JEE Mains · Physics · STD 12 - विद्युत धारा
- JEE Mains 2021
- कठिन
- MCQ
\(0.04\,m ^{2}\) अनुप्रस्थकाट क्षेत्रफल के मैग्नीशियम के किसी अरैखिक तार से \(5\, A\) की धारा प्रवाहित हो रही है। तार के प्रत्येक बिन्दु पर धारा घनत्व की दिशा अनुप्रस्थकाट क्षेत्रफल के एकांक सदिश के साथ \(60^{\circ}\) का कोण बनाती है। इस चालक के प्रत्येक बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र का परिमाण ....\({V} / {m}\) होगा। (मैग्नीशियम की प्रतिरोधकता \(\rho=44 \times 10^{-8}\, \Omega m\) )
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(B) \(11 \times 10^{-5}\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(I=\vec{J} \cdot \vec{A}=J A \cos (\theta)\)
\(5=J\left(\frac{4}{100}\right) \times \cos (60)\)
\(J=5 \times 50=250\, {A} / {m}^{2}\)
Now, \(\vec{E}=\rho \cdot \vec{J}\)
\(=44 \times 10^{-8} \times 250=11 \times 10^{-5}\, {V} / {m}\)
Physics के और प्रश्न
- \(\sqrt{ d _1}\) तथा \(\sqrt{ d _2}\) प्रकीर्णन कोण क्रमश: \(60^{\circ}\) तथा \(90^{\circ}\) के संगत संघट्ट प्राचल है, जब एक \(\alpha\) कण स्वर्ण नाभिक की ओर पहुँच रहा है। यदि \(d _1= x\) \(d _2\) है तो \(x\) मान ज्ञात कीजिये।JEE Mains 2022 मध्यम
- कोई भूस्थैतिक उपग्रह किसी स्वेच्छ ग्रह ' \(P\) ' के पष्ठ से \(11 R\) की ऊँचाई, यहाँ \(R\) ग्रह \(P\) की त्रिज्या है, पर कक्षा में ग्रह \(P\) की परिक्रमा कर रहा है। ग्रह \(P\) के पष्ठ से \(2 R\) की ऊँचाई पर, कक्षा में ग्रह \(P\) की परिक्रमा करने वाले, किसी अन्य उपग्रह का घन्टों में आवर्तकाल होगा \(......\,P\) का आवर्तकाल \(24\) घंटे है।JEE Mains 2021 मध्यम
- एक वस्तु \(f\) फोकस दूरी के अवतल लेन्स के फोकस पर रखी है। आवर्धन तथा लेन्स के ध्रुव से प्रतिबिम्ब की दूरी कितनी है?JEE Mains 2021 कठिन
- किसी कण पर \(x\) दिशा में बल \(\overrightarrow{\mathrm{F}}=(2+3 \mathrm{x}) \hat{\mathrm{i}}\) आरोपित किया जाता है, जहाँ \(\mathrm{F}\) न्यूटन में हैं और \(x\) मीटर में हैं। विस्थापन \(x=0\) से \(x=4\) मीटर के दौरान बल द्वारा किया गया कार्य______________\(\mathrm{J}\) है।JEE Mains 2023 मध्यम
- एक आदर्श गैस के \(n\) मोल कोई चक्रीय प्रक्रम \(ABCA\) (आरेख देखिए) करते है जिसमें नीचे दिए गए प्रक्रम होते हैं। \(A \rightarrow B\) : ताप \(T\) पर समतापीय प्रसार जिससे आयतन दो गुना, \(V _{1}\) से \(V _{2}=2 V _{1}\) और दाब \(P _{1}\) से \(P _{2}\) हो जाता है। \(B \rightarrow C :\) समदाबी संपीड़न-दाब \(P _{2}\) पर आरंभिक आयतन \(V _{1}\) तक होता है। \(C \rightarrow A\) : समआयतनिक परिवर्तन जिसमें दाब में परिवर्तन \(P _{2}\) से \(P _{1}\) होता है। इस सम्पूर्ण चक्रीय प्रक्रम \(ABCA\) में किया गया कुल कार्य होगा।
JEE Mains 2021 कठिन - \(300\, K\) और दो वायुमंडलीय दाब पर प्रति अणु औसत गतिज ऊर्जा \(2 \times 10^{-9} \,J\) की एक आदर्श गैस के एक लीटर में उपस्थित अणुओं की संख्या \(....\, \times 10^{11}\) होगी।JEE Mains 2021 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- पृथ्वी की सतह से \(2 \mathrm{R}\) दूरी पर रखे \(90 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान के पिंड पर लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल _______ है। (जहाँ \(\mathrm{R}=\) पृथ्वी की त्रिज्या, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\) है)JEE Mains 2024 कठिन
- सदिश \(\vec{Q}\) तथा \((2 \overrightarrow{\mathrm{Q}}+2 \overrightarrow{\mathrm{P}})\) और \((2 \overrightarrow{\mathrm{Q}}-2 \overrightarrow{\mathrm{P}})\) के परिणामी के बीच का कोण _______ है।JEE Mains 2024 कठिन
- नीचे दो कथन दिये गये है, एक को अभिकथन \(A\) तथा दूसरे को कारण R के रुप में दर्शाया गया है- अभिकथन \(A\) : यदि हम धुवों से भू-मध्य रेखा की ओर गति करे तो पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण की दिशा हमेशा पृथ्वी के केन्द्र की ओर इसके परिमाण में कोई परिवर्तन किये बिना होगी। कारण \(R\) : भूमध्य रेखा पर पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण की दिशा पृथ्वी के केन्द्र की ओर होगी। सही कथन चुनियें।JEE Mains 2022 मध्यम
- 3.6 mm व्यास की एक ठोस स्टील की गेंद \(925 \mathrm{~kg} \mathrm{~m}^{-3}\) घनत्व के एक तेल से होकर गुरुत्वाकर्षण के अधीन गिरते हुए \(2.45 \times 10^{-2} \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) का सीमांत वेग प्राप्त करती है। इस्पात का घनत्व \(7825 \mathrm{~kg} \mathrm{~m}^{-3}\) और g को 9.8 \(\mathrm{m} / \mathrm{s}^2\) लें। SI इकाई में तेल की श्यानता है।JEE Mains 2025 मध्यम
- सही कथनों को पहचानिए :
A. संधारित्रों के श्रेणीक्रम संयोजन की तुल्य धारिता हमेशा संयोजन में किसी भी संधारित्र की सबसे कम धारिता से कम होती है।
B. जब एक संधारित्र की आवेशित प्लेटों के बीच एक परावैद्युत माध्यम रखा जाता है, तो परावैद्युत के कुचालक गुणधर्म के कारण आवेशों का विस्थापन नहीं हो सकता है।
C. संधारित्र प्लेट का क्षेत्रफल बढ़ाना या परावैद्युत की मोटाई कम करना धारिता बढ़ाने का एक वैकल्पिक तरीका है।
D. एक बिंदु आवेश के लिए, आवेश के स्थान पर केन्द्रित संकेन्द्री गोलीय कोश समविभव पृष्ठ होते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।JEE Mains 2026 मध्यम - एक विद्युत चुम्बकीय तरंग की तरंगदैर्ध्य \(8\,mm\) है तथा यह \(x\) दिशा में संचरित है एवं \(y\) दिशा में कंपित विद्युत क्षेत्र का अधिकतम परिमाण \(60\,Vm ^{-1}\) है तो विद्युत तथा चुम्बकीय क्षेत्रों की सही समीकरणें चुनिये जबकि विद्युत चुम्बकीय तरंग निर्वात में संचरित होJEE Mains 2022 मध्यम