ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 12 - गतिमान आवेश और चुंबकत्व PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 5

1988–2026 के 224 प्रश्न। चुंबकीय क्षेत्र मे आवेशित कणों की गति सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

224प्रश्न
7टॉपिक
1988–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 9% मध्यम 50% कठिन 42%

STD 12 - गतिमान आवेश और चुंबकत्व के सभी प्रश्न

नए पहले

224 में से 201–224 प्रश्न

  1. 201. \(y =0\) तथा \(y = d\) के बीच के क्षेत्र में एक समान चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }= B \hat{ z }\) विद्यमान है। द्रव्यमान \(m\) तथा आवेश \(q\) का एक कण, वेग \(\overrightarrow{ v }=v \hat{ i }\) से इस क्षेत्र में
    प्रवेश करता है। यदि \(d =\frac{ mv }{2 qB }\) है, तो दूसरी और से बाहर निकलने वाले बिन्दु पर, आवेशित कण का त्वरण होगा।
    2019 कठिन
  2. 202. \(25 \Omega\) कुण्डली प्रतिरोध के एक धारामापी में पूर्ण विक्षेप के लिये \(1\; mA\) धारा चाहिये। इसे \(2\; A\) तक धारा पढ़ने योग्य अमीटर बनाने के लिये शंट प्रतिरोध का सत्रिकट मान होना चाहिये 2018 कठिन
  3. 203. अर्द्ध विक्षेप विधि द्वारा, एक गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध ज्ञात करने हेतु एक परिपथ में \(6 \;V\) की बैटरी तथा एक \(11 \;k \Omega\) के उच्च प्रतिरोध का प्रयोग किया जाता है। गैल्वेनोमीटर की धारा सुग्रहिता (figure - of - merit) \(60 \mu A\) /डिविज़न है। जब परिपथ में धारा प्रवाहित की जाती है तो, शन्ट प्रतिरोध की अनुपस्थिति में, गैल्वेनोमीटर में \(\theta=9\) डिविजन का विक्षेप होता है। विक्षेप का मान \(\theta / 2\) करने के लिये, शन्ट प्रतिरोध का निकटतम मान होगा \(\dots \; \Omega\) 2018 कठिन
  4. 204. धारा \(I\) वाले एक वृत्ताकार पाश का द्विध्रुव आघूर्ण \(m\) तथा उसके केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र \(B_{1}\) है। धारा स्थिर रखते हुए द्विध्रुव आघूर्ण को दोगुना करने पर पाश के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र \(B_{2}\) हो जाता है। अनुपात \(\frac{B_{1}}{B_{2}}\) होगा 2018 मध्यम
  5. 205. एक हेल्महोल्ज (Helmholtz) कुंडली में \(N\) फेरों एवं \(R\) त्रिज्या वाले दो पाश हैं (चित्र देखें)। उनको \(R\) दूरी पर समाक्षीय रूप में रखा गया है और उनमें समान विघुत धारा \(I\) एक ही दिशा में बहती है। केन्द्रों \(A\) एवं \(C\) के मध्य बिंदु \(P\) पर चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण होगा
    2018 कठिन
  6. 206. एक इलेक्ट्रॉन एक प्रोटॉन एवं एक अल्फा कण किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र \(B\) में क्रमशः \(r_{e}, r_{p}\) एवं \(r_{\alpha}\) त्रिज्या की गोलाकार कक्षा में घूम रहे हैं। \(r_{e^{\prime}} r_{p}\) एवं \(r_{\alpha}\) के बीच संबंध होगा 2018 मध्यम
  7. 207. \(r\) त्रिज्या के एक अचालक पाश पर आवेश \(q\) को समान रूप से फैलाया गया है। यदि इसे कोणीय वेग \(\omega\) से अभिलम्ब अक्ष के सापेक्ष घुमाते हैं तो पाश का चुम्बकीय आघूर्ण है 2018 मध्यम
  8. 208. \(15\, \Omega\) के कुण्डली प्रतिरोध के गैल्वेनोमीटर से जब \(5\, mA\) की धारा प्रवाहित की जाती है तो वह पूर्ण स्केल विक्षेप दर्शाता है। इसे \(0-10\, V\) परास के विभवमापी में बदलने के लिये किस मान के प्रतिरोध को गैल्वेनोमीटर के साथ श्रेणी क्रम में लगाना होगा? 2017 मध्यम
  9. 209. एक क्षेत्र में स्थिर विद्युत एवं चुम्बकीय क्षेत्र उपस्थित हैं। चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }= B _{0}(\hat{i}+2 \hat{j}-4 \hat{k})\) है। यदि एक परीक्षण आवेश, जिसका वेग \(\vec{v}=v_{0}(3 \hat{i}-\hat{j}+2 \hat{k})\), पर कोई बल नहीं लगता है तो इस क्षेत्र में SI मात्रकों में विद्युत क्षेत्र होगा 2017 मध्यम
  10. 210. एक ऋणात्मक परीक्षण आवेश, एक सीधे लम्बे तार, जिसमें धारा बह रही है, के निकट चल रहा है। परीक्षण आवेश पर लगने वाला बल धारा की दिशा के समान्तर है। आवेश की गति होगी 2017 मध्यम
  11. 211. एक \(50 \Omega\) का प्रतिरोध एक \(5\; V\) की बैटरी से जुड़ा हुआ है। एक गैल्वेनोमीटर जिसका प्रतिरोध \(100 \Omega\) है, को एम्पीयरमीटर के रूप में प्रयोग किया जाना है। गैल्वेनोमीटर के साथ एक प्रतिरोध \(r_{s}\) संयोजित है। यदि इस संयोजन में मापित धारा एम्पीयरमीटर को हटाने पर मापित धारा के मान से \(1 \%\) के भीतर हो तो निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन उचित होगा ? 2016 कठिन
  12. 212. एक गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध \(G\) मापने के लिये अर्द्धविक्षेप तरीके का इस्तेमाल किया गया जिसमें बैटरी की \(\operatorname{emf} \; V_{E}\) है। प्रतिरोध \(R\) के लिये \(\theta\) विक्षेप मिला। शंट-प्रतिरोध \(S\) के लिये आधा विक्षेप मिला। तब \(G, R\) तथा \(S\) किस समीकरण से संबंधित हैं 2016 कठिन
  13. 213. एक गैल्वेनोमीटर के तार का प्रतिरोध \(100\, \Omega\) है। \(1\, mA\) धारा प्रवाहित करने पर इसमें पूर्ण-स्केल विक्षेप मिलता है। इस गैल्वेनोमीटर को \(10 \,A\) के एमीटर में बदलने के लिये जो प्रतिरोध लगाना होगा वह है 2016 मध्यम
  14. 214. एक गेल्वनोमीटर की स्केल \(50\) भागों में बंटी है। बैटरी का आंतरिक प्रतिरोध शून्य है। यदि \(R=2400 \Omega\) है तो विक्षेप \(=40\) भाग है। यदि \(R=4900 \Omega\) है तो विक्षेप \(=20\) भाग है। तब हम निर्धारित कर सकते हैं कि
    2016 कठिन
  15. 215. एक पतली धातु शीट पृष्ठ के लम्बवत रखी है और चित्र में दिखाई दिशा में वेग \('v'\) से एक समान चुम्बकीयक्षेत्र \(B\) में चल रही है। चुम्बकीय-क्षेत्र इस समतल पृष्ठ में प्रवेश कर रहा है। यदि इस शीट की बाईं और दाईं सतहों पर क्रमशः पृष्ठ-आवेश-घनत्व \(\sigma_{1}\) तथा \(\sigma_{2}\) प्रेरित होते हैं, तब उपांत-प्रभाव को नगण्य मानते हुए \(\sigma_{1}\) तथा \(\sigma_{2}\) के मान होंगे
    2016 मध्यम
  16. 216. दो पतले लम्बे तारों मैं प्रत्येक से \(I\) धारा प्रवाहित हो रही है। इन्हें \(L\) लम्बाई के विघुततरोधी धागों से लटकाया गया है। इन धागों में प्रत्येक के द्वारा ऊर्ध्वाधर दिशा से \('\theta^{\prime}\) कोण बनाने की स्थिति में, ये दोनों तार साम्यावस्था में रहते हैं। यदि इन तारों की प्रति इकाई लम्बाई द्रव्यमान \(\lambda\) है तथा \(g\) गुरुत्वीय त्वरण है तो, \(I\) का मान होगा
    2015 कठिन
  17. 217. दो समाक्षी परिनालिकाओं में, प्रत्येक से \(I\) धारा एक ही दिशा में प्रवाहित हो रही है। यदि, बाहरी परिनालिका के कारण, भीतरी परिनालिका पर चुम्बकीय बल \(\overrightarrow{ F }_{1}\) तथा भीतरी परिनालिका के कारण, बाहरी पारिनालिका पर चुम्बकीय बल \(\overrightarrow{ F }_{2}\) हो तो 2015 मध्यम
  18. 218. \(I\) धारावाही एक तार, \(P\) तथा \(Q\) बिन्दुओं पर बंधा है और अपने आस-पास चुम्बकीय क्षेत्र \(B\) के कारण (जो \(\times \times \times\) द्वारा दर्शाया गया है और इस पृष्ठ के लम्बवत् है) \(R\) त्रिज्या के वृत्ताकार चाप के रूप में आ जाता है। यदि यह तार, उस वृत्त के केन्द्र पर जिसका यह चाप भाग है, \(2 \theta_{0}\) कोण बनाता है तो, तार में तनाव होगा :
    2015 मध्यम
  19. 219. विभवान्तर \(' V ^{\prime}\) द्वारा त्वरित, एक प्रोटॉन (द्रव्यमान \(m\) ), किसी अनुप्रस्थ एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र \(B\) से होकर तीव्र चाल से गुज़रता है। यह चुम्बकीय क्षेत्र \(' d '\) चौड़ाई तक विस्तरित है। यदि, यह प्रोटॉन, चुम्बकीय क्षेत्र के कारण अपनी गति की प्रारंभिक दिशा से \(' \alpha '\) कोण से विचलित हो जाता है (आरेख दे खिये) तो, \(\sin \alpha\) का मान होगा :
    2015 कठिन
  20. 220. द्रव्यमान ' \(m\) ' का एक धनात्मक आवेश \(' q '+x\) अक्ष पर गतिशील है। हम एक एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र \(B\) समय \(\Delta t\) के लिए लगाना चाहते हैं जिससे कि आवेश की दिशा \(d\) दूरी पर \(y\)-अक्ष को काटते हुए प्रतिलोमित हो जाए, तब 2014 कठिन
  21. 221. दो पतले सर्व समरूपी चालकीय तार बहुत पतले रोधी पदार्थ से ढ़के हुए हैं। एक तार को मोड़कर एक लूप बनाया जाता है जो कि अपने केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र \(B _{1}\) उत्पत्र करता है जब इसमें धारा \(I\) प्रवाहित होती है। दूसरे तार को तीन सर्वसमरूपी लूपों में मोड़कर और एक साथ रखकर कुण्डली बनाते हैं जो कि लूपों के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र \(B _{2}\) उत्पत्र करता है जब इसमें धारा \(I / 3\) प्रवाहित होती है। अनुपात \(B _{1}: B _{2}\) है 2014 कठिन
  22. 222. दर्शाये परिपथ चित्रों \((A, B, C\) एवं \(D)\) में, \(R\) एक अन्य उच्च प्रतिरोध है और \(S\) गैल्वैनोमापी प्रतिरोध \(G\) की कोटि का प्रतिरोध है। गैल्वैनोमापी का प्रतिरोध एवं दक्षतांक निकालने के अर्द्ध-विक्षेपण विधि के संगत सही परिपथ चिन्हित है इससे
    2014 कठिन
  23. 223. एक सुचालक \(z\) -अक्ष के साथ \(-1.5 \leq z < 1.5\, m\) पर रखा है और इसमें \(-\hat{a}_{z}\) दिशा में स्थिर धारा \(10.0 \,A\) प्रवाहित हो रही है। (चित्र देखें )। चुम्बकोय क्षेत्र \(\vec{B}=3.0 \times 10^{-4}\, e^{-0.2 x} \hat{a}_{y}\, T\) के लिये, सुचालक को स्थिर चाल से \(x=2.0 \,m , y=0 \,m\) तक \(5\) \(\times 10^{-3}\, s\) में गति कराने के लिये आवश्यक शक्ति की गणना कीजिए। \(x\) -अक्ष पर समान्तर गति मान लें। (\(W\) में)
    2014 कठिन
  24. 224. कथन \(1 :\) किसी अमीटर का परास जितना अधिक होता हैं उसका प्रतिरोध भी उतना ही बढ़ेगा। कथन \(2 :\) अमीटर का परास बढ़ाने के लिए इसके सिरो के मध्य शण्ट जोड़ा जाता है। 2013 आसान