JEE Mains · Physics · STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य
- JEE Mains 2021
- मध्यम
- संख्यात्मक
एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में, चुम्बकीय सुई का चुम्बकीय आघूर्ण \(9.85 \times 10^{-2}\, A / m ^{2}\) और जड़त्व आघूर्ण \(5 \times 10^{-6} \,kg\, m ^{2}\) है। यदि यह \(5 \,s\) में \(10\) पूर्ण दोलन करती है तो चुम्बकीय क्षेत्र का मान \(.....\,mT\) होगा। \(\left[\pi^{2}=9.85\right]\)
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(A) \(8\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(T =2 \pi \sqrt{\frac{ I }{ MB }}\)
\(\frac{5}{10} =2 \pi \sqrt{\frac{5 \times 10^{-6}}{9.85 \times 10^{-2} \times B}}\)
\(B =8 \times 10^{-3} T\)
Physics के और प्रश्न
- \(5\) kg का एक गुटका प्रदर्शित चित्र के अनुसार एक खुरदरे आनत तल पर स्थित है। यदि आनत तल पर गुटके को ऊपर की ओर गति कराने के लिए आवश्यक बल \(\vec{F}_1\) तथा गुटके को नीचे खिसकने से रोकने के लिए आवश्यक बल \(\overrightarrow{\mathrm{F}}_2\) है, तब \(\left|\overrightarrow{\mathrm{F}}_1\right|-\left|\overrightarrow{\mathrm{F}}_2\right|\) का मान _______ है। [दिया है \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ]
JEE Mains 2024 कठिन - अनंत बिन्दु आवेशों, जिनमें प्रत्येक पर \(1\, \mu \,C\) का आवेश है। को \(y\)-अक्ष के अनुदिश \(y =1 \,m , 2\,m\), \(4\, m , 8\, m \ldots\) रखा गया है। मूलबिन्दु पर रखे \(1\, C\) बिन्दु आवेश पर लगने वाला कुल बल \(x\, \times 10^{3}\, N\) है। यहाँ \(x\) का मान निकटतम पूर्णांक \(......\) होगा। \(\left[\frac{1}{4 \pi \epsilon_{0}}=9 \times 10^{9} \,N\,m ^{2} / C ^{2}\right.\) लीजिए । \(]\)JEE Mains 2021 मध्यम
- जब आप अपनी जेब में कोई धातु की वस्तु रखकर, मेटल डिटेक्टर (धातु भाँपने वाला यंत्र) से गुजरते हैं, तो एक अलार्म बजता है।यह तथ्य निम्न में से किस पर आधारित है:-JEE Mains 2022 मध्यम
- पृथ्वी की सतह से ऊपर एक बिंदु पर गुरुत्वीय विभव \(-5.12 \times 10^7 \mathrm{~J} / \mathrm{kg}\) है तथा उस बिंदु पर गुरुत्वीय त्वरण \(6.4 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) है। मान लीजिए कि पृथ्वी की औसत त्रिज्या \(6400 \mathrm{~km}\) है। पृथ्वी की सतह से ऊपर इस बिंदु की ऊँचाई _______ है।JEE Mains 2024 कठिन
- विराम अवस्था से एक छोटा खिलौना नियत त्वरण से गति प्रारम्भ करता है। यदि \(t s\) में यह \(10 m\) दूरी तय करता है तो अगले \(ts\) में खिलोना \(..........\,m\) दूरी तय करेगा।JEE Mains 2022 मध्यम
- 10 kg बर्फ को \(-10^{\circ}C\) पर 100 kg पानी में मिलाया जाता है ताकि उसका तापमान \(25^{\circ}C\) से कम हो जाए। परिवेश के साथ ऊष्मा का कोई आदान-प्रदान न मानें। पानी के तापमान में कमी ___________ \(^{\circ}C\) है।
(बर्फ की विशिष्ट ऊष्मा \(= 2100\ J/Kg.^{\circ}C\), पानी की विशिष्ट ऊष्मा \(= 4200\ J/Kg.^{\circ}C\), बर्फ के गलन की गुप्त ऊष्मा \(= 3.36 \times 10^{5}\ J/Kg\))JEE Mains 2026 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- एक भौतिक राशि Q को \(\mathrm{X}^{-2} \mathrm{Y}^{+\frac{3}{2}} \mathrm{Z}^{-\frac{2}{5}}\) के रूप में सूत्रबद्ध किया गया है। X, Y और Z स्वतंत्र प्राचल हैं जिनकी माप में भिन्नात्मक त्रुटियाँ क्रमशः \(0.1,0.2\) और 0.5 हैं। Q की अधिकतम भिन्नात्मक त्रुटि कितनी होगी ?JEE Mains 2025 मध्यम
- नगण्य प्रतिरोध वाले एक \(U\) आकार के तार पर \(10\, cm\) लम्बी एक पतली पट्टी रखी है और इसे \(0.5\, Nm ^{-1}\) कमानी स्थिरांक वाली एक कमानी से जोड़ा गया है। (चित्र देखें) समायोजन को एक \(0.1\, T\) के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में रखा गया है। यदि पट्टी को इसकी साम्यावस्था में खींचा जाता है और फिर छोड़ दिया जाता है, तब इसके आयाम में \(e\) के गुणक से कमी आने के लिये किये गये दोलनों की संख्या \(N\) है। यदि पट्टी का द्रव्यमान \(50\) ग्राम है, इसका प्रतिरोध \(10\, \Omega\) है और वायु अवरोध (drag) नगण्य है, तब \(N\) का मान लगभग होगा।
JEE Mains 2019 कठिन - हाइड्रोजन परमाणु की मूल अवस्था में एक इलेक्ट्रॉन की कक्षीय त्रिज्या \(5.3 \times 10^{-11} \mathrm{~m}\) है जबकि तीसरी उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉन के लिए यह \(8.48 \times 10^{-10} \mathrm{~m}\) है। उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉन की दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य का मूल अवस्था में इलेक्ट्रॉन की दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य से अनुपात _______ है।JEE Mains 2025 आसान