ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 2

2013–2026 के 169 प्रश्न। यंग का प्रयोग सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

169प्रश्न
12टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 12% मध्यम 52% कठिन 36%

STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी के सभी प्रश्न

नए पहले

169 में से 51–100 प्रश्न

  1. 51. एकवर्णी प्रकाश जिसका तरंगदैर्ध्य \(6000\)A है, \(0.01 \mathrm{~mm}\) चौड़ाई वाली एकल झिरी पर आपतित होता है। यदि विवर्तन पैटर्न \(20 \mathrm{~cm}\) फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के फोकस पर बनता है, तो केंद्रीय उच्चिष्ठ की रेखीय चौड़ाई _______ है। 2024 कठिन
  2. 52. \(\mathrm{I}_0\) तीव्रता के एक अध्रुवित प्रकाश पुँज को एक पोलेराइड \(\mathrm{A}\) से गुजारा जाता है तथा इसके बाद दूसरे पोलेराइड \(\mathrm{B}\) से गुजारा जाता है, जिसका मुख्य तल \(\mathrm{A}\) के मुख्य तल के सापेक्ष \(45^{\circ}\) का कोण बनाता है। निष्कासित प्रकाश की तीव्रता है : 2024 कठिन
  3. 53. \(I _{0}\) तीव्रता वाले अध्रुवित प्रकाश की पुंज पहले पोलेराइड \(A\) से गुजरता और फिर पोलेराइड \(B\) से जो कि पोलेराइड \(A\) के सापेक्ष मुख्य अक्ष से \(45^{\circ}\) का कोण बनाता है। निर्गत प्रकाश की तीव्रता _______ होगी। 2024 मध्यम
  4. 54. जब अध्रुवित प्रकाश वायु से किसी पारदर्शी माध्यम पर \(60^{\circ}\) के कोण पर आपतित होता है तो परावर्तित किरण पूर्णतः ध्रुवित होती है। माध्यम का अपवर्तन कोण _______ है। 2024 कठिन
  5. 55. जब एक पोलेराइड् चादर दो क्रासित पोलेराइड़ों के बीच घूमती है, तब किस घूर्णन के लिए पारगमित प्रकाश की तीव्रता अधिकतम होगी: 2024 कठिन
  6. 56. तीव्रता अनुपात \(1: 9\) वाली दो तरंगें एक बिंदु पर एक-दूसरे को पार करती हैं। उस बिंदु पर परिणामी तीव्रताएँ, जब (a) तरंगें असंबद्ध होती हैं तो \(I_1\) (b) तरंगें संबद्ध होती हैं और कला में \(60^{\circ}\) से भिन्न होती हैं तो \(I_2\)। यदि \(\frac{I_1}{I_2}=\frac{10}{x}\) है, तो \(x=\) _______। 2024 मध्यम
  7. 57. उत्तल लेंस से प्रकाश बाहर निकलता है जब प्रकाश स्रोत को इसके फोकस पर रखा जाता है। प्रकाश के तरंगाग्र का आकार _______ होता है। 2024 कठिन
  8. 58. यंग द्विझिरी प्रयोग में दो एक समान स्त्रोतों से प्रकाश एक पर्दें पर अध्यारोपण होता है। पर्दे के एक बिन्दु पर पहुँचने वाली दो प्रकाश तरंगों के बीच पथान्तर \(\frac{7 \lambda}{4}\) है। फ्रिन्ज की अधिकतम तीव्रता के सापेक्ष इस बिन्दु पर फ्रिन्ज की तीव्रता अनुपात _______ है। 2024 कठिन
  9. 59. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में \(500 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य के एकवर्णी प्रकाश का उपयोग किया जाता है। एक पर्दे पर एक व्यतिकरण प्रतिरूप प्राप्त होता है। जब एक झिरी को एक बहुत पतली काँच की प्लेट (अपवर्तनांक \(=1.5\)) से ढक दिया जाता है, तो केंद्रीय उच्चिष्ठ उस स्थिति पर विस्थापित हो जाता है जिस पर पहले चौथी दीप्त फ्रिंज थी। काँच की प्लेट की मोटाई _______\(\mu \mathrm{m}\) है। 2024 कठिन
  10. 60. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, \(5000\) \(A\) तरंगदैर्घ्य के एकवर्णी प्रकाश का उपयोग किया जाता है। झिर्रियां \(1.0 \mathrm{~mm}\) दूर हैं और पर्दा झिर्रियों से \(1.0 \mathrm{~m}\) की दूरी पर रखा गया है। पर्दे के केंद्र से वह दूरी जहाँ तीव्रता पहली बार अधिकतम तीव्रता की आधी हो जाती है, वह _______ \(10^{-6} \mathrm{~m}\) है। 2024 कठिन
  11. 61. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में दो झिर्रियों में से एक की चौड़ाई दूसरी झिर्री की तुलना में \(4\) गुना है। व्यतिकरण प्रतिरूप में अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रता का अनुपात _______ है। 2024 कठिन
  12. 62. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, किसी बिंदु पर तीव्रता अधिकतम तीव्रता की \(\left(\frac{1}{4}\right)^{\text {th }}\) है, केंद्रीय उच्चिष्ठ से बिंदु की न्यूनतम दूरी _______ \(\mu \mathrm{m}\) है। (दिया है : \(\lambda=600 \mathrm{~nm}, d=1.0 \mathrm{~mm}, \mathrm{D}=1.0 \mathrm{~m}\) ) 2024 कठिन
  13. 63. यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में, \(5000\) \(A\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश से किया गया, स्लिट्स के बीच की दूरी \(0.3 \mathrm{~mm}\) है और स्लिट्स से स्क्रीन \(200 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर है। केंद्रीय मैक्सिमा \(x=0 \mathrm{~cm}\) पर है। तीसरे मैक्सिमा के लिए \(\mathrm{x}\) का मान _______ \(\mathrm{mm}\) है। 2024 कठिन
  14. 64. यंग के द्विक-झिरी प्रयोग में दो तरंगदैर्ध्य \(\lambda_1\) और \(\lambda_2\) का उपयोग किया जाता है। \(\lambda_1=450 \mathrm{~nm}\) और \(\lambda_2=650 \mathrm{~nm}\) हैं। \(\lambda_2\) द्वारा उत्पन्न न्यूनतम व्यतिकरण फ्रिंज की कोटि, जो \(\lambda_1\) द्वारा उत्पन्न फ्रिंज के साथ संपात होती है, वो \(n\) है। \(n\) का मान _________ है। 2024 कठिन
  15. 65. \(32 \mathrm{Wm}^{-2}\) तीव्रता वाला अध्रुवित प्रकाश, तीन पोलेरॉइडों के संयोजन से पारित होंता है जो कि इस प्रकार रखें हैं कि अंतिम पोलेरॉइड का पारित अक्ष, प्रथम पोलेरॉइड के पारित अक्ष के लम्बवत है। यदि निर्गत प्रकाश की तीव्रता \(3 \mathrm{Wm}^{-2}\) है, तो पहले दो पोलेरॉइडों के पारित अक्षों के बीच का कोण____________\({ }^{\circ}\) (डिग्री) है। 2023 मध्यम
  16. 66. ' \(n\) ' ध्रुवक चादरें इस प्रकार व्यवस्थित की गई हैं कि प्रत्येक अपनी पूर्ववर्ती चादर से \(45^{\circ}\) का कोण बनाती है। इस व्यवस्था में एक \(I\) तीव्रता का अध्रुवित प्रकाश आप्रतित होता है। निर्गत तीव्रता \(\frac{I}{64}\) प्राप्त होती है। \(n\) का मान होगा: 2023 मध्यम
  17. 67. \(600 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य वाले किसी एकलवर्णी प्रकाश से \(\mathrm{a}\) चौड़ाई वाली किसी एकल झिर्री को प्रदीप्त किया जाता है। ' \(a\) ' का वह मान जिसके लिए पर्दे पर पहला निम्निष्ठ \(\theta=30^{\circ}\) पर प्राप्त होता है, वह है\(\mu m\) 2023 आसान
  18. 68. \(800\) एवं \(600 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य वाली दो प्रकाश तरंगों का उपयोग यंग के झिरियों से \(7 \mathrm{~m}\) की दूरी पर रखे पर्दे पर व्यतिकरण फ्रिन्जें प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यदि दोनों झिरियों के बीच की दूरी \(0.35 \mathrm{~mm}\) है, तो केन्द्रीय दीप्त उच्चिष्ठ से उस बिन्दु की निकटतम दूरी जहाँ दोनों तरंगदैर्ध्यों की दिप्त फ्रिन्जें संपाती होती हैं, वह दूरी ____________ \(\mathrm{mm}\) है। 2023 मध्यम
  19. 69. द्विझिरी प्रयोग में, \(400 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश के लिए पर्दे पर प्राप्त फ्रिंज की चौड़ाई \(2 \mathrm{~mm}\) है। \(600 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश के लिए फ्रिंज चौडाई होगी: 2023 मध्यम
  20. 70. दिये गये चित्र में तीन एक समान पोलेराइड \(\mathrm{P}_1, \mathrm{P}_2\) तथा \(P_3\) को एक दूसरे के बाद क्रमागत रूप से रखा गया है। \(\mathrm{P}_1\) की अक्ष के सापेक्ष \(\mathrm{P}_2\) व \(\mathrm{P}_3\) की परित अक्ष क्रमशः \(60^{\circ}\) तथा \(90^{\circ}\) के कोण पर झुकी है। \(\mathrm{S}\) स्रोत की तीव्रता \(256 \frac{\mathrm{W}}{\mathrm{m}^2}\) है। बिन्दु \(\mathrm{O}\) पर प्रकाश की तीव्रता __________________ \(-\frac{\mathrm{W}}{\mathrm{m}^2}\) हैं।
    2023 मध्यम
  21. 71. दो पोलेरॉइड \(\mathrm{A}\) तथा \(\mathrm{B}\) इस प्रकार स्थित हैं कि उनके पारित-अक्ष एक-दूसरे के लम्बवत है। अब कोई अन्य पोलेरॉइड \(\mathrm{C}, \mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) के बीच में उनके कोणीय द्विभाजक पर रखा जाता है। यदि अध्रुवित प्रकाश की तीव्रता \(\mathrm{I}_0\) है, तो पोलेरॉइड \(\mathrm{B}\) से निर्गत होने के बाद पारगमित प्रकाश की तीव्रता होगी : 2023 मध्यम
  22. 72. एक वैज्ञानिक, संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की सहायता से किसी विषाणु का विश्लेषण कर रहा है। बेहतर विश्लेषण एवं विभेदन क्षमता को सुधारने के लिए, उसे करना चाहिए (सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए) 2023 मध्यम
  23. 73. एक यंग द्विस्लिट प्रयोग में पर्दे पर स्थित उन दो बिन्दुओं \(\mathrm{P}\) तथा \(\mathrm{Q}\) पर तीव्रताओं का अनुपात ज्ञात कीजिये, जहाँ समान आयाम वाली दो तरंगों के मध्य कलान्तर क्रमशः \(\pi / 3\) तथा \(\pi / 2\) है : 2023 मध्यम
  24. 74. एक यंग के द्विझिरी प्रयोग में, झिरियों में आने वाले प्रकाश के आयाम का अनुपातः \(2: 1\) है। व्यतिकरण पैटर्न में अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रताओं का अनुपात है: 2023 मध्यम
  25. 75. नीचे दो कथन दिये गये है: कथन I: प्रकाश के वायु से काँच में संचरण के लिए यदि ब्रुस्टर कोण \(\theta_{\mathrm{B}}\) हो, तब प्रकाश के काँच से वायु में संचरण के लिए ब्रुस्टर कोण \(\frac{\pi}{2}-\theta_{\mathrm{B}}\) होगा। कथन II: प्रकाश का संचरण काँच से वायु में हो तो ब्रुस्टर कोण \(\tan ^{-1}\left(\mu_{\mathrm{g}}\right)\) है जहाँ \(\mu_{\mathrm{g}}\) काँच का अपवर्तनांक है। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2023 मध्यम
  26. 76. प्रदर्शित चित्र के अनुसार, यंग द्विझिरी प्रयोग में झिरी \(\mathrm{S}_1\) के सामने मोटाई \(\mathrm{t}=10 \mu \mathrm{m}\) तथा \(\mu=1.2\) अपवर्तनांक की एक पतली प्लेट लगा दी गयी है। प्रयोग वायु \((\mu=1)\) में सम्पन्न किया जाता है और \(\lambda=500 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्घ्य का एकवर्णी प्रकाश प्रयुक्त हुआ है। प्लेट को लगाने के कारण, केन्द्रीय उच्चिष्ठ \(x \beta_0\) दूरी विस्थापित हो जाता है। प्लेट लगाने से पहले फ्रिंज की चौड़ाई \(\beta_0\) है। \(\mathrm{x}\) का मान ___________ है।
    2023 मध्यम
  27. 77. यंग द्विझिरी प्रयोग में व्यतिकरण पैटर्न प्राप्त करने के लिए \(7000\mathring A\)एवं \(5500 \mathring A\)की दो तरंगदैध्यों का एक प्रकाश पुँज लिया गया है। झिरियों के बीच की दूरी \(2.5 \mathrm{~mm}\) तथा झिरियों के तल से पर्दे तक की दूरी \(150 \mathrm{~cm}\) है। केन्द्रीय फ्रिन्ज से वह न्यूनतम दूरी, जहाँ दोनों तरंगदैध्यों के कारण दीप्त फ्रिन्ज बनती है, \(\mathrm{n} \times 10^{-5} \mathrm{~m}\) है। \(\mathrm{n}\) का मान___________है। 2023 मध्यम
  28. 78. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, केन्द्रीय उच्चिष्ठ से पाँचवी दिप्त फ्रिन्ज की स्थिति \(5 \mathrm{~cm}\) है। झिरियों एवं पर्दे के बीच की दूरी \(1 \mathrm{~m}\) है, एवं \(600 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य वाला एक वर्णी प्रकाश प्रयुक्त किया जाता है, तो झिरियों के बीच की दूरी है : 2023 आसान
  29. 79. यंग के द्विझिरी प्रयोग में, दो बिन्दुओं पर तीव्रताएँ क्रमशः \(I_1\) तथा \(I_2\) है जहाँ पथान्तर क्रमशः \(\frac{\lambda}{4}\) व \(\frac{\lambda}{3}\) ( \(\lambda\) प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्ध्य) है। यदि प्रत्येक झिरी से उत्पन्न तीव्रता \(\mathrm{I}_0\) से प्रद्रर्शित की गई हो तब \(\frac{\mathrm{I}_1+\mathrm{I}_2}{\mathrm{I}_0}=\ldots \ldots .\). होगा। 2023 मध्यम
  30. 80. यंग के द्विझिरी प्रयोग में, दोनो झिर्रीयों \(\mathrm{S}_1\) व \(\mathrm{S}_2\) के बीच की दूरी ' \(d\) ' एवं इनकी पर्दे से दूरी \(D\) है। (दिखाए गये चित्रानुसार) अब यदि \(0.1 \mathrm{~mm}\) समान मोटाई की दो पारदर्शी पट्टियाँ, जिनके अपवर्तनांक क्रमशः \(1.51\) व \(1.55\) है, को क्रमशः \(\mathrm{S}_1\) व \(\mathrm{S}_2\) से आ रही किरणों \((\lambda=4000 \mathring A)\) के मार्ग में रखा जाता है। केन्द्रीय दीप्त फ्रिंज संख्या ___________ से विस्थापित हो जाएगी।
    2023 कठिन
  31. 81. यंग के द्विझिरी प्रयोग में, दोनो झिरी \(800 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश से प्रकाशित हैं। प्रदर्शित चित्रानुसार \(\mathrm{A}_1\) को \(\mathrm{P}\) से मिलाने वाली रेखा \(\mathrm{A}_1 \mathrm{~A}_2\) के लम्बवत है। यदि \(\mathrm{P}\) पर प्रथम निम्निष्ठ प्राप्त होता हो तो झिरियों के बीच की दूरी ' \(a\) ' का मान होगा - झिरियों से पर्दे की दूरी \(D=5 \mathrm{~cm}\) है।
    2023 मध्यम
  32. 82. \(4I\) एवं \(9 I\) तीव्रताओं वाली दो प्रकाश किरण पुँजों का व्यतिकरण एक पर्दे पर प्राप्त होता है। पर्दे पर, इन दोनों किरणपुँजों के बीच कला-अन्तर का मान बिन्दु \(A\) पर शून्य एवं बिन्दु \(B\) पर \(\pi\) है। बिंदु \(A\) व बिंदु \(B\) पर, परिणामी तीव्रताओं का अंतर \(.............I\) होगा। 2022 मध्यम
  33. 83. \(650\,nm\) और \(655\,nm\) तरंगदैर्ध्य वाले एक सोडियम प्रकाश को \(0.5\,mm\) द्वारक वाली एकल स्लिट पर विवर्तन के अध्ययन में काम लिया जाता है। स्लिट व पर्दे के मध्य की दूरी \(2\,m\) है। दोनो प्रकरणों में प्राप्त विवर्तन प्रतिरूप के प्रथम उच्चिप्ठ की स्थितियों के मध्य की दूरी \(........\times 10^{-5}\) \(m\) है। 2022 मध्यम
  34. 84. दो प्रकाश पुंज जिनकी तीव्रता का अनुपात \(9: 4\) है, व्यतिकरित होती है। अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रता का अनुपात होगा- 2022 मध्यम
  35. 85. एक \(2 I _0\) तीव्रता का अध्रुवित प्रकाश किरण पुंज एक पोलेरॉइड \(P\) से गुजरता है फिर दूसरे पोलेरॉइड \(Q\) से गुजरता है, जो कि कुछ इस तरह व्यवस्थित है कि \(Q\) का पारित अक्ष, \(P\) के पारित अक्ष से \(30^{\circ}\) का कोण बना रहा है। निर्गत प्रकाश की तीव्रता है : 2022 मध्यम
  36. 86. एक अभिदृश्यक का द्वारक \(24.4\,cm\) हैं। यदि \(2440 \mathring A\) तरंगदैर्ध्य का प्रकाश, वस्तु को देखने में प्रयोग किया जाता है तो दूरदर्शी की विभेदन क्षमता होगी- 2022 आसान
  37. 87. एक प्रकाश जिसको विद्युत क्षेत्र सदिशों के एक अच्छे ध्रुवक के द्वारा पूर्ण रूप से हटा दिया जाता है, को प्रिज्म की सतह पर ब्रेवेस्टर कोण पर आपतित कराया जाता है प्रिज्म से संबधित परिघटना के लिए सर्वाधिक उचित विकल्प का चयन करें। 2022 कठिन
  38. 88. एक विद्युत चुम्बकीय तरंग की तरंगदैर्ध्य \(8\,mm\) है तथा यह \(x\) दिशा में संचरित है एवं \(y\) दिशा में कंपित विद्युत क्षेत्र का अधिकतम परिमाण \(60\,Vm ^{-1}\) है तो विद्युत तथा चुम्बकीय क्षेत्रों की सही समीकरणें चुनिये जबकि विद्युत चुम्बकीय तरंग निर्वात में संचरित हो 2022 मध्यम
  39. 89. एकवर्णीय प्रकाश से किये गये यंग द्वि-स्लिट प्रयोग में स्लिटों के तल से कुछ दूर पर्दे पर फ्रिंजे प्राप्त हुई। यदि पर्दे को स्लिट की ओर \(5 \times 10^{-2}\,m\) से खिसकाया जाता है, तो फ्रिंज चौडाई में \(3 \times 10^{-3}\,cm\) परिवर्तन आता है। यदि स्लिटो के मध्य दूरी \(1\,mm\) है, तो प्रकाश की तरंगदैर्ध्य ( \(nm\) में) ज्ञात कीजिये। 2022 कठिन
  40. 90. \(I\) व \(9 I\) तीव्रताओं वाले दो प्रकाश पुंज के व्यतिकरण से पर्दे पर फ्रिज प्रतिरूप उत्पन्न होते है। \(P\) व \(Q\) बिंदु पर पुँजों का कलातंर \(\frac{\pi}{2}\) व \(\pi\) है, तब \(P\) व \(Q\) पर परिणामी तीव्रताओं के मध्य अंतर \(......\,I\) होगा। 2022 मध्यम
  41. 91. किसी पर्दे पर फ्रिंज पैटर्न बनाने के लिए \(I\) एवं \(4 I\) तीव्रता वाली दो प्रकाश किरण पुँजों का व्यतिकरण कराया जाता है। किसी बिन्दु \(A\) पर किरण पुँजों में कलान्तर \(\pi / 2\) है एवं अन्य बिन्दु \(B\) पर कलान्तर \(\pi / 3\) है। दोनों बिन्दुओं पर परिणामी तीव्रताओं का अन्तर \(xI\) है। \(x\) का मान \(.......\) होगा। 2022 मध्यम
  42. 92. कोई सूक्ष्मदर्शी जो कि प्रारम्भ में हवा (अपर्वतनांक \(=1\) ) में रखा था, उसे अब तेल (अपवर्तनांक \(=2\) ) में डुबाया जाता है। किसी प्रकाश जिसका हवा में तरंगदैर्ध्य \(\lambda\) है, के लिये तेल के कारण सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता में आए परिवर्तन का परिकलन कीजिए। सही विकल्प चुने। 2022 मध्यम
  43. 93. प्रकाश के दो कला-संबद्ध स्त्रोतों का व्यतिकरण होता है, जिनकी तीव्रताओं का अनुपात \(1: 4\) है। इस व्यतिकरण पैटर्न के लिए यदि \(\frac{ I _{\max }+ I _{\min }}{ I _{\max }- I _{\min }}\) का मान \(\frac{2 \alpha+1}{\beta+3}\) के बराबर है, तो \(\frac{\alpha}{\beta}\) का मान होगा : 2022 कठिन
  44. 94. \(v\) वेग से गतिमान एक आकाश गंगा से आने वाले प्रकाश की विशिप्ट तरंगदैर्ध्य \(670 nm\) होती है, जबकि प्रेक्षित तरंगदैर्ध्य \(670.7\,nm\) है। \(v\) का मान होगा: 2022 मध्यम
  45. 95. यंग द्वि-स्लिट प्रयोग में फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई \(0.35^{\circ}\) है तथा पर्दे तथा झिरीयों के मध्य दूरी \(2\,m\) है। आपतित प्रकाश के संगत तरंगदैर्ध्य \(450 nm\) है। यदि सम्पूर्ण निकाय को एक \(7 / 5\) अपवर्तनांक वाले माध्यम में डुबोया जाये तो कोणीय फ्रिज चौड़ाई \(\frac{1}{\alpha}\) हो तो \(\alpha\) होगा \(..........\) 2022 मध्यम
  46. 96. यंग द्विस्लिट प्रयोग में दोनो स्लिटों के मध्य दूरी \(0.6\,mm\) है। व्यतिकरण प्रतिरूप पर्दे पर स्लिट से \(80\,cm\) दूरी पर प्रेक्षित किया जाता है। पर्दे पर प्रथम काली फ्रिंज को किसी एक स्लिट के सीधे विपरीत दिशा में प्रेक्षित किया जाता है। प्रकाश की तरंगदैर्ध्य \(nm\) में ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
  47. 97. यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में तरंगदैर्ध्य \(5000 \mathring A\), वाला एक वर्णीय प्रकाश फ्रिंज चौड़ाई \(0.5\,mm\) की फ्रिंज उत्पन्न करता है। यदि \(6000 \mathring A\) तरंगदैर्ध्य के एक अन्य एकवर्णीय प्रकाश का उपयोग किया जाए एवं स्लिटों के बीच दूरी को दो गुना कर दिया जाए तो नई फ्रिंज चौड़ाई \(.............\,mm\) होगी। 2022 कठिन
  48. 98. यंग के द्विक-झिरी प्रयोग में, \(560\,nm\) वाले लेसर प्रकाश द्वारा बने व्यतिकरण प्रारूप में, दो लगातार दीप्त फ्रिन्जों के बीच की दूरी \(7.2\,mm\) है। अब कोई दूसरा प्रकाश स्त्रोत प्रयुक्त किया जाता है, जिससे उत्पन्न व्यतिकरण प्रारूप में दा लगातार दीप्त फ्रिन्जों के बीच की दूरी \(8.1\,mm\) है। दूसरे प्रकाश स्त्रोत की तरंगदैर्ध्य \(............nm\) है। 2022 मध्यम
  49. 99. यंग के द्विक रेखा छिद्र (दो झिरी) प्रयोग में, फ्रिंज चौड़ाई \(12\,mm\) है। यदि सम्पूर्ण निकाय को \(\frac{4}{3}\) अपवर्तनांक वाले पानी में रख दिया जाए तो फ्रिंज चौड़ाई ( \(mm\) में) हो जाएगी : 2022 मध्यम
  50. 100. \(0.1 \mu m\) व्यास से किसी सुईछित्र द्वारा प्राप्त उस विवर्तन पैटर्न पर विचार कीजिए जो सूर्य के प्रकाश के आपतित होने पर बनता है। यदि इस सुईछित्र के व्यास में थोड़ी वद्धि कर दें तो यह विवर्तन स्वरूप को इस प्रकार प्रभावित करेगा कि विवर्तन स्वरूप के। 2021 कठिन