STD 12 -वैद्युतचुंबकीय प्रेरण के सभी प्रश्न
नए पहले140 में से 51–100 प्रश्न
- 51. \(2.0 \mathrm{~cm}\) भुजा वाला एक वर्गीकार घेरा, किसी प्रति सेंटीमीटर \(50\) फेरों वाली लम्बी परिनालिका में रखा है, जिसमें \(2.5 \mathrm{~A}\) आयाम वाली एक ज्यावक्रीय धारा \(700 \mathrm{rad} \mathrm{s}^{-1}\) की कोणीय आवृत्ति के साथ प्रवाहित हो रही है। घेरे एवं परिनलिका के केन्द्रीय अक्ष उभयनिष्ठ हैं। घेरे में प्रेरित हुए विधुतवाहक का बल का आयाम \(\mathrm{x} \times 10^{-4} \mathrm{y}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान है।______________(यदि, \(\pi=\frac{22}{7}\) ) 2023 कठिन
- 52. \(2 \mathrm{~cm}^2\) वृत्ताकार अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाली एवं \(40 \mathrm{~cm}\) लम्बी एक छड पर, कुचालक तार के \(400\) घेरे एकसमान रूप से लपेटे जाते है। यदि तार की कुंडली में \(0.4 \mathrm{~A}\) की धारा प्रवाहित होती है, एवं घेरों के अन्दर उत्पन्न कुल चुम्बकीय फ्लक्स का मान \(4 \pi \times 10^{-6} \mathrm{~Wb}\) है, तो छड़ की सापेक्षिक चुम्बकशीलता है: (दिया है, निर्वात् की चुम्बकशीलता \(\left.\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} \mathrm{NA}^{-2}\right)\) 2023 मध्यम
- 53. \(20 \mathrm{~cm}\) लम्बी एक धात्विक छड़, \(210 \mathrm{rpm}\) की दर से किसी अक्ष के परितः घूम रही है, जो कि छड़ के लम्बवत है एवं इसके एक सिरे से गुजर रही है। छड़ का दूसरा सिरा एक वृत्ताकार धात्विक छल्ले के सम्पर्क में हैं। कोई \(0.2 \mathrm{~T}\) का एकसमान एवं स्थायी चुम्बकीय क्षेत्र, अक्ष के समान्तर सर्वत्र विद्यमान है। केन्द्र एवं छल्ले के बीच____________\(\mathrm{mV}\) विधुत वाहक बल उत्पन्न होगा। \(\left(\pi=\frac{22}{7}\right)\) 2023 मध्यम
- 54. \(4 \mathrm{~m}^2\) क्षेत्रफल वाली वर्गाकार धात्विक प्लेट से लम्बवत गुजरने वाले चुम्बकीय क्षेत्र \(\mathrm{B}\) में समय के साथ परिवर्तन, चित्र में प्रदर्शित हैं। समय \(t=2 s\) से \(\mathrm{t}=4 \mathrm{~s}\) के दौरान, प्लेट में प्रेरित विधुत वाहक बल (emf) का मान______________\(\mathrm{mV}\) है।
2023 कठिन - 55. \(600\) फेरों वाली \(70 \mathrm{~cm}^2\) क्षेत्रफल की एक वर्गाकार कुण्डली \(0.4 \ \mathrm{wbm}^{-2}\) के चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् एक अक्ष के परितः घूर्णन करती है जो कुण्डली की एक भुजा के समान्तर है। यदि कुण्डली एक मिनट में 500 परिक्रमा करती है, जब कुण्डली का तल क्षेत्र से \(60^{\circ}\) पर झुकी हो तो क्षणिक विद्युत वाहक बल_______ \(\mathrm{V}\) होगा। \(\left(\pi=\frac{22}{7}\right)\) 2023 मध्यम
- 56. दिए गए चित्रानुसार यदि \(\frac{\mathrm{dI}}{\mathrm{dt}}=-1 \mathrm{~A} / \mathrm{s}\) है तो इस क्षण पर \(\mathrm{V}_{\mathrm{AB}}\) का मान \(\mathrm{V}\) होगा।
2023 मध्यम - 57. दिए हुए चित्र में, एक प्रेरक एवं एक प्रतिरोधक \(\mathrm{E}\) volt विधुत वाहक बल (emf) वाली एक बैट्री के साथ श्रेणी क्रम में जुड़े हैं। \(\frac{E^a}{2 b} J / s\) उस अधिकतम दर को प्रदर्शित करता है, जिस पर चुम्बकीय क्षेत्र में ऊर्जा संचित होती है। \(\frac{\mathrm{b}}{\mathrm{a}}\) का आंकिक मान______________होगा।
2023 कठिन - 58. एक \(1 \mathrm{~m}\) लम्बा तार \(2 \mathrm{~T}\) के एक चुम्बकीय क्षेत्र के समकोण पर \(8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) के वेग से गति करता है। तार के सिरों के बीच प्रेरित विद्युत वाहक बल का परिणाम -____________\(V\) होगा 2023 आसान
- 59. एक \(12 \mathrm{~V}\) वाली बैट्री को \(6 \Omega\) प्रतिरोध वाली कुंडली से एक कुँजी के द्वारा जोड़ा जाता है, जिससे परिपथ में नियत धारा प्रवाहित होती है। \(1 \mathrm{~ms}\) समय में कुँजी को खोल दिया जाता है। कुंडली में प्रेरित विधुत वाहक बल का मान \(20 \mathrm{~V}\) है, तो कुंडली का प्रेरकत्व है: 2023 मध्यम
- 60. एक ' \(R\) ' त्रिज्या वाले तार के एक छोटे वृत्ताकार पाश का भुजा \(\mathrm{L}(\mathrm{L}>\mathrm{R})\) के तार के एक बड़े वर्गाकार पाश के अन्दर रखा गया है, इस व्यवस्था में अन्योन्य प्रेरकत्व ज्ञात कीजिए। दोनो पाश सह-तलीय तथा सकेन्द्रिय हैं।
2023 मध्यम - 61. एक आदर्श ट्रांसफार्मर प्राथमिक साइड पर \(12 \mathrm{kV}\) पर शुद्ध प्रतिरोधक लोड के साथ कार्य करता है। यह \(120 \mathrm{~V}\) पर कई निकटवर्ती घरों को विद्युत ऊर्जा प्रदान करता है। ट्रांसफार्मर द्वारा घरों में दी गई ऊर्जा खपत की औसत दर \(60 \mathrm{~kW}\) है। द्वितीय परिपथ में आवश्यक प्रतिरोधक लोड (Rs) का मान_________________ \(\mathrm{m} \Omega\) होगा। 2023 मध्यम
- 62. एक अचालक कॉपर तार के 100 फेरों को \(24 \mathrm{~cm}^2\) अनुप्रस्थ परिच्छेद क्षेत्रफल के एक बेलनाकार कोर पर लपेटा गया है। तार के दोनों सिरे एक प्रतिरोधक से जुड़े हैं। परिपथ का कुल प्रतिरोध \(12 \Omega\) है। यदि कोर में इसकी अक्ष के अनुदिश पर बाह्य आरोपित एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र \(1.5 \mathrm{~T}\) एक दिशा से दूसरी दिशा में \(1.5 \mathrm{~T}\) परिवर्तित होता है। चुम्बकीय क्षेत्र में परिवर्तन के दोरान परिपथ में किसी बिन्दु से गुजरने वाला आवेश_______________\(\mathrm{mC}\) होगा। 2023 मध्यम
- 63. एक चालक वृत्ताकार घेरा, \(0.4 \mathrm{~T}\) के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में इस प्रकार रखा है कि इसका तल क्षेत्र के लम्बवत है। किसी प्रकार, घेरे की त्रिज्या \(1 \mathrm{~mm} / \mathrm{s}\) की दर से बढ़ती है। जिस समय घेरे की त्रिज्या \(2 \mathrm{~cm}\) है, उस क्षण पर घेरे में प्रेरित विद्युत वाहक बल का परिमाण______________\(\mu \mathrm{V}\) होगा। 2023 मध्यम
- 64. एक कुंडली चुम्बकीय क्षेत्र में इस प्रकार से रखी गयी है कि चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा कुंडली के तल के तम्बवत् है। किसी कुंडली से गुजरने वाले चुम्बकीय फ्लक्स को परिवर्तित किया जा सकता है: \(A\). कुंडली में उपस्थित चुम्बकीय क्षेत्र के परिमाण को परिवर्तित करके। \(B.\) चुम्बकीय क्षेत्र में, कुंडली के क्षेत्रफल को परिवर्तित करके। \(C.\) चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा एवं कुंडली के तल के बीच के कोण को परिवर्तित करके। \(D.\) चुम्बकीय क्षेत्र के परिमाण को बिना बदले, इसकी दिशा को अचानक से विपरीत करके। नीचे दिए गए विकल्पों से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें: 2023 मध्यम
- 65. एक कुण्डली का प्रेरकत्व \(2 \mathrm{H}\) तथा प्रतिरोध \(4 \Omega\) है। कुण्डली के सिरों पर \(10 \mathrm{~V}\) विधुत वाहक बल आरोपित है। धारा में इसके साम्य मान विधुत होने के उपरान्त चुम्बकीय क्षेत्र में संचित ऊर्जा का मान____________\(\times 10^{-2} \mathrm{~J}\) होगा। 2023 मध्यम
- 66. एक कुण्डली में प्रेरित विद्युत वाहक बल उत्पन्न किया जा सकता है: \(A\). एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में कुण्डली की एकसमान चाल से गति द्वारा \(B\). एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में कुण्डली की असमान चाल से गति द्वारा \(C\). एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में कुण्डली के घूर्णन द्वारा \(D\). एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में कुण्डली के क्षेत्रफल में परिवर्तन द्वारा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2023 मध्यम
- 67. एक निश्चित प्रत्यास्थ चालक पदार्थ को वृत्ताकार पाश (लूप) में खीचा जाता है। इसे इसके तल के लम्बवत एक एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र \(\mathrm{B}=0.8 \mathrm{~T}\) में रखा गया है। जब इसे छोड़ा जाता है तो पाश की त्रिज्या \(2\) से. मी./से की दर से सिकुड़ना प्रारम्भ कर देती है। जब पाश की त्रिज्या \(10\) से.मी. हो तब इस क्षण पाश में प्रेरित विद्युत वाहक बल___________ \(\mathrm{mV}\) होगा। 2023 मध्यम
- 68. एक प्रत्यावर्ती धारा जनित्र में प्रत्येक \(14 \times 10^{-2} \mathrm{~m}^2\) क्षेत्रफल वाले \(100\) घेरो से बनी एक आयताकार कुण्डली को \(3.0 \mathrm{~T}\) परिमाण के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् अक्ष के सापेक्ष \(360\) चक्कर / मिनिट से घुमाया जाता है। उत्पन्न विधुत वाहक बल का अधिकतम मान \(\mathrm{V}\) होगा। \(\left(\pi=\frac{22}{7}\right)\) 2023 आसान
- 69. किसी बहुत लम्बी ऊर्ध्वाधर ताँबे की नली में इसके अंक्ष के अनुदिश, एक छड़ चुम्बक को विराम अवस्था में छोड़ा जाता है। कुछ समय बाद, चुम्बक 2023 मध्यम
- 70. लम्बाई \(\mathrm{L}\) वाली एक धात्विक छड़ को किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र \(\mathrm{B}\) के लम्बवत् छड़ के एक सिरे से गुजरने वाली अक्ष के सापेक्ष कोणीय चाल \(\omega\) से घुमाया जाता है। प्रेरित विद्युत वाहक बल का मान होगा :-
2023 मध्यम - 71. नीचे दो कथन दिये गये है: एक को अभिकथन \(A\) तथा दूसरे को कारण कारण \(R\) से चिन्हित किया गया है। अभिकथन \(A\): एक छड़ चुम्बक को एक धात्विक बेलनाकार पाइप से होकर गिराने पर यह समान आकार व द्रव्यमान की एक अचुम्बकीय छड़ की तुलना में नीचे बाहर आने में अधिक समय लेती है। कारण \(R\): चुम्बकीय छड़ के लिए, धात्विक पाइप में भँवर धाराऐं उत्पन्न होती है जो चुम्बकीय छड़ की गति का विरोध करती हैं। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2023 मध्यम
- 72. निश्चित धारामापियों में अचुम्बकीय धात्विक पदार्थ का बना एक दृड़ क्रोड़ होता है। इस धात्विक पदार्थ का कार्य है: 2023 आसान
- 73. समय परिवर्ती चुम्बकीय क्षेत्र का स्त्रोत हो सकता है: \((A)\) एक स्थायी चुम्बक \((B)\) समय के साथ रेखीय रुप से परिवर्तित होता एक विधुत क्षेत्र \((C)\) दिष्ट धारा \((D)\) मंदन करता हुआ एक आवेशित कण \((E)\) एक ऐंटिना, डिजिटल सिग्नल निवेश के साथ नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुने। 2023 मध्यम
- 74. \(1 H\) प्रेरकत्व एवं \(100 \Omega\) प्रतिरोध वाली एक कुण्डली \(6 V\) की किसी बैटरी (विद्युत स्त्रोत) से जुड़ी है। ज्ञात कीजिए : \((a)\) धारा के अपने स्थिर अवस्था मान के आधे मान को प्राप्त करने से पहले लगे समय का मान। \((b)\) परिपथ की कुंजी चालू करने के बाद \(15 ms\) वें क्षण पर, कुंडली में निहित चुम्बकीय क्षेत्र में संचित ऊर्जा का मान। (दिया है, \(\operatorname{In} 2=0.693\), \(\left.e^{-3 / 2}=0.25\right)\) 2022 कठिन
- 75. \(1\,m\) लम्बाई का एक धात्वीय चालक ऊर्ध्वाधर तल, जो पूर्व-पश्चिम दिशा के समान्तर है, में \(5\,rad / s\) कोणीय वेग से इसके सिरे के परित घूर्णन कर रहा है। यदि पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षेतिज घटक \(0.2 \times 10^{-4} T\) है, तो चालक के दोनो सिरो के बीच प्रेरित विभव वाहक बल क्या होगा? 2022 मध्यम
- 76. \(20 \Omega\) प्रतिरोध वाले एक बंद परिपथ का चुम्बकीय फलक्स, समय \(t(s)\) के साथ परिवर्तनशील है, एवं समीकरण \(\phi=8 t ^2-9 t +5\) द्वारा निरूपित है। समय \(t=0.25 s\) पर, प्रेरित धारा के परिमाण का मान \(........................mA\) होगा। 2022 मध्यम
- 77. चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }=\left(3 t ^3 \hat{ j }+3 t ^2 \hat{ k }\right)\) (SI मात्रक में) की उपस्थिति में, एक चालक वृत्ताकार घेरा \(X - Y\) तल में रखा जाता है। यदि घेरे की त्रिज्या \(1\,m\) है, तो समय \(t =2\) सेकेण्ड पर, घेरे में प्रेरित विद्युत वाहक बल \((emf)\) का मान \(n \pi V\) है \(n\) का मान \(\ldots \ldots \ldots\) है। 2022 मध्यम
- 78. एक \(10\,\Omega, 20\,mH\) की नियत धारावाही कुण्डली को \(20\,V\) की बेटरी से एक स्विच के साथ जोड़ा गया है जिसमें विद्युत धारा स्विच खोलने के \(100\,\mu\,s\) बाद शून्य हो जाती है, तो कुण्डली में प्रेरित औसत विद्युत वाहक बल का ( \(V\) में) मान ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
- 79. एक कुण्डली समय परिवर्ती चुम्बकीय क्षेत्र में रखी है। यदि कुण्डली में फेरों की संख्या को आधी तथा तार की त्रिज्या को दुगुनी किया जाता है, तो कुण्डली में प्रेरित धारा के कारण विद्युत शक्ति हास हो जाऐगा (माना कुण्डली को लघुपथित किया जाता है।) 2022 मध्यम
- 80. एक ट्रान्सफॉरमर \(8\,kV\) के प्राथमिक वोल्टेज एवं \(160\,V\) के द्वितीयक वोल्टेज पर कार्य कर रहा है, एवं \(80\,kW\) के लोड (भार) को क्रियान्वित कर रहा है। माना शुद्ध प्रतिरोधकीय लोड के लिए, यह ट्रान्सफॉरमर आदर्श है एवं इकाई शक्ति गुणांक पर कार्यरत है। प्राथमिक एवं द्वितीयक परिपथ में भारों का क्रमशः मान होगा। 2022 मध्यम
- 81. कुण्डली के तल के लम्बवत् इसका चुम्बकीय फ्लक्स संबध \(\phi=\left(5 t^3+4 t^2+2 t-5\right)\) \(Weber\) के अनुसार परिवर्तित होता है। यदि कुण्ड़ली का प्रतिरोध \(5\,ohm\) है तो इसमें \(t =2\,sec\) पर कुण्डली में प्रेरित धारा होगी \(..........\,A\) 2022 मध्यम
- 82. \(L _1\) तथा \(L _2\) स्वप्रेरकत्व वाली दो कुण्डलियो को श्रेणी क्रम में संयोजित गया है, जहाँ \(M\) कुण्डलियों का अनोन्य प्रेरकत्व है। संयोजन का तुल्य स्वप्रेरकत्व होगा-
2022 मध्यम - 83. \(l\) भुजा वाला, तार का एक छोटा वगोकार घेरा, \(L\) भुजा वाले, तार के एक बड़े वर्गाकार घेरे के अन्दर रखा है, यहाँ \(( L \gg l)\) है। चित्र में दर्शाये अनुसार, दोनों घेरे एक ही तल में रखे हैं, एवं दोनों के केन्द्र बिन्दु \(O\) पर सम्पाती हैं। निकाय का पारस्परिक प्रेरकत्व होगा :
2022 कठिन - 84. प्रत्येक \(1\,m ^2\) क्षेत्रफल वाले \(1000\) घेरों से बनी एक वृतीय वलय को एकसमान क्षैतिज चुम्बकीय क्षेत्र \(0.07\,T\) में ऊर्ध्वाधर व्यास के सापेक्ष एक घूर्णन प्रति सेकण्ड़ की दर से घुमाया जाता है। अधिकतम उत्पन्न वोल्टता \(V\) है । 2022 आसान
- 85. स्वप्रेरकत्व \(2.0\,H\) की एक कुंडली \((coil)\) में धारा \(I =2 \sin \left( t ^2\right) A\) के अनुसार बढ रही है। उस अवधि के दौरान खर्च की गई ऊर्जा की मात्रा \(J\) में ज्ञात कीजिये, जब धारा 0 से \(2 A\) तक परिवर्तित होती है। 2022 मध्यम
- 86. \(10\, m\) पंख विस्तार का कोई वायुयान क्षैतिज दिशा में \(180\, km / h\) की चाल से उड़ रहा है। उस भाग में पथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र की कुल तीव्रता \(2.5 \times 10^{-4}\) \(Wb / m ^{2}\) तथा नति कोण \(60^{\circ}\) है। इस वायुयान के पंखों की नोकों के बीच प्रेरित विधुत वाहक बल \((emf)\) होगी। (\(mV\) में) 2021 मध्यम
- 87. \(3.0 \times 10^{-2}\) टेसला के एक समान क्षैतिज चुम्बकीय क्षेत्र में \(8.0\) सेमी त्रिज्या तथा \(20\) फेरों वाली एक वत्तीय कुण्डली \(50\) रेडियन प्रति सेकण्ड कोणीय चाल से ऊर्ध्वाधर व्यास के परितः घुमायी जाती है। कुण्डली में अधिकतम प्रेरित वि.वा.ब.......... \(\times 10^{-2} V\) होगा। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित कीजिए) 2021 मध्यम
- 88. भुजा ' \(a\) ' तथा एक फेरे वाला छोटा वर्गाकार लूप, भुजा \(b\) तथा एक फेरे \(( b \gg\) a) वाले बड़े वर्गाकार लूप के अन्दर रखा है। ये दोनों लूप समतलीय हैं तथा उनके केन्द्र संपाति हैं। यदि भुजा ' \(b\) ' के वर्गाकार लूप में \(I\) धारा प्रवाहित की जाती है, तो दोनों लूपों के बीच पारस्परिक प्रेरकत्व है : 2021 कठिन
- 89. चार सर्वसम लम्बी परिनालिकाओं \(A , B , C\) और \(D\) को एक-दूसरे के साथ चित्रानुसार संयोजित किया गया है। यदि \(A\) के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र \(3\, T\) है, तो \(C\) के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र \(....\,T\) होगा। (माना गया है कि, चुम्बकीय क्षेत्र, इन परिनालिकाओं के अपने आयतन के भीतर परिबद्ध है।)
2021 कठिन - 90. चित्रानुसार एक कुण्डली चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }\) में रखी है । कुण्डली में धारा प्रेरित होती है क्योंकि चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }\) होता है।
2021 मध्यम - 91. दिए गए आरेख में पाश से गुजरने वाले चुम्बकीय फ्लक्स में नीचे दिए गए संबंध के अनुसार वद्धि होती है। \(\phi_{ B }( t )=10 t ^{2}+20 t\), यहाँ \(\phi_{ B }\) मिलीवेबर तथा \(t\) सेकण्ड में है। \(t =5 \,s\) पर \(R =2\, \Omega\) के प्रतिरोधक से प्रवाहित धारा का परिमाण \(........\,mA\) होगा।
2021 मध्यम - 92. दिए गए परिपथ के लिए \(t =0\) और \(t =\infty\) पर धारा \((i)\) का मान क्रमशः होगा।
2021 कठिन - 93. दिए गए परिपथ के लिए उपयोग किए गये ट्रान्सफॉर्मर का प्रकार है?
2021 मध्यम - 94. दिए गये परिपथ में कुंजी बंद करने तथा स्थायी अवस्था प्राप्त होने पर बैटरी से प्रवाहित धारा \(i\) होती है। (\(A\) में)
2021 कठिन - 95. एक \(20\) सेमी भुजा तथा \(1\, \Omega\) प्रतिरोध का वर्गाकार लूप अचर चाल \(v_{0}\) से दाई दिशा की ओर गति करता है। लूप की दाँयी भुजा \(5 \,T\) के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में है। चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा तल के लम्बवत् नीचे की ओर है। लूप को प्रतिरोधों के नेटवर्क, जिसमें प्रत्येक प्रतिरोध \(4\, \Omega\) का है, से जोड़ देते हैं। \(v_{0}\) का मान कितना होना चाहिए कि लूप में \(2\, mA\) स्थिर धारा प्रवाहित हो ?
2021 कठिन - 96. एक प्रेरक कुण्डली \(64 \,J\) चुम्बकीय क्षेत्र ऊर्जा एकत्रित करती है तथा \(640\) वाट की दर से ऊर्जा क्षय करती है जब इससे \(8\) एम्पियर की धारा प्रवाहित होती है। यदि कुण्डली को आदर्श बैटरी से जोड़ दिया जाए, तो परिपथ का समय नियतांक सेकण्ड में ज्ञात कीजिए। 2021 कठिन
- 97. किसी आयताकार चालक की भुजा \(PQ x =0\) से \(x =\) \(2 b\) तक बाहर की ओर फिर \(x =2 b\) से \(x =0\) भीतर की ओर आरेख में दर्शाए अनुसार गतिमान है। \(x =0\) से \(x\) \(= b\) तक तल के लम्बवत कोई एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र कार्यरत है। उस ग्राफ को पहचानिए जो दूरी के साथ विभिन्न राशियों के विचरण को दर्शाता है।
2021 कठिन - 98. किसी प्रभाग में चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }= B _{0}\left(\frac{ x }{ a }\right) \hat{ k }\) है। भुजा \(d\) के किसी वर्ग पाश को उसके किनारों को \(x\) और \(y\) अक्ष के अनुदिश रखते हुए रखा गया है। यह पाश किसी नियत वेग \(\overrightarrow{ v }= v _{0} \hat{ i }\) से गतिमान है। इस पाश में प्रेरित विधुत वाहक बल है।
2021 कठिन - 99. किसी वत्तीय कुण्डली, जिसकी त्रिज्या \(1\, m\) है, को किसी ऐसे चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }\) को परिवर्तित करके गरम किया गया है, जो कुण्डली के तल से लम्बवत् गुजरता हैं। कुण्डली का प्रतिरोध \(2\, \mu\, \Omega\) है। चुम्बकीय क्षेत्र को धीरे-धीरे इस प्रकार हटाया जाता है कि इसका परिमाण समय के साथ इस प्रकार परिवर्तित होता है। \(B =\frac{4}{\pi} \times 10^{-3} T \left(1-\frac{ t }{100}\right)\) चुम्बकीय क्षेत्र को पूर्णतः हटाने से पूर्व कुण्डली द्वारा ऊर्जा क्षय \(E =.......\,mJ\) होगा। 2021 मध्यम
- 100. कोई \(10\, mH\) का प्रेरक किसी \(10\, k \,\Omega\) के प्रतिरोधक और स्विच के साथ \(20\, V\) की किसी बैटरी से संयोजित है। काफी समय के पश्चात जब परिपथ में अधिकतम धारा स्थापित हो जाती है, तो स्विच द्वारा धारा के प्रवाह को रोक दिया जाता है। \(1 \,\mu \,s\) के पश्चात परिपथ में धारा \(\frac{ x }{100}\, mA\) है। यहाँ \(x\) का मान \(.......\) है। \(\left( e ^{-1}=0.37\right.\) लीजिए \()\) 2021 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।