकलता है। उत्सर्जित फोटान की आवत्ति ज्ञात कीजिए। \(\left( h =6.6 \times 10^{-34}\right.\) जूल \(\times\) सेकन्ड \()\)JEE Mains 2021 कठिन
- वह वेग जिस पर \(6\) kg द्रव्यमान (चित्र में दर्शाया गया है) जमीन से टकराता है जब इसे जमीन से \(6\) m की ऊँचाई से छोड़ा जाता है, __________ m/s है। मान लीजिए कि घिरनी द्रव्यमान रहित है तथा डोरी हल्की और अवितान्य है। (g \(= 10\) m/s\(^2\) लें)
JEE Mains 2026 मध्यम - प्लेटिनम प्रतिरोध तापमापी के प्लेटिनम तार के प्रतिरोध हिम-बिंदु और भाप-बिंदु पर क्रमशः \(8 \Omega\) और \(10 \Omega\) हैं। \(400^{\circ} \mathrm{C}\) तापमान के एक गर्म कुंड में डालने के बाद, प्लेटिनम तार का प्रतिरोध _______ होगा।JEE Mains 2024 कठिन
- किसी तरंग का समीकरण निम्नवत है \(Y=10^{-2} \sin 2 \pi\left(160 t-0.5 x+\frac{\pi}{4}\right)\) जहाँ \(\mathrm{x}\) एवं \(\mathrm{Y}\) मीटर में एवं \(\mathrm{t}\) सेकण्ड में है। तरंग की चाल_____________\(\mathrm{km} / \mathrm{h}\) है।JEE Mains 2023 आसान
- यदि किसी बहुपरमाणुक गैस के एक मोल के कंपन की दो विधाएं हैं तथा बहुपरमाणुक गैस के लिए मोलर विशिष्ट ऊष्माओं का अनुपात \(\beta\left(\beta=\frac{C_{p}}{C_{v}}\right)\) है, तो \(\beta\) का मान होगा।JEE Mains 2021 कठिन
- जमीन पर रखी एक बंदूक समान चाल से सभी दिशाओं में गोलियाँ दागती है। गोलियों द्वारा प्राप्त किया जा सकने वाला अधिकतम परास \(6.4\) m है। बंदूक से निकली गोलियों की चाल ______ m/s है।
(\(g=10\) m/s\(^2\) लीजिए)JEE Mains 2026 आसान
JEE Mains के और PYQ
- एक प्रेक्षक किसी साइकिल पर सवार है, एवं एक पर्वत की तरफ \(18\,kmh ^{-1}\) की चाल से जा रहा है। वह, एक स्त्रोत जो कि उसके पीछे कुछ दूरी पर है, से सीधे एवं पर्वत से परावर्तित होने के पश्चात्, ध्वनि को सुनता है। स्त्रोत से निकली ध्वनि की वास्तविक आवृत्ति \(640\,Hz\) है, एवं वायु में ध्वनि का वेग \(320\,m / s\) है। प्रेक्षक द्वारा सुनी गई दोनों ध्वनियों के बीच की विस्पंद आवृत्ति \(..........Hz\) होगी।JEE Mains 2022 आसान
- दो बल \(\vec{F}_1\) और \(\vec{F}_2\) एक पिंड पर कार्य कर रहे हैं। एक बल का परिमाण दूसरे बल के परिमाण का तीन गुना है और दोनों बलों का परिणामी बल बड़े परिमाण वाले बल के बराबर है। \(\vec{F}_1\) और \(\overrightarrow{\mathrm{F}}_2\) के बीच का कोण \(\cos ^{-1}\left(\frac{1}{\mathrm{n}}\right)\) है। \(|\mathrm{n}|\) का मान __________ है।JEE Mains 2024 कठिन
- दिखाया गया परिपथ \(8 \,V\) के दिष्ट धारा नियमित वोल्टता स्रोत की भाँति कार्य करता है। जब इसमें \(12 \,V\) की निवेशी वोल्टता लगायी जाती है तो प्रत्येक डायोड में होने वाली ऊर्जा की क्षति \(mW\) में होगी। (दोनों जीनर डायोड एकसमान है)
JEE Mains 2020 मध्यम - दो पट्टियाँ जिनकी अनुप्रस्थ-काट वर्गाकार है और जो भिन्न पदार्थों \((1,2)\) से बनी हैं, जिनकी भुजाएँ समान \((l)\) हैं तथा मोटाई क्रमशः \(\mathrm{d}_1\) और \(\mathrm{d}_2\) हैं, इस प्रकार कि \(\mathrm{d}_2=2 \mathrm{~d}_1\) और \(l \gt \mathrm{d}_2\) है। इन पट्टियों के निचले किनारों को फर्श पर स्थिर मानते हुए, हम संकीर्ण फलकों पर समान अपरूपक बल लगाते हैं। अपरूपण कोण \(\theta_2=2 \theta_1\) है। यदि पदार्थ 1 का अपरूपण गुणांक \(4 \times 10^9 \mathrm{~N} / \mathrm{m}^2\) है, तो पदार्थ 2 का अपरूपण गुणांक \(\mathrm{x} \times 10^9 \mathrm{~N} / \mathrm{m}^2\) है, जहाँ \(x\) का मान ________ है।JEE Mains 2025 कठिन
- \(\rho=\rho_0\left(1-\frac{ x ^2}{ L ^2}\right) kg / m\) द्रव्यमान घनत्व एवं \(L\) (मीटर में) लम्बाई वाली किसी एक विमीय छड़ \(( AB )\) का द्रव्यमान केन्द्र, इसके \(A\) सिरे से \(\frac{3 L }{\alpha} m\) की दूरी पर है। \(\alpha\) का मान \(..............\) है। (जहाँ \(x\) सिरे \(A\) से दूरी है)JEE Mains 2022 कठिन
- दो कथन निम्नलिखित है : एक कथन \((A)\) तथा दूसरा कारण \((R)\) है। कथन \((A)\): एक गतिशील आवेश कण की चाल तथा ऊर्जा एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में नियत बनी रहती है। कारण \((R)\) : एक गतिशील आवेश कण गति की दिशा के लम्बवत चुम्बकीय बल अनुभव करता है।JEE Mains 2022 मध्यम