ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 12 - नाभिक PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 3

2014–2026 के 127 प्रश्न। Law of Radioactivity by Rutherford and Soddy and Half Life and Mean Life सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

127प्रश्न
5टॉपिक
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 9% मध्यम 57% कठिन 34%

STD 12 - नाभिक के सभी प्रश्न

नए पहले

127 में से 101–127 प्रश्न

  1. 101. यदि किसी पदार्थ की अर्धायु \(20\) मिनट है, तो \(33 \%\) क्षय और \(67 \%\) क्षय के बीच का समय होगा। (मिनट मे) 2021 कठिन
  2. 102. द्रव्यमान संख्या \(A\) के एक नाभिक की त्रिज्या \(R\) का अनुमान \(R =\left(1.3 \times 10^{-15}\right)\, A ^{1 / 3} \,m\) सूत्र से लगाया जा सकता है। तब एक नाभिक के द्रव्यमान घनत्व की परिमाण कोटि (order of magnitude) होगी : (प्रोटान का द्रव्यमान \(\cong\) न्यूट्रॉन का द्रव्यमान \(\left.\simeq 1.67 \times 10^{-27} \,kg \right)\) 2020 मध्यम
  3. 103. दिया है \({ }_{3}^{7} Li\) का द्रव्यमान \(=7.0160\, u\), \({ }_{2}^{4} He\) का द्रव्यमान \(=4.0026\, u\) तथा \({ }_{1}^{1} H\) का द्रव्यमान \(=1.0079 \,u\). जब \(20 \,g { }_{3}^{7} Li\) को प्रोटॉन अभिग्रहण द्वारा \({ }_{2}^{4} He\) में बदला जाता है तो, \(kWh\) में मुक्त ऊर्जा है? [Mass of nucleon \(=1 \,GeV / c ^{2}\) ] 2020 मध्यम
  4. 104. एक रेडियोधर्मी पदार्थ में \(t\) समय बाद बचा हुआ सक्रिय पदार्थ आरम्भ में उपस्थित सक्रिय पदार्थ का \(9 / 16\) भाग है। तब \(t / 2\) समय में बचा हुआ पदार्थ आरम्भिक पदार्थ का कौन सा भाग होगा ? 2020 मध्यम
  5. 105. एक रेडियोएक्टिव नाभिक दो अलग-अलग प्रक्रियाओं से विघटित होता है। पहली प्रक्रिया की अर्धायु \(10 \,s\) है और दूसरी की \(100 \,s\) है। उस नाभिक की प्रभावी अर्धायु का निकटतम मान \(.....\,s\) है। 2020 मध्यम
  6. 106. एक रिएक्टर में \(2\, kg\, _{92} U ^{235}\) इंधन \(30\) दिन में पूर्णतः खत्म हो जाता है। प्रति विखण्डन उत्सर्जित ऊर्जा \(200\, MeV\) है। दिया है, अवोगैड्रो संख्या, \(N =6.023 \times 10^{26}\) प्रति किलो मोल एवं \(1\, eV =1.6 \times 10^{-19}\, J\) रिएक्टर की निर्गत शक्ति .........\(MW\) है 2020 मध्यम
  7. 107. रेडियोधर्मी पदार्थ के एक नमूने की सक्रियता \(30\) मिनटों में \(700 \,s ^{-1}\) से \(500\, s ^{-1}\) तक कम हो जाती है पदार्थ की अर्ध आयु निम्न में से किसके निकट है? (मिनट में) 2020 मध्यम
  8. 108. तीन रेडियोधर्मी पदार्थो \(A , B\) तथा \(C\) की सक्रियता को दिये गये चित्र में क्रमश : वक्र \(A , B\) तथा \(C\) से दिखाया गया है। इन पदार्थो की अर्ध आयुओं का अनुपात, \(T _{\frac{1}{2}}( A ): T _{\frac{1}{2}}( B ): T _{\frac{1}{2}}( C )\), होगा :
    2020 कठिन
  9. 109. टिन के नाभिक \({ }_{50}^{120} Sn\) के लिये प्रति न्यक्लियौन बंधन ऊर्जा कितनी होगी ? (\(MeV\) में) यह दिया हुआ है कि प्रोटॉन का द्रव्यमान \(m _{ P }=1.00783 \,U\), न्यूट्रॉन का द्रव्यमान \(m _{ n }=1.00867 \,U\) और टिन के नाभिक का द्रव्यमान \(m _{ Sn }=119.902199 \,U\) \((1 \,U =931\, MeV\) लें) 2020 मध्यम
  10. 110. विभिन्न परमाणुक कणों का मान \(m _{ p }=1.0072\, u , m _{ n }=1.0087 \,u\) \(m _{ e }=0.000548 \,u , m _{ v }=0, m _{ d }=2.0141\, u\) है जहां \(p \equiv\) प्रोटॉन, \(n \equiv\) न्यूट्रॉन, \(e \equiv\) इलेक्ट्रॉन, \(\overline{ v } \equiv\) एण्टी (प्रति) न्यूट्रिनों तथा \(d \equiv\) ड्यूटिरॉन है। संवेग तथा ऊर्जा संरक्षण के अनुसार निम्न में से कौनसा प्रक्रम अनुमत है ? 2020 मध्यम
  11. 111. \({ }^{40} Ca\) तथा \({ }^{16} O\) के नाभिकों के द्रव्यमान घनत्व के अनुपात का सन्निकट मान ..... होगा। 2019 मध्यम
  12. 112. दिये गये एक क्षण, \(t =0\) पर दो रेडियोधर्मी पदार्थों \(A\) तथा \(B\), की सक्रियता बराबर है। समय \(t\) के पश्चत्, इनकी सक्रियता का अनुपात \(\frac{ R _{ B }}{ R _{ A }}\) समय \(t\) के साथ \(e ^{-3 t }\) के अनुसार घटता है। यदि \(A\) की अर्धआयु \(\ln 2\) है, तो \(B\) की अर्धआयु होगी। 2019 कठिन
  13. 113. दो रेडियोधर्मी नाभिकों, \(A\) तथा \(B\), की अर्धआयु क्रमशः \(10\) minutes तथा \(20\) minutes है। यदि एक नमूने में आरम्भ में दोनों नाभिकों की संख्या बराबर है तो \(60\) minutes पश्चात् \(A\) तथा \(B\) के क्षयित नाभिकों की संख्या का अनुपात होगा। 2019 कठिन
  14. 114. दो रेडियोधर्मी पदार्थो \(A\) तथा \(B\) के क्षय नियतांक, क्रमशः \(10 \lambda\) तथा \(\lambda\) है। यदि आरम्भ में उनके नाभिकों की संख्या बराबर हो तो कितने समय बाद \(A\) तथा \(B\) के नाभिकों की संख्या का अनुपात \(1 / e\) होगा। 2019 मध्यम
  15. 115. दो रेडियोधर्मी पदार्थो \(A\) तथा \(B\) के क्षय नियतांक, क्रमशः \(5 \lambda\) तथा \(\lambda\) है। \(t =0\) पर एक नमूने में इन दो नाभिकों की बराबर संख्या है। नाभिकों की संख्या का अनुपात \(\left(\frac{1}{ e }\right)^{2}\) होने में लगे समय का मान होगा। 2019 मध्यम
  16. 116. एक रेडियोसक्रिय विघटन श्रृंखला में प्ररम्भिक नाभिक \({ }_{90}^{232} Th\) है। अंत में \(6 \alpha\)-का व \(4 \,\beta\)-कण उत्सर्जित होते है। यदि अंतिम नाभिक \({ }_{ Z }^{ A } X\) हो तो \(A\) व \(Z\) के मान होगें ? 2019 मध्यम
  17. 117. नाभिकीय विखण्डन \(Ne ^{20} \rightarrow 2 He ^{4}+ C ^{12}\) पर विचार कीजिये। \(Ne ^{20}, He ^{4}\) तथा \(C ^{12}\) की प्रति न्यूक्लियोन बंधन ऊर्जा क्रमश: \(8.03\, MeV , 7.07 \,MeV\) तथा \(7.86\, MeV\) है। सही कथन चुनिये :- 2019 मध्यम
  18. 118. रेडियोधर्मी पदार्थ \(A\) के एक नमूने की सक्रियता \(10\, mC\) \((1\) \(Ci =3.7 \times 10^{10}\) \((deceys/s)\) है। इन नमूने में नाभिकों की संख्या दूसरे रेडियोधर्मी पदार्थ \(B\) के नमूने के नाभिकों की दुगनी है। दूसरे नमूने की सक्रियता  \(20\, mCi\) है। \(A\) तथा \(B\) की, क्रमशः अर्धआयु के बारे में कौन-सा कथन सत्य है : 2019 कठिन
  19. 119. एक जन्तु के शरीर में सक्रिय कोबाल्ट \({ }_{27}^{60}\, Co\) के एक विलयन, जिसकी सक्रियता \(0.8\, \mu Ci\) तथा क्षय नियतांक \(\lambda\) है, की सुई लगाई जाती है। यदि सुई लगाने के \(10\) घण्टे बाद जन्तु के शरीर से \(1\, cm ^{3}\) रक्त निकाला जाये तो सक्रियता \(300\) क्षय प्रति मिनट पायी जाती है। जन्तु के शरीर में बहने वाले रक्त का आयतन कितना .........लीटर है ? \((1\) \(Ci =3.7 \times\) \(10^{10}\) क्षय प्रति सेकेण्ड तथा \(t =10\) घण्टे पर \(\left.e ^{-\lambda t }=0.84\right)\) 2018 कठिन
  20. 120. किसी समय पर \(5 \mu Ci\) एक्टिवता के एक रेडियोएक्टिव नमूने (sample) \(S_{1}\) में नाभिकों की संख्या एक दूसरे नमूने \(S _{2}\), जिसकी एक्टिवता \(10 \mu Ci\) है, के नाभिकों से दुगुनी है। \(S_{1}\) एवं \(S_{2}\) की अर्द्ध-आयुओं का मान होगा 2018 कठिन
  21. 121. एक रेडियोएक्टिव नाभिक- \(A\) जिसकी अर्द्ध -आयु \(T\) है, का क्षय एक नाभिक- \(B\) में होता है। समय \(t=0\) पर कोई भी नाभिक- \(B\) नहीं है। एक समय \(t\) पर नाभिकों \(B\) तथा \(A\) की संख्या का अनुपात \(0.3\) है तो \(t\) का मान होगा: 2017 कठिन
  22. 122. कल्पना कीजिए, एक भट्ठी, जोकि दिये गये संपूर्ण द्रव्यमान को ऊर्जा में बदलती है एवं \(10^{9} \;watt\) की शक्ति स्तर पर चलती है। भट्ठी में एक घण्टे में खपत होने वाले ईंधन का द्रव्यमान होगा : (प्रकाश का वेग, \(c =3 \times 10^{8} \;m / s\) ) 2017 मध्यम
  23. 123. दो रेडियोधर्मीं तत्व \(A\) तथा \(B\) की अर्द्धआयु क्रमशः \(20 \, min\) तथा \(40\, min\) हैं। प्रारंभ में दोनों के नमूनों में नाभिकों की संख्या बराबर है। \(80 \,min\) के उपरांत \(A\) तथा \(B\) के क्षय हुए नाभिकों की संख्या का अनुपात होंगा: 2016 मध्यम
  24. 124. \(100\) नाभिक प्रति सैकिण्ड की स्थिर दर से क्षयस्थिराँक \(0.5 / s\) वाले रेडियोसक्रिय नाभिक उत्पन्न हो रहे हैं। यदि \(t=0\) पर एक भी नामिक उपस्थित नहीं था, तब \(50\) नाभिक उत्पन्न होने में लगा समय है 2014 कठिन
  25. 125. एक खण्डहर से प्राप्त एक पशु की हड़ी के टुकड़े की \({ }^{14} C\) सक्रियता इसके कार्बन अंश की प्रति ग्राम प्रति मिनट \(12\) विघटन है। एक जिन्दा पशु की \({ }^{14} C\) सक्रियता \(16\) विघटन प्रति मिनट प्रति ग्राम है । लगभग कितने वर्ष पहले पशु की मृत्यु हुई ? (दिया है \({ }^{14} C\) की अर्द्ध आयु \(t_{1 / 2}=5760\) वर्ष) 2014 मध्यम
  26. 126. एक ताजे काटे गये पेड़ की लकड़ी के टुकड़े से प्रति मिनट \(20\) क्षय होते हैं। उसी आकार का लकड़ी का टुकड़ा एक म्यूजियम से प्राप्त होता हैं (जो कि लकड़ी कई वर्ष पुरानी कटी हुई है) जो कि प्रति मिनट \(2\) क्षय दर्शाता है ; यदि \(C ^{14}\) की अर्ध आयु 5730 वर्ष हैं, तब म्यूजियम से प्राप्त लकड़ी के टुकड़े की आयु हैं लगभग \(\dots\) 2014 कठिन
  27. 127. सूची \(I\) (विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम की तरंगदैर्ध्य रेन्ज) को सूची \(II\) (इन तरंगों के निर्माण की विधि) से सुमेलित कीजिऐ और सूची के नीचे दिये गये विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।
      सूची \(I\)   सूची \(II\)
    \((a)\) \(700 nm\) से \(1\;mm\) \((i)\) अणुओं एवं परमाणुओं के कम्पन से
    \((b)\) \(1 nm\) से \(400 \;nm\) \((ii)\) परमाणुओं के आन्तरिक शैल इलेक्ट्रानों की एक ऊर्जा स्तर से निचले स्तर की गति से
    \((c)\) \( < 10^{-3} \;nm\) \((iii)\) नाभिक के रेडियो सक्रिय क्षय से
    \((d)\) \(1 mm\) से \(0.1 \;m\) \((iv)\) मैग्नेट्राँन वाल्व से
    2014 मध्यम