ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 12 - गतिमान आवेश और चुंबकत्व PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 2

1988–2026 के 224 प्रश्न। चुंबकीय क्षेत्र मे आवेशित कणों की गति सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

224प्रश्न
7टॉपिक
1988–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 9% मध्यम 50% कठिन 42%

STD 12 - गतिमान आवेश और चुंबकत्व के सभी प्रश्न

नए पहले

224 में से 51–100 प्रश्न

  1. 51. दिए गए चित्र में, एक एमीटर \(A\) में एक \(240 \Omega\) कुंडली होती है जो एक \(10 \Omega\) शंट के समानांतर जुड़ी होती है। एमीटर का पाठ्यांक _______ \(\mathrm{mA}\) है।
    2024 कठिन
  2. 52. एक 2 A धारावाही सीधा धात्विक तार जिसका प्रतिरोध \(1 \Omega\), प्रतिरोधकता \(2 \times 10^{-6} \Omega m\), अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(10 mm^2\) और द्रव्यमान 500 g है, को एकसमान चुंबकीय क्षेत्र \(\vec{B}\) लगाकर क्षैतिज रूप से हवा में निलंबित किया गया है। \(B\) का परिमाण _______ \(\times 10^{-1} T\) है (दिया गया है, \(g =10 m / s ^2\) )। 2024 मध्यम
  3. 53. एक आवेश \(q\) पर \(v\) वेग से गतिमान होने पर लगने वाला स्थिरविद्युत बल \((\vec{F}_1)\) और चुंबकीय बल \((\vec{F}_2)\) को _______ लिखा जा सकता है। 2024 कठिन
  4. 54. एक अमीटर में, मुख्य धारा का \(5 \%\) भाग गैल्वेनोमीटर से गुजरता है। यदि गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध \(\mathrm{G}\) हो तो अमीटर का प्रतिरोध _______ होगा। 2024 कठिन
  5. 55. एक अवयव \(\Delta l=\Delta \mathrm{xi}\) मूल बिंदु पर रखा गया है और इसमें \(\mathrm{I}=10 \mathrm{~A}\) की बड़ी धारा प्रवाहित हो रही है। \(1 \mathrm{~cm}\) लंबाई के अवयव \(\Delta \mathrm{x}\) से \(0.5 \mathrm{~m}\) की दूरी पर \(y\)-अक्ष पर चुंबकीय क्षेत्र _______ है।
    2024 कठिन
  6. 56. एक छड़ चुंबक का चुंबकीय आघूर्ण \(0.5 \mathrm{Am}^2\) है। इसे \(8 \times 10^{-2} \mathrm{~T}\) के एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में निलंबित किया गया है। इसे इसकी सर्वाधिक स्थायी स्थिति से सर्वाधिक अस्थायी स्थिति तक घुमाने में किया गया कार्य _______ है। 2024 कठिन
  7. 57. एक चल कुंडली गेल्वेनोमीटर में \(100\) फेरे है तथा प्रत्येक फेरे का क्षेत्रफल \(2.0 \mathrm{~cm}^2\) है। चुम्बक द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र \(0.01 \mathrm{~T}\) है तथा कुंडली में उत्पन्न विक्षेप \(0.05\) रेडियन है जब इसमें गुजरने वाली धारा \(10 \mathrm{~mA}\) है। निलंबन तार का मरोड़ स्थिरांक \(\mathrm{x} \times 10^{-5} \mathrm{~N}-\mathrm{m} / \mathrm{rad}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान _______ है। 2024 कठिन
  8. 58. एक दृढ़ तार का एक भाग \(\mathrm{R}\) त्रिज्या का अर्द्धवृत्त तथा दो भाग सीधे हैं। प्रदर्शित चित्र में तार को \(\mathrm{B}=\mathrm{B}_0 \hat{\mathrm{j}}\) चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत आंशिक रूप से डाला गया है। यदि तार में प्रवाहित धारा \(\mathrm{i}\) हो तो इस पर लगने वाला चुम्बकीय बल _______ है।
    2024 कठिन
  9. 59. एक गैल्वेनोमीटर जिसका प्रतिरोध \(100 \Omega\) है, जब उसे \(400 \Omega\) के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है, तो वह \(10 \mathrm{~V}\) तक का वोल्टेज मापता है। गैल्वेनोमीटर को \(10 \mathrm{~A}\) तक पढ़ने वाले एमीटर में बदलने के लिए आवश्यक प्रतिरोध का मान \(\mathrm{x} \times 10^{-2} \Omega\) है। \(\mathrm{x}\) का मान _______ है। 2024 कठिन
  10. 60. एक गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध \(50 \Omega\) है और यह \(5 \mathrm{~mA}\) की अधिकतम धारा को प्रवाहित होने देता है। इसे \(100 \mathrm{~V}\) माप सकने वाले वोल्टमीटर में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक श्रेणी क्रम प्रतिरोध क्या है? 2024 कठिन
  11. 61. एक गैल्वेनोमीटर की कुंडली का प्रतिरोध \(200 \Omega\) है, जिसका पूर्ण पैमाने का विक्षेप \(20 \mu \mathrm{A}\) पर है। इसे \((0-20) \mathrm{mA}\) परिसर के एमीटर के रूप में उपयोग करने के लिए जोड़ा जाने वाला प्रतिरोध का मान _______ है। 2024 कठिन
  12. 62. एक इलेक्ट्रॉन एक समान चुंबकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{\mathrm{B}}=\mathrm{B}_0 \hat{\mathrm{i}}+2 \mathrm{~B}_0 \hat{\mathrm{j}} \mathrm{T}\) से होकर गति करता है। किसी क्षण इलेक्ट्रॉन वेग \(\overrightarrow{\mathrm{u}}=3 \hat{\mathrm{i}}+5 \hat{\mathrm{j}} \mathrm{m} / \mathrm{s}\) है। यदि इलेक्ट्रॉन पर आरोपित चुंबकीय बल \(\overrightarrow{\mathrm{F}}=5e \hat{\mathrm{k}} \mathrm{N}\) न्यूटन हो, जहाँ \(\mathrm{e}\) इलेक्ट्रॉन का आवेश है तो \(\mathrm{B}_0\) का मान _______ \({T}\) होगा। 2024 कठिन
  13. 63. एक इलेक्ट्रॉन, जिसकी गतिज ऊर्जा \(5 \mathrm{eV}\) है, \(3 \mu \mathrm{T}\) के एकसमान चुंबकीय क्षेत्र के ऐसे क्षेत्र में प्रवेश करता है जो उसकी दिशा के लंब है। वेग की दिशा और चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत एक विद्युत क्षेत्र \(\mathrm{E}\) लगाया जाता है। इलेक्ट्रॉन उसी पथ पर चले तो \(\mathrm{E}\) का मान _______ \(\mathrm{NC}^{-1}\) है। (दिया है, इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान \(=9 \times 10^{-31} \mathrm{~kg}\), विद्युत आवेश \(=1.6 \times 10^{-19} \mathrm{C}\) ) 2024 कठिन
  14. 64. एक इलेक्ट्रॉन को एक धारावाही लंबी परिनालिका के भीतर अक्ष के अनुदिश एक समान वेग से प्रक्षेपित किया जाता है। तब : 2024 कठिन
  15. 65. एक कुंडली जिसमें \(100\) फेरे हैं, क्षेत्रफल \(5 \times 10^{-3} \mathrm{~m}^2\) है, जिसमें \(1 \mathrm{~mA}\) धारा प्रवाहित हो रही है, उसे \(0.20 \mathrm{~T}\) के एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में इस प्रकार रखा गया है कि कुंडली का तल चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत है। कुंडली को \(90^{\circ}\) घुमाने में किया गया कार्य _______ \(\mu \mathrm{J}\) है। 2024 कठिन
  16. 66. एक लंबे सीधे तार की त्रिज्या ' \(a\) ' है जिसमें एक स्थिर धारा I प्रवाहित होती है। धारा इसके अनुप्रस्थ काट पर समान रूप से वितरित है। तार के अक्ष से \(\frac{a}{2}\) और \(2\)a पर चुंबकीय क्षेत्र का अनुपात _______ है। 2024 कठिन
  17. 67. एक प्रोटोन आकाश के एक परिसर में बिना वेग परिवर्तन के एक नियत वेग से गति करता है। यदि \(\overrightarrow{\mathrm{E}}\) तथा \(\overrightarrow{\mathrm{B}}\) क्रमशः वैद्युत क्षेत्र तथा चुम्बकीय क्षेत्र हों तो आकाश के उस परिसर में होगा : (\(A\)) \(\mathrm{E}=0, \mathrm{~B}=0\) (\(B\)) \(\mathrm{E}=0, \mathrm{~B} \neq 0\) (\(C\)) \(\mathrm{E} \neq 0, \mathrm{~B}=0\) (\(D\)) \(\mathrm{E} \neq 0, \mathrm{~B} \neq 0\) नीचे दिये गये कथनों में से सबसे उचित उत्तर चुनिए : 2024 कठिन
  18. 68. एक प्रोटॉन और एक ड्यूट्रॉन ( \(\mathrm{q}=+\mathrm{e}, m=2.0 \mathrm{u})\) जिनकी गतिज ऊर्जाएँ समान हैं, एकसमान चुंबकीय क्षेत्र \(\vec{B}\) में, \(\vec{B}\) के लंबवत गति करते हुए प्रवेश करते हैं। ड्यूट्रॉन के पथ की त्रिज्या \(r_d\) का प्रोटॉन के पथ की त्रिज्या \(r_p\) से अनुपात _______ है। 2024 कठिन
  19. 69. एक परिनालिका जिसकी लंबाई \(0.5 \mathrm{~m}\) और त्रिज्या \(1 \mathrm{~cm}\) है, ' \(m\) ' फेरों की संख्या से बनी है। इसमें \(5 \mathrm{~A}\) की धारा प्रवाहित होती है। यदि परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण \(6.28 \times 10^{-3} \mathrm{~T}\) है, तो \(m\) का मान _______ है। 2024 कठिन
  20. 70. एक समाक्षीय सीधे केबल में, केंद्रीय चालक और बाहरी चालक विपरीत दिशाओं में समान धाराएँ प्रवाहित करते हैं। _______ चुंबकीय क्षेत्र शून्य है। 2024 कठिन
  21. 71. एक वर्ग लूप जिसकी भुजा की लंबाई \(2 \mathrm{~m}\) है और जिसमें \(2 \mathrm{~A}\) धारा प्रवाहित हो रही है, अपनी भुजाओं को x-y अक्ष के समानांतर रखा गया है। एक चुंबकीय क्षेत्र x-y तल से गुजर रहा है और इसे \(\vec{B}=B_0(1+4 x) \hat{k}\) के रूप में व्यक्त किया जाता है, जहाँ \(\mathrm{B}_0=5 \mathrm{~T}\) है। लूप द्वारा अनुभव किया गया कुल चुंबकीय बल _______ \(\mathrm{N}\) है। 2024 कठिन
  22. 72. एक वृत्ताकार कुंडली जिसमें \(200\) फेरे हैं, \(2.5 \times 10^{-4} \mathrm{~m}^2\) क्षेत्रफल है और जिसमें \(100 \mu \mathrm{A}\) धारा प्रवाहित हो रही है, को \(1 \mathrm{~T}\) के एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में रखा गया है। प्रारंभ में चुंबकीय द्विध्रुव आघूर्ण \((\vec{M})\) \(\vec{B}\) के अनुदिश था। कुंडली को उसकी प्रारंभिक स्थिति से \(90^{\circ}\) घुमाने के लिए आवश्यक कार्य की मात्रा, ताकि \(\overrightarrow{\mathrm{M}}\) \(\vec{B}\) के लंबवत हो जाए, वो _______ \(\mu \mathrm{J}\) है। 2024 कठिन
  23. 73. जब चल कुंडली धारामापी से \(24 \Omega\) का शन्ट जोड़ा जाता है तो इसका विक्षेप \(25\) खानों से घटकर \(5\) खानों के बराबर रह जाता है। धारामापी कुंडली का प्रतिरोध होगा : 2024 कठिन
  24. 74. किसी क्षेत्र में विद्यमान चुंबकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{\mathrm{B}}=0.2(1+2 \mathrm{x}) \hat{\mathrm{k} T}\) द्वारा दिया गया है। \(50 \mathrm{~cm}\) भुजा का एक वर्गाकार लूप, जिसमें \(0.5 \mathrm{~A}\) धारा प्रवाहित हो रही है, \(x-y\) तल में रखा गया है, जिसकी भुजाएँ \(x-y\) अक्षों के समानांतर हैं, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। लूप द्वारा अनुभव किए गए शुद्ध चुंबकीय बल का परिमाण ___________ \(\mathrm{mN}\) है।
    2024 कठिन
  25. 75. किसी स्थान पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक \(3.5 \times 10^{-5} \mathrm{~T}\) है। एक सीधे बहुत लंबे चालक को जिसमें \(\sqrt{2} \mathrm{~A}\) की धारा दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम दिशा में बहती है, इसमें रखा गया है। चालक पर प्रति एकांक लम्बाई पर लगने वाला बल _______ \(\times 10^{-6} \mathrm{~N} / \mathrm{m}\) है। 2024 कठिन
  26. 76. प्रदर्शित चित्र में ' \(a\) ' त्रिज्या के दो अवाहक वृत्ताकर लूप \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) लिये गये है जिनमें '\(I\)' धारा वामावर्त दिशा में प्रवाहित होती है। केन्द्र पर चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण _______ होगा।
    2024 कठिन
  27. 77. प्रदर्शित चित्र में दो लम्बे सीधे तारों में समान धारा विपरीत दिशा में प्रवाहित होती है। तारों के बीच की दूरी \(5.0\) सेमी. है। तारों के मध्य एक बिन्दु \(P\) पर चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण . . . . . . . . \(\mu \mathrm{T}\) है। (दिया है : \(\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} \mathrm{TmA}^{-1}\) )
    2024 कठिन
  28. 78. प्रत्येक \(100\) फेरों वाली दो समान वृत्ताकार कुंडलियों \(\mathrm{P}\) तथा \(\mathrm{Q}\) की एक समान त्रिज्या \(\pi\) cm है। \(\mathrm{P}\) तथा \(\mathrm{R}\) में धारा क्रमशः \(1 \mathrm{~A}\) तथा \(2 \mathrm{~A}\) है। \(\mathrm{P}\) तथा \(\mathrm{Q}\) को उभयनिष्ठ केन्द्र के साथ तथा पारस्परिक लम्बवत तलों के साथ रखा गया है। कुंडलियों के केन्द्र पर परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र \(\sqrt{\mathrm{x}} \mathrm{mT}\) है, जहाँ \(\mathrm{x}=\) _______ [दिया है \(\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} \mathrm{TmA}^{-1}\) ] 2024 कठिन
  29. 79. \(\mathrm{R}_1=2 \pi \mathrm{m}\) तथा \(\mathrm{R}_2=4 \pi \mathrm{m}\) त्रिज्या के दो अर्द्धवृत्तीय तारों से बने तार लूप के केन्द्र पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र \(\alpha \times 10^{-7}\) टेस्ला है जबकि प्रवाहित धारा \(\mathrm{I}=4 \mathrm{~A}\) है, (जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है।) (दोनों खण्डों के लिए केन्द्र \(\mathrm{O}\) उभयनिष्ठ है) \(\alpha\) का मान . . . . . . . . है।
    2024 कठिन
  30. 80. समान आवेश के दो कण \(\mathrm{X}\) तथा \(\mathrm{Y}\) एकसमान विभवान्तर द्वारा त्वरित किये जाते है। इसके बाद यह एक समान चुम्बकीय क्षेत्र परिसर में लंबवत प्रवेश करते है तंथा क्रमशः \(\mathrm{R}_1\) व \(\mathrm{R}_2\) त्रिज्या के वृत्तीय पथ बनाते हैं। \(\mathrm{X}\) तथा \(\mathrm{Y}\) के द्रव्यमानों का अनुपात _______ है। 2024 मध्यम
  31. 81. सूची-\(I\) का सूची-\(II\) से सुमेलित कीजिए। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
    2024 कठिन
  32. 82. वायु में रखे \(1\) m. भुजा के एक वर्गाकार लूप में प्रवाहित धारा \(5 \mathrm{~A}\) हैं, लूप के केन्द्र पर चुंबकीय क्षेत्र \(\mathrm{X} \sqrt{2} \times 10^{-7} \mathrm{~T}\) है। \(\mathrm{X}\) का मान _______ है। 2024 कठिन
  33. 83. \(10 \Omega\) प्रतिरोध वाले किसी तार का एक द्रव्यमानहीन वर्गाकार लूप \(1 \mathrm{~g}\) के द्रव्यमान को साधे हुए है। इसे ऊर्ध्वाधर इस प्रकार लटकाया जाता है कि इसकी एक भुजा, किसी \(10^3 \mathrm{G}\) (गौस) मान के एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में है, जिसकी दिशा छायांकित क्षेत्र की तरफ बाहर की ओर है। एक दिष्ट धारा (\(DC\)) विभव \(\mathrm{V}\) इस घेरे में आरोपित किया जाता है। \(\mathrm{V}\) के किस मान के लिए, चुम्बकीय बल, कि \(1 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान के भार को ठीक संतुलित करेगा ? (माना कि पांश की भुजा \(\left.=10 \mathrm{~cm}, \mathrm{~g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right)\)
    2023 मध्यम
  34. 84. \(100 \mathrm{~V}\) के विभमान्तर द्वारा त्वरित \(2 \ \mu \mathrm{C}\) का एक आवेश कण \(4 \ \mathrm{mT}\) परिमाण के एक समान चुम्बकीय क्षेत्र के एक प्रभाग में क्षेत्र की दिशा से समकोण पर प्रवेश करता है। आवेशित कण चुम्बकीय क्षेत्र में \(3 \ \mathrm{~cm}\) त्रिज्या का अर्द्धवृत पूर्ण करता है। आवेशित कण का द्रव्यमान ___________ \(\times 10^{-18}\) किग्रा. है। 2023 मध्यम
  35. 85. \(2.0 \mathrm{eV}\) गतिज ऊर्जा से एक प्रोटॉन \(\frac{\pi}{2} \times 10^{-3} \mathrm{~T}\) परिमाण के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र के परिसर में गति करता है। चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा एवं प्रोटॉन के वेग के बीच का कोण \(60^{\circ}\) है। प्रोटॉन द्वारा तय किये गये हेलीकल पथ की पिच_________\(\mathrm{cm}\) है (लिया है, प्रोटॉन का द्रव्यमान \(=1.6 \times 10^{-27} \mathrm{~kg}\) एवं प्रोटॉन का आवेश \(=1.6 \times 10^{-19} \mathrm{C}\) ). 2023 मध्यम
  36. 86. \(20 \mathrm{~cm}\) त्रिज्या के दो एकसमान वृत्ताकार तारों को चित्रानुसार लम्बवत तलों में रखा है और इनमें प्रवाहित धारा \(\sqrt{2} \mathrm{~A}\) है। वृत्ताकार तारों के केन्द्र पर कुल चुम्बकीय क्षेत्र_____________\(\times 10^{-8} \mathrm{~T}\) है। (लिया है, \(\pi=3.14\) )
    2023 मध्यम
  37. 87. \(25 \mathrm{~cm}^2\) क्षेत्रफल वाले किसी वर्गाकार घेरे का प्रतिरोध \(10 \Omega\) हैं। यह घेरा \(40.0 \mathrm{~T}\) परिमाण वाले किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में रखा है। घेरे का तल, चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत है। घेरे को धीमे-धीमे एकसमान रूप से \(1.0\) सेकन्ड के समय में खींचकर चुम्बकीय क्षेत्र से बाहर निकालने में किए गए कार्य का मान \(..........\times 10^{-3}\) \(J\) होगा: 2023 कठिन
  38. 88. \(4\) घेरे वाली वृत्ताकार कुँडली में प्रवाहित विद्युत धारा, इसके केन्द्र पर \(32 \mathrm{~T}\) मान का चुम्बकीय प्रेरण उत्पन्न करती है। कुंडली को खोला जाता है एवं एकल घेरे वाली वृत्ताकार कुंडली के रूप में फिर से बाँधा जाता हैं तो अब समान धारा के लिये कुंडली के केन्द्र पर उत्पन्न चुम्बकीय प्रेरण का मान \(..........\,T\) होगा: 2023 आसान
  39. 89. \(40 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान तथा \(50 \mathrm{~cm}\) लम्बाई का एक सीधा तार \(\mathrm{AB}\) को लचीले तार द्वारा \(0.40 \mathrm{~T}\) परिमाण के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में प्रदर्शित चित्र अनुसार लटकाया गया है। आधार से लगी लीडों का तनाव खत्म करने के लिए तार में आवश्यक धारा का परिमाण_____________\(\mathrm{A}\) होगा (दिया है \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\) ).
    2023 मध्यम
  40. 90. चित्र में बिन्दु \(\mathrm{P}\) पर चुम्बकीय क्षेत्र ज्ञात कीजिए। एक अर्द्धवृत्ताकार वक्र भाग दो सीधे लम्बे तारों से जुड़ा है।
    2023 मध्यम
  41. 91. चित्र में प्रदर्शित धारा व्यवस्था के कारण मध्य बिन्दु \(\mathrm{O}\) पर चुम्बकीय प्रेरण का परिमाण होगा :
    2023 मध्यम
  42. 92. चुम्बकीय क्षेत्र \(\mathrm{B}\) में गतिमान एक आवेशित कण के वेग के घटक, \(\mathrm{B}\) के अनुदिश और \(\mathrm{B}\) के लम्बवत हैं। आवेशित कण का पथ होगा: 2023 मध्यम
  43. 93. दिखाए गए चित्र के अनुसार \(4 \sqrt{3} \mathrm{~cm}\) सेमी. भुजा के समबाहु त्रिभुज की भुजाओं में बहने वाली धारा \(2 \mathrm{~A}\) है, त्रिभुज के केन्द्र \(\mathrm{O}\) पर चुम्बकीय क्षेत्र है: (पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र प्रभाव नगण्य मानकर)
    2023 मध्यम
  44. 94. दो लम्बे सीधे तार \(P\) तथा \(Q\) को एक दूसरे के समान्तर \(5\  cm\) की दूरी पर रखा गया है जिनमें प्रवाहित धारा \(10 \ A\) है। तार \(P\) के \(10 \ cm\) लम्बे भाग में लगने वाले चुम्बकीय बल का परिमाण \(F_1\) है। यदि तारों में बहने वाली धारा दोगुनी तथा उनके बीच की दूरी आधी कर दी जाती है, तब \(10 \ cm\) लम्बाई के \(P\) तार पर लगने वाले बल \(F _2\) का मान होगा: 2023 मध्यम
  45. 95. एक चल कुंडली धारामापी की धारा सुग्राहीता \(25 \%\) बढ़ा दी जाती है। यह वृद्धि, कुंडली के घेरों की संख्या एवं तार के अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल में परिवर्तन करने से प्राप्त होती है, जबकि धारामापी कुंडली का प्रतिरोध नियत रखा जाता है। वोल्टेज सुग्राहिता में हुआ प्रतिशत परिवर्तन होगा: 2023 मध्यम
  46. 96. एक चलकुण्डली धारामापी की कुण्डली में गुजरने वाली धारा \(10 \mathrm{~mA}\) के लिए इसकी कुण्डली में विक्षेप 0.05 रेडियन हैं। यदि निलंबन तार का मरोडी नियतांक \(4.0 \times 10^{-5} \mathrm{Nm} \mathrm{rad}^{-1}\), चुम्बकीय क्षेत्र \(0.01 \mathrm{~T}\) तथा कुण्डली में घेरो की संख्या \(200\) हो तो प्रत्येक घेरे क्षेत्रफल \(\left(\right.\) सेमी \(\left.^2\right)\) है - 2023 मध्यम
  47. 97. एक दूसरे से \(7 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर स्थित दो लम्बे समान्तर तारों में विपरित दिशाओं में प्रवाहित धाराएँ क्रमशः \(8 \mathrm{~A}\) व \(15 \mathrm{~A}\) है। दोनों तारों से समदूरस्थ एक बिन्दु \(\mathrm{P}\) इस प्रकार है कि तारों को बिन्दु \(\mathrm{P}\) से मिलाने वाली रेखाएँ एक दूसरे के लम्बवत है। बिन्दु \(\mathrm{P}\) पर चुम्बकीय क्षेत्र का परिणाम____________ \(\times 10^{-6} \mathrm{~T}\) है । (दिया है \(\sqrt{2}=1.4)\) 2023 कठिन
  48. 98. एक इलैक्ट्रान एक सीधी धारावाही परिनालिका की अक्ष के अनुदिश नियत वेग से गति करता है। \(A\). इलैक्ट्रान, परिनालिका की अक्ष के अनुदिश चुम्बकीय बल का अनुभव करेगा। \(B\). इलैक्ट्रान, चुम्बकीय बल का अनुभव नहीं करेगा। \(C\). इलैक्ट्रान, परिनालिका की अक्ष के अनुदिश लगातार गति करेगा। \(D\). इलैक्ट्रान, परिनालिका की अक्ष के अनुदिश त्वरित होगा। \(E\). इलैक्ट्रान, परिनालिका के अन्दर परवलयाकार पथ का अनुसरण करेगा। नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2023 मध्यम
  49. 99. एक इलैक्ट्रॉन धनात्मक \(\mathrm{x}\)-अक्ष के अनुदिश गति कर रहा है। यदि गतिमान आवेश पर ऋणात्मक \(\mathrm{z}\)-अक्ष के समान्तर एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र आरोपित किया जाता हैं, तब \(A\). इलैक्ट्रॉन धनात्मक \(y\)-अक्ष के अनुदिश चुम्बकीय बल का अनुभव करेगा। \(B\). इलैक्ट्रॉन ॠणात्मक \(\mathrm{y}\)-अक्ष के अनुदिश चुम्बकीय बल का अनुभव करेगा। \(C\). इलैक्ट्रॉन चुम्बकीय क्षेत्र में किसी बल का अनुभव नही करेगा। \(D\). इलैक्ट्रॉन धनात्मक \(\mathrm{x}\)-अक्ष के अनुदिश लगातार गति करेगा। \(E\). इलैक्ट्रॉन चुम्बकीय क्षेत्र में वृत्ताकार पथ के अनुदिश गति करेगा। नीचे दिये गये विकल्पों से सही उत्तर चुनिए: 2023 मध्यम
  50. 100. एक लम्बी परिनलिका को \(70\) घेरे \(/ \mathrm{cm}\) के अनुसार बनाया गया है। यदि \(2.0 \mathrm{~A}\) धारा प्रवाहित होती है तो परिनलिका के अन्दर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र होगा 2023 आसान