STD 12 - गतिमान आवेश और चुंबकत्व के सभी प्रश्न
नए पहले224 में से 101–150 प्रश्न
- 101. एक \(\mathrm{PQRS}\) धारावाही आयतकर पाश को एक समान तार से बनाया है। लम्बाई \(\mathrm{PR}=\mathrm{QS}=5\) सेमी. तथा \(\mathrm{PQ}=\mathrm{RS}=100\) सेमी. है। यदि अमीटर धारा का पाठ्यांक \(I\) से \(2I\) में बदलता है, तो दोनों स्थितियों में तार \(RS\) के कारण तार \(\mathrm{PQ}\) पर प्रति इकाई लम्बाई के चुम्बकीय बलों का अनुपात \(f_{\mathrm{PQ}}^{\mathrm{I}}: f_{\mathrm{PQ}}^{2 \mathrm{I}}\) है:
2023 मध्यम - 102. एक सरलरेखीय तार जिसमें \(14 \mathrm{~A}\) की धारा प्रवाहित हो रही है, को मोड़कर चित्रानुसार \(2.2 \mathrm{~cm}\) त्रिज्या वाला अर्द्धवृत्तीय चाप बनाया गया है। धारा द्वारा चाप के केन्द्र \((\mathrm{O})\) पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र___________\(\times10^{-4} \mathrm{~T}\) है।
2023 आसान - 103. हाइड्रोजन परमाणु में, एक इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों तरफ \(0.52\,\mathring A\). त्रिज्या वाली कक्षा में \(6.76 \times 10^6 \mathrm{~ms}^{-1}\) की चाल से घूमता है। हाइड्रोजन परमाणु के नाभिक पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का मान_____________ \(\mathrm{T}\) है। 2023 मध्यम
- 104. जब किसी चल कुंडली धारामापी के साथ \(5 \Omega\) का प्रतिरोध पार्श्व क्रम में लगाया जाता है तो \(250 \mathrm{~mA}\) धारा के लिए पूर्ण विक्षेप (फुल स्केल विक्षेप) प्रदर्शित होता है। हालांकि जब इसके साथ \(1050 \Omega\) का प्रतिरोध श्रेणी क्रम में लगाया जाता है तो यह \(25\) volt के लिए पूर्ण विक्षेप देता है। धारामापी का प्रतिरोध____________\(\Omega\) है। 2023 कठिन
- 105. नीचे दो कथन दिए गए है: कथन \(I\) : यदि किसी चलकुंडली धारामापी की कुंडली के फेरों की संख्या को दोगुना कर दिया जाए तो धारा सुग्राहिता दो गुनी हो जाती है। कथन \(II\) : किसी चलकुंडली धारामापी की धारा सुग्राहिता को केवल कुंडली के फेरों की संख्या को बढ़ाकर बढ़ाने से उसकी वोल्टेज सुग्राहिता भी उसी समान अनुपात में बढ़ती है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
- 106. \(\mathrm{r}\) त्रिज्या के एक वृत्ताकार पाश में \(\mathrm{IA}\) धारा बहती है। वृत्ताकार पाश के केन्द्र तथा इसकी अक्ष पर पाश के केन्द्र से \(\mathrm{r}\) दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्र का अनुपात है: 2023 मध्यम
- 107. त्रिज्या \(\mathrm{r}_{\mathrm{A}}=10 \mathrm{~cm}\) एवं \(\mathrm{r}_{\mathrm{B}}=20 \mathrm{~cm}\) वाली दो अच्छी तरह कसी हुई वृत्ताकार कुंडलियों क्रमशः \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) में निहित चुम्बकीय आघूर्ण बराबर होगें यदि : (जहाँ \(\mathrm{N}_{\mathrm{A}}, \mathrm{I}_{\mathrm{A}}\) तथा \(\mathrm{N}_{\mathrm{B}}, \mathrm{I}_{\mathrm{B}}\) क्रमशः कुंडली \(A\) एवं \(B\) में घेरों की संख्या एवं धारा है) 2023 मध्यम
- 108. विद्युत वाहक बल \(90 \mathrm{~V}\) वाले एक सेल को प्रत्येक \(100 \Omega\) प्रतिरोध वाले दो प्रतिरोधकों के श्रेणी संयोजन पर जोड़ा गया है। प्रत्येक प्रतिरोधक पर विभवान्तर को नापने के लिये \(400 \Omega\) प्रतिरोध के वोल्ट मीटर को प्रयुक्त किया जाता है। वोल्टमीटर का पाठ्यांक होगा :- 2023 मध्यम
- 109. वृत्ताकार अनुप्रस्थ परिच्छेद (त्रिज्या-a) के एक लम्बे सीधे तार में प्रवाहित स्थाई धारा I है। धारा I इस अनुप्रस्थ परिच्छेद में एकसमान रूप से वितरित है। चुम्बकीय क्षेत्र है: 2023 मध्यम
- 110. \(1 \times 10^{-4} Wbm ^{-2}\) के पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् दिशा में \(0.1 keV\) ऊर्जा का एक इलेक्ट्रॉन चलता है। इलेक्ट्रॉन के परिक्रमण की आवृत्ति होगी: (माना इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान \(=9.0 \times 10^{-31} kg\) ) 2022 आसान
- 111. \(10\,cm\) लम्बे दो तार जहाँ प्रत्येक में \(5\,A\) धारा प्रवाहित होती है, एक दूसरे के समान्तर रखे गये है। यदि प्रत्येक तार \(10^{-5}\,N\) का बल अनुभव करता है तो तारो के बीच दूरी \(cm\) में ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
- 112. \(72\,\Omega\) का एक गेल्वेनोमीटर \(8\,\Omega\) प्रतिरोध से शंटित किया जाता है। कुल धारा का कितना प्रतिशत गेल्वेनोमीटर से गुजरेगा \(......\%\) 2022 मध्यम
- 113. अच्छी तरह कसे हुए घेरों वाली एक वृत्ताकार कुण्डली की त्रिज्या \(5\,cm\) है, जो कि अपने केन्द्र पर \(37.68 \times 10^{-4}\,T\) का चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न कर रही है। कुण्डली में प्रवाहित धारा का मान \(.............A\) होगा। [माना घेरों की संख्या \(100\) एवं \(\pi=3.14\) ] 2022 आसान
- 114. चित्र में दर्शाये अनुसार, \(0.45\,kg\,m ^{-1}\) के रेखीय घनत्व वाली एक धात्विक छड़, एक चिकने आनत तल पर क्षैतिज रूप से रखी हुई है, यह आनत तल क्षेतिज से \(45^{\circ}\) का कोण बनाता है। जब इस पर \(0.15\,T\) मान का चुम्बकीय क्षेत्र ऊर्ध्वाधर ऊपर की दिशा में कार्यरत है तो छड़ को स्थिर रखने के लिए इसमें प्रवाहित धारा का आवश्यक न्यूनतम मान \(........\,A\) होगा : \{दिया है \(\left.g =10 m / s ^2\right\}\)
2022 मध्यम - 115. दो कथन निम्नलिखित है : एक कथन \((A)\) तथा दूसरा कारण \((R)\) है। कथन \((A)\): एक गतिशील आवेश कण की चाल तथा ऊर्जा एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में नियत बनी रहती है। कारण \((R)\) : एक गतिशील आवेश कण गति की दिशा के लम्बवत चुम्बकीय बल अनुभव करता है। 2022 मध्यम
- 116. दो लम्बे धारावाही समान्तर चालक तार \(8\,cm\) की दूरी पर रखे गए है। दोनों चालको में धारा प्रवाह के कारण यदि मध्य बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण \(300\,\mu T\) है तो दोनों चालको में प्रवाहित होने वाली समान धारा होगी: 2022 मध्यम
- 117. दो लम्बे समान्तर चालक तार \(S _1\) व \(S _2\) एक-दूसरे से \(10\,cm\) की दूरी पर रखे हुए है तथा उनमें क्रमश: \(4 A\) व \(2 A\) धारा प्रवाहित होती है। दोनों चालक \(X - Y\) तल में रखे है। चित्रानुसार दोनों चालकों के मध्य एक बिन्दु \(P\) रिथत है। एक \(3 \pi\) कूलाम का आवेशित कण बिन्दु \(P\) से \(\overrightarrow{ v }=(2 \hat{ i }+3 \hat{ j }) m / s\); वेग से गुजरता है जहाँ \(\hat{ i } \& \hat{ j }, x\) तथा \(y\) अक्ष के अनुदिश इकाई सदिश को प्रदर्शित करते हैं। यदि आवेशित कण पर \(4 \pi \times 10^{-5}(- x \hat{ i }+2 \hat{ j }) N\). बल कार्यरत है तो \(x\) का मान होगा :
2022 कठिन - 118. दो समांतर लंबे तार जिनमें प्रत्येक में \(xA\) विद्युत धारा एक ही दिशा में प्रवाहित हो रही है, एक दूसरे से \(0.20\,m\) की दूरी पर रखे हैं। यदि प्रत्येक तार की एकांक लम्बाई पर आकर्पण बल \(2 \times 10^{-6} N\) है, तो \(x\) का मान लगभग होगा- 2022 मध्यम
- 119. एक \(314\,cm\) लम्बा तार है, जिसमें \(14\,A\) मान की धारा प्रवाहित हो रही है। इस तार को मोड़कर एक वृत्त बनाया जाता है। कुंडली के चुम्बकीय आघूर्ण का मान \(............A - m ^2\) होगा। [\(\pi=3.14\)]
2022 मध्यम - 120. एक \(50\,cm\) लम्बाई का तार \(X\) जिसमें \(2\,A\) की धारा प्रवाहित हो रही है, को \(5\,m\) लम्बे तार \(Y\) के समानान्तर रखा गया है। तार \(Y\) में \(3\,A\) की धारा प्रवाहित हो रही है। दोनों तारों के बीच की दूरी 5 \(cm\) है एवं दोनों में एकसमान दिशा में धारा प्रवाहित हो रही है। तार \(Y\) पर लगने वाला बल है:
2022 मध्यम - 121. एक आवेशित कण एक साइक्लोट्रॉन में एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में वृत्तीय पथ के अनुदिश गति करता है। आवेशित कण की गतिज ऊर्जा इसके प्रारम्भिक ऊर्जा से \(4\) गुनी तक बढ़ जाती है। आवेशित कण के वृत्तीय पथ की नई त्रिज्या एवं मूल त्रिज्या का अनुपात क्या होगा ? 2022 मध्यम
- 122. एक आवेशित कण किसी \((2 \hat{ i }+3 \hat{ j })\,T\) मान के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में चल रहा है। यदि इसका त्वरण \((\alpha \hat{ i }-4 \hat{ j })\,m / s ^2\) है, तो \(\alpha\) का मान होगा 2022 कठिन
- 123. एक ड्यूट्रोन तथा एक प्रोटोन समान गतिज ऊर्जा के साथ गति करते हुए एक समरुप चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र के लम्बवत् प्रवेश करते है। यदि \(r_d\) व \(r_p\) क्रमश: उनके वृत्तीय पथों की त्रिज्यायें है, तो अनुपात \(r _{ d } / r _{ p }\) का मान \(\sqrt{ x }: 1\) हैं \(x\) का मान ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
- 124. एक गैल्वानोमीटर की धारा सुग्राहीता बढ़ाई जा सकती है : \((A)\) घेरों की संख्या को घटाकर \((B)\) चुम्बकीय क्षेत्र को बढ़ाकर \((C)\) कुण्डली के क्षेत्रफल को कम करके \((D)\) स्प्रिंग के टॉरसनल स्थिरांक को घटाकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें : 2022 मध्यम
- 125. एक प्रोटोन, एक डयूट्रॉन और एक \(\alpha\)-कण समान गतिज ऊर्जा से एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् प्रवेश करते है। उनके संगत वृतीय पथो की त्रिज्याओं का अनुपात होगा- 2022 मध्यम
- 126. एक शिक्षक ने अपनी भौतिकी प्रयोगशाला में एक गैल्वेनोमीटर के प्रतिरोध (G) को निर्धारित करने के लिए एक प्रयोग आंवटित किया। छात्रों ने गैल्वेनोमीटर में \(\frac{1}{3}\) विक्षेप के लिए प्रेक्षण किया।निम्न में से कौनसा विकल्प \(G\) के मापे गये मान के लिये सत्य है ? 2022 कठिन
- 127. एक सीधी धारावाही परिनालिका के अन्दर रिक्त स्थान को \(1.2 \times 10^{-5}\) चुम्बकीय पारगम्यता वाले पदार्थ से भरा जाता हैं तो परिनालिका के अन्दर चुम्बकीय क्षेत्र में भिन्नात्मक वृद्धि, उस स्थिति के सापेक्ष जब इसके भीतर माध्यम हवा हो, होगी 2022 मध्यम
- 128. एक त्रिभुजाकार तार जिसमें \(10\,A\) मान की धारा प्रवाहित हो रही है, इसको \(0.5\,T\) मान के किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। \(CD\) भाग पर आरोपित चुम्बकीय बल का मान \(............\,N\) हैं (दिया है \(BC = CD = BD =5\,cm\) ).
2022 मध्यम - 129. एक वृतीय वलय जिसकी त्रिज्या \(r\) है, इसमें धारा \(I\) प्रवाहित हो रही है तथा धारा के कारण इसके केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र \(B\) है। अक्ष पर केन्द्र से \(\frac{ r }{2}\) दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्र है 2022 मध्यम
- 130. एकल आयनित मैग्नेशियम परमाणु \((A24)\) को \(5\,keV\) गतिज ऊर्जा तक त्वारित किया जाता है तथा इसको \(0.5\,T\) परिमाण वाले चुम्बकीय क्षेत्र में लम्बवत् रूप से प्रक्षेपित किया जाता है। निर्मित पथ की त्रिज्या \(cm\) में ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
- 131. किसी धारावाही वृत्ताकार छल्ले के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान \(B _1\) है। दिए हुए वृत्ताकार छल्ले के केन्द्र से इसके अक्ष पर, इसकी त्रिज्या के \(\sqrt{3}\) गुना दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान \(B _2\) है। \(B _1 / B _2\) का मान होगा। 2022 मध्यम
- 132. किसी साइक्लोट्रॉन का प्रयोग, प्रोटॉनों को त्वरित करने के लिए किया जाता है। यदि कार्यकारी चुम्बकीय क्षेत्र का मान \(1.0\,T\) है एवं साइक्लोट्रॉन की 'डीज' की त्रिज्या \(60\,cm\) है, तो त्वरित प्रोटॉनों की गतिज ऊर्जा का मान \(( MeV\) में) होगा : [यदि \(m _{ p }= 1 . 6 \times 10^{-27}\,kg , e =1.6 \times 10^{-19}\,C\) ] 2022 मध्यम
- 133. नाभिक के चारों तरफ किसी कक्षा में कक्षीय कोणीय संवेग से घूम रहे एक इलेक्ट्रॉन \((e)\) का चुम्बकीय आघूर्ण होगा : 2022 मध्यम
- 134. निम्न दो कथन दिए गए है- कथन \(I:\) विद्युत बल आवेशित कण की चाल बदलता है इसलिए इसकी गतिज ऊर्जा भी बदलती है जबकि चुम्बकीय बल आवेशित कण की गतिज ऊर्जा नहीं बदलता है। कथन \(II:\) विद्युत बल धनावेशित कण को विद्युत क्षेत्र की लम्बवत दिशा में त्वरित करता है। चुम्बकीय बल गतिमान धनावेशित कण को चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा में त्वरित करता है। उपरोक्त कथनो के अनुसार सही विकल्प चुने: 2022 मध्यम
- 135. \(r _1=30\,cm\) और \(r _2=50\,cm\) त्रिज्याओं वाले दो वृत्ताकार समकेन्द्री छल्ले, \(X - Y\) तल में चित्र में दर्शाये अनुसार रखें है। एक \(I =7\,A\) की धारा उनमें चित्र में दर्शाये अनुसार बह रही है। इन दो वृत्ताकार छल्लों के निकाय के कुल चुम्बकीय आघूर्ण का सन्निकट मान होगा:
2022 मध्यम - 136. \(R\) त्रिज्या के लम्बे सीधे तार का वृत्ताकार अनुप्रस्थ काट है, इसमें नियत धारा I प्रवाहित है। धारा I इस अनुप्रस्थ काट पर एक समान रूप से वितरित है। तब इसके केन्द्र से दूरी \(r(r < R)\) के साथ, धारा I के कारण चुम्बकीय क्षेत्र में परिवर्तन होगा। 2022 आसान
- 137. समान गतिज ऊर्जा वाले दो आवेशित कण, किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र से गुजरने के लिए स्वतंत्र हैं, जो कि उनकी गति की दिशा के लम्बवत् है। यदि उनके वृत्ताकार पथों की त्रिज्याओं का अनुपात \(6: 5\) है, एवं उनके क्रमशः द्रव्यमानों का अनुपात \(9: 4\) है, तो उनके आवेशों का अनुपात होगा : 2022 मध्यम
- 138. \(X\) और \(Y\) दो कुंडलियों के केन्द्रों पर, जिनमें समान धारा प्रवाहित हो रही है, चुम्बकीय क्षेत्रों का मान क्रमशः \(B _{ X }\) एवं \(B _{ Y }\) है। यदि कुंडली \(X\) के घेरों की संख्या \(200\) और त्रिज्या \(20\,cm\) एवं कुंडली \(Y\) के घेरों की संख्या 400 और त्रिज्या \(20\,cm\) है, तो \(Bx\) तथा \(By _y\) का अनुपात होगा : 2022 मध्यम
- 139. यदि प्रतिरोध \(G\) व शंट \(S\) वाले परिवर्तित गैल्वेनोमीटर में \(n\) विक्षेप की वास्तविक संख्या को दर्शाता है तो कुल धारा \(I\) क्या होगी जब दक्षता गुणांक \(K\) है? 2022 मध्यम
- 140. \(10 \,cm\) भुजा के समबाहु त्रिभुज के आकार की एक कुण्डली \(20 mT\) का क्षैतिज चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करने वाले स्थायी चुम्बक के ध्रुवों के बीच ऊर्ध्वाधर तल में रखी है। जब कुण्डली से \(0.2\) एम्पियर धारा प्रवाहित होती है तथा इसका तल चुम्बकीय क्षेत्र के समान्तर होता है, तो कुण्डली पर लगने वाला बल आघूर्ण \(\sqrt{ x } \times 10^{-5} \,Nm\) होता है। \(x\) का मान \(......\) है। 2021 मध्यम
- 141. \(4\) परमाणु द्रव्यमान मात्रक (amu) तथा \(16\) (amu) के दो आयनों पर क्रमश: \(+2 \,e\) तथा \(+3 \,e\) का आवेश हैं। ये आयन अचर लम्बवत् चुम्बकीय क्षेत्र के परास से गुजरते हैं। यदि दानों आयनों की गतिज ऊर्जा समान है, तो। 2021 कठिन
- 142. A hairpin like shape as shown in figure is made by bending a long current carrying wire. What is the magnitude of a magnetic field at point \(P\) which lies on the centre of the semicircle ?
2021 कठिन - 143. \(a\) त्रिज्या की धारावाही वत्तीय कुण्डली के अक्ष पर केन्द्र से \('r'\) दूरी पर तथा उसी कुण्डली के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता से भिन्नात्मक परिवर्तन होता है ( \(r\, <\, a\) लीजिये) 2021 कठिन
- 144. दो आयनों, जिनके द्रव्यमान समान हैं, पर आवेशों का अनुपात \(1: 2\) है। इन्हें किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र के अभिलम्बवत् \(2: 3\) के अनुपात में चालों से प्रक्षेपित किया गया है। इनके वत्तीय प्रक्षेप पथों की त्रिज्याओं का अनुपात होगा। 2021 मध्यम
- 145. दो अनन्त लम्बाई के सीधे धारावाही चालक है और, नीचे दिये गये चित्रानुसार वे एक दूसरे पर लम्बवत् इस प्रकार रखे जाते हैं कि उनके उभयनिष्ठ सिरे मूल बिन्दु पर हों। दोनों चालकों में धारा का अनुपात \(1: 1\) हैं। बिन्दु \(P\) पर चुम्बकीय क्षेत्र है।
2021 कठिन - 146. एक \(1000\) फेरे प्रति मीटर वाली परिनालिका के कोर की सापेक्षित पारगम्यता \(500\) है। परिनालिका के कुचालक फेरों में \(5\, A\) की धारा प्रवाहित होती है। परिनालिका द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व का मान है। (मुक्त आकाश की पारगम्यता \(=4 \pi \times 10^{-7}\, H / m\) ) 2021 मध्यम
- 147. एक \(5\, \Omega\) से परिर्वत (शन्टिड) धारा मापी को लीजिए जिसमें \(2\) प्रतिशत धारा प्रवाहित होती है। दिये गये धारामापी का प्रतिरोध कितना है ? (\(\Omega\) में) 2021 मध्यम
- 148. एक प्रोटॉन और \(\alpha\)-कण, जिनकी गतिज ऊर्जाएँ क्रमशः \(K _{ p }\) और \(K _{\alpha}\) हैं, किसी चुम्बकीय क्षेत्र में लम्बवत् प्रवेश करते हैं। यदि प्रोटॉन और \(\alpha\)-कण के प्रक्षेप पथों की त्रिज्याओं का अनुपात \(2: 1\) है, तो \(K _{ p }: K _{\alpha}\) के अनुपात का मान होगा। 2021 मध्यम
- 149. एक समअक्षिय केबिल में \('a'\) त्रिज्या का एक आन्तरिक तथा बाह्य त्रिज्या क्रमश: \('b'\) तथा \('c'\) के एक बाह्य कोश से घिरा है। आन्तरिक तार में \(i_{0}\) विधुत धारा होती है, जो अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर समान रूप से वितरित रहती है। बाह्य कोश में भी उतनी ही धारा विपरीत दिशा में होती है तथा समान रूप से वितरित रहती है। अक्ष से \(x\) दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्रों का अनुपात क्या होगा, जब \((i)\) \(x\, <\, a\) तथा \((ii)\) \(a\, <\, x \,< \,b\) ? 2021 कठिन
- 150. किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में एक प्रोटॉन, एक ड्यूटेरॉन और एक \(\alpha\)-कण समान संवेग से गतिमान हैं। इन पर लगे चुम्बकीय बलों का अनुपात \(......\) और चालों का अनुपात \(......\) हैं। 2021 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।