ExamBro
ExamBro
JEE Mains · Physics · STD 12 - अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी-पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ
  • JEE Mains 2019
  • कठिन
  • MCQ

जर्मेनियम डायोड एवं सिलिकॉन डायोड क्रमश: \(0.3\, V\) एवं \(0.7 \,V \) वोल्ट पर चालन करते हैं। दिये गये चित्र में यदि जर्मेनियम डायोड के कनेक्शन परिवर्तित कर दिये जायें तब \(V_0\) के मान में कितना....\(V\) परिवर्तन होगा।

उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
सत्यापित हल

उत्तर और हल

सही उत्तर

(B) \(0.4\)

चरण-दर-चरण हल

विस्तृत व्याख्या

प्रश्न में दिये गये चित्रानुसार \(Ge\) एवं \(Si\) डायोड जुड़े हुए हैं।
\(Ge \) एवं \(Si\) डायोड के संयोजन पर तुल्य विभवान्तर \(= 0.3 \,V\)
==> धारा \(i = \frac{{12 - 0.3}}{{5\,k\Omega }} = 2.34\,mA\)
 निर्गत वोल्टेज \(V_0 = Ri = 5 k \Omega ×2.34 \,mA = 11.7 \,V\)
अब उस स्थिति पर विचार करें जब डायोड कनेक्शन उलट दिये  जाते हैं। इस स्थिति में डायोडों के संयोजन पर विभवान्तर \(= 0.7\, V\)
==> धारा \(i = \frac{{12 - 0.7}}{{5\,k\Omega }} = 2.26\,mA\)
 \({V_0} = iR = 2.26\,mA \times 5\,k\Omega = 11.3\,V\)
अत: \(V_0\) के मान में परिवर्तन = \(V_0 = 11.7 -11.3 = 0.4 V\)
वही विषय
ऐप में और प्रश्न देखें
JEE Mains से
ऐप में और प्रश्न देखें