JEE Mains · Physics · STD 11 - 1. units,dimensions and measurement
एक \(0.5\,mm\) पिच वाले पेंचमापी (स्क्रूगेज) का प्रयोग एक \(6.8\,cm\) लम्बे एकसमान तार का व्यास नापने में किया जाता है। इस माप में मुख्य पैमाने का पाठ्यांक \(1.5\,mm\) एवं वृत्तीय पैमाने का पाठ्यांक \(7\) है। तार के वक्र पृष्ठ क्षेत्रफल का उपयुक्त सार्थक अंक तक मापा गया मान \(.........cm^{2}\) होगा : [पेंचमापी के वृत्तीय पैमाने पर \(50\) विभाजन है]
- A \(6.8\)
- B \(3.4\)
- C \(3.9\)
- D \(2.4\)
Answer & Solution
Correct Answer
(B) \(3.4\)
Step-by-step Solution
Detailed explanation
\( L.C.=\frac{P}{N}=\frac{0.5\,mm}{50}=0.01\,mm\) Length of wire \(=6.8 cm\) Diameter of wire \(=1.5\,mm +7 \times L.C\) \(=1.5\, mm +7 \times .01=1.57\,mm\) Curved surface area \(=\pi Dl\) \(=3.14 \times 6.8 \times 1.57 \times 10^{-1} cm^{2}\) \(=3.352\,cm ^{2}=3.4\,cm ^{2}\)
See the Complete Solution
Get step-by-step explanations for this and 2.5 Lakh+ more JEE, NEET & CET questions.
- Unlock all solutions
- Practice the full chapter
- Track accuracy across PYQs
4.8 rated on Google Play · 14,000+ reviews
More questions from Physics
- दो द्रव्यमानविहीन स्प्रिंगें जिनका स्प्रिंग नियतांक \(2 k\) तथा \(9k\) है, उनके मुक्त सिरों पर \(50\,g\) तथा \(100\,g\) द्रव्यमान बंधे है। दोनों द्रव्यमान इस प्रकार उर्ध्वाधर दोलन करते है कि उनका अधिकतम वेग समान है। उनके संगत आयामों का अनुपात ज्ञात कीजिए।JEE Mains 2022 Easy
- \(5\,\mu F\) धारिता वाले संधारित्र \(C _1\) को \(30\,V\) विभव तक बैटरी की सहायता से आवेशित किया जाता है। अब बैटरी को हटा दिया जाता है तथा आवेशित संधारित्र को अनावेशित संधारित्र \(C _2\) के साथ जोड़ा जाता है। संधारित्र \(C _2\) की धारिता \(10\,\mu F\) है। (चित्रानुसार) जब कुंजी बंद की जाती हैं तो संधारित्रों के मध्य आवेश प्रवाहित होता है, तो साम्यावस्था में संधारित्र \(C _2\) पर आवेश \(\mu\,C\) में ज्ञात कीजिये।
JEE Mains 2022 Hard - 15.348 amu द्रव्यमान के एक कण को 4\( \alpha \) कणों में तोड़ने के लिए आवश्यक फोटॉन की न्यूनतम आवृत्ति __________ kHz है।
[He नाभिक का द्रव्यमान = 4.002 amu,
\(1 amu =1.66 \times 10^{-27} kg, h =6.6 \times 10^{-34} J . s\) और \(c =\) \(\left.3 \times 10^8 m / s \right]\)JEE Mains 2026 Medium - स्थिर बल \(\overrightarrow{ F }= F _{x} \hat{i}+ F _{y} \hat{j}\) के कारण द्रव्यमान \(5 \;kg\) की एक वस्तु \(t =0\; s\) पर वेग \(\vec{v}=(6 \hat{i}-2 \hat{j})\; m / s\) से गतिशील है और \(t =10 \;s\) पर वेग \(\vec{i}=+6 \hat{j} \;m / s\) से गतिशील है। बल \(\overrightarrow{ F }\) हैJEE Mains 2014 Medium
- \( 60\,cm^{3} \) आयतन के एक ऊष्मारोधी बेलन में \( 27^{\circ}C \) पर और 2 वायुमंडलीय दाब पर एक गैस भरी है। फिर गैस को संपीड़ित किया जाता है जिससे अंतिम आयतन \( 20\,cm^{3} \) हो जाता है, जबकि तापमान \( 77^{\circ}C \) तक बढ़ने दिया जाता है। अंतिम दाब __________ वायुमंडलीय दाब होगा।JEE Mains 2026 Medium
- एक नगण्य प्रतिरोध की कुण्डली को एक \(90 \Omega\) के प्रतिरोधक के साथ \(120 \mathrm{~V}, 60 \mathrm{~Hz}\) आपूर्ति से श्रेणीक्रम में संयोजित किया गया है। प्रतिरोध के सिरों पर एक वोल्टमीटर \(36 \mathrm{~V}\) का पाठ्यांक दर्शाता है। कुण्डली का प्रेरकत्व _______ है।JEE Mains 2024 Hard
More PYQs from JEE Mains
- माना एक फलन \(\mathrm{f}: \mathbb{R}-\{0\} \rightarrow \mathbb{R},\) सभी \(x, y, f(y) \neq 0\) के लिए \(f\left(\frac{x}{y}\right)=\frac{f(x)}{f(y)}\) को संतुष्ट करता है। यदि \(\mathrm{f}^{\prime}(1)=2024\) है, तो ...........JEE Mains 2024 Hard
- \(2\, kg\) द्रव्यमान की एक वस्तु \(A\) एक स्थिर वस्तु \(B\) से टकराती है। प्रत्यास्थ टक्कर के पश्चात \(A\), अपनी प्रांरभिक चाल की एक चौथाई चाल से अपने प्रारंभिक दिशा में गति करता है। \(B\) के द्रव्यमान की गणना करें। (\(kg\) में)JEE Mains 2019 Medium
- सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :सूची - I सूची - II (A) वस्तु की ऊष्मा धारिता \(\text{(I) } \mathrm{J} \mathrm{kg}^{-1}\) (B) वस्तु की विशिष्ट ऊष्मा धारिता \(\text{(II) } \mathrm{JK}^{-1}\) (C) गुप्त ऊष्मा \(\text{(III) } \mathrm{J} \mathrm{kg}^{-1} \mathrm{~K}^{-1}\) (D) ऊष्मीय चालकता \(\text{(IV) } \mathrm{Jm}^{-1} \mathrm{~K}^{-1} \mathrm{~s}^{-1}\) JEE Mains 2025 Hard - दो एकसमान धात्विक गोले \(A\) और \(B\) जब हवा में एक निश्चित दूरी पर रखे जाते है तो एक-दूसरे को \(F\) बल से प्रतिकर्षित करते हैं। एक और समरूप अनावेशित गोला \(C\), पहले \(A\) के सम्पर्क में, फिर \(B\) के सम्पर्क में और अंत में \(A\) और \(B\) के मध्य बिन्दू पर रखा जाता है। गोले \(C\) द्वारा अनुभव किया बल होगा :JEE Mains 2022 Medium
- यदि समान द्रव्यमान के दो कणों के पथों की वक्रता त्रिज्यों का अनुपात \(3: 4\) हो तो तब नियत अभिकेन्द्र बल के लिए उनके वेगों का अनुपात होगा :JEE Mains 2024 Hard
- एक अतिपरवलय जिसके अनुप्रस्थ (transverse) अक्ष की लम्बाई \(\sqrt{2}\) है और उसके नाभिकेन्द्र, दीर्घवृत्त \(3 x^{2}+4 y^{2}=12\) के नाभिकेन्द्रों के बराबर है। तो अतिपरवलय निम्न में से किस बिन्दु से होकर नहीं जाता है?JEE Mains 2020 Hard