ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 3

2013–2026 के 219 प्रश्न। परावैद्युत का प्रभाव और ध्रुवण सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

219प्रश्न
12टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 8% मध्यम 39% कठिन 53%

STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता के सभी प्रश्न

नए पहले

219 में से 101–150 प्रश्न

  1. 101. \(C\) एवं \(3 C\) धारिताओं वाले दो समानान्तर पट्टिका संधारित्र पार्श्व क्रम में संयोजित हैं, एवं \(18\,V\) के विभवान्तर तक आवेशित किए जाते हैं। फिर बैट्री हटा दी जाती है, एवं \(C\) धारिता वाले संधारित्र की पट्टिकाओं के बीच, \(9\) परावैद्युत स्थिरांक वाला पदार्थ पूर्णतः भर दिया जाता है। दोनों संधारित्रों के बीच अंतिम विभवान्तर \(..........V\) होगा। 2022 कठिन
  2. 102. चित्रानुसार \(A\) क्षेत्रफल की प्लेटों को \(b\) लम्बाई के तारों से जोडकर एक सीढ़ीनुमा समान्तर प्लेट संधारित्र बनाया गया है। इस निकाय की धारिता \(\frac{ x }{15} \frac{\varepsilon_0 A }{ b }\) है, तो \(x\) का मान होगा। \(..........\)
    2022 कठिन
  3. 103. चित्रानुसार धारिता \(C _1\) तथा \(C _2\) वाले दो संधारित्रों को क्रमशः जोड़ा जाता है। प्रारंभ में संधारित्र \(C _1\) को एक बैटरी द्वारा विभवान्तर \(V\) तक आवेशित किया जाता है। फिर बैटरी को हटाकर आवेशित संधारित्र \(C _1\) को अनावेशित संधारित्र \(C _2\) से स्विच \(S\) को बंद करके जोड़ दिया जाता है। साम्यावस्था के पश्चात् संधारित्र \(C _2\) पर आवेश की मात्रा हैं:
    2022 मध्यम
  4. 104. दिखाये गये चित्र में \(15 \mu F\) धारिता वाले संधारित्र पर कितना आवेश होगा?
    2022 मध्यम
  5. 105. दो धात्विक प्लेटे समान्तर पट्ट संधारित्र बनाती है। प्लेटों के मध्य दूरी ' \(d\) ' है। प्रत्येक प्लेट के समान क्षेत्रफल व \(\frac{ d }{2}\) मोटाई वाली एक धात्विक शीट को प्लेटो के बीच प्रविप्ट कराया जाता है। संधारित्र की नयी धारिता व मूल धारिता का क्या अनुपात होगा ? 2022 मध्यम
  6. 106. दो एकसमान धातु की पतली प्लेटों पर क्रमशः \(q _1\) और \(q _2\) आवेश इस प्रकार है कि \(q _1 > q _2 \mid C\) धारिता का एक समानान्तर पट्टिका संधारित्र बनाने के लिए दोनों प्लेटें एक-दूसरे के पास लायी जाती हैं, तो दोनों के बीच विभवान्तर है : 2022 मध्यम
  7. 107. दो संधारित्रों को श्रेणी क्रम में जोड़ा गया है, जिनमें प्रत्येक की धारिता \(40\,\mu F\) है। इनमें से एक संधारित्र की पट्यियों के बीच के स्थान को \(K\) परावैद्युतांक वाले परावैद्युत पदार्थ से भरा जाता है कि निकाय की तुल्य धारिता \(24\,\mu F\) हो जाती है। \(K\) का मान होगा : 2022 मध्यम
  8. 108. एक \(\alpha\)-कण एवं एक प्रोट्रोन, समान विभवान्तर के द्वारा विश्रामावस्था से त्वरित किए जाते हैं। इन दोनों कणों के द्वारा प्राप्त किए गए रेखीय संवेगों का अनुपात है: 2022 मध्यम
  9. 109. एक समान रूप से आवेशित \(5\,mm\) और \(10\,mm\) त्रिज्याओं वाले दो गोलीय चालक \(A\) और \(B\), एक-दूसरे से \(2\,cm\) की दूरी पर रखें हैं। यदि दोनों गोलीय पिण्डों को एक चालक तार से जाड़ दिया जाता है, तो साम्यावस्था में गोलीय पिण्ड \(A\) और \(B\) के पृष्ठों पर उपस्थित विद्युत क्षेत्रों के परिमाणों का अनुपात होगा: 2022 मध्यम
  10. 110. एक समान्तर पट्ट संधारित्र जिसकी प्लेट का क्षेत्रफल \(A\) तथा प्लेटो के बीच दूरी \(d =2\,m\) है, की धारिता \(4\,\mu\,F\) है। यदि उनके मध्य आधे स्थान को चित्रानुसार \(K =3\) परावैधुतांक वाले परावैधुत पदार्थ से भर दिया जाये तो निकाय की नई धारिता \(..........\mu\,F\)  होगी।
    2022 कठिन
  11. 111. एक समानान्तर पट्ट संधारित्र दो प्लेटो से बना है। प्रत्येक का क्षेत्रफल \(30\,\pi\,cm ^2\) है तथा ये एक दूसरे से \(1\,mm\) दूरी पर है। एक परावैद्युत पदार्थ (परावैद्युतांक सामर्थ्य \(3.6 \times 10^7\,Vm ^{-1}\) ) को प्लेटो के मध्य भरा जाता है। यदि परावैद्युत को बिना क्षति पहुँचाये संधारित्र अधिकतम आवेश \(7 \times 10^{-6}\,C\) को वहन कर सकता है तो पदार्थ का परावैद्युतांक ज्ञात कीजिए। \(\left\{\frac{1}{4 \pi \varepsilon_0}=9 \times 10^9 Nm ^2 C ^{-2}\right\}\) 2022 मध्यम
  12. 112. एक समानान्तर पट्टिका संधारित्र की पट्टियों की चौड़ाई \(4 cm\) लम्बाई \(8 cm\) एवं उनके बीच की दूरी \(4 mm\) है, जो कि एक \(20 V\) वाली बैट्री से जुड़ा है। एक 5 परावैद्युतांक गुटका पट्यिों के बीच में रखा जाता है, जिसकी लम्बाई \(1 cm\), चौड़ाई \(4 cm\) एवं मोटाई \(4 mm\) है। इस निकाय की स्थैतिक वैद्युत ऊर्जा का मान \(..........\) \(\in_0 J\) होगा। (जहाँ \(\epsilon_0\) मुक्त आकाश की विद्युतशीलता है) 2022 मध्यम
  13. 113. एक समांतर पट्न संधारित्र परावैद्युतांक \(10\) वाले माध्यम द्वारा भरा जाता है, इसको एक बैटरी से जोड़कर आवेशित किया जाता है। परावैद्युत पट्टिका को परावैद्युतांक \(15\) वाले दूसरे पदार्थ द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया जाता है तो संधारित्र की ऊर्जा 2022 कठिन
  14. 114. एक संधारित्र जिसकी धारीता \(50\,pF\) है उसे \(100\,V\) स्त्रोत से आवेशित किया जाता है। फिर उसे समान अन्य अनावेशित संधारित्र से जोड़ा जाता है। प्रक्रिया में स्थिर वैद्युत ऊर्जा ह्वास \(nJ\) में ज्ञात कीजिए। 2022 कठिन
  15. 115. एक संधारित्र, प्रतिरोध \(R\) के द्वारा निरावेशित किया जाता है। समय \(t_1\) में संधारित्र में संचित ऊर्जा प्रारम्भिक मान की आधी हो जाती है तथा समय \(t _2\) में संचित आवेश इसके प्रारम्भिक मान का \(1 / 8\) गुना हो जाता है तो अनुपात \(t _1 / t _2\) होगा: 2022 कठिन
  16. 116. एक संयुक्त समानान्तर पट्टिका संधारित्र, दो अलग-अलग परावैद्युत पदार्थो से बना है, जिनकी मोटाई \(t_1\) एवं \(t_2\) है, जैसाकि चित्र में दर्शाया गया है। दोनों परावैद्युत पदार्थो को एक पतली सुचालक पन्नी \(F\) से अलग किया गया है। सुचालक पन्नी पर विभव \(..........V\) होगा।
    2022 कठिन
  17. 117. एक \(V\) विभवान्तर का विद्युत स्रोत, दो एकसमान संधारित्रों के संयोजन के साथ दर्शाये चित्रानुसार जोड़ा जाता है। जब कुंजी ' \(K\) ' बंद होती है, तो संयोजन द्वारा कुल संचित ऊर्जा \(E _1\) है। अब कुंजी ' \(K\) ' खोल दी गई है, एवं संधारित्रों की पट्टियों के बीच, 5 परावैद्युतांक वाला परावैद्युत पदार्थ भरा गया है। अब संयोजन द्वारा कुल संचित ऊर्जा \(E _2\) है। अनुपात \(E _1 / E _2\) होगा :
    2022 कठिन
  18. 118. \(K\) परावैद्युतांक वाले किसी गुटके के अनुप्रस्थकाट का क्षेत्रफल, एक समानान्तर पट्टिका संधारित्र की पट्यियों के क्षेत्रफल के बराबर है, एवं उसकी मोटाई \(\frac{3}{4} d\) है, जहाँ \(d\) संधारित्र की पट्यिं के बीच की दूरी है। जब गुटके को संधारित्र की प्लेटों के बीच में रखा जाता है तो इसकी धारिता होगी : (दिया है \(C _{ o }\) संधारित्र की प्रारम्भिक धारिता है) 2022 कठिन
  19. 119. नीचे दिए चित्र में बिन्दु \(A\) व \(B\) के मध्य तुल्य धारिता \(\mu F\) में ज्ञात कीजिये।
    2022 कठिन
  20. 120. नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन\(-I :\) विद्युत विभव का मान, किसी धातु के अन्दर एवं उसकी सतह पर नियत रहता है। कथन\(-II :\) किसी आवेशित धातु के बाहर, विद्युत क्षेत्र, धातु के तल के प्रत्येक बिन्दु पर, तल के लम्बवत् होता है। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें। 2022 मध्यम
  21. 121. प्रत्येक त्रिज्या \(0.02\,m\) तथा प्रत्येक \(5\,\mu C\) आवेशवाही चौसठ चालक बून्दे, संयोजित होकर एक बड़ी बून्द का निर्माण करती है। बड़ी बूँद के सतही घनत्व तथा छोटी बूँद के सतही घनत्व का अनुपात होगा- 2022 मध्यम
  22. 122. पार्श्व क्रम में जुड़े हुए संधारित्रों \(C _1=1 \mu F , C _2=2 \mu F , C _3=4 \mu F \quad\) एवं \(C _4=3 \mu F\) के निकाय पर कुल आवेश का मान \(......\mu C\) होगा (माना \(20\,V\) की बैटरी संयोजन से जुड़ी है) 2022 मध्यम
  23. 123. समप्टि में किसी बिन्दु \(( x , y , z ) m\) पर विद्युत विभव \(V =3 x ^2\) \(volt\) से दिया जाता है। बिन्दु \((1,0,3) m\) पर विद्युत क्षेत्र होगा:- 2022 आसान
  24. 124. त्रिज्या \(R_1\) वाले एक एकाकी चालक गोले की धारिता \(n\) गुना हो जाती है, जब इसे \(R _2\) त्रिज्या वाले, पृथ्वी से जुड़े हुए एक समकेन्द्रीय चालक गोले के अंदर रखा जाता है। उनकी त्रिज्याओं का अनुपात \(\left(\frac{ R _2}{ R _1}\right)\) है: 2022 कठिन
  25. 125. यदि एक संधारित्र का आवेश \(2\,C\) से बढ़ता है तो इसमें संचित ऊर्जा \(44\, \%\) से बढ़ती है। संधारित्र पर मूल आवेश ज्ञात कीजिए (कूलाम में) 2022 मध्यम
  26. 126. \(2\, \mu F\) के किसी संधारित्र \(C _{1}\) को किसी बैटरी द्वारा पहले \(10 \,V\) विभवान्तर तक आवेशित किया गया। इसके पश्चात बैटरी को हटाकर इस संधारित्र को \(8\, \mu F\) के किसी अन्य अनावेशित संधारित्र \(C _{2}\) से संयोजित किया गया। साम्य की स्थिति में \(C _{2}\) पर आवेश \(.......\,\mu C\) होगा। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) 2021 कठिन
  27. 127. \(200\, \mu F\) धारिता का एक समान्तर प्लेट संधारित्र \(200\) वोल्ट बैटरी से जोड़ दिया जाता है। बैटरी को जुड़ी रखते हुए \(2\) पैरावैघुतांक वाले पैरावैघुत गुटके को प्लेटों के बीच रख देते है। धारित्र में स्थिर वैधुत ऊर्जा का परिवर्तन \(.......\) जूल होगा। 2021 कठिन
  28. 128. \(4 \,\mu F\) (माइक्रोफैरड) के धारित्र पर आवेश की गणना कीजिए। बैटरी का आन्तरित प्रतिरोध \(1\, \Omega\) है। (\(\mu {C}\) में)
    2021 कठिन
  29. 129. आरेख में दर्शाए अनुसार दो समान्तर चालक पट्टिकाओं द्वारा उत्पन्न विधुत क्षेत्र में आवेश \('+ q',\) द्रव्यमान \('m'\) और लम्बाई \('l'\) का कोई सरल लोलक निलम्बित है। साम्य की स्थिति में इस लोलक के विक्षेपण का मान होगा।
    2021 कठिन
  30. 130. चित्र में दिखाए अनुसार, चार सर्वसम आयताकार प्लेटों को जिनकी लम्बाई \(l=2 \,cm\) और चौड़ाई \(b =\frac{3}{2} \,cm\) है, व्यवस्थित किया गया है। \(A\) तथा \(C\) के मध्य तुल्य धारिता का मान \(\frac{x \varepsilon_{0}}{ d }\) है। यहाँ \(x\) का मान ........ होगा। (निकटतम पूर्णांक में)
    2021 मध्यम
  31. 131. चित्र में दिखाए गए परिपथ में, एक आवेशित संधारित्र है जिसकी धारिता \(3\, \mu F\) और \(30\, \mu C\) है। \(t =0\) पर जब कुंजी बंद है, तो \(5\, M \Omega\) प्रतिरोध से प्रवाहित धारा का मान \('x'\,\mu- A\) है। यहाँ ' \(x\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(.....\) होगा।
    2021 मध्यम
  32. 132. चित्रानुसार \(C _{1}=2 \,\mu F , C _{2}=6\, \mu F\) तथा \(C _{3}=12\, \mu F\) धारिता के तीन धारित्र जुड़े हैं। धारित्र \(C _{1}, C _{2}\) तथा \(C _{3}\) पर क्रमशः आवेशों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    2021 कठिन
  33. 133. धारिता \(C =1 \,\mu F\) के संधारित्र को अचानक एक प्रतिरोध \(R=100 \,\Omega\) और \(100 \,volt\) की बैटरी से जोड़ा गया है। कितने समय बाद संधारित्र \(50 \,V\) तक आवेशित  \(....\,\times \,10^{-4}\,s\) हो जोयगा ? [ \(In\, 2=0.69\) लीजिए]
    2021 मध्यम
  34. 134. दिखाए गए चित्र में, एक समांतर प्लेट संधारित्रों की प्लेटों के मध्य एक संयुक्त परावैधुत रखकर, संधारित्र बनाया गया है। इस संधारित्र की धारिता होगी। (दिया है, प्लेट का क्षेत्रफल \(= A\) )
    2021 मध्यम
  35. 135. दो समान संधारित्रों को पहले श्रेणी क्रम में और फिर समांतर क्रम में संयोजित किया गया है। दोनों प्रक्ररणों की तुल्य संधारिताओं का अनुपात होगा। 2021 मध्यम
  36. 136. दो समअक्षीय पतले तार के छल्ले, जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या \('a'\) तथा आवेश क्रमश: \(+Q\) और-Q है, \('s'\) दूरी पर रखे है। दोनों छल्ले के केन्द्रों के बीच विभवान्तर है। 2021 कठिन
  37. 137. दो संधारित्र जिनकी धारिताएं \(2 C\) और \(C\) है को पार्श्व में जोड़कर, \(V\) वोल्टेज तक आवेशित किया गया है। बैटरी को हटाकर, \(C\) धारिता वाले संधारित्र को, \(K\) परावैधुतांक वाले माध्यम से भर दिया गया है। संधारित्रों के सिरों पर विभवांतर का मान होगा। 2021 मध्यम
  38. 138. एक धारित्र \(10\) ओम के प्रतिरोध से होकर \(20\) वोल्ट बैटरी से जोड़ा जाता है। यह पाया गया है कि \(1 \,\mu s\) में धारित्र का विभवान्तर \(2\) वोल्ट बढ़ जाता है। धारित्र की धारिता \(......\,1 \,\mu F\) हैं. दिया है \(\ln \left(\frac{10}{9}\right)=0.105\) 2021 कठिन
  39. 139. एक समान्तर प्लेट धारित्र के बीच भरे पदार्थ की प्रतिरोधकता \(200\, \Omega \,m\) है। धारित्र के धारिता का मान \(2 \,pF\) है। यदि धारित्र की प्लेटों के बीच \(40\) वोल्ट विभवान्तर लगाया जाए, तो धारित्र से बाहर बहने वाली क्षरण धारा का मान होता है। (पदार्थ की सापेक्षीय चुम्बकशीलता \(50\) दी गयी है) 2021 कठिन
  40. 140. एक समान्तर प्लेट धारित्र में प्लेट का क्षेत्रफल \(A\) तथा प्लेटों के बीच अन्तराल \(d\) है? \(K _{1}\) तथा \(K _{2}\) परावैधुतांक वाले समान क्षेत्रफल \(A / 2\) तथा मोटाई \(d / 2\) के दो परावैधुत गुटके प्लेटों के मध्य स्थान में रखे जाते है। धारित्र की धारिता होगी?
    2021 कठिन
  41. 141. एक समान्तर प्लेट संधारित्र जिसकी धारिता \((C)\) \(14 \,pF\) है, को एक बैटरी से, प्लेटों के मध्य \(V =12\, V\) विभवान्तर तक आवेशित किया जाता है। अब बैटरी को हटाकार एक पोर्सलिन की प्लेट \(( k =7)\) को प्लेटों के मध्य रखा गया है, तो प्लेट \(........\,pJ\) की नियत यांत्रिक ऊर्जा के साथ प्लेटों के मध्य आगे-पीछे दोलन करने लगेगी। (माना गया कि कोई घर्षण नहीं है) 2021 मध्यम
  42. 142. एक समांतर प्लेट संधारित्र में, प्लेट का क्षेत्रफल \(100 \,m ^{2}\) और प्लेटों का पथकन \(10 \,m\) है। प्लेटों के बीच के स्थान को परावैधुतांक \(10\) के पदार्थ से \(5 \,m\) मोटाई तक भर दिया गया है। इस निकाय की परिणामी धारिता का मान ' \(x\) ' \(pF\) है। \(\varepsilon_{0}\) का मान \(=8.85 \times 10^{-12} F \,m^{-1}\). यहाँ ' \(x\) ' का मान निकटतम पूर्णांक में \(.......\) होगा। 2021 कठिन
  43. 143. \(K _{1}\) गतिज ऊर्जा का एक इलेक्ट्रॉन किसी संधारित्र की समांतर पट्टिकाओं के बीच पट्टिकाओं से \('\alpha'\) कोण बनाते हुए प्रवेश करता है। यह कण पट्टिकाओं से ' \(\beta\) ' कोण बनाते हुए \(K _{2}\) गतिज ऊर्जा से बाहर निकलता है। तब गतिज ऊर्जा से बाहर निकलता है। तब गतिज ऊर्जाओं के अनुपात \(K _{1}: K _{2}\) का मान होगा? 2021 कठिन
  44. 144. किसी \(100 \,W\) के बल्ब से उत्सर्जित विकिरणों द्वारा बल्ब से \(3 \,m\) दूरी पर उत्पन्न विधुत क्षेत्र तीव्रता \(E\) है। इतनी ही दूरी पर \(60\, W\) के बल्ब से उत्सर्जित विकिरणों द्वारा उत्पन्न विधुत क्षेत्र तीव्रता होगी \(\sqrt{\frac{ x }{5}} E\), यहाँ \(x =....\) है। 2021 कठिन
  45. 145. किसी दिए गए समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता बदलने के लिए परावैधुतांक \('K'\) के किसी पदार्थ का प्रयोग किया गया है। परावैधुत पदार्थ का क्षेत्रफल, संधारित्र की प्लेट के क्षेत्रफल के समान है। परावैधुत पदार्थ के स्लैब की मोटाई \(\frac{3}{4} d\) है जहाँ ' \(d\) ', समांतर प्लेट संधारित्र में, प्लेटों के बीच पथकन है। मूल धारिता \(\left( C _{0}\right)\) के पदों में नई धारिता \(\left( C ^{\prime}\right)\) को नीचे दिए अनुसार किस प्रकार व्यक्त किया जाएगा? 2021 मध्यम
  46. 146. किसी समान्तर पट्टिका संधारित्र, जिसकी पट्टिकाओं का क्षेत्रफल ' \(A\) ' तथा पट्टिकाओं के बीच पथकन ' \(d\) ' है में कोई परावैधुत पदार्थ भरा है। इस संधारित्र की धारिता क्या होगी जबकि परावैधुत पदार्थ की विधुतशीलता/ परावैघुतांक में विचरण नीचे दिए अनुसार हो रहा है : \(\varepsilon( x )=\varepsilon_{0}+ kx\), जबकि \(\left(0< x \leq \frac{ d }{2}\right)\) \(\varepsilon( x )=\varepsilon_{0}+ k ( d - x )\), जबकि \(\left(\frac{ d }{2} \leq x \leq d \right)\) 2021 कठिन
  47. 147. किसी समान्तर पट्टिका संधारित्र व्यवस्था में संधारित्र की पट्टिका का क्षेत्रफल \(2 \,m ^{2}\) तथा दो पट्टिकाओं के बीच पथकन् \(1 \,m\) है। यदि पट्टिकाओं के बीच के रिक्त स्थान में \(0.5\, m\) मोटाई तथा क्षेत्रफल \(2 \,m ^{2}\) (आरेख देखिए) का कोई परावैधुत पदार्थ भर दें, तो इस व्यवस्था की धारिता \(.....\,\varepsilon_{0}\) होगी। (पदार्थ का परावैधुतांक \(=3.2\) ) (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)
    2021 कठिन
  48. 148. किसी विधुत परिपथ में संयोजित किसी बैटरी द्वारा परिपथ में किसी दिए गए समय में \(20\, C\) का आवेश प्रवाहित कराया जा रहा है। इस बैटरी की दोनों प्लेटों के बीच \(15 \,V\) का विभवान्तर बनाए रखा गया है। इस बैटरी द्वारा किया गया कार्य जूल होगा। 2021 आसान
  49. 149. मरकरी की \(512\) सर्वसम बूंदों में से प्रत्येक को \(2\, V\) के विभव तक आवेशित किया गया है। इन सभी बूंदों को मिलाकर एक बड़ी बूंद बनायी गयी है। इस बड़ी बूंद का विभव \(.......\,V\) है। 2021 कठिन
  50. 150. उन दो संधारित्रों \(C _{1}\) और \(C _{2}\left( C _{2}> C _{1}\right)\) पर विचार कीजिए, जिनको समांतर क्रम में जोड़ने पर तुल्य धारिता श्रेणी संयोजन की तुल्य धारिता की \(\frac{15}{4}\) गुनी है। इन संधारित्रों की धारिताओं का अनुपात, \(\frac{ C _{2}}{ C _{1}}\) है। 2021 कठिन