JEE Mains · Physics · STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता
- JEE Mains 2020
- कठिन
- MCQ
द्रव्यमान \(m\) तथा आवेश \(q\) का एक कण पर एक विधुत क्षेत्र \(E ( x )= E _{0}\left(1- ax ^{2}\right)\), जो \(x\)-दिशा में है, लगाया जाता है। यहाँ पर \(a\) तथा \(E _{0}\) स्थिरांक है आरम्भ में कण \(x =0\) पर विरामावस्था में है। प्रारम्भिक अवस्था के अतिरिक्त मूल बिन्दु से कण की किस दूरी पर कण की गतिज ऊर्जा शून्य होगी?
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(D) \(\sqrt{\frac{3}{a}}\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(E = E _{0}\left(1- ax ^{2}\right)\)
\(W =\int q E\, d x = q E _{0} \int_{0}^{ x _{0}}\left(1- ax ^{2}\right) dx\)
\(=q E_{0}\left[x_{0}-\frac{a x_{0}^{3}}{3}\right]\)
For \(\Delta KE =0, \quad W =0\)
Hence \(x _{0}=\sqrt{\frac{3}{ a }}\)
Physics के और प्रश्न
- एक सिक्का किसी चकती (डिस्क) पर रखा गया है। सिक्के व चकती के बीच घर्षण गुणांक \(\mu\) है। सिक्के की चकती के केन्द्र से दूरी \(r\) है। चकती को दिया गया वह अधिकतम कोणीय वेग, जिसके लिए सिक्का बाहर की ओर न फिसले, वो _______ हैं।JEE Mains 2024 कठिन
- एक वर्नियर कैलिपर्स में, जब दोनों जबड़े एक-दूसरे को छूते हैं, तो वर्नियर पैमाने का शून्य मुख्य पैमाने के शून्य के दाईं ओर विस्थापित होता है और \(7^{\text{th}}\) वर्नियर विभाजन मुख्य पैमाने के एक पाठ्यांक से संपाती होता है। यदि \(1\) मुख्य पैमाने के विभाजन का मान \(1\) mm है और \(10\) वर्नियर पैमाने के विभाजन हैं, तो वर्नियर कैलिपर्स में हैJEE Mains 2026 मध्यम
- \(20 \mathrm{~m}\) ऊँचे एक ऊर्ध्वाधर स्तम्भ पर \(200 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान की एक गेंद विश्राम अवस्था में है। क्षेतिज दिशा में चलती हुई \(10 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान की गोली गेंद के केन्द्र से टकराती है। संघट्ट के बाद दोनो स्वतंत्र रूप से चलती है। धरातल पर स्तम्भ के पैर (तली) से \(30 \mathrm{~m}\) की दूरी पर गेंद एवं \(120 \mathrm{~m}\) की दूरी पर गोली टकराती है। गोली के प्रारंभिक वेग का मान होगा। \(\left(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\right):\)JEE Mains 2023 कठिन
- एक \(12 \mathrm{~V}\) वाली बैट्री को \(6 \Omega\) प्रतिरोध वाली कुंडली से एक कुँजी के द्वारा जोड़ा जाता है, जिससे परिपथ में नियत धारा प्रवाहित होती है। \(1 \mathrm{~ms}\) समय में कुँजी को खोल दिया जाता है। कुंडली में प्रेरित विधुत वाहक बल का मान \(20 \mathrm{~V}\) है, तो कुंडली का प्रेरकत्व है:JEE Mains 2023 मध्यम
- दिये गये चित्र में जब बिन्दु \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) को एक तार से जोड़ दिया जाये तो \(6 \mu \mathrm{F}\) है। संधारित्र में संचित आवेश _______ \(\mu \mathrm{C}\) है।
JEE Mains 2024 कठिन - एक अध्रुवित प्रकाश चित्र में दर्शाए गए वायु-परावैद्युत माध्यम के समतल अंतरापृष्ठ पर आपतित होता है। यदि आपतन कोण ब्रूस्टर कोण के बराबर है, तो परावर्तित तरंग को निरूपित करने वाले व्यंजक की पहचान कीजिए।
JEE Mains 2026 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- दिया है \(\left|\overrightarrow{ A }_{1}\right|=3,\left|\overrightarrow{ A }_{2}\right|=5\) तथा \(\left|\overrightarrow{ A }_{1}+\overrightarrow{ A }_{2}\right|=5\) तो \(\left(2 \overrightarrow{ A }_{1}+3 \overrightarrow{ A }_{2}\right) \cdot\left(3 \overrightarrow{ A }_{1}-2 \overrightarrow{ A }_{2}\right)\) का मान होगा ?JEE Mains 2019 कठिन
- एक \(npn\) ट्रांजिस्टर \(60 \,dB\) शक्ति लब्धि वाले उभयनिष्ठ उत्सर्जक प्रवर्धक के रूप में काम करता है। इस परिपथ का निवेशी \(100 \,\Omega\) तथा निर्गत लोड प्रतिरोध \(10\, k\, \Omega\) है। उभयनिष्ठ उत्सर्जक धारा लब्धि \(\beta\) है।JEE Mains 2019 कठिन
- दो कणों को एक ही बिन्दु से एक ही चाल \(u\) से प्रक्षेपित किया जाता है जिससे अकी परास \(R\) बराबर हैं किन्तु अधिकतम ऊँचाईयाँ \(h_{1}\) तथा \(h_{2}\) भिन्न हैं। निम्न में सत्य कथन चुनिये ?JEE Mains 2019 कठिन
- ऊर्ध्वाधर समतल में, एक पतली एकसमान नली को \(r\) त्रिज्या के वृत्त में मोड़ा जाता है। \(\rho_{1}\) तथा \(\rho_{2}\left(\rho_{1}>\rho_{2}\right)\) घनत्व वाले दो अमिश्रणीय द्रव के समान आयतन इस वृत्त को आधा भरते हैं। द्रवों के उभरयनिष्ठ अन्तरपृष्ठ से गुजरने वाले त्रिज्या सदिश तथा ऊर्ध्व दिशा के बीच के कोण \(\theta\) का मान हैJEE Mains 2018 कठिन
- एक लम्बे सीधे \(a\) त्रिज्या के तार में विधुत धारा बह रही हैं । यह धारा इसके अनुप्रस्थ काट पर समान रूप से वितरित है। तार द्वारा इसके अक्ष के क्रमशः \(\frac{a}{3}\) तथा \(2 a\) दूरी पर बनने वाले चुम्बकीय क्षेत्रों के मान का अनुपात होगा।JEE Mains 2020 कठिन