ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 12 - परमाणु PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 2

2013–2026 के 124 प्रश्न। इलेक्ट्रान ऊर्जा सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

124प्रश्न
5टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 11% मध्यम 48% कठिन 40%

STD 12 - परमाणु के सभी प्रश्न

नए पहले

124 में से 51–100 प्रश्न

  1. 51. एक हाइड्रोजन परमाणु पर इसकी निम्नतम ऊर्जा स्तर में \(12.75 \mathrm{eV}\) ऊर्जा का प्रकाश आपतित होता है। परमाणु विकिरण अवशोषित करता है और एक उत्तेजित अवस्था में पहुँच जाता है। परमाणु का उत्तेजित अवस्था में कोणीय संवेग \(\frac{x}{\pi} \times 10^{-17} \mathrm{eVs}\) है। \(x\) का मान_________  \(\left(h=4.14 \times 10^{-15} \mathrm{eVs}\right.\), \(\left.c=3 \times 10^8 \mathrm{~ms}^{-1}\right)\) है। 2023 मध्यम
  2. 52. एक फोटोन हाइड्रोजन परमाणु में \(\mathrm{n}=4\) से \(\mathrm{n}=1\) स्तर में संक्रमण में उत्सर्जित होता है। इस सक्रमण के लिये संगत तरंगदैर्ध्य है। 2023 मध्यम
  3. 53. एक परमाणु \(500 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य का एक फोटान अवशोषित करता है तथा \(600 \mathrm{~nm}\) का दूसरा फोटान उत्सर्जित करता है। इस प्रक्रिया में परमाणु द्वारा कुल अवशोषित ऊर्जा \(\left(\mathrm{n} \times 10^{-4} \mathrm{eV}\right)\) है। \(\mathrm{n}\) का मान_______________है।(दिया है : \(\mathrm{h}=6.6 \times 10^{-34} \mathrm{JS}\) एवं \(\mathrm{c}=3 \times 10^8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) ). 2023 मध्यम
  4. 54. एक परमाणु के ऊर्जा स्तर चित्र में दर्शाये गये है। इनमें \(124.1 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य के एक फोटॉन के उत्सर्जन को कौनसी एक संक्रमण रेखा द्वारा प्रदर्शित किया जायेगा? दिया है \(\left(\mathrm{h}=6.62 \times 10^{-34} \mathrm{Js}\right)\)
    2023 मध्यम
  5. 55. हाइड्रोजन नमूने जो कि मूल अवस्था में हैं, पर एकलवर्णीय प्रकाश आपतित होता है। हाइड्रोजन परमाणु प्रकाश का कुछ भाग अवशोषित करता है। एवं तत्पश्चात छ: अलग-अलग तरंगदैर्ध्यों का विकिरण उत्सर्जित करता है। आपतित प्रकाश की आवृत्ति \(\mathrm{x} \times 10^{15} \mathrm{~Hz}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान___________है। (दिया है, \(\mathrm{h}=4.25 \times 10^{-15} \mathrm{eVs}\) ) 2023 मध्यम
  6. 56. हाइड्रोजन परमाणु का एक इलेक्ट्रॉन जब द्वितीय उत्तेजित अवस्था से, प्रथम उत्तेजित अवस्था में कूदता है, तो उत्सर्जित विकिरणों की तरंगदैर्ध्य \(\lambda_0\) है। यदि हाइड्रोजन परमाणु के इलेक्ट्रॉन के तृतीय उत्तेजित अवस्था से द्वितीय कक्षा में कूदने पर उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य \(\frac{20}{\mathrm{x}} \lambda_0\) होगी तो \(\mathrm{x}\) का मान है ____________| 2023 मध्यम
  7. 57. हाइड्रोजन परमाणु के लिए, \(\lambda_1\) एव \(\lambda_2\), संक्रमण \(1\) एव \(2\) के संगत तरंगदैर्ध्य है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। \(\lambda_1\) एवं \(\lambda_2\) का अनुपात \(\frac{x}{32}\) है। \(x\) का मान ___________ है।
    2023 मध्यम
  8. 58. हाइड्रोजन परमाणु के लिए, बोहर की 7 वीं कक्षा में इलेक्ट्रॉन की चाल \(3.6 \times 10^6 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है। तीसरी कक्षा में इलेक्ट्रॉन की संगत चाल\(........\times 10^6\) \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) होगी 2023 मध्यम
  9. 59. \(\mathrm{He}^{+}\)आयन की इसकी प्रथम उत्तेजित अवस्था में ऊर्जा है (हाइड्रोजन परमाणु की स्थाई अवस्था में ऊर्जा \(-13.6 \mathrm{eV}\) है): 2023 आसान
  10. 60. कमरे के तापमान पर .रखी गैसीय हाइड्रोजन पर \(12.5 \mathrm{eV}\) वाली इलेक्ट्रॉन किरण पुँज से बमबारी की जाती है। उत्सर्जित हुई स्पेक्ट्रमी रेखाओं की संख्या होगी: 2023 कठिन
  11. 61. \(\mathrm{Li}^{++}\)की पाँचवी कक्षा की त्रिज्या___________\(\times 10^{-12} \mathrm{~m}\) है (हाइड्रोजन परमाणु की त्रिज्या \(=0.51 A\) लें) 2023 मध्यम
  12. 62. \(m\) द्रव्यमान का एक छोटा कण इस तरह से गति करता है कि इसकी स्थितिज ऊर्जा \(\mathrm{U}=\frac{1}{2} \mathrm{~m} \omega^2 \mathrm{r}^2\) है, जहाँ \(\omega\) नियतांक है तथा मूल बिन्दु से कण की दूरी \(\mathrm{r}\) है। संवेग का बोहर क्वाण्टमीकरण एवं कक्षा वृत्ताकार मानकर, \(n\) वीं कक्षा की त्रिज्या निम्न में से किसके अनुक्रमानुपाती होगी ? 2023 मध्यम
  13. 63. उच्च ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉनों की बमबारी धात्विक लक्ष्य पर करने से उत्सर्जित हुई तरंगे हैं: 2023 आसान
  14. 64. यदि लाइमैन श्रेणी की न्यूनतम तरंगदैर्ध्य \(917\) \(\mathring A\)है तो बामर श्रेणी की न्यूनत्म तरंगदैर्ध्य_____________\(\mathring A\) होगी। 2023 मध्यम
  15. 65. \(\mathrm{Z}=4\) वाले एक हाइड्रोजन सदृश्य परमाणु का एक इलेक्ट्रॉन चौथी ऊर्जा स्तर से दूसरी ऊर्जा स्तर में कूदता है। इस प्रक्रिया में उत्सर्जित ऊर्जा \(.........eV\) होगी (दिया है, \(\mathrm{Rch}=13.6 \mathrm{eV}\) ) जहाँ \(\mathrm{R}=\) रिडबर्ग नियतांक \(\mathrm{c}=\) प्रकाश की निर्वात में चाल \(\mathrm{h}=\) प्लांक नियतांक 2023 मध्यम
  16. 66. \(\sqrt{ d _1}\) तथा \(\sqrt{ d _2}\) प्रकीर्णन कोण क्रमश: \(60^{\circ}\) तथा \(90^{\circ}\) के संगत संघट्ट प्राचल है, जब एक \(\alpha\) कण स्वर्ण नाभिक की ओर पहुँच रहा है। यदि \(d _1= x\) \(d _2\) है तो \(x\) मान ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
  17. 67. एक हाइड्रोजन परमाणु अपनी मूल अवस्था में \(10.2\ eV\) ऊर्जा अवशोषित करता है। उसके कोणीय संवेग में वृद्धि होगी (प्लांक स्थिरांक \(h=6.6 \times 10^{-34}\) जूल-सैकण्ड) 2022 मध्यम
  18. 68. एक हाइड्रोजन परमाणु मूल अवस्था में \(10.2\,eV\) की ऊर्जा ग्रहण करता है। हाइड्रोजन परमाणु के इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग \(......\times 10^{-34} \; J {s}\) बढ़ जाएगा  (दिया है \(h =6.6 \times 10^{-34}\,Js\) ) 2022 मध्यम
  19. 69. एक वर्णी प्रकाश का एक पुंज \(Li ^{++}\)आयन के इलेक्ट्रॉन को प्रथम कक्ष से तृतीय कक्ष में उत्तेजित करने में प्रयुक्त किया जाता है। एकवर्णी प्रकाश की तरंगदैर्ध्य \(x \times 10^{-10} m\) प्राप्त होती है। \(x\) का मान ज्ञात कीजिए। [दिया है: \(hc =1242 eV\) \(nm ]\) 2022 मध्यम
  20. 70. हाइड्रोजन परमाणु के इलेक्ट्रान का निम्नलिखित परिस्थितियों में हुए संक्रमणों से उत्पन्न फोटॉनों की ऊर्जाओं का अनुपात ज्ञात कीजिए। \((i)\) द्वितीय संभव ऊर्जा स्तर से प्रथम स्तर पर, एवं \((ii)\) उच्चतम संभव ऊर्जा स्तर से प्रथम संभव ऊर्जा स्तर पर 2022 मध्यम
  21. 71. हाइड्रोजन परमाणु के इलेक्ट्रॉन के निम्न दो स्थितियों से हुए रूपान्तरण में उत्सर्जित फोटॉनों की ऊर्जाओं का अनुपात \(\frac{x}{x+4}\) है। \((i)\) तीसरे संभव ऊर्जा स्तर से दूसरे स्तर पर, एवं \((ii)\) उच्चतम संभव ऊर्जा स्तर से दूसरे संभव स्तर पर तो \(x\) का मान होगा \(..........।\) 2022 मध्यम
  22. 72. हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम में, लेमन सीरीज की प्रथम संक्रमण रेखा (लाइन) की तरंगदैर्ध्य \(\lambda\) है। पाश्चन सीरीज की तीसरी संक्रमण रेखा एवं बामर सीरीज की द्वितीय संक्रमण रेखा के बीच तरंगदैर्ध्यो का अंतर यदि " \(a \lambda\) " हो, तो \(a\) का मान होगा \(.............\) 2022 कठिन
  23. 73. \(He ^{+}\) की तीसरी \(\left(3^{ rd }\right)\) कक्षा में इलेक्ट्रॉन की चाल व हाइड्रोजन अणु की तीसरी \(\left(3^{ rd }\right)\) कक्षा में इलेक्ट्रॉन की चाल का अनुपात होगा : 2022 मध्यम
  24. 74. \(n ^{\text {th }}\) कक्षा में घूम रहे इलेक्ट्रॉन के संवेग का मान होगा : (सभी संकेत अपने सामान्य अर्थ के साथ प्रयुक्त हुए हैं) 2022 आसान
  25. 75. नीचे दो कथन दिये है कथन \(I :\) हाइड्रोजन परमाणु में जब इलेक्ट्रॉन निम्न ऊर्जा स्तर \(\left( E _1\right)\) से उच्च ऊर्जा स्तर \(\left( E _2\right)\) में जाता है तब उत्सर्जित विकिरण की आवृत्ति \(hf = E _1- E _2\) होती है । कथन\(-II:\) जब इलेक्ट्रॉन उच्च ऊर्जा स्तर \(\left( E _2\right)\) से निम्न ऊर्जा स्तर \(\left( E _1\right)\) में जाता है तब उत्सर्जित विकिरण की आवृति \(f =\left( E _2- E _1\right) / h\) होती है। यह बोहर की आवृत्ति की शर्त है। उपरोक्त कथनों के आधार पर सही विकल्प चुनिये 2022 मध्यम
  26. 76. निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प की पहचान कीजिए - 2022 मध्यम
  27. 77. \(\lambda\) तरंगदैर्ध्य के एक फोटॉन को उत्सर्जित करके, हाइड्रोजन परमाणु उत्तेजित अवस्था से मूल अवस्था में आता है। उत्तेजित अवस्था की मुख्य क्वान्टम संख्या ' \(n\) ' का मान होगा (\(R:\) रेडबर्ग स्थिरांक) 2022 कठिन
  28. 78. \(2.6\) इलेक्ट्रान वोल्ट ऊर्जा का एक स्वतंन्त्र इलेक्ट्रान \(H ^{+}\)आयन से टकराता है इसके परिणाम स्वरूप प्रथम उत्तेजित अवस्था में हाइड्रोजन परमाणु बनता है तथा एक फोटान निकलता है। उत्सर्जित फोटान की आवत्ति ज्ञात कीजिए। \(\left( h =6.6 \times 10^{-34}\right.\) जूल \(\times\) सेकन्ड \()\) 2021 कठिन
  29. 79. बोहर के परमाणु मॉडल में, इलेक्ट्रॉन को \(0.5 \;\mathring A\) त्रिज्या की वत्तीय कक्षा में परिक्रमा करता हुआ माना गया है। यदि इलेक्ट्रॉन की चाल \(2.2 \times 16^{6}\; m / s\) है तो इलेक्ट्रॉन के साथ सम्बद्ध धारा का मान \(\dots \; \times 10^{-2}\; mA\) होगा [ \(\pi=\frac{22}{7}\) लीजिए] 2021 कठिन
  30. 80. बोर (Bohr) के परमाणु मॉडल के अनुसार नीचे दिए गए किस संक्रमण में आवत्ति अधिकतम होगी ? 2021 कठिन
  31. 81. दिए गए आरेख में हाइड्रोजन परमाणु के ऊर्जा स्तरों को कुछ संक्रमणों \(A , B , C , D\) और \(E\) के साथ दर्शाया गया है। संक्रमण \(A , B\) और \(C\) क्रमशः किसका निरूपण करते हैं ?
    2021 मध्यम
  32. 82. एक विशेष हाइड्रोजन तुल्य आयन जब \(n =3\) से \(n =1\) पर संक्रमण करता है, तो \(2.92 \times 10^{15}\) हर्त्ज आवत्ति का विकिरण उत्सर्जित करता है। \(n =2\) से \(n =1\) पर संक्रमण में उत्सर्जित विकिरण की आवत्ति हर्त्ज में होगी। 2021 मध्यम
  33. 83. एकल आयनित कार्बन के किस स्तर की ऊर्जा, हाइड्रोजन परमाणु की मूल अवस्था ऊर्जा के समान होती है? 2021 मध्यम
  34. 84. हाइड्रोजन परमाणु की बामर श्रेणी की प्रथम तीन स्पेक्ट्रमी रेखाओं की तरंगदैर्ध्य \(\lambda_{1}, \lambda_{2}\) और \(\lambda_{3}\) हैं। बोहर के परमाणु मॉडल के अनुसार, प्रथम और ततीय स्पेक्ट्रमी रेखाओं की तरंगदैर्ध्य, \(\left(\frac{\lambda_{1}}{\lambda_{3}}\right)\) लगभग \(x \times 10^{-1}\) के गुणक द्वारा सम्बंधित हैं। यहाँ \(x\) का मान निकटतम पूर्णांक में होगा। 2021 कठिन
  35. 85. हाइड्रोजन परमाणु में किसी इलेक्ट्रॉन के \(n =2\) से \(n =1\) स्तर में संक्रमण के फलस्वरूप उत्सर्जित फोटॉन की तरंगदैर्ध्य होग। 2021 मध्यम
  36. 86. हाइड्रोजन सैम्पल के स्पेक्ट्रम में \(X\) विभिन्न तरंगदैर्ध्य प्रेक्षित की जा सकती है, यदि परमाणु \(n =6\) मुख्य क्वान्टम संख्या की स्तर पर उत्तेजित किया जाए। \(X\) का मान है। 2021 मध्यम
  37. 87. किसी हाइड्रोजन परमाणु की \(n =5\) अवस्था से \(n =1\) अवस्था पर जाने और किसी फोटॉन को उत्सर्जित करने के पश्चात प्रतिक्षेप चाल होगी \(\dots \; m/s\) 2021 कठिन
  38. 88. किसी केन्द्रीय विभव क्षेत्र \(U ( r )= U _{0} r ^{4}\) में द्रव्यमान \(m\) का कोई कण वत्तीय कक्षा में गतिमान है। यदि बोर-क्वांटमीकरण शर्तो को लागू करें, तो संभावित कक्षकों की त्रिज्याएँ \(r _{ n } n ^{1 / \alpha}\) के साथ में विचरण करती हैं, यहाँ \(\alpha\) का मान है। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) 2021 कठिन
  39. 89. किसी \(X\)-किरण नालिका का प्रचालन \(1.24\) मिलियन वोल्ट पर किया गया है। उत्पन्न फोटॉन की लघुतम तरंगदैर्ध्य होगी। 2021 मध्यम
  40. 90. किसी \(X\)-किरण पुन्ज की तरंग दैर्ध्य \(10 \mathring A\) है। उस कल्पित कण का द्रव्यमान, जिसकी ऊर्जा इस \(X\)-किरण के फोटॉनों के बराबर है, \(\frac{ x }{3} \;h \;kg\) होगा। यहाँ \(x\) का मान है। \(( h =\) प्लांक नियतांक \()\) 2021 मध्यम
  41. 91. कल्पना कीजिए कि किसी हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन का म्यूऑन \((\mu)\) से विस्थापित किया गया है। म्यूऑन का द्रव्यमान इलेक्ट्रॉन के द्रव्यमान का \(207\) गुना तथा आवेश, इलेक्ट्रॉन के आवेश के बराबर है। इस हाइड्रोजन परमाणु का आयनन विभव होगा। 2021 कठिन
  42. 92. मॉलिब्डेनम की \(K _{\alpha} \;X\)-किरण की तरंगदैर्ध्य \(0.071\) \(nm\) है। यदि मॉलिब्डेनम परमाणु की \(K\)-इलेक्ट्रॉन के बाहर निकलने के पश्चात की ऊर्जा \(27.5 \;keV\) है तो इसी परमाणु की L-इलेक्ट्रॉन के बाहर निकलने के पश्चात ऊर्जा \(keV\) होगी। (निकटतम पूर्णाक में) \(\left[ h =4.14 \times 10^{-15} \;eVs , c =3 \times 10^{8}\; ms ^{-1}\right]\) 2021 कठिन
  43. 93. परमाण्विक हाइड्रोजन कोई लाइन स्पेक्ट्रम उत्सर्जित करता है जिसमें विभिन्न श्रेणियाँ है। हाइड्रोजन के परमाण्विक स्पेक्ट्रम के दश्य क्षेत्र में कौनसी श्रेणी पायी जाती है ? 2021 मध्यम
  44. 94. यदि \(\lambda_{1}\) और \(\lambda_{2}\) क्रमशः लाइमेन श्रेणी के तीसरे सदस्य और पाश्चन श्रेणी के पहले सदस्य की तरंगदैर्ध्य हैं, तो \(\lambda_{1}: \lambda_{2}\) का मान होगा। 2021 मध्यम
  45. 95. यदि कोई इलेक्ट्रॉन, हाइड्रोजन परमाणु की \(n ^{\text {th }}\) कक्षा में गति कर रहा है, तब \(n ^{\text {th }}\) कक्षा में इसका वेग \(\left( v _{ n }\right)\) होगा। 2021 मध्यम
  46. 96. \(200 \,MeV / c ^{2}\) द्रव्यमान का एक कण विरामावस्था के एक हाइड्रोजन परमाणु से संघट्ट करता है। संघट्ट के तुरंत पश्चात कण विराम अवस्था में आ जाता है तथा परमाणु प्रतिक्षेपित होकर अपनी प्रथम उत्तेजित अवस्था में चला जाता है। कण की आरम्भिक गतिज ऊर्जा का मान ( \(eV\) में) \(\frac{ N }{4}\) हैं। \(N\) का मान ..... होगा। (दिया है हाइड्रोजन परमाणु का द्रव्यमान \(=1\, GeV / c ^{2}\) ) । 2020 मध्यम
  47. 97. एक हाइड्रोजन परमाणु इलेक्ट्रॉन \(( n +1)^{ th }\) कक्षा से \(n ^{\text {th }}\) कक्षा पर जाता है। यदि \(n>>1\) हो तो उत्सर्जित विकिरण की आवृत्ति निम्न में से किसके समानुपाती होगी? 2020 कठिन
  48. 98. एक हाइड्रोजन परमाणु में इलैक्ट्रॉन इसकी न्यूनतम ऊर्जा की कक्षा में \(1.6 \times 10^{-16} \,s\) में एक परिक्रमण पूरा करता है। पहली उत्तेजित अवस्था में इलैक्ट्रॉन की परिक्रमण आवृत्ति (frequency of revolution) होगी। ( \(s ^{-1}\) में) 2020 कठिन
  49. 99. हाइड्रोजन परमाणु जैसे एक आयन जो कि उसकी निम्नतम अवस्था में है को आयनित करने के लिये \(9\) रिडबर्ग ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती है। यदि इस आयन में इलैक्ट्रॉन दूसरी उत्तेजित अवस्था से पहली उत्तेजित अवस्था में आये तो उत्सर्जित विकिरण का तरंगदैर्ध्य .......\(nm\) होगा ? 2020 कठिन
  50. 100. हाइड्रोजन परमाणु के रेखीय स्पैक्ट्रम में लाइमन श्रेणी की वृहतम तथा लघुत्तम तरंगदैर्ध्य के मध्य अन्तर \(304\, \mathring {A}\) है। पाश्चन श्रेणी के लिये संगत अन्तर ( \(\mathring {A}\) में) होगा।  2020 कठिन