प्रश्न
नए पहले112 में से 101–112 प्रश्न
- 101. एक विघुत चुंबकीय तरंग हवा से किसी अन्य माध्यम में प्रवेश करती है। उनके वैघुत क्षेत्र \(\vec{E}_{1}=E_{01} \hat{x} \cos \left[2 \pi v\left(\frac{z}{c}-t\right)\right]\) हवा में एवं \(\vec{E}_{2}=E_{02} \hat{x} \cos [k(2 z-c t)]\) माध्यम में हैं, जहाँ संचरण संख्या \(k\) तथा आवृत्ति \(v\) के मान हवा में हैं। माध्यम अचुम्बकीय है। यदि \(\varepsilon_{r_{1}}\) तथा \(\varepsilon_{r_{2}}\) क्रमशः हवा एवं माध्यम की सापेक्ष विघुतशीलता हो तो निम्न में से कौन सा विकल्प सत्य होगा ? 2018 मध्यम
- 102. किसी एकवर्णी प्रकाश पुंज की आवृत्ति \(v=\frac{3}{2 \pi} \times 10^{12}\, Hz\) है और वह \(\frac{\hat{i}+\hat{j}}{\sqrt{2}}\) दिशा में गतिमान है। उसकी ध्रुवण की दिशा \(\hat{k}\) है। उसके चुम्बकीय क्षेत्र का स्वीकार्य स्वरूप होगा 2018 कठिन
- 103. \(\lambda\) तरंगदैर्ध्य की एक समतल विद्युत चुम्बकीय तरंग की तीव्रता \(I\) है। यह धनात्मक \(Y\)-दिशा में गमन कर रही है। विद्युत तथा चुम्बकीय क्षेत्र के लिये दिये गये मान्य सम्बन्ध हैं 2018 मध्यम
- 104. एक समतल वैद्युतचुम्बकीय तरंग में चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }= B _{0} \sin ( k x+\omega t ) \hat{j} T\) है । इसके संगत विद्युत क्षेत्र का सूत्र होगा : यहाँ \(C\) प्रकाश का वेग है। 2017 मध्यम
- 105. किसी एकवर्णीय विकिरण के वैद्युत क्षेत्र घटक को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है \(\overrightarrow{ E }=2 E _{0} \;\hat{i} \;\cos\; k z \;\cos \omega t\) उसके चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }\) का मान होगा 2017 कठिन
- 106. व्योम में चल रही वैद्युत-चुम्बकीय तरंग के लिए सही विकल्प चुनिए। 2016 मध्यम
- 107. एक लाल रंग का एल.ई.डी. (प्रकाश उत्सर्जक डायोड) \(0.1\) वाट पर, एकसमान प्रकाश उत्सर्जित करता है। डायोड से \(1\, m\) दूरी पर, इस प्रकाश के विघुत क्षेत्र का आयाम .........\(V/m\) होगा 2015 मध्यम
- 108. \(x\)-दिशा में चलती हुई किसी विद्युत चुम्बकीय तरंग की आवृत्ति \(2 \times 10^{14} Hz\) है तथा इसका विद्युत क्षेत्र \(27 \; Vm ^{-1}\) है। तो, दिये गये निम्नांकित विकल्पों में से कौन सा विकल्प, इस तरंग के चुम्बकीय क्षेत्र को प्रकट करता है ? 2015 मध्यम
- 109. आवृत्ति \(1 \times 10^{14}\) हर्टज की एक विद्युत चुम्बकीय तरंग \(z\) - अक्ष पर संचरण कर रही है। विद्युत क्षेत्र का आयाम \(4 \;V / m\) है। यदि \(\varepsilon_{ o }=8.8 \times 10^{-12}\; C ^{2} / N - m ^{2}\), तब विद्युत क्षेत्र का औसत ऊर्जा घनत्व होगा 2014 मध्यम
- 110. एक लेम्प सभी दिशाओं में एकसमान रूप से एकवर्णी हरा प्रकाश उत्सर्जित कर रहा है। लेम्प की विद्युत शक्ति को विद्युत चुम्बकीय तरंगों में परिवर्तन करने की दक्षता \(3 \%\) है और \(100\; W\) शक्ति की खपत करता है। लेम्प से \(5\; m\) दूरी पर विद्युत चुम्बकीय विकिरण से सम्बद्धित विद्युत क्षेत्र का आयाम लगभग .......\(V/m\) होगा 2014 कठिन
- 111. एक माध्यम में विध्युत-चुम्बकीय तरंगों के संचरण के दौरान: 2014 आसान
- 112. किसी गतिमान विघुत चुम्बकीय तरंग में चुम्बकीय क्षेत्र का शिखर मान \(20\, nT\) है तब विघुत-क्षेत्र का शिखर मान ...........\(V / m\) होगा 2013 आसान
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।