JEE Mains · Physics · STD 12 - वैद्युतचुंबकीय तरंगें
- JEE Mains 2022
- मध्यम
- संख्यात्मक
विद्युत क्षेत्र \(\left( E _0\right)=2.25\,V / m\) तथा चुम्बकीय \(\left( B _0\right)=1.5 \times 10^{-8}\,T\) का एक विद्युत चुम्बकीय संदेश एक रेडार द्वारा भेजा जाता है, जो कि माध्यम में सीधी रेखा पर \(3\,km\) दूर र्थित एक लक्ष्य से टकराता है। इसके बाद प्रतिध्वनि रेडार की ओर समान वेग से समान पथ में परावर्तित होती है। अगर संदेश \(t _0\) पर रेडार से प्रेषित किया गया हो तो \(..........\times 10^{-5}\,s\) समय में प्रतिध्वनि रेडार तक वापस आयेगी ।
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(B) \(4\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(C =\frac{ E _{0}}{ B _{0}}=\frac{2.25}{1.5 \times 10^{- s }}=1.5 \times 10^{8}\,ms ^{-1}\)
\(t =\frac{6 \times 10^{3}}{1.5 \times 10^{8}}=4 \times 10^{-5}\,s\)
Physics के और प्रश्न
- नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: तरल का दाब केवल संपर्क में ठोस सतह पर ही लगता है, क्योंकि स्थिर तरल में तरल-दाब हर जगह विद्यमान नहीं होता है।
कथन II: द्रव की सतह पर अणुओं की आंतरिक भाग की तुलना में अतिरिक्त स्थितिज ऊर्जा पृष्ठ तनाव का कारण बनती है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।JEE Mains 2026 मध्यम - एक \(5\, \Omega\) से परिर्वत (शन्टिड) धारा मापी को लीजिए जिसमें \(2\) प्रतिशत धारा प्रवाहित होती है। दिये गये धारामापी का प्रतिरोध कितना है ? (\(\Omega\) में)JEE Mains 2021 मध्यम
- दो समान संधारित्रों को पहले श्रेणी क्रम में और फिर समांतर क्रम में संयोजित किया गया है। दोनों प्रक्ररणों की तुल्य संधारिताओं का अनुपात होगा।JEE Mains 2021 मध्यम
- एक \(220\,V\) के प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत से \(0.5\,mH\) की प्रेरक कुण्डली, \(200\,\mu\,F\) का संधारित्र तथा \(2\,\Omega\) का प्रतिरोध श्रेणीक्रम में जोड़ा गया। यदि धारा, विद्युत वाहक बल की कला में है, तो प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत की आवृति \(................\,\times 10^2\,Hz\) ज्ञात कीजिये।JEE Mains 2022 कठिन
- एक प्रायोगिक व्यंजक \(y=\frac{32.3 \times 1125}{27.4}\) के लिए, जहाँ सभी अंक सार्थक हैं। तब \(y\) का मान व्यक्त करने के लिए हमें ‾‾‾‾‾‾‾ लिखना चाहिए|JEE Mains 2025 आसान
- नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A के रूप में अंकित किया गया है और दूसरे को कारण R के रूप में अंकित किया गया है।
अभिकथन A : बोहर मॉडल केवल हाइड्रोजन और हाइड्रोजन-सदृश परमाणुओं पर लागू होता है।
कारण R : बोहर मॉडल के सूत्रण में इलेक्ट्रॉनों के मध्य प्रतिकर्षण बल शामिल नहीं होता है।
उपर्युक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :JEE Mains 2025 आसान
JEE Mains के और PYQ
- एक हाइड्रोलिक प्रेस जिसमें पानी है, उसकी दो भुजाएँ हैं जिनके व्यास चित्र में दर्शाए अनुसार हैं। पतली भुजा में पानी की सतह पर \(10 \mathrm{~N}\) का बल लगाया जाता है। पानी का संतुलन बनाए रखने के लिए मोटी भुजा में पानी की सतह पर लगाया जाने वाला आवश्यक बल _______ \({N}\) है।
JEE Mains 2024 कठिन - एक समान्तर पट्ट संधारित्र जिसकी प्लेट का क्षेत्रफल \(A\) तथा प्लेटो के बीच दूरी \(d =2\,m\) है, की धारिता \(4\,\mu\,F\) है। यदि उनके मध्य आधे स्थान को चित्रानुसार \(K =3\) परावैधुतांक वाले परावैधुत पदार्थ से भर दिया जाये तो निकाय की नई धारिता \(..........\mu\,F\) होगी।
JEE Mains 2022 कठिन - यदि \(\in\), \( E \) और \( t \) क्रमशः निर्वात की विद्युतशीलता, विद्युत क्षेत्र और समय को निरूपित करते हैं, तो \( \frac{eE}{t} \) की इकाई होगी:JEE Mains 2026 मध्यम
- एक 10 cm भुजा वाले घन का द्रव्यमान अज्ञात है और 200 gm द्रव्यमान को एक 27 cm लंबी एकसमान दृढ़ छड़ के दो सिरों पर लटकाया गया। द्रव्यमानों सहित छड़ को एक कील पर इस प्रकार रखा गया कि कील बिंदु और 200 gm भार के बीच की दूरी 25 cm थी। प्रारंभ में द्रव्यमान संतुलन में नहीं थे। अज्ञात द्रव्यमान के नीचे एक बीकर रखा गया और उसमें धीरे-धीरे पानी डाला गया। एक निश्चित बिंदु पर द्रव्यमान संतुलन में आ गए और अज्ञात द्रव्यमान का आधा आयतन पानी के अंदर था।
(मान लीजिए कि अज्ञात द्रव्यमान का घनत्व पानी के घनत्व से अधिक है, द्रव्यमान ने पानी अवशोषित नहीं किया और पानी का घनत्व \(1 \mathrm{gm} / \mathrm{cm}^3\) है।) अज्ञात द्रव्यमान ________ kg है।JEE Mains 2025 कठिन - किसी पर्दे पर फ्रिंज पैटर्न बनाने के लिए \(I\) एवं \(4 I\) तीव्रता वाली दो प्रकाश किरण पुँजों का व्यतिकरण कराया जाता है। किसी बिन्दु \(A\) पर किरण पुँजों में कलान्तर \(\pi / 2\) है एवं अन्य बिन्दु \(B\) पर कलान्तर \(\pi / 3\) है। दोनों बिन्दुओं पर परिणामी तीव्रताओं का अन्तर \(xI\) है। \(x\) का मान \(.......\) होगा।JEE Mains 2022 मध्यम
- एक संधारित्र की धारिता \(5 \ \mu \mathrm{F}\) है जब इसकी समान्तर प्लेटें \(d\) मोटाई के वायु माध्यम द्वारा पृथक है। \(1.5\) परावैद्युतांक के पदार्थ की पट्टिका, जिसकी मोटाई \(\frac{\mathrm{d}}{2}\) तथा क्षेत्रफल प्लेटों के क्षेत्रफल के बराबर, दोनों प्लेटों के बीच रख दी जाती है। पट्टिका की उपस्थिति में संधारित्र की धारिता _______________ \(\mu \mathrm{F}\) है।JEE Mains 2023 मध्यम