JEE Mains · Physics · STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी
- JEE Mains 2025
- आसान
- संख्यात्मक
यदि 628 nm प्रकाश का उपयोग करके अभिलेखित एकल झिरी विवर्तन प्रतिरूप में केंद्रीय उच्चिष्ठ के बाईं ओर द्वितीय निम्निष्ठ और केंद्रीय उच्चिष्ठ के दाईं ओर तृतीय निम्निष्ठ के बीच मापा गया कोणीय पृथक्करण \(30^{\circ}\) है, तो झिरी की चौड़ाई _______ \(\mu \mathrm{m}\) है।
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(A) 6
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या

\(\begin{aligned} & \theta_1=\sin ^{-1}\left(\frac{2 \lambda}{a}\right) \\ & \theta_2=\sin ^{-1}\left(\frac{3 \lambda}{a}\right) \\ & \because \quad \theta_1+\theta_2=30^{\circ}\end{aligned}\)
\(\begin{aligned} & \Rightarrow \sin ^{-1}\left(\frac{2 \lambda}{\mathrm{a}}\right)+\sin ^{-1}\left(\frac{3 \lambda}{\mathrm{a}}\right)=\frac{\pi}{6} \\ & \Rightarrow \frac{2 \lambda}{\mathrm{a}} \sqrt{1-\left(\frac{3 \lambda}{\mathrm{a}}\right)^2}+\frac{3 \lambda}{\mathrm{a}} \sqrt{1+\left(\frac{2 \lambda}{\mathrm{a}}\right)^2}=\sin \frac{\pi}{6}\end{aligned}\)
यहाँ \(\lambda=628 \mathrm{~nm}\)
हल करने पर
\(\mathrm{A}=6.07 \mu \mathrm{~m}\)
सन्निकट विधि :
\(\begin{aligned} & \theta=\theta_1+\theta_2 \\ & \Rightarrow \frac{\pi}{6}=\frac{2 \lambda}{a}+\frac{3 \lambda}{a} \\ & \Rightarrow \frac{\pi}{6}=\frac{5}{a}(628 \mathrm{~nm}) \\ & \Rightarrow a=6 \mu \mathrm{~m}\end{aligned}\)
Physics के और प्रश्न
- अविस्तारित \(L\) लम्बाई की एकसमान शंकुनुमा तार के सिरों की त्रिज्या क्रमशः \(R\) तथा \(3R\) हैं। उसकी धातु का यंग-माडुलस \(Y\) है। \(R\) त्रिज्या वाले सिरे को एक ढृढ़ आधार पर जड़ित किया गया है तथा दूसरे सिरे पर \(M\) द्रव्यमान लटकाया गया है। संतुलन-अवस्था में तार की लम्बाई होगीJEE Mains 2016 कठिन
- \(0^{\circ} C\) पर \(150\, g\) पानी को ऊष्मीय विलग पात्र में रखा गया है। पात्र से वायु को रूद्धोष्म प्रक्रम द्वारा निष्कासित करते है। पानी का एक भाग बर्फ में तथा शेष \(0^{\circ} C\) की वाष्प में परिवर्तित हो जाता है। वाष्पित पानी के द्रव्यमान का निकटतम मान ....... \(g\) होगा। (पानी के वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा \(=2.10 \times 10^{6}\, J kg ^{-1}\) और पानी के गलन की गुप्त ऊष्मा \(=3.36 \times 10^{5} \,J kg ^{-1}\) )JEE Mains 2019 कठिन
- एक एकसमान \(1\, m\) लम्बी छड़ का एक सिरा एक क्षैतिज मेज पर कीलकित (pivoted) है। छड़ को क्षैतिज दिशा से \(30^{\circ}\) कोण बनाते हुए स्थिर अवस्था से छोड़ा जाता है। (चित्र देखें) । यदि मेज से टकराते समय छड़ को कोणीय वेग \(\sqrt{ n s }{ }^{-1}\) (यहाँ पर \(n\) एक पूर्णाक है) हो तो \(n\) का मान .... है ।
JEE Mains 2020 मध्यम - किसी ठोस गोले का द्रव्यमान \(M\) तथा इसकी त्रिज्या \(R\) है। इसमें से अधिकतम संभव आयतन का एक क्यूब (घन) काट लिया जाता है। इस क्यूब का जड़त्व आघूर्ण कितना होगा, यदि, इसकी घूर्णन-अक्ष, इसके केन्द्र से होकर गुज़रती है तथा इसके किसी एक फलक के लम्बवत् है ?JEE Mains 2015 कठिन
- चुंबकीय प्रवृत्ति \((\chi)\) और चुंबकीय पारगम्यता \((\mu)\) के बीच संबंध के द्वारा दिया जाता है:
(\(\mu_0\) मुक्त आकाश की पारगम्यता है और \(\mu_{\mathrm{r}}\) आपेक्षिक पारगम्यता है)JEE Mains 2025 आसान - एक समान ठोस बेलन जिसका द्रव्यमान ' \(m\) ' तथा त्रिज्या ' \(r\) ' है, \(45^{\circ}\) के झुकाव वाले एक आनत खुरदुरे तल पर लुढ़कता है। यदि यह तल के शीर्ष से विराम अवस्था से लुढ़कना प्रारंभ करता है, तो बेलन के अक्ष का रेखीय त्वरण _______ होगा।JEE Mains 2025 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- त्रिज्या \(R\) एवं द्रव्यमान \(M\) के एक गोले से, त्रिज्या \(R / 2\) का एक छोटा गोला इस प्रकार निकाल लिया जाता है कि मूल गोले में बनी गुहा इसके केन्द्र एवं परिधि के बीच है (चित्र देखें)। चित्र के विन्यास के अनुसार जब मूल गोले के केन्द्र और हटाये गये गोले के केन्द्र के बीच दूरी \(3 R\) है, तब दोनो गोलों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल है
JEE Mains 2014 कठिन - एक मीनार के शीर्ष से उर्ध्वाधर ऊपर की तरफ एक बॉल को फेंका जाता है जो धरातल से \(6\,s\) में टकराती है। यदि एक दूसरी बॉल को उसी स्थिति से उसी चाल से नीचे की तरफ फैंका जाता है तो यह धरातल पर \(1.5\,s\) में टकराती है। यदि एक तीसरी बॉल को उसी स्थिति से छोड़ा जाता है तो इसे धरातल तक पहुँचने में लगा समय \(..........s\) है।JEE Mains 2022 कठिन
- \(\mathrm{n}-\mathrm{p}-\mathrm{n}\) उभयनिष्ट उत्सर्जक ट्रांजिस्टर (CE) में आधार धारा में क्रमशः \(100 \mu \mathrm{A}\) से \(200 \mu \mathrm{A}\) तक परिवर्तित होने में संग्राहक धारा का मान \(5 \mathrm{~mA}\) से \(16 \mathrm{~mA}\) हो जाता है। ट्रान्जिस्टर का धारा लाभ____________है।JEE Mains 2023 आसान
- यंग के एक द्विझिरी प्रयोग में किसी एक झिरी की चौड़ाई दूसरी झिरी की चौड़ाई की तीन गुनी है। किसी झिरी से आने वाले प्रकाश का आयाम झिरी की चौड़ाई का अनुक्रमानुपाती है। व्यतिकरण पैटर्न में अधिकतम और निम्नतम तीव्रता का अनुपात होगा।JEE Mains 2021 कठिन
- मान लीजिए चित्र में दिखाए गए, मीटर ब्रिज में तार \(AB\) की लम्बाई \(72\, cm\) है। \(AB\) के बिन्दु \(P\) पर जो \(A\) से \(x \,cm\) दूरी पर है, गैल्वेनोमीटर जॉकी को रखा गया है। इस स्थिति में गैल्वेनोमीटर में शून्य विक्षेपण है।
JEE Mains 2021 मध्यम - \(9 \mathrm{Me}\) द्रव्यमान एवं \(4 \mathrm{R}_{\mathrm{e}}\) त्रिज्या वाले एक ग्रह पर \(\mathrm{km} / \mathrm{s}\) में पलायन वेग है: (जहाँ \(\mathrm{Me}\) एवं \(\mathrm{Re}\) क्रमश: पृथ्वी के द्रव्यमान एवं त्रिज्या है) (दिया है, पृथ्वी पर पलायन वेग \(V_e=11.2 \times 10^3 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) )JEE Mains 2023 मध्यम