ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 5

2013–2026 के 219 प्रश्न। परावैद्युत का प्रभाव और ध्रुवण सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

219प्रश्न
12टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 8% मध्यम 39% कठिन 53%

STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता के सभी प्रश्न

नए पहले

219 में से 201–219 प्रश्न

  1. 201. तीन संकेन्द्री धातु कोष \(A, B\) तथा \(C\) जिनकी त्रिज्यायें क्रमशः \(a\), \(b\) तथा \(c(a< b< c)\) हैं, का पृष्ठ-आवेश-घनत्व क्रमश : \(+\sigma\) \(-\sigma\) तथा \(+\sigma\) है। कोष \(B\) का विभव होगा 2018 कठिन
  2. 202. धातु के एक गोले से उत्पत्र विद्युत क्षेत्र में संचित ऊर्जा का मान \(4.5 \;J\) है। यदि गोले में निहित आवेश \(4 \mu C\) हो तो उसकी त्रिज्या का मान होगा : [दिया है : \(\left.\frac{1}{4 \pi \varepsilon_{0}}=9 \times 10^{9}\; N - m ^{2} / C ^{2}\right]\) 2017 कठिन
  3. 203. एक क्षेत्र में एकसमान स्थिर वैद्युत क्षेत्र उपस्थित है। यहाँ एक बिन्दु \(P\) पर केन्द्रित एक गोले के विभिन्न बिन्दुओं पर विभव का मान \(589.0 \;V\) व \(589.8 \;V\) सीमाओं के बीच पाया जाता है। इस गोले के पृष्ठ पर वह बिन्दु, जिसका त्रिज्या वेक्टर विद्युत क्षेत्र से \(60^{\circ}\) का कोण बनाता है, पर विभव का मान क्या होगा ? 2017 कठिन
  4. 204. एक विध्युत परिपथ में एक \(2\, \mu F\) धारिता के संधारित्र को \(1.0\) \(kV\) विभवान्तर के बिन्दुओ के बीच लगाना है। \(1\, \mu F\) धारिता के बहुत सारे संधारित्र जो कि \(300 \,V\) विमवान्तर तक वहन कर सकते है, उपलब्ध है। उपरोक्त परिपथ को प्राप्त करने के लिये न्यूनतम कितने संधारित्रों की आवश्यकता होगी? 2017 मध्यम
  5. 205. समान्तर प्लेट संधारित्रों के एक संयोजन को एक निश्चित विभवान्तर पर रखा गया है। (चित्र देखिये) जब \(3\; mm\) मोटे गुटके को सभी संधारित्रों की प्लेटों के बीच डाला जाता है, तो वही विभवान्तर बनाये रखने के लिए प्लेटों के बीच की दूरी को \(2.4\; mm\) से बढ़ाना पड़ता है। गुटके का परावैद्युतांक होगा
    2017 कठिन
  6. 206. \(4 \mu F\) धारिता के तीन संधारित्रों से इस तरह से संयोजन बनाना है कि प्रभावी धारिता \(6 \mu F\) हो जाए। यह निम्न संयोजन से प्राप्त किया जा सकता है 2016 कठिन
  7. 207. आवेश-घनत्व \(\rho(r)\) के किसी गोलीय-आवेश-वितरण, के अन्दर \(N\) समविभव-पृष्ठ, जिनकी विभव है \(V _{0}, V _{0}+\Delta V , V _{0}+2 \Delta V , \ldots \ldots V _{0}+ N \Delta V\) \((\Delta V >0)\), आरेखित किये गये हैं और उनकी त्रिज्याऐं क्रमश: \(r_{0}, r_{1}, r_{2}, \ldots \ldots \ldots . . r_{N}\) हैं। यदि त्रिज्याओं का अन्तराल, सभी \(V _{0}\) तथा \(\Delta V\) के मानों के लिये, स्थिर है तब 2016 कठिन
  8. 208. चित्र संधारित्रों का निकाय दर्शाता है, जहाँ अंक \(\mu F\) में धारिता दर्शाते हैं। \(A\) व \(B\) के बीच प्रभावी धारिता \(1 \mu F\) होने के लिये \(C\) की धारिता होनी चाहिये
    2016 कठिन
  9. 209. एक आवेश-वितरण के द्वारा निम्नलिखित विभव (वोल्ट में) उत्पत्र होता है : \(V (z)=30-5 z^{2},|z| \leqslant 1 m\) में \(V (z)=35-10|z|,|z| \geqslant 1 m\) में \(V (z), x\) एवं \(y\) पर निर्भर नहीं करता। यदि यह विभव एक नियत आवेश जो प्रति इकाई आयतन \(\rho_{0}\left(\varepsilon_{0}\right.\) इकाइयों में) है तथा एक दिये हुए क्षेत्र में फैला हुआ है, से उत्पादित है, तब निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें 2016 कठिन
  10. 210. किसी स्थान पर एक विद्युत क्षेत्र, \(\overrightarrow{ E }=(25 \hat{ i }+30 \hat{ j }) NC ^{-1}\), विद्यमान है। यदि मूलबिन्दु पर विभव का मान शून्य माना जाय तो, \(x=2\; m , y=2\; m\) पर विभव होगा : 2015 मध्यम
  11. 211. \(R\) त्रिज्या के किसी एकसमान आवेशित ठोस गोले के पृष्ठ का विभव \(V_{0}\) है \((\infty\) के सापेक्ष मापा गया)। इस गोले के लिये, \(\frac{3 V_{0}}{2}, \frac{5 V_{0}}{4}, \frac{3 V_{0}}{4}\) तथा \(\frac{V_{0}}{4}\) विभवो वाले समविभवी पृष्ठों को त्रिज्यायें, क्रमश: \(R_{1}, R_{2}, R_{3}\) तथा \(R_{4}\) हैं, तो, 2015 मध्यम
  12. 212. दो वृत्तीय प्लेटों, जिनके बीच की दूरी \(5 \,mm\) हैं, से एक समान्तर पट्टिका संधारित्र बनाया गया है जिसके बीच परावैध्युत  स्थिरांक \(2.2\) का एक परवैध्युत रखा गया है। जब परवैध्युत में विध्युत क्षेत्र \(3 \times 10^{4} \,V / m\) है, तब धनात्मक प्लेट का आवेश घनत्व लगभग होगा: 2014 मध्यम
  13. 213. एक समान्तर प्लेट संधारित्र दो प्लेटों से बना है जिनकी लम्बाई \(l\), चौडाई \(w\) हैं और एक दुसरे से \(d\) दूरी पर है। एक परावैद्युत पट्टी (परावैद्युतांक \(K\) ) जो कि प्लेटों के बीच ठीक से समा जाती है, को प्लेटों की सिरे के पास पकड़ कर रखा हुआ है। इसे संधारित्र के अन्दर बल \(F =-\frac{\partial U }{\partial x}\) द्वारा खींचा जाता है जहाँ \(U\) संधारित्र की तब ऊर्जा है जब परावैद्युत संधारित्र के अन्दर \(x\) दूरी पर है। (चित्र देखें)। यदि संधारित्र पर आवेश \(Q\) है, तब परावैद्युत पर बल, जब वह सिरे के पास है, होगा
    2014 कठिन
  14. 214. एक समान्तर प्लेट संधारित्र की प्रत्येक प्लेट का क्षेत्रफल \(A\) हैं और प्लेटों के बीच दूरी \(d\) हैं। प्लेटों के बीच स्थान को एक परावैद्युत से भरा गया है जिसकी विद्युतशीलता एक प्लेट पर \(\varepsilon_{1}\) से दूसरी प्लेट पर \(\varepsilon_{2}\) तक रेखिक रूप में परिवर्तित होती है। संधारित्र की धारिता हैं : 2014 कठिन
  15. 215. एक समान्तर पट्टिका संधारित्र की पट्टिकाओं के बीच का स्थान एक परावैद्युत से भरा जाता है जिसका परावैद्युत स्थिरांक दूरी के साथ निम्न सम्बन्ध अनुसार परिवर्तित होता है : \(K (x)= K _{ o }+\lambda x(\lambda=\) एक स्थिरांक \()\) संधारित्र की धारिता \(C\), इसकी निर्वात धारिता, \(C _{ O }\) के साथ निम्न सम्बन्ध अनुसार सम्बन्धित होगी 2014 कठिन
  16. 216. मान लें व्योम में एक विध्युत क्षेत्र \(\vec{E}=30 x^{2} \hat{i}\) है। तब विभवान्तर \(V_{A}-V_{O}\) जहाँ \(V_{O}\) मूलबिन्दु पर विभव एवं \(V_{A}, x=2 \,m\) पर विभव ....\(V\) है। 2014 मध्यम
  17. 217. आवेश \(Q,\) एक \(L\) लम्बाई की छड़ \(AB\) चित्र में दर्शाया गया है, पर समान रूप से वितरित हो जाता है। छड़ के सिरे \(A\) से \(L\) दूरी पर स्थित बिन्दु \(O\) पर विघुत विभव का मान होगा
    2013 मध्यम
  18. 218. \(C _{1}\) एवं \(C _{2}\) धारिता के दो संधारित्रों को क्रमशः \(120\, V\) तथा \(200\, V\) विभव से आवेशित किया जाता है। इन्हें आपस में जोड़ने पर यह पाया जाता है कि इनमें से प्रत्येक पर विभव का मान शून्य है। तब 2013 मध्यम
  19. 219. दिए गए \(LCR\) परिपथ में चित्र में दर्शाए अनुसार, दो स्विच \(S _{1}\) एवं \(S _{2}\) प्रारंभ में खुले है। अब यदि \(S _{1}\) को बंद कर दिया जाए तथा \(S _{2}\) को खुला रखा जाए, (यहाँ संधारित्र की प्लेटो पर आवेश \(q\) तथा संधारित्र का समय नियतांक \(\tau= RC\) है) तो निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है ?
    2013 मध्यम