JEE Mains · Physics · STD 12 - विद्युत धारा
- JEE Mains 2022
- मध्यम
- संख्यात्मक
चित्र में दर्शाये अनुसार, \(20\,\Omega\) प्रतिरोध एवं \(300\,cm\) लम्बाई वाले विभवमापी के तार को एक प्रतिरोध बॉक्स \((R.B.)\) एवं \(4\,V\,emf\) (विद्युत वाहक बल) वाले एक मानक सैल के साथ जोड़ा जाता है। परिपथ में, प्रतिरोध बॉक्स के प्रतिरोध ' \(R\) ' के लिए \(20\,mV\) वाले सैल के लिए शून्य विक्षेप बिन्दु \(60\,cm\) पर मिलता है। ' \(R\) ' का मान \(..............\Omega\).

उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(A) \(780\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(E =\frac{ AC }{ AB }\left( V _{ A }- V _{ B }\right)\)
\(\therefore 20 \times 10^{-3}=\frac{60}{300} \times \frac{4 \times 20}{ R +20}\)
\(\therefore R =780\,\Lambda\)
Physics के और प्रश्न
- \(0.4 \mathrm{~T}\) के किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में, क्षेत्र के लम्बवत \(10 \mathrm{~cm}\) लम्बी एक धात्विक छड़ में \(0.08 \mathrm{~V}\) का विद्युत वाहक बल प्रेरित होता है, जब यह निम्न वेग से गति करती है:JEE Mains 2023 मध्यम
- पदार्थों A, B, C और D के लिए प्रतिबल-विकृति आरेख चित्र में दर्शाया गया है। किस पदार्थ का यंग गुणांक सबसे अधिक है?
JEE Mains 2026 मध्यम - 'm' द्रव्यमान के एक पिंड को मूल-बिंदु से एक ऊर्ध्वाधर \(x y\) तल में x-अक्ष से \(45^{\circ}\) के कोण पर प्रारंभिक वेग \(\mathrm{v}_0\) के साथ प्रक्षेपित किया जाता है। जब यह अधिकतम ऊँचाई पर पहुँचता है, तब मूल-बिंदु के सापेक्ष पिंड के कोणीय संवेग का परिमाण और दिशा क्या होगा? [g गुरुत्वीय त्वरण है]JEE Mains 2025 आसान
- लम्बाई \(L\) के एक सरल लोलक का प्रयोग कर गुरुत्वीय त्वरण \(g\) का मान निकालने का एक प्रयोग किया जाता है। इस प्रयोग में \(100\) दोलनों का समय \(1\) सेकंड अल्पतमाँक वाली घड़ी से मापा जाता है और मान \(90.0\) सेकंड है। लम्बाई \(L \;1 \; mm\) अल्पतमाँक वाले मीटर पैमाने से मापी जाती है और इसका मान \(20.0\; cm\) है। \(g\) के मान के निर्धारण में त्रुटि होगी :JEE Mains 2014 कठिन
- किसी तार से प्रवाहित धारा समय पर निम्न रूप से निर्भर करती हैं \(i =\alpha_{0} t +\beta t ^{2}\) यहाँ \(\alpha_{0}=20\;A / s\) तथा \(\beta=8 \;As ^{-2}\) है इस तार के किसी भाग से \(15\; s\) में प्रवाहित होने वाला आवेश होगा।JEE Mains 2021 मध्यम
- यदि किसी लिफ्ट द्वारा उठाया गया अधिकतम भार \(1400 \mathrm{~kg}\) (\(600\) \(kg\) - यात्री + \(800 \mathrm{~kg}\) - लिफ्ट), है, जो कि \(3 \mathrm{~ms}^{-1}\) की एक समान चाल से ऊपर की तरफ जा रही है। यदि इस पर कार्यरत घर्षण बल का मान \(2000 \mathrm{~N}\) है, तो मोटर द्वारा प्रयुक्त अधिकतम शक्ति______ \(\mathrm{kW}\) है \(\left(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\right)\)JEE Mains 2023 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- व्यतिकरण प्रयोग में, परदे पर बिंदु \(A\) पर दो व्यतिकारी तरंगों के बीच पथांतर \(\lambda/3\) है, जहाँ \(\lambda\) इन तरंगों की तरंगदैर्घ्य है, तथा एक अन्य बिंदु \(B\) पर पथांतर \(\lambda/6\) है। बिंदु \(A\) और \(B\) पर तीव्रताओं का अनुपात _______ है।JEE Mains 2026 मध्यम
- एक वृत्ताकार मेज अपनी अक्ष के परितः \(\omega\) \(\mathrm{rad} / \mathrm{s}\) के कोणीय वेग से घूम रही है (आकृति देखें)। मेज पर त्रिज्या की दिशा में एक चिकनी खाँचा है। एक स्टील की गेंद को खाँचे पर \(1 \mathrm{~m}\) की दूरी पर धीरे से रखा जाता है। सभी सतह चिकनी हैं। यदि मेज की त्रिज्या \(3 \mathrm{~m}\) है, तो जब गेंद मेज छोड़ती है उस समय मेज के सापेक्ष गेंद का त्रिज्य वेग \(x \sqrt{2} \omega\) \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) है, जहाँ \(x\) का मान _______ है।
JEE Mains 2024 कठिन - एक उभयोत्तल लेंस के दोनों पृष्ठों की वक्रता त्रिज्या \(1 / 6 \mathrm{~cm}\) है। यदि इस लेंस को दोनों ओर भिन्न वक्रता त्रिज्याओं \(\left(R_1 \neq R_2\right)\) वाले किसी अन्य उत्तल लेंस से लेंस की क्षमता में बिना किसी बदलाव के प्रतिस्थापित किया जाना है, तो \(R_1\) और \(R_2\) का संभावित संयोजन क्या है?JEE Mains 2025 कठिन
- \(\sigma\) त्रिज्या \(R\) के एक पतले गोलीय कोश का समान पृष्ठीय आवेश घनत्व है। गोलीय कोश की सतह पर किसी भी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र _______ है।JEE Mains 2024 कठिन
- दी गई आकृति में \(R_1=10 \Omega, R_2=8 \Omega, R_3=4 \Omega\) और \(R_4=8 \Omega\) हैं। बैटरी आदर्श है जिसका विद्युत वाहक बल \(12 \mathrm{~V}\) है। परिपथ का तुल्य प्रतिरोध और बैटरी द्वारा आपूर्ति की गई धारा क्रमशः _______ हैं।
JEE Mains 2024 कठिन - जब किसी चल कुंडली धारामापी के साथ \(5 \Omega\) का प्रतिरोध पार्श्व क्रम में लगाया जाता है तो \(250 \mathrm{~mA}\) धारा के लिए पूर्ण विक्षेप (फुल स्केल विक्षेप) प्रदर्शित होता है। हालांकि जब इसके साथ \(1050 \Omega\) का प्रतिरोध श्रेणी क्रम में लगाया जाता है तो यह \(25\) volt के लिए पूर्ण विक्षेप देता है। धारामापी का प्रतिरोध____________\(\Omega\) है।JEE Mains 2023 कठिन