JEE Mains · Physics · STD 11 - 1. units,dimensions and measurement
वर्नियर कैलिपर्स के मुख्य पैमाने का एक विभाजन \(1\,mm\) का पाठ देता है एवं वर्नियर पैमाने के \(10\) विभाजन मुख्य पैमाने के \(9\) विभाजनों के समान हैं। जब इस यंत्र के दोनों जबड़े आपस में एक-दूसरे को छूते हैं, तो वर्नियर पैमाने का शून्य, मुख्य पैमाने के शून्य के दायीं ओर पड़ता है, एवं इसका चौथा विभाजन मुख्य पैमाने के एक विभाजन के संपाती होता है। जब जबड़ों के बीच एक गोलाकार गोलक को कसा जाता है, तो वर्नियर पैमाने का शून्य \(4.1\,cm\) एवं \(4.2\,cm\) के बीच पड़ता है एवं छटाँ वर्नियर विभाजन, मुख्य पैमाने के विभाजन के संपाती होता है, गोलक का व्यास \(..........10^{-2} cm\) होगा।
- A \(413\)
- B \(411\)
- C \(141\)
- D \(412\)
Answer & Solution
Correct Answer
(D) \(412\)
Step-by-step Solution
Detailed explanation
\(10\,VSD =9\,MSD\) \(1\,VST =.9\,MSD\) \(L.C.\) \(=1\,mm =.01\,cm\) \(+ve\) zero error \(=4\,mm\) \(=0.04\,cm\) Negative zero error \(=4.1\,cm +6 \times .01\) \(=4.12\,cm\) \(=412 \times 10^{-2}\,cm\)
See the Complete Solution
Get step-by-step explanations for this and 2.5 Lakh+ more JEE, NEET & CET questions.
- Unlock all solutions
- Practice the full chapter
- Track accuracy across PYQs
4.8 rated on Google Play · 14,000+ reviews
More questions from Physics
- \(\mathrm{v}\) चाल से चल रही \(100\) गेंदे, जिनमें प्रत्येक् का द्रव्यमान \(\mathrm{m}\) है, ये एक दीवार से लम्बवत रूप से एक साथ टकराती है, एवं \(t s\) समय में समान चाल से वापस उछलती है। गेंदों द्वारा दीवार पर लगाया गया कुल बल है:JEE Mains 2023 Medium
- अण्डाकार आकार की एक कुण्डली के अर्धप्रमुख (semi major) अक्ष की लम्बाई \(a\) तथा अर्धलघु (semi minor) अक्ष की लम्बाई \(b\) है तथा इसका प्रतिरोध \(R\) है। इसे एक चुम्कीय क्षेत्र में चित्रानुसार रखा गया है। यदि \(x\)-अक्ष के चारों ओर इसे \(\omega\) कोणीय वेग से घुमाया जाता है तो कुण्डली में होने वाली जूल हीटिंग से इसमें शक्ति की औसत क्षति होगी।
JEE Mains 2020 Hard - \(400 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश के \(0.2 \mathrm{~mm}\) चौड़ाई की एक झिर्री से विवर्तित होकर \(100\) सेमी. फोकस दूरी के एक उत्तल लैंस के फोकस तल पर विवर्तन पैटर्न प्राप्त होता है। प्रथम द्वितीयक उच्चिष्ठ की चौड़ाई _______ होगी।JEE Mains 2024 Hard
- कमानीतार तुला से मापने पर किसी पिण्ड का उत्तरी ध्रुव पर भार \(49 \,N\) है। यदि इस पिण्ड को विषुवत् वत्त पर ले जाकर इसकी तुला से तोलें, तो इसका मापित भार क्या होगा ? (\(N\) में) \(\left( g =\frac{ GM }{ R ^{2}}=9.8\, ms ^{-2}\right.\) तथा पथ्वी की त्रिज्या \(R =6400 \,km\) लीजिए]JEE Mains 2021 Medium
- \(m\) द्रव्यमान का एक कण संवेग \(p\) से एक सीधी रेखा में जा रहा है। समय \(t =0\) से आरम्भ करके उसी दिशा में एक बल \(F = kt\) इस गतिमान कण पर समयान्तराल \(T\) तक लगता है तो, इसका संवेग \(p\) से बदलकर \(3 p\) हो जाता है। यहाँ \(k\) एक स्थिरांक है। \(T\) का मान है।JEE Mains 2019 Medium
- प्रारंभ में 100 kg द्रव्यमान का एक उपग्रह \(1.5 R _{ E }\) त्रिज्या की वृत्ताकार कक्षा में है। इस उपग्रह को \(3 R _{ E }\) त्रिज्या की वृत्ताकार कक्षा में \(\alpha \times 10^6 J\) ऊर्जा की आपूर्ति करके ले जाया जा सकता है। \(\alpha\) का मान _________ है।
(पृथ्वी की त्रिज्या \(R_E=6 \times 10^6 m\) और \(g =10 m / s ^2\) लीजिए।)JEE Mains 2026 Hard
More PYQs from JEE Mains
- यदि \(\tan ^{-1}\left(\frac{2 x}{1-x^2}\right)+\cot ^{-1}\left(\frac{1-x^2}{2 x}\right)=\frac{\pi}{3}\), \(-1<\mathrm{x}<1, \mathrm{x} \neq 0\), के सभी हलों का योग \(\alpha-\frac{4}{\sqrt{3}}\) है, तो \(\alpha\) बराबर है____________.JEE Mains 2023 Hard
- प्रदर्शित चित्र में बिन्दु \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) के बीच में दो सेल लगे है। सेल \(1\) का आन्तरिक प्रतिरोध \(3 \Omega\) तथा विधुत वाहक बल \(12 \mathrm{~V}\) है। सेल 2 का आन्तरिक प्रतिरोध \(6 \Omega\) तथा विधुत वाहक बल \(6 \mathrm{~V}\) है। \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) के बीच \(4 \Omega\) का एक बाहय प्रतिरोध \(\mathrm{R}\) जुड़ा है। \(\mathrm{R}\) में बहने वाली धारा \(\mathrm{A}\) है।
JEE Mains 2023 Medium - समाकलन \(\int_{-1}^2 \log _e\left(x+\sqrt{x^2+1}\right) d x\) का मान ........... है।JEE Mains 2024 Medium
- यदि वस्तु तथा एक वक्रीय दर्पण द्वारा निर्मित उसके दो गुनी आवर्धित आभासी प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी \(15\) सेमी. हैं, तो दर्पण की फोकस दूरी _______ होनी चाहिए।JEE Mains 2024 Hard
- त्रिज्या \(0.1\,mm\) तथा \(10^4\,kg m ^{-3}\) घनत्व वाली एक छोटी गोलीय गेंद पानी की टंकी में प्रवेश करने से पूर्व गुरूत्व के अधीन \(h\) दूरी से मुक्त रूप से गिरती है। यदि पानी में गिरने के बाद इसका वेग नहीं बदलता है तथा यह समान नियत वेग से पानी अन्दर गति करती है, तो \(h\) का मान \(m\) में ज्ञात कीजिये ।(दिया है \(g =10\,ms ^{-2}\),पानी की श्यानता \(=1.0 \times 10^{-5}\,N - sm ^{-2}\) )JEE Mains 2022 Hard
- यदि \(\frac{1}{(20-a)(40-a)}+\frac{1}{(40-a)(60-a)}+\) \(\ldots \ldots+\frac{1}{(180-a)(200-a)}=\frac{1}{256}\) है, तो \(a\) का अधिकतम मान है:JEE Mains 2022 Medium