STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता के सभी प्रश्न
नए पहले219 में से 51–100 प्रश्न
- 51.

प्लेट के क्षेत्रफल \(4 \mathrm{~cm}^2\) तथा पृथक्करण (d) 1.77 mm वाले एक समांतर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के बीच का स्थान परावैद्युत नियतांक (3 और 5) के एकसमान परावैद्युत पदार्थों से भरा है, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। 7.5 pF धारिता का एक अन्य संधारित्र इसके साथ समांतर क्रम में जोड़ा गया है। इस संयोजन की तुल्य धारिता ________ pF है। \(\left(\right.\) दिया गया है \(\left.\varepsilon_0=8.85 \times 10^{-12} \mathrm{~F} / \mathrm{m}\right)\) 2025 कठिन - 52. स्थायी अवस्था में, नीचे दिखाए गए परिपथ में संधारित्र पर आवेश _________ \(\mu \mathrm{C}\) है।

2025 मध्यम - 53. त्रिज्या \(R\) और \(3 R\) के दो धातु के गोलों का पृष्ठ आवेश घनत्व \(\sigma\) समान है। यदि उन्हें संपर्क में लाकर फिर अलग किया जाता है, तो छोटे और बड़े गोले पर पृष्ठ आवेश घनत्व क्रमशः \(\sigma_1\) और \(\sigma_2\) हो जाता है। अनुपात \(\frac{\sigma_1}{\sigma_2}\) _________ है। 2025 मध्यम
- 54. तीन अनंत लंबाई के तार, जिनका रेखीय आवेश घनत्व \(\lambda\) है, क्रमशः \(x\)-अक्ष, \(y\)-अक्ष और \(z\)-अक्ष के अनुदिश रखे गए हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक समविभव पृष्ठ को दर्शाता है? 2025 कठिन
- 55. तीन समांतर-प्लेट संधारित्र \(\mathrm{C}_1, \mathrm{C}_2\) तथा \(\mathrm{C}_3\) प्रत्येक \(5 \mu \mathrm{~F}\) धारिता के चित्र में दर्शाए अनुसार जुड़े हैं। बिंदुओं A और B के बीच तुल्य धारिता, जब संधारित्र \(C_1\) की समांतर प्लेटों के बीच के स्थान को 4 परावैद्युतांक वाले परावैद्युत माध्यम से भर दिया जाता है, तब होगी :
2025 आसान - 56. उस क्षण दिए गए परिपथ से संबंधित वैध कथनों की पहचान कीजिए जब कुंजी बंद की जाती है।

A. प्रतिरोधक \(R\) से होकर कोई धारा नहीं होगी।
B. संयोजक तारों में अधिकतम धारा होगी।
C. संधारित्र की प्लेटों A और B के बीच विभवांतर न्यूनतम है।
D. संधारित्र की प्लेटों पर आवेश न्यूनतम है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए: 2025 आसान - 57. \(1.5 \mu F\) धारिता वाले एक संधारित्र की दो समांतर प्लेटों के बीच का विद्युत क्षेत्र तब घटकर अपने प्रारंभिक मान का एक-तिहाई रह जाता है, जब प्लेटों को एक पतले तार से जोड़ा जाता है और इसमें \(6.6 \mu s\) का समय लगता है। इस तार का प्रतिरोध _______ \(\Omega\) है। (दिया गया है, \(\log 3 = 1.1\)) 2024 कठिन
- 58. \(16 \Omega\) के तार को जोड़कर एक वर्णकार लुग बनाया गया है। \(1 \Omega\) आन्तरिक प्रतिरोध की एक \(9 \mathrm{~V}\) की बैटरी से इसकी एक भुजा से जोड़ा जाता है। यदि \(4 \mu \mathrm{F}\) का एक संधारित्र इसके विकर्ण से जोड़ा गया हो तो संधारित्र में संचित \(\frac{x}{2} \mu \mathrm{J}\) ऊर्जा होगी। जहाँ \(\mathrm{x}=\) _______. 2024 कठिन
- 59. \(a\) और \(b\) त्रिज्याओं वाले दो आवेशित चालक गोले एक चालक तार द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों गोलों के आवेशों का अनुपात क्रमशः _______ है। 2024 कठिन
- 60. \(\mathrm{C}\) धारिता तथा \(\mathrm{V}\) विभव के एक संधारित्र की ऊर्जा \(\mathrm{E}\) है। इसे \(2 \mathrm{C}\) धारिता तथा \(2 \mathrm{~V}\) विभव के दूसरे संधारित्र से जोड़ा जाता है। तब ऊर्जा व्यय \(\frac{x}{3} \mathrm{E}\) हैं, जहाँ \(x\) का मान _______ है। 2024 कठिन
- 61. दो एक समान आवेशित गोलों का समान लम्बाई की डोरियों से लटकाया गया है। डोरियाँ एक दूसरे से \(37^{\circ}\) का कोण बनाती हैं। जब इन्हें \(0.7\) ग्राम/सेमी.\(^3\), घनत्व के किसी द्रव में डुबाया जाता है, तो उनके बीच बना कोण वही रहता है। यदि गोले के पदार्थ का घनत्व \(1.4\)ग्राम/सेमी.\(^3\) हो, तो द्रव का परावैद्युतांक _______ होगा। \(\left(\tan 37^{\circ}=\frac{3}{4}\right)\). 2024 कठिन
- 62. दो समरूप आवेशित गोले समान लंबाई की डोरियों से निलंबित हैं। डोरियां एक-दूसरे के साथ \(\theta\) कोण बनाती हैं। जब इन्हें पानी में निलंबित किया जाता है, तो कोण समान रहता है। यदि गोले के पदार्थ का घनत्व \(1.5 \mathrm{~g} / \mathrm{cc}\) है, तो पानी का परावैद्युतांक _______ होगा। (पानी का घनत्व \(=1 \mathrm{~g} / \mathrm{cc}\) लें ) 2024 कठिन
- 63. एक अर्ध वलय के केंद्र पर जिसकी त्रिज्या \(R=10 \mathrm{~cm}\) और रैखिक आवेश घनत्व \(4 \mathrm{n} \mathrm{C} \mathrm{m}^{-1}\) है, विभव \(x \pi V\) है। \(x\) का मान _______ है। 2024 कठिन
- 64. एक समान्तर प्लेट संधारित्र, जिसकी प्लेटों के बीच की दूरी \(5 \mathrm{~mm}\) है, उसको एक बैटरी द्वारा आवेशित किया जाता है। यह पाया जाता है कि इसकी प्लेटों के बीच \(2 \mathrm{~mm}\), मोटाई की एक परावैद्युत चादर रखने से इस पर पहले से \(25 \%\) अधिक आवेश एकत्रित होता है जबकि बैटरी कनेक्शन लगा रहे, चादर पर परातैद्युतांक _______ हैं। 2024 कठिन
- 65. एक समांतर प्लेट संधारित्र जिसकी धारिता \(12.5 \mathrm{pF}\) है, को उसकी प्लेटों के बीच जुड़े एक बैटरी द्वारा \(12.0 \mathrm{~V}\) के विभवांतर तक आवेशित किया जाता है। अब बैटरी को हटा दिया जाता है और प्लेटों के बीच एक परावैद्युत पट्टिका \(\left(\epsilon_{\mathrm{r}}=6\right)\) डाली जाती है। परावैद्युत पट्टिका डालने के बाद इसकी स्थितिज ऊर्जा में परिवर्तन _______ \(\times 10^{-12} \mathrm{~J}\) है। 2024 कठिन
- 66. एक संधारित्र \(A\) क्षेत्रफल की एक समतल प्लेट और एक दूसरी प्लेट से बना है जिसकी संरचना चित्र में दर्शाई गई सीढ़ीनुमा है। यदि प्रत्येक सीढ़ी का क्षेत्रफल \(\frac{A}{3}\) है और ऊँचाई \(\mathrm{d}\) है, तो इस व्यवस्था की धारिता _______ है। 2024 कठिन
- 67. एक संधारित्र जिसकी धारिता \(10 \mu \mathrm{F}\) है, जिसकी प्लेटें वायु के माध्यम से \(10 \mathrm{~mm}\) की दूरी पर अलग की गई हैं और प्रत्येक प्लेट का क्षेत्रफल \(4 \mathrm{~cm}^2\) है, अब उसे चित्र में दर्शाए अनुसार \(\mathrm{K}_1=2, \mathrm{~K}_2=3\) के दो परावैद्युत माध्यमों से समान रूप से भरा गया है। यदि प्लेटों के बीच नया बल \(8 \mathrm{~N}\) है, तो आपूर्ति वोल्टेज _______ \(\times 10^{-4}\)V है।
2024 कठिन - 68. एक संधारित्र में वायु परावैद्युत माध्यम के रूप में है तथा दो चालक प्लेटें जिनका क्षेत्रफल \(12 \mathrm{~cm}^2\) है और वे \(0.6 \mathrm{~cm}\) दूर हैं। जब एक परावैद्युत पट्टिका जिसका क्षेत्रफल \(12 \mathrm{~cm}^2\) तथा मोटाई \(0.6 \mathrm{~cm}\) है, प्लेटों के बीच डाली जाती है, तो एक चालक प्लेट को \(0.2 \mathrm{~cm}\) से विस्थापित करना पड़ता है ताकि धारिता पिछले मामले के समान रहे। पट्टिका का परावैद्युतांक _______ है। (दिया है \(\left.\epsilon_0=8.834 \times 10^{-12} \mathrm{~F} / \mathrm{m}\right)\) 2024 कठिन
- 69. एक विद्युत द्विध्रुव के कारण बिंदु p पर विद्युत क्षेत्र E है। निरक्षीय रेखा पर बिंदु R पर विद्युत क्षेत्र \(\frac{E}{x}\) होगा। \(x\) का मान _______ है।
2024 मध्यम - 70. एक विद्युत द्विध्रुव के कारण '\(r\)' दूरी पर उत्पन्न स्थिरवैद्युत विभव _______ के अनुसार परिवर्तित होता है। 2024 कठिन
- 71. ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वाले वाहनों में आमतौर पर _______ धातु की जंजीरें जमीन को छूती हैं। 2024 कठिन
- 72. नीचे दो कथन दिये गये है : एक को अभिकथन (\(A\)) तथा दूसरे को कारण \((\mathrm{R})\) से चिन्हित किया गया है। अभिकथन (\(A\)) : एक समविभव पृष्ठ पर गतिमान एक धनावेश पर वैद्युत क्षेत्र द्वारा किया गया कार्य सदैव शून्य होता है। कारण (\(R\)) : वैद्युत बल रेखाएँ सदैव समविभव पृष्ठ के लम्बवत् होती है। उपरोक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गए विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर का चयन कीजिए। 2024 कठिन
- 73. नीचे दर्शाए गए विद्युत परिपथ में संधारित्र में संचित आवेश की मात्रा _______ \(\mu \mathrm{C}\) है।
2024 कठिन - 74. \(+\mathrm{q}\) तथा \(-\mathrm{q}\) आवेशों के बीच की दूरी \(2 l\) तथा \(+2 \mathrm{q}\) तथा \(-2 \mathrm{q}\) आवेशों के बीच की दूरी \(4 l\) है। केन्द्र \(\mathrm{O}\) से \(r\) दूरी पर बिन्दु \(P\) पर स्थित विद्युत विभव \(-\alpha\left[\frac{\mathrm{ql}}{\mathrm{r}^2}\right] \times 10^9 \mathrm{~V}\) है, जहाँ \(\alpha\) का मान _______ है। (दिया है \(\frac{1}{4 \pi \varepsilon_0}=9 \times 10^9 \mathrm{Nm}^2 \mathrm{C}^{-2}\) )
2024 कठिन - 75. समान आकार के दो संधारित्रों की धारिता एक समान \(\mathrm{C}\) है। उनमें से एक को \(\mathrm{V}\) विभव तक तथा दूसरे को \(2 \mathrm{~V}\) विभव तक आवेशित किया जाता है। दोनों के ऋणात्मक सिरों को एक साथ जोड़ दिया जाता है। जब दोनों धनात्मक सिरे जोड़ दिये जायें तो संयोजित निकाय की ऊर्जा में हानि _______ है। 2024 कठिन
- 76. तीन संधारित्र जिनकी धारिताएँ \(25 \mu \mathrm{F}, 30 \mu \mathrm{F}\) और \(45 \mu \mathrm{F}\) हैं, एक \(100\) \(V\) की आपूर्ति से समांतर क्रम में जुड़े हैं। उपरोक्त संयोजन में संचित ऊर्जा \(\mathrm{E}\) है। जब इन संधारित्रों को उसी आपूर्ति से श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है, तो संचित ऊर्जा \(\frac{9}{\mathrm{x}} \mathrm{E}\) होती है। \(x\) का मान _______ है। 2024 कठिन
- 77. \(X-Y\) निर्देशांक निकाय के मूल बिन्दु \((0,0)\) मी. पर \(10^{-6} \mu \mathrm{C}\) का एक आवेश स्थित है। दो बिन्दु \(\mathrm{P}\) और \(Q\) क्रमशः \((\sqrt{3}, \sqrt{3})\) मी तथा \((\sqrt{6}, 0)\) मी पर स्थित है। बिन्दु \(\mathrm{P}\) व \(\mathrm{Q}\) के बीच विभान्तर होगा: 2024 कठिन
- 78. \(2 \mathrm{~F}\) धारिता वाले एक समानान्तर पट्टिका संधारित्र को \(\mathrm{V}\) विभव पर आवेशित किया जाता है। संधारित्र में संचित ऊर्जा का मान \(\mathrm{E}_1\) है। अब इस संधारित्र को किसी दूसरे समरुप अनावेशित संधारित्र के साथ समानान्तर क्रम में जोड़ा जाता है। संयोजन में संचित ऊर्जा का मान \(\mathrm{E}_2\) है। अनुपात \(\mathrm{E}_2 / \mathrm{E}_1\) है: 2023 मध्यम
- 79. \(5 \times 10^{-9} \mathrm{C}\) वाले बिंदु आवेश के कारण, बिंदु \('P'\) पर विद्युत विभव \(50 \mathrm{~V}\) है। बिंदु 'P' की बिंदु आवेश से दूरी है: ........\(cm\) (माना, \(\frac{1}{4 \pi \varepsilon_0}=9 \times 10^{+9} \mathrm{Nm}^2 \mathrm{C}^{-2}\) ) 2023 आसान
- 80. \(6.0 \times 10^{-6} \mathrm{Cm}\) द्विध्रुव आघूर्ण का एक विद्युत द्विध्रुव \(1.5 \times 10^3 \mathrm{NC}^{-1}\) के एक एकसमान विद्युत क्षेत्र में इस प्रकार रखा है कि द्विध्रुव आघूर्ण विद्युत क्षेत्र में इस प्रकार रखा है कि द्विध्रुव आघूर्ण विद्युत क्षेत्र के अनुदिश है। इस क्षेत्र में द्विध्रुव को \(180^{\circ}\) द्वारा घुमाने में कृत कार्य____________\(\mathrm{mJ}\) होगा। 2023 मध्यम
- 81. \(600 \mathrm{pF}\) वाले एक संधारित्र को \(200 \mathrm{~V}\) के स्रोत से आवेशित किया जाता है। फिर इसे स्रोत से हटा दिया जाता है और किसी दूसरे \(600 \mathrm{pF}\) धारिता वाले अनावेशित संधारित्र से जोड़ दिया जाता है। इस प्रक्रिया में स्थिर वैद्युत ऊर्जा में कमी__________\(\mu \mathrm{J}\) की होगी। 2023 कठिन
- 82. \(64\)एकसमान बूँदें जिनमें प्रत्येक को ' \(10 \mathrm{mV}\) विभव तक आवेशित किया गया है, को मिश्रित करके एक बड़ी बूँद बनायी गई है। बड़ी बूँद का विभव______________\(\mathrm{mV}\) होगा। 2023 मध्यम
- 83. \(900\ \mu \mathrm{F}\) धारिता वाले एक संधारित्र को \(100 \mathrm{~V}\) वाली बैटरी के द्वारा आवेशित किया जाता है। अब इसे बैटरी से हटाया जाता है, एवं किसी दूसरे एकसमान अनावेशित संधारित्र के साथ इस प्रकार जोड़ा जाता है कि अनावेशित संधारित्र की एक पट्टी, आवेशित संधारित्र की धन पट्टी से एवं दूसरी पट्टी आवेशित संधारित्र की ऋण पट्टी से जुड़ती है। इस प्रक्रिया में हुई ऊर्जा क्षय का मान \(\mathrm{x} \times 10^{-2} \mathrm{~J}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान होगा 2023 मध्यम
- 84. \(a, b\) एवं \(c[a < b < c]\) त्रिज्याओं वाले तीन सकेन्द्रीय धात्विक कोशों \(\mathrm{X}, \mathrm{Y}\) एवं \(\mathrm{Z}\) पर पृष्ठ धारा घनत्व क्रमशः \(\sigma,-\sigma\) एवं \(\sigma\) है। कोशों \(\mathrm{X}\) एवं \(\mathrm{Z}\) पर विभव समान है। यदि कोशों \(\mathrm{X}\) एवं \(\mathrm{Y}\) की त्रिज्याऐं क्रमशः \(2 \mathrm{~cm}\) एवं \(3 \mathrm{~cm}\) हैं। कोश \(Z\) की त्रिज्या_______________\(\mathrm{cm}\) है। 2023 कठिन
- 85. \(\mathrm{C}\) धारिता के एक संधारित्र को एक \(\mathrm{V}\) विभव तक आवेशित किया जाता है। संधारित्र की धनात्मक प्लेट को घेरें हुए एक बन्द पृष्ठ से गुजरने वाला विधुत क्षेत्र का फ्लक्स है: 2023 मध्यम
- 86. धारिता \(15 \mathrm{pF}\) वाले एक समान्तर पट्ट संधारित्र की प्लेटों के मध्य वायु है। प्लेटो के मध्य दूरी आधी कर दी जाती है तथा उनके मध्य रिक्त स्थान को परावैद्युतांक \(3.5\) वाले माध्यम से भरा जाता है तो धारिता \(\frac{\mathrm{x}}{4} \mathrm{pF}\) हो जाती है। \(\mathrm{x}\) का मान ज्ञात कीजिए। 2023 मध्यम
- 87. धनात्मक \(\mathrm{x}\)-अक्ष के अनुदिश निर्देशित \(30 \mathrm{NC}^{-1}\) मान के किसी एकसमान विद्युत क्षेत्र में \(2 \times 10^{-2} \mathrm{C}\) का एक बिन्दु आवेश बिन्दु \(\mathrm{P}\) से \(\mathrm{S}\) पर जाता है। यदि \(\mathrm{P}\) एवं \(\mathrm{S}\) के निर्देशांक क्रमशः \((1,2,0) \mathrm{m}\) एवं \((0,0,0) \mathrm{m}\) हैं, तो \(.........\,mJ\) प्रक्रम मे विद्युत क्षेत्र द्वारा किए गए कार्य का मान होगा। 2023 मध्यम
- 88. दिए गए चित्र में, संधारित्रों के संयोजन में संचित तुल्य आवेश \(100 \mu \mathrm{C}\) है। ' \(\mathrm{x}\) ' का मान____________है।
2023 मध्यम - 89. दिये गये परिपथ में, \(\mathrm{C}_1=2 \mu \mathrm{F}, \mathrm{C}_2=0.2 \mu \mathrm{F}, \mathrm{C}_3=2 \mu \mathrm{F}, \mathrm{C}_4=4 \mu \mathrm{F}\), \(\mathrm{C}_5=2 \mu \mathrm{F}, \mathrm{C}_6=2 \mu \mathrm{F}\), संधारित्र \(\mathrm{C}_4\) पर संचित आवेश__________\(\mu \mathrm{C}\) है।
2023 मध्यम - 90. दर्शाये गए संयोजन की तुल्य धारिता है:
2023 मध्यम - 91. एक समान्तर पट्ट संधारित्र का क्षेत्रफल \(40 \mathrm{~cm}^2\) एवं प्लेटों के बीच की दूरी \(2 \mathrm{~mm}\) है प्लेटों के बीच का स्थान परावैद्युत स्थिरांक \(5\) तथा \(1 \mathrm{~mm}\) मोटाई वाले एक परावैद्युत माध्यम से भर दिया जाता है। निकाय की धारिता है : 2023 मध्यम
- 92. एक संधारित्र की धारिता \(5 \ \mu \mathrm{F}\) है जब इसकी समान्तर प्लेटें \(d\) मोटाई के वायु माध्यम द्वारा पृथक है। \(1.5\) परावैद्युतांक के पदार्थ की पट्टिका, जिसकी मोटाई \(\frac{\mathrm{d}}{2}\) तथा क्षेत्रफल प्लेटों के क्षेत्रफल के बराबर, दोनों प्लेटों के बीच रख दी जाती है। पट्टिका की उपस्थिति में संधारित्र की धारिता _______________ \(\mu \mathrm{F}\) है। 2023 मध्यम
- 93. किसी गोलाकार आवेशित गेंद के लिए गेंद के अंदर स्थित वैद्युत विभव का मान \(r\) के साथ \(V=2 a r^2+b\) के अनुसार परिवर्तित होता है: यहाँ, \(a\) एवं \(b\) स्थिरांक है, तथा \(r\) केन्द्र से दूरी है। गेंद के अंदर आयतन आवेश घनत्व \(-\lambda \mathrm{a} \varepsilon\) है। \(\lambda\) का मान _____________ होगा। \(\varepsilon=\) माध्यम की विद्युतशीलता 2023 कठिन
- 94. नीचे दो कथन दिए गए है: एक को अभिकथन \(A\) द्वारा निरुपित किया गया है, एवं दूसरे को कारण \(R\) द्वारा निरुपित किया गया है। अभिकथन \(\mathrm{A}\) : दो धात्विक गोलों को समान विभव तक आवेशित किया जाता है। इनमें से एक खोखला है एवं दूसरा ठोस है, एवं दोनों की त्रिज्याएँ समान हैं। ठोस गोले पर, खोखले गोले की तुलना में कम आवेश होगा। कारण \(R:\) धात्विक गोलों की धारिता, गोलों की त्रिज्याओं पर निर्भर करती है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें: 2023 मध्यम
- 95. प्लेट क्षेत्रफल \(A\) तथा प्लेटों के बीच की दूरी \(d\) के एक समान्तर प्लेट संधारित्र को \(\mathrm{K}=4\) परावैधुतांक के परावैद्युत पदार्थ से भर दिया गया है। परावैद्युत पदार्थ की मोटाई \(x\) है, जहाँ \(x < d.\) माना \(x=\frac{1}{3} d\) तथा \(x=\frac{2 d}{3}\) के लिए निकाय की धारिताएं क्रमशः \(\mathrm{C}_1\) व \(\mathrm{C}_2\) हैं। यदि \(\mathrm{C}_1=2 \mu \mathrm{F}, \mathrm{C}_2\) का मान__________\(\mu \mathrm{F}\) है।
2023 कठिन - 96. प्रदर्शित चित्र में, \(200 \mathrm{~cm}^2\) क्षेत्रफल की एक समान पट्टिका के दो समान्तर प्लेट संधारित्र इस प्रकार जुड़े हैं कि \(a \neq b\) । संयोजन की तुल्य धारिता \(x \in_0 F\) है। \(x\) का मान____________है।
2023 कठिन - 97. समान रेखीय आवेश घनत्व \(\lambda\) वाली त्रिज्या \(R_1\) तथा \(R _2\) की दो सम केन्द्रीय अर्द्ध वलयो के केन्द्र पर विद्युत विभव होगा :-
2023 कठिन - 98. \(10\,N\) का एक बल एक आवेशित कण पर लग रहा है जो आवेशित सधांरित्र की दो प्लेटों के बीच रखा है। यदि संधारित्र की एक प्लेट को हटा दिया जाए तो कण पर कार्यरत बल होगा \(......\,N\) 2022 मध्यम
- 99. \(27\) समरूप बूँदे प्रत्येक \(22\,V\) पर आवेशित है। सब मिलकर एक बड़ी बूँद का निर्माण करती है। बड़ी बूँद का विभव \(V\) का मान ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
- 100. \(5\,\mu F\) धारिता वाले संधारित्र \(C _1\) को \(30\,V\) विभव तक बैटरी की सहायता से आवेशित किया जाता है। अब बैटरी को हटा दिया जाता है तथा आवेशित संधारित्र को अनावेशित संधारित्र \(C _2\) के साथ जोड़ा जाता है। संधारित्र \(C _2\) की धारिता \(10\,\mu F\) है। (चित्रानुसार) जब कुंजी बंद की जाती हैं तो संधारित्रों के मध्य आवेश प्रवाहित होता है, तो साम्यावस्था में संधारित्र \(C _2\) पर आवेश \(\mu\,C\) में ज्ञात कीजिये।
2022 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।