JEE Mains · Physics · STD 12 - गतिमान आवेश और चुंबकत्व
- JEE Mains 2021
- मध्यम
- संख्यात्मक
\(10 \,cm\) भुजा के समबाहु त्रिभुज के आकार की एक कुण्डली \(20 mT\) का क्षैतिज चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करने वाले स्थायी चुम्बक के ध्रुवों के बीच ऊर्ध्वाधर तल में रखी है। जब कुण्डली से \(0.2\) एम्पियर धारा प्रवाहित होती है तथा इसका तल चुम्बकीय क्षेत्र के समान्तर होता है, तो कुण्डली पर लगने वाला बल आघूर्ण \(\sqrt{ x } \times 10^{-5} \,Nm\) होता है। \(x\) का मान \(......\) है।
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(A) \(3\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(\vec{\tau}=\vec{M} \times \vec{B}=M B \sin 90^{\circ}\)
\(=M B=\frac{i \sqrt{3} \ell^{2}}{4} B\)
\(=\sqrt{3} \times 10^{-5} {N}-{m}\)
Physics के और प्रश्न
- पानी के नल की एक टोंटी का व्यास \(\frac{2}{\sqrt{\pi}} \; cm\) है। इससे \(15\) लिटर की एक बाल्टी को भरने में \(5\) मिनट का समय लगता है। (यदि, जल का घनत्व \(=10^{3} kg / m ^{3}\) तथा जल की श्यानता \(=10^{-3}\; Pa.s\) है) तो, इस प्रवाह के लिये रेनल्ड्स संख्या होगी :JEE Mains 2015 कठिन
- भारत का मंगलयान मंगल ग्रह के लिये सूर्य के चारों ओर स्थानान्तरण कक्ष \(EOM\) में प्रक्षेपित किया गया। इसने पृथ्वी को \(E\) पर छोड़ा और मंगल ग्रह से यह \(M\) पर मिलता है। यदि पृथ्वी की अर्द्ध-दीर्घ अक्ष \(a _{ e }=1.5 \times 10^{11} m\) है और मंगल ग्रह की अर्द्ध-दीर्घ अक्ष \(a _{ m }=2.28 \times 10^{11} m\) है, तब केपलर के नियम के अनुसार पृथ्वी से मंगलग्रह तक मंगलयान के पहुँचने का समय लगभग होगा :
JEE Mains 2014 कठिन - किसी एकसमान तार की अनुप्रस्थकाट का क्षेत्रफल \('A^{\prime}\) है। इससे बनाये गये एक लोलक का आवर्तकाल \(T\) है। इस लोलक के गोलक से एक अतिरिक्त \(M\) द्रव्यमान जोड़ देने से लोलक का आवर्तकाल परिवर्तित होकर \(T_{M}\) हो जाता है। यदि इस तार के पदार्थ का यंग गुणांक ' \(Y\) हो तो \(\frac{1}{Y}\) का मान होगा : \((g=\) गुरुत्वीय त्वरण \()\)JEE Mains 2015 कठिन
- यदि एक रबर की गेंद \(h\) ऊँचाई से गिरती है और \(h / 2\) ऊँचाई तक उछलती है। प्रारंभिक निकाय की कुल ऊर्जा में प्रतिशत हानि और धरातल से टकराने से पहले गेंद का वेग, क्रमशः _______ होंगे।JEE Mains 2024 कठिन
- \(9.1 \times 10^{-31} \;kg\) द्रव्यमान का कोई कण किसी माध्यम में \(10^{6} \;m / s\) की चाल से गति करता है और किसी विकिरण का कोई फोटॉन जिसका रेखीय संवेग \(10^{-27} \;kg\; m / s\) है निर्वात में गति करता है। फोटॉन की तरंगदैर्ध्य कण की तरंगदैर्ध्य का \(\dots\) गुना है।JEE Mains 2021 मध्यम
- एक विद्युत द्विध्रुव को एक अनंत समतल चादर से 2 cm की दूरी पर रखा गया है जिसका धनात्मक आवेश घनत्व \(\sigma_{\mathrm{o}}\) है। निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें।
JEE Mains 2025 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- समान आयाम एवं समान आवृत्ति की, समान दिशा में सरल आवर्त गति करती हुई दो तरंगों को एक-दूसरे पर अध्यारोपित किया जाता है। परिणामी आयाम, एकल तरंग के आयाम का \(\sqrt{3}\) गुना है। दोनों तरंगों के मध्य, कला-अन्तर का मान ..............(डिग्री) होगा।JEE Mains 2022 मध्यम
- समान द्रव्यमान तथा समान प्रारंभिक वेग वाली दो गेंदों को भिन्न-भिन्न कोणों पर इस प्रकार प्रक्षेपित किया जाता है कि पहली गेंद द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई दूसरी गेंद की अधिकतम ऊँचाई की 8 गुना है। यदि \(T_1\) तथा \(T_2\) क्रमशः पहली तथा दूसरी गेंद के कुल उड्डयन काल हैं, तो \(T_1\) तथा \(T_2\) का अनुपात क्या है?JEE Mains 2025 आसान
- एक चलायमान सूक्ष्मदर्शी का उपयोग काँच की पट्टिका का अपवर्तनांक ज्ञात करने के लिये किया जाता है। यदि मुख्य पैमाने पर \(1\,cm\) में \(40\) भाग है तथा वर्नियर पैमाने पर \(50\) भाग, मुख्य पैमाने पर \(49\) भाग के तुल्य है तो इस सूक्ष्मदर्शी का अल्पतमांक \(..........\times 10^{-6} m\) है:JEE Mains 2022 मध्यम
- यदि चलित सूक्ष्मदर्शी वर्नियर के \(50\) भागों का मान मुख्य पैमाने के \(49\) भागों के बराबर है तथा मुख्य पैमाने का सूक्ष्मतम पाठयांक \(0.5\) mm है। चल सूक्ष्मदर्शी का वर्नियर नियतांक _______ है।JEE Mains 2024 कठिन
- एक समतल विधुतचुम्बकीय तरंग जिसकी आवत्ति \(100\,MHz\) है \(x\)-अक्ष के अनुदिश निर्वात में गति कर रही है। समय और मुक्त आकाश में किसी विशेष बिन्दु पर, \(\overrightarrow{ B }\) का मान \(2.0 \times 10^{-8} \hat{ k }\, T\) है (जहाँ \(\hat{ k }, z\)-अक्ष के अनुदिश एकांक सदिश है) इस बिन्दु पर \(\overrightarrow{ E }\) का मान होगा। (प्रकाश की चाल, \(c =3 \times 10^{8}\, m / s\))JEE Mains 2021 मध्यम