JEE Mains · Physics · STD 12 - विद्युत धारा
- JEE Mains 2019
- मध्यम
- MCQ
ओम के नियम का सत्यापन करने के लिये, एक छात्रा वोल्टमीटर को एक बैटरी के सिरों के सिरों के बीच जोड़ती है, और परिपथ में वोल्टता \(( V )\) तथा विधुत धारा \((I)\) के विभिन्न मान प्राप्त कर, निम्नांकित ग्राफ बनाती है। यदि \(V _{0}\) का मान लगभग शून्य है तो, सही कथन का चयन कीजिए :

उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(C) बैटरी का ई. एम. एफ. \(=1.5 \,V\) और इसका आन्तरिक प्रतिरोध \(=1.5 \,\Omega\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(V=E-I r\)
When \(V=V_{0}=0 \Rightarrow 0=E-I r\)
\( \therefore\) \(E=r\)
When \(1=0, V=E=1.5 \,\mathrm{V}\)
\(\therefore r=1.5\, \Omega\)
Physics के और प्रश्न
- दो समान वस्तुएँ, उत्तल दर्पण और अवतल दर्पण, जिनकी वक्रता त्रिज्या 12 cm है, के सामने संबंधित दर्पणों से 18 cm की समान दूरी पर रखी जाती हैं। उत्तल दर्पण और अवतल दर्पण द्वारा बनने वाले प्रतिबिंबों के आकारों का अनुपात कितना है?JEE Mains 2025 आसान
- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
A. किसी द्रव के पृष्ठ के अणुओं की तुलना में उसके आंतरिक अणुओं की अतिरिक्त ऊर्जा के कारण पृष्ठ तनाव उत्पन्न होता है।
B. जैसे-जैसे द्रव का तापमान बढ़ता है, श्यानता गुणांक बढ़ता है।
C. जैसे-जैसे गैस का तापमान बढ़ता है, श्यानता गुणांक बढ़ता है।
D. प्रक्षुब्धता का आरंभ रेनॉल्ड्स संख्या द्वारा निर्धारित होता है।
E. एक अपरिवर्ती प्रवाह में दो धारा रेखाएँ कभी प्रतिच्छेद नहीं करतीं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:JEE Mains 2025 मध्यम - \(L\) लम्बाई के एक सरल दोलक को चित्रानुसार एक समान्तर प्लेट संधारित्र के मध्य, जिसमें विधुत क्षेत्र \(E\) है, में रखा है। इसके लोलक का द्रव्यमान \(m\) तथा आवेश \(q\) है। इस दोलक का आवर्तकाल होगा ?
JEE Mains 2019 कठिन - \(2 \mathrm{~kg}\) के एक गुटके को दो एक समान स्प्रिंगों से जोड़ा गया है जिनमें प्रत्येक का स्प्रिंग नियतांक 20 \(\mathrm{N} / \mathrm{m}\) है। गुटका एक घर्षणरहित तल पर रखा है और स्प्रिंगों के मुक्त सिरों को दृढ़ आधारों से जोड़ा गया है (चित्र देखिए)। जब गुटके को साम्यावस्था से खिसका दिया जाता है, तब यह सरल आवर्त गति करने लगता है। दोलन का आवर्तकाल SI मात्रक में \(\frac{\pi}{\sqrt{\mathrm{x}}}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान____________ है।
JEE Mains 2023 मध्यम - दिये गये परिपथ के लिए सत्यता सारणी _______ है।
JEE Mains 2024 कठिन - व्हीट स्टोन सेतु का प्रयोग \(\mathrm{L}\) लम्बाई व \(\mathrm{r}\) त्रिज्या के दिये गये तार का विशिष्ट प्रतिरोध \(\left(\mathrm{S}_1\right)\) ज्ञात करने में किया गया है। यदि तार का प्रतिरोध \(\mathrm{X}\) है तब विशिष्ट प्रतिरोध \(\mathrm{S}_1=\mathrm{X}\left(\frac{\pi \mathrm{r}^2}{\mathrm{~L}}\right)\) है। यदि तार की लम्बाई दो गुनी कर दी जाये तो विशिष्ट प्रतिरोध का मान होगा :JEE Mains 2024 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- एक पर्दे के सामने एक स्थिर स्थिति में एक वस्तु स्थित है। एक पतले लेन्स की \(10 \;cm\) दूरी पर दो स्थितियों से पर्दे पर स्पष्ट प्रतिबिम्ब बनते हैं। दोनों स्थितियों में प्रतिबिम्बों के आकार का अनुपात \(3: 2\) है। वस्तु एवं पर्दे के बीच दूरी \(\dots \; cm\) है ?JEE Mains 2014 कठिन
- एक इमारत में लगे हुए एलीवेटर में औसत द्रव्यमान \(68 \,kg\) के अधिकतम \(10\) व्यक्ति जा सकते हैं। खाली एलीवेटर का द्रव्यमान \(920\, kg\) है और यह \(3\, m / s\) गति से चलता है। एलीवेटर पर लगने वाला घर्षण बल \(6000 \,N\) है। यदि एलीवेटर अपनी अधिकतम क्षमता तक भरा हुआ ऊपर को उठ रहा हो तो इसको चलाने वाले मोटर द्वारा दी जाने वाली न्यूनतम शक्ति का मान .....\(\mathrm{W}\) है। \(\left( g =10\, m / s ^{2}\right)\)JEE Mains 2020 मध्यम
- तीन संधारित्र जिनकी धारिताएँ \(25 \mu \mathrm{F}, 30 \mu \mathrm{F}\) और \(45 \mu \mathrm{F}\) हैं, एक \(100\) \(V\) की आपूर्ति से समांतर क्रम में जुड़े हैं। उपरोक्त संयोजन में संचित ऊर्जा \(\mathrm{E}\) है। जब इन संधारित्रों को उसी आपूर्ति से श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है, तो संचित ऊर्जा \(\frac{9}{\mathrm{x}} \mathrm{E}\) होती है। \(x\) का मान _______ है।JEE Mains 2024 कठिन
- एक पैराट्रूपर एक हवाई जहाज से कूदता है और 2 s के मुक्त पतन के बाद पैराशूट खोलता है और \(3 m / s ^2\) के मंदन से अवत्वरित होना शुरू करता है। जमीन से 10 m की ऊंचाई पर, पैराशूट की सहायता से नीचे उतरते समय, पैराट्रूपर की चाल \(5 m / s\) है। हवाई जहाज की प्रारंभिक ऊंचाई ___________m है।
\(\left( g =10 m / s ^2\right)\)JEE Mains 2026 कठिन