ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - वैद्युतचुंबकीय तरंगें

वैद्युतचुंबकीय तरंगें के गुणों PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 2

वैद्युतचुंबकीय तरंगें के गुणों पर STD 12 - वैद्युतचुंबकीय तरंगें के 112 प्रश्न, 2013–2026 में पूछे गए।

112प्रश्न
142STD 12 - वैद्युतचुंबकीय तरंगें में
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 16% मध्यम 55% कठिन 29%

प्रश्न

नए पहले

112 में से 51–100 प्रश्न

  1. 51. एक वेग चयन युक्ति (वेग वरणकारी) का विद्युत क्षेत्र \(\overrightarrow{ E }= E \hat{ k }\) एवं चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }= Bj\) है, जहाँ \(B =12\,mT\) है। \(728\,eV\) ऊर्जा वाला एक इलैक्ट्रॉन, जो कि धनात्मक \(x\)-अक्ष के अनुदिश चल रहा है, को बिना विक्षेपित हुए गुजारने के लिए आवश्यक \(E\) का मान होगा: (दिया है, इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान \(\left.=9.1 \times 10^{-31} kg \right)\) 2022 कठिन
  2. 52. एक विद्युत बल्ब पर \(200\,W\) अंकित है। \(4\,m\) दूरी पर बल्ब से आने वाले विकिरण के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का अधिकतम मान \(....... \times 10^{-8}\,T\) होगा। बल्ब को एक बिन्दु स्त्रोत मानिए जिसकी दक्षता \(3.5 \%\) है। 2022 कठिन
  3. 53. एक विद्युत चुम्बकीय तरंग की तरंगदैर्ध्य \(8\,mm\) है तथा यह \(x\) दिशा में संचरित है एवं \(y\) दिशा में कंपित विद्युत क्षेत्र का अधिकतम परिमाण \(60\,Vm ^{-1}\) है तो विद्युत तथा चुम्बकीय क्षेत्रों की सही समीकरणें चुनिये जबकि विद्युत चुम्बकीय तरंग निर्वात में संचरित हो 2022 मध्यम
  4. 54. नीचे दो कथन दिये गये है-
    कथन \(I :\) एक समय परिवर्ती विद्युत क्षेत्र, परिवर्ती चुम्बकीय क्षेत्र का स्त्रोत है तथा इसका विपरीत भी सत्य है। इस प्रकार विद्युत क्षेत्र या चुम्बकीय क्षेत्र में विक्षोभ विद्युत चुम्बकीय तरंगें उत्पन्न करता है।
    कथन \(II:\) किसी पदार्थ में विद्युत चुम्बकीय तरंग चाल \(v =\frac{1}{\sqrt{\mu_0 \varepsilon_0}}\) से गति करती है।
    उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
    2022 मध्यम
  5. 55. सूर्य का प्रकाश, \(36\,cm ^2\) क्षेत्रफल वाले किसी तल पर लम्बवत् गिर रहा है, जो कि \(20\) मिनट के समय अन्तराल में इस पर \(7.2 \times 10^{-9}\,N\) का औसत बल आरोपित करता है। यदि पूर्ण अवशोषण की स्थिति माना जाए, तो आपतित प्रकाश के ऊर्जा फ्लक्स का मान होगा 2022 मध्यम
  6. 56. वायु में \(x\)-अक्ष के अनुदिश चल रही प्रकाश तरंग की समीकरण \(E _{ y }=540 \sin \pi \times 10^4( x - ct ) Vm ^{-1}\) है तो वैद्युतचुम्बकीय तरंग क चुम्बकीय क्षेत्र का शिखर मान \(......... \times 10^{-7}\,T\) होगा। (दिया है, \(c =3 \times 10^8 ms ^{-1}\) ) 2022 आसान
  7. 57. वैद्युत-चुम्बकीय तरंग में वैद्युत क्षेत्र \(E =56.5 \sin \omega( t - x / c ) NC ^{-1}\) द्वारा दिया जाता है। तरंग की तीव्रता ज्ञात करो यदि यह मुक्त आकाश में \(x\)-अक्ष के अनुदिश गमन करती है।(दिया गया है: \(\varepsilon_0=8.85 \times 10^{-12} C ^2 N ^{-1} m ^{-2}\) ) 2022 मध्यम
  8. 58. वैद्युत चुम्बकीय तरंगे एक माध्यम में \(2.0 \times 10^8\,m / s\) चाल से गति करती है। माध्यम की सापेक्षिक चुम्बकनशीलता \(1.0\) है। माध्यम की सापेक्षिक विद्युतशीलता होगी : 2022 मध्यम
  9. 59. विद्युत चुम्बकीय \((EM)\) तरंगों के प्रसिद्ध गुणों की नीचे दी गई व्याख्या में से सही कथन ज्ञात कीजिए। \(A.\) किसी समतलीय विद्युत चुम्बकीय तरंग में, विद्युत क्षेत्र एवं चुम्बकीय क्षेत्र एक-दूसरे के लम्बवत् होने चाहिए एवं तरंग के संचरण की दिशा विद्यत क्षेत्र या चुम्बकीय क्षेत्र के अनुदिश होनी चाहिए। \(B.\) विद्युत चुम्बकीय तरंग में निहित ऊर्जा, विद्युत एवं चुम्बकीय श्रोतों में एक समान रूप से विभाजित होती है। \(C.\) विद्युत क्षेत्र एवं चुम्बकीय क्षेत्र, दोनों एक-दूसरे के समानान्तर होते हैं, एवं तरंग के संचरण की दिशा के लम्बवत् होते हैं। \(D.\) विद्युत क्षेत्र, चुम्बकीय क्षेत्र एवं तरंग संचरण की दिशा, आपस में एक-दूसरे के लम्बवत् होने चाहिए। \(E.\) चुम्बकीय क्षेत्र के आयाम एवं विद्युत क्षेत्र के आयाम का अनुपात प्रकाश की चाल के बराबर होता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चनिए: 2022 मध्यम
  10. 60. विद्युत क्षेत्र \(\left( E _0\right)=2.25\,V / m\) तथा चुम्बकीय \(\left( B _0\right)=1.5 \times 10^{-8}\,T\) का एक विद्युत चुम्बकीय संदेश एक रेडार द्वारा भेजा जाता है, जो कि माध्यम में सीधी रेखा पर \(3\,km\) दूर र्थित एक लक्ष्य से टकराता है। इसके बाद प्रतिध्वनि रेडार की ओर समान वेग से समान पथ में परावर्तित होती है। अगर संदेश \(t _0\) पर रेडार से प्रेषित किया गया हो तो \(..........\times 10^{-5}\,s\) समय में प्रतिध्वनि रेडार तक वापस आयेगी । 2022 मध्यम
  11. 61. \(X\)-अक्ष के अनुदिश चलते हुए प्रकाश का किरण पुँज निम्न विद्युत क्षेत्र द्वारा निरूपित है : \(E _{ y }=900 \sin \omega( t - X / c )\) । एक आवेश \(q\) जो कि \(Y\)-अक्ष के अनुदिश \(3 \times 10^7\,ms ^{-1}\) की चाल से चल रहा है, इस आवेश पर लगने वाले विद्युत बल एवं चुम्बकीय बल का अनुपात होगा :[प्रकाश की चाल \(=3 \times 10^8\,ms ^{-1}\) ] 2022 मध्यम
  12. 62. \(1000\, W\) के बल्ब द्वारा उत्त्सर्जित कोई विकिरण \(2\, m\) दूरी पर स्थित किसी बिन्दु \(P\) पर कोई विधुत क्षेत्र और चुम्बकीय क्षेत्र उत्पत्र करता है। इस बल्ब की दक्षता \(1.25\, \%\) है। बिन्दु \(P\) पर शिखर विधुत क्षेत्र का मान \(x \times 10^{-1} \,V / m\) है तो \(x\) का मान \(......\) होगा। \(\left[\varepsilon_{0}=8.85 \times 10^{-12}\, C ^{2} \,N ^{-1}\, m ^{-2}\right.\) और \(c =3 \times 10^{8} \,ms ^{-1}\) लीजिए ।] (निकटतम संभावित पूर्णांक तक) 2021 कठिन
  13. 63. \(5\, GHz\) आवत्ति की कोई विधुत चुम्बकीय तरंग उस माध्यम में गमन कर रही है जिसका आपेक्षिक विधुत परावैधुतांक और चुम्बकीय पारगम्यता दोनों ही \(2\) है। इस माध्यम में इस तरंग का वेग \(.........\times 10^{7} \,m / s\) है । 2021 कठिन
  14. 64. \(500\, MHz\) आवत्ति की कोई समतल विधुतचुम्बकीय तरंग, निर्वात में \(y\)-अक्ष के अनुदिश गति कर रही है। मुक्त आकाश के किसी विशिष्ट बिन्दु पर, \(\overrightarrow{ B }\) का मान \(8.0 \times 10^{-8} \, \hat{ Z T}\) है। इस बिन्दु पर विधुत क्षेत्र का मान होगा। (प्रकाश की चाल \(=3 \times 10^{8}\, ms ^{-1}\) ) \(\hat{ x }, \hat{ y }, \hat{ z }\) क्रमशः \(x , y , z\) दिशा के अनुदिश एकांक सदिश हैं। 2021 मध्यम
  15. 65. अचुम्बकीय माध्यम में संचरित समतल विधुत चुम्बकीय तरंग में विधुत क्षेत्र \(E =20 \cos \left(2 \times 10^{10} t -\right.\) \(200 x ) \,V / m\) से दिया गया है। माध्यम का पैरावैधुतांक का मान है। (लीजिए \(\mu_{ r }=1\) ) 2021 कठिन
  16. 66. एक प्रकाश पुंज \(E =800\, \sin \omega\left( t -\frac{ x }{ c }\right)\) से वर्णित है। एक इलेक्ट्रॉन \(3 \times 10^{7} \,ms ^{-1}\) चाल से प्रकाश पुंज के अभिलम्बवत गति करता है। इलेक्ट्रॉन पर लगने वाला अधिकतम चुम्बकीय बल क्या है? 2021 मध्यम
  17. 67. एक समतल विधुत चुम्बकीय तरंग \(30\) मेगाहर्त्ज आवत्ति से निर्वात में गति करती है। निश्चित अवकाश तथा समय पर, विधुत क्षेत्र \(6\, V / m\) है। इस बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र \(x \times 10^{-8}\) टेसला होगा। \(x\) का मान \(......\) है। 2021 मध्यम
  18. 68. एक समतल विधुत चुम्बकीय तरंग में विधुत क्षेत्र \(E =50 \sin \left(500 x -10 \times 10^{10} t \right)\, V / m\) दिया गया है। माध्यम में विधुतचुम्बकीय तरंग का वेग है। (दिया है \(C =\) निर्वात में प्रकाश की चाल) 2021 मध्यम
  19. 69. एक समतल विधुतचुम्बकीय तरंग जिसकी आवत्ति \(100\,MHz\) है \(x\)-अक्ष के अनुदिश निर्वात में गति कर रही है। समय और मुक्त आकाश में किसी विशेष बिन्दु पर, \(\overrightarrow{ B }\) का मान \(2.0 \times 10^{-8} \hat{ k }\, T\) है (जहाँ \(\hat{ k }, z\)-अक्ष के अनुदिश एकांक सदिश है) इस बिन्दु पर \(\overrightarrow{ E }\) का मान होगा। (प्रकाश की चाल, \(c =3 \times 10^{8}\, m / s\)) 2021 मध्यम
  20. 70. एक समतल विधुतचुम्बकीय तरंग में विधुत क्षेत्र \(\overrightarrow{{E}}=200 \cos \left[\left(\frac{0.5 \times 10^{3}}{{m}}\right) {x}-\left(1.5 \times 10^{11} \frac{{rad}}{{s}} \times {t}\right)\right] \frac{{V}}{{m}} \hat{{j}}\) दिया गया है। \(100\) सेमी\(^{2}\) क्षेत्रफल के परावर्तक सतह पर तरंग अभिलम्वत पड़ती है। यदि विद्युत चुम्बकीय तरंग द्वारा सतह पर आरोपित विकिरण दाब \(10\) मिनट के उच्छादन के दौरान \(\frac{ x }{10^{9}}\, \frac{ N }{ m ^{2}}\) हो, तो \(x\) के मान को ज्ञात कीजिए। 2021 कठिन
  21. 71. एक विधुत चुम्बकीय तरंग का चुम्बकीय क्षेत्र सदिश \(B = B _{ o } \frac{\hat{ i }+\hat{ j }}{\sqrt{2}} \cos ( kz -\omega t )\) से दिया गया है, जहाँ \(\hat{ i }\) तथा \(\hat{j}\) क्रमशः \(x\) तथा \(y\)-अक्ष के अनुदिश मात्रक सदिश है। \(t =0 \,s\) पर दो विधुत आवेश \(4 \pi\) कूलाम का \(q _{1}\) तथा \(2 \pi\) कूलाम \(q _{2}\) क्रमशः \(\left(0,0, \frac{\pi}{ k }\right)\) तथा \(\left(0,0, \frac{3 \pi}{ k }\right)\) पर रखे गये है जिनके समान वेग \(0.5 \,c\) \(\hat{ i }\) हैं, (जहाँ \(c\) प्रकाश का निर्वात में वेग है।) आवेश \(q _{1}\) पर कार्यरत बल तथा आवेश \(q _{2}\) पर कार्यरत बल का अनुपात होगा। 2021 कठिन
  22. 72. एक विधुत चुम्बकीय तरंग में विधुत क्षेत्र \(E =(50\) \(\left.NC ^{-1}\right) \sin \omega( t - x / c )\) द्वारा दिया जाता है। आयतन \(V\) के एक बेलन में सम्मिलित ऊर्जा \(5.5 \times 10^{-12} \,J\) है। \(V\) का मान \(......\,cm ^{3}\) है। (दिया है \(\left.\epsilon_{0}=8.8 \times 10^{-12}\, C ^{2} \,N ^{-1} \,m ^{-2}\right)\) 2021 कठिन
  23. 73. किसी विधुत चुम्बकीय तरंग के विधुत क्षेत्र सदिश और चुम्बकीय क्षेत्र सदिश क्रमशः \(\overrightarrow{ E }= E _{0} \hat{ i }\) और \(\overrightarrow{ B }\) \(= B _{0} \hat{ k }\) हैं। इस विधुत चुम्बकीय तरंग की संचरण दिशा होगी। 2021 मध्यम
  24. 74. कोई \(3\, GHz\) आवत्ति की विधुत चुम्बकीय तरंग निर्वात से किसी परावैधुत माध्यम जिसकी सापेक्षिक विधुतशीलता \(2.25\) है में प्रवेश करती है। इस माध्यम में इस तरंग की तरंगदैर्ध्य \(.......\,\times 10^{-2}\, cm\) होगी। 2021 कठिन
  25. 75. कोई समतल विधुतचुम्बकीय तरंग जो \(y\)-दिशा के अनुदिश संचरण कर रही है, के विधुत क्षेत्र \((\overrightarrow{ E })\) और चुम्बकीय क्षेत्र \((\overrightarrow{ B })\) घटकों का युग्म निम्न लिखित हो सकता है: 2021 मध्यम
  26. 76. मुक्त आकाश में गतिमान किसी विधुतचुम्बकीय तरंग के लिए, विधुत क्षेत्र एवं चुम्बकीय क्षेत्र के कारण औसत ऊर्जा घनत्वों, \(\left( U _{ e }\right)\) और \(\left( U _{ m }\right)\) में सम्बन्ध होगा : 2021 मध्यम
  27. 77. मुक्त आकाश में किसी बिन्दु पर सूर्य के प्रकाश की तीव्रता \(0.092\, Wm ^{-2}\) है। इस बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र का शिखर मान होगा। \(\left(\varepsilon_{0}=8.85 \times 10^{-12} \,C ^{2} \,N ^{-1}\, m ^{-2}\right)\) 2021 मध्यम
  28. 78. वायु में कोई रैखिकत : ध्रुवित विधुत चुम्बकीय तरंग \(E =3.1 \cos \left[(1.8) z -\left(5.4 \times 10^{6}\right) t \right] \hat{ i } \,N / C\) \(z = a\) पर स्थित किसी आदर्श परावर्ती दीवार पर अभिलम्बवत आपतन करती है। सही विकल्प चुनिए। 2021 मध्यम
  29. 79. \(25\, GHz\) आवृत्ति की एक समतल विधुत-चुम्बकीय तरंग निर्वात में \(z\) - दिशा में चल रही है। यदि किसी एक समय पर एक स्थान तरंग का चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }=5 \times 10^{-8} \hat{ j } T\) हो तो वहाँ पर उस समय विधुत क्षेत्र \(\overrightarrow{ E }\) होगाः (प्रकाश की गति \(c =3 \times 10^{8} \, ms ^{-1}\) ) 2020 आसान
  30. 80. एक समतल विधुत चुम्बकीय तरंग, जो निर्वात में \(x\) दिशा में चल रही है, का विधुत क्षेत्र \(\overrightarrow{ E }= E _{0} \hat{ j } \cos (\omega t - kx )\). है। समय \(t =0\) पर इसका चुम्बकीय क्षेत्र होगा । 2020 मध्यम
  31. 81. एक समतल विधुत चुम्बकीय तरंग के लिये किसी बिन्दु \(x\) व समय \(t\) पर चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }( x , t )=\left[1.2 \times 10^{-7} \sin \left(0.5 \times 10^{3} x +1.5 \times 10^{11} t \right) \hat{ k }\right] T\) हे, तो \(\overrightarrow{ B }\) के संगत विधुत क्षेत्र \(\overrightarrow{ E }\) होगा
    (प्रकाश की चाल \(c =3 \times 10^{8} ms ^{-1}\) )
    2020 मध्यम
  32. 82. एक समतल विधुत-चुम्बकीय तरंग के विधुत क्षेत्र
    \(\overrightarrow{ E }= E _{0}(\hat{ x }+\hat{ y }) \sin ( kz -\omega t )\) है । इसका चुम्बकीय क्षेत्र होगा ।
    2020 मध्यम
  33. 83. एक समतल विधुत चुम्बकीय तरंग में विधुत क्षेत्र व चुम्बकीय क्षेत्र की दिशाएँ क्रमशः \(\hat{ k }\) और \(2 \hat{ i }-2 \hat{ j }\) की ओर है। तरंग के चलने की दिशा में इकाई वेक्टर है ? 2020 मध्यम
  34. 84. एक विधुत चुम्बकीय तरंग की उपस्थिति में एक इलेक्ट्रॉन गति \(0.1 \,c\) से \(y\)-अक्ष पर चलने को बाध्य है, (जहाँ \(c\) प्रकाश की चाल है।) तरंग का विधुत क्षेत्र है, \(\overrightarrow{ E }=30 \hat{ j } \sin \left(1.5 \times 10^{7} t -5 \times 10^{-2} x \right) V / m\). इलेक्ट्रॉन द्वारा अनुभव किये गये चुम्बकीय बल का अधिकतम मान होगा ।
    (दिया है \(c =3 \times 10^{8} ms ^{-1}\) और इलेक्ट्रॉन का आवेश \(\left.=1.6 \times 10^{-19} C \right)\)
    2020 मध्यम
  35. 85. एक विघुत चुम्बकीय तरंग का निर्वात में आवृति \(2.0 \times 10^{10}\, Hz\) एवं ऊर्जा घनत्व \(1.02 \times 10^{-8} J / m ^{3}\) है। तरंग के चुम्बकीय क्षेत्र के आयाम का सन्निकट मान .........\(nT\) होगा \(\left(\frac{1}{4 \pi \varepsilon_{0}}=9 \times 10^{9} \frac{ Nm ^{2}}{ C ^{2}}\right.\) तथा प्रकाश का वेग \(\left.=3 \times 10^{8} ms \right)\) : 2020 कठिन
  36. 86. माना कि लेजर प्रकाश की तीव्रता \(\left(\frac{315}{\pi}\right) W / m ^{2}\) है। इस स्त्रोत के संगत \(rms\) विधुत क्षेत्र का निकटतम मान \(v / m\) की इकाई में निकटतम पूर्णांक में हैं I \(\left(\epsilon_{0}=8.86 \times 10^{-12} C ^{2} Nm ^{-2} ; c =3 \times 10^{8} ms ^{-1}\right)\) 2020 मध्यम
  37. 87. निर्वात में दो समतल विधुत-चुम्बकीय तरंगो के विधुत क्षेत्र \(\overrightarrow{\mathrm{E}}_{1}=\mathrm{E}_{0} \hat{\mathrm{j}} \cos (\omega \mathrm{t}-\mathrm{kx})\) तथा \(\overrightarrow{\mathrm{E}}_{2}=\mathrm{E}_{0} \hat{\mathrm{k}} \cos (\omega \mathrm{t}-\mathrm{ky})\) हैं। समय \(t =0\) पर \(q\) आवेश का एक कण \(\overrightarrow{ v }=0.8 cj ( c\) निर्वात में प्रकाश की गति है) वेग से मूलबिन्दु पर चल रहा है। कण पर लगने वाला तात्क्षणिक बल है । 2020 कठिन
  38. 88. यदि एक समतल विधुत-चुम्बकीय तरंग का चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }=3 \times 10^{-8} \sin \left(1.6 \times 10^{3} x +48 \times 10^{10} t \right) \hat{ j } T\) हो, तो इसका विधुत क्षेत्र होगा। 2020 आसान
  39. 89. \(27\, mW\) के एक लेसर किरणपुंज के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(10\, mm ^{2}\) है। इस विधुत चुम्बकीय तरंग के महत्तम वैधुत क्षेत्र का परिमाण .......\(kV/m\) होगा। (दिया है निर्वात की विधुतशीलता \(\epsilon_{0}=9 \times 10^{-12}\, SI\) मात्रक में प्रकाश की चाल \(\left.c =3 \times 10^{8} \,m / s \right]:-\) 2019 मध्यम
  40. 90. \(50\, Wm ^{-2}\) तीव्रता की एक विधुत चुम्बकीय तरंग ' \(n\) ' अपवर्तनांक के एक माध्यम में बिना किसी क्षय के प्रवेश करती है। तरंग के माध्यम में प्रवेश करने के पूर्व तथा पश्चात् विधुत क्षेत्रों का अनुपात तथा चुम्बकीय क्षेत्रों का अनुपात क्रमशः होंगे? 2019 कठिन
  41. 91. आवृत्ति \(50\, MHz\) की समतल विध्युत चुम्बकीय तरंग धनात्मक \(x -\) दिशा में, मुक्त आकाश में जा रही है। आकाश में एक निश्चित समय तथा बिन्दु पर विध्युत क्षेत्र \(\overrightarrow{ E }=6.3 \hat{j}\, V / m\) है, तो इसके संगत चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }\) होगा : 2019 आसान
  42. 92. अपवर्तनांक \(1.5\) की एक काँच की पट्टी पर प्रकाश किरण अभिलम्बवत् आपतित होती है। यदि \(4\, \%\) प्रकाश परावर्तित होती है तथा आपतित प्रकाश के वैधुत क्षेत्र का आयाम \(30 \,V / m\) है तो, काँच के माध्यम में चलने वाली तरंग के विधुत क्षेत्र का आयाम \(........\,V/m\) होगा। 2019 कठिन
  43. 93. एक समतल विधुत-चुम्बकीय तरंग का विधुत क्षेत्र निम्न है, \(\overrightarrow{ E }= E _{0} \hat{ i } \cos ( kz ) \cos (\omega t )\) तब संगत चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }\) होगा : 2019 मध्यम
  44. 94. एक समतल विधुत चुम्बकीय तरंग मुक्त आकाश में \(x\)-दिशा में गतिशील है। आकाश के एक विशेष बिन्दु पर तरंग का विधुत क्षेत्र घटक, एक समय पर \(E =6\) \(V m ^{-1} y\)-दिशा में है। उसके संगत इसका चुम्बकीय क्षेत्र घटक \(B\) होगा ? 2019 मध्यम
  45. 95. एक विधुत चुम्बकीय तरंग का चुम्बकीय क्षेत्र निम्न है:- \(\overrightarrow{ B }=1.6 \times 10^{-6} \cos \left(2 \times 10^{7} z +6 \times 10^{15} t \right)(2 \hat{ i }+\hat{ j }) \frac{ Wb }{ m ^{2}}\) इसके संगत विधुत क्षेत्र होगा ? 2019 मध्यम
  46. 96. एक विधुत चुम्बकीय तरंग को, विधुत क्षेत्र \(\overrightarrow{ E }= E _{0} \hat{ n } \sin [\omega t +(6 y -8 z )]\), से निरूपित किया जाता है। यदि \(x, y\) तथा \(z\) दिशा में इकाई सदिश क्रमशः \(\hat{ i }, \hat{ j }, \hat{ k }\), हैं संचरण की दिशा \(\hat{ s }\), के लिये सही विकल्प है? 2019 मध्यम
  47. 97. किसी विध्युत चुम्बकीय तरंग का चुम्बकीय क्षेत्र दिया गया है \(B = B _{0} \cos (\omega t- k z ) i + B _{1} \cos (\omega t - kz ) j\) जहाँ \(B _{0}=3 \times 10^{-5} T\) तथा \(B _{1}=2 \times 10^{-6} T .\) बल का \(rms\) मान, जो स्थिर आवेश \(Q =10^{-4} C\) द्वारा \(z =0\) पर अनुभव किया जाता है, होगा 2019 कठिन
  48. 98. मुक्त आकाश में \(v=23.9\, GHz\) की एक समतल विधुत चुम्बकीय तरंग धनात्मक \(Z\)-अक्ष की दिशा में संचरण कर रही है। इसमें विधुत क्षेत्र का अधिकतम मान \(60\, V / m\) है। निम्न में से कौनसा विकल्प इस तरंग के चुम्बकीय क्षेत्र के लिये स्वीकार्य है ? 2019 मध्यम
  49. 99. सूर्य की सतह पर विकिरण की माध्य तीव्रता लगभग \(10^{8} \,W / m ^{2}\) होती है। संगत चुम्बकीय क्षेत्र का वर्ग माध्यमूल मान लगभग होगा? 2019 मध्यम
  50. 100. यदि मुक्त आकश में एक विधुत चुम्बकीय तरंग के विधुत क्षेत्र में निहित ऊर्जा \(\left( U _{ E }\right)\) तथा चुम्बकीय क्षेत्र में निहित ऊर्जा \(\left( U _{ B }\right)\) है, तो ? 2019 मध्यम