STD 11 - गति के नियम के सभी प्रश्न
नए पहले111 में से 101–111 प्रश्न
- 101. \(m\) द्रव्यमान का एक कण बल स्थिरांक \(k\) एवं अतानित लम्बाई \(\ell\) वाली एक हल्की कमानी (spring) के एक छोर से जुड़ा हुआ है। कमानी का दूसरा छोर बद्ध है। इस निकाय को कोणीय गति \(\omega\) देकर कमानी के बद्धछोर के चारों ओर घुमाया जाता है और यह कण गुरूत्वाकर्षण मुक्त क्षेत्र में एक वृत्त में घूमने लगता है। इस स्थिति में कमानी में होने वाला खिंचाव है। 2020 मध्यम
- 102. वेग \((\sqrt{3} \hat{ i }+\hat{ j }) ms ^{-1}\) से गतिशील द्रव्यमान \(m _{1}\) का एक कण
\(A\) विश्राम अवस्था में द्रव्यमान \(m _{2}\) के एक कण \(B\) से संघट्ट करता है। संघट्ट के पश्चात कणों \(A\) एवं \(B\) के वेग क्रमशः \(\overrightarrow{ V }_{1}\) एवं \(\overrightarrow{ V }_{2}\) है। यदि \(m _{1}=2 m _{2}\) एवं संघट्ट के पश्चात \(\overrightarrow{ V }_{1}=(\hat{ i }+\sqrt{3} \hat{ j }) ms ^{-1}\) तब \(\overrightarrow{ V }_{1}\) एवं \(\overrightarrow{ V }_{2}\) के बीच कोण \(......^o\) है। 2020 कठिन - 103. छत से \(10\, kg\) के एक द्रव्यमान को एक रस्सी से ऊर्ध्वाधर लटकाया गया \(9\) रस्सी के किसी बिन्दु पर एक क्षैतिज बल लगाने से रस्सी छत वाले बिन्दु पर \(45^{\circ}\) कोण से विचलित हो जाती है। यदि लटका हुआ द्रव्यमान साम्यावस्था में है तो लगाये गये बल का मान \(.....\,N\) होगा। (दिया है : \(g =10 \,ms ^{-2}\) ) 2019 मध्यम
- 104. एक गेंद को पृथ्वी की सतह से आरम्भिक वेग \(V _{0}\) से ऊपर की ओर फेंका जाता है। गेंद की गति एक अवरोधक बल \(m \gamma v ^{2}\) से प्रभावित होती है। यहाँ \(m\) गेंद का द्रव्यमान, \(v\) उसका तात्कालिक वेग तथा \(\gamma\) एक स्थिरांक है। गेंद द्वारा अपने शीर्षबिंदु तक पहुँचने में लगा समय होगा। 2019 कठिन
- 105. एक व्यक्ति (द्रव्यमान \(=50 \,kg\) ) तथा उसका बेटा (द्रव्यमान \(=20\, kg\) ) किसी घर्षणरहित पृष्ठ पर, एक दूसरे के सामने खड़े है। वह व्यक्ति अपने बेटे को धकेलता है। जिससे, वह, उस व्यक्ति के सापेक्ष \(0.70 \,ms ^{-1}\) की चाल से गति करने लगता हैं। तो, उस व्यक्ति की पृष्ठ के सापेक्ष चाल \(.......\,ms^{-1}\) होगी। 2019 मध्यम
- 106. \(m\) द्रव्यमान का एक कण संवेग \(p\) से एक सीधी रेखा में जा रहा है। समय \(t =0\) से आरम्भ करके उसी दिशा में एक बल \(F = kt\) इस गतिमान कण पर समयान्तराल \(T\) तक लगता है तो, इसका संवेग \(p\) से बदलकर \(3 p\) हो जाता है। यहाँ \(k\) एक स्थिरांक है। \(T\) का मान है। 2019 मध्यम
- 107. एक हाइड्रोजन अणु का द्रव्यमान \(3.32 \times 10^{-27} \,kg\) है। \(2\, cm ^{2}\) क्षेत्रफल की एक दीवार पर \(10^{23}\) प्रति सेकण्ड की दर से हाइड्रोजन अणु यदि अभिलम्ब से \(45^{\circ}\) पर प्रत्यास्थ टक्कर करके \(10^{3}\, m /s\) की गति से लौटते है, तो दीवार पर लगे दाब का निकटतम मान .......... होगा 2018 मध्यम
- 108. \(m\) द्रव्यमान के कण पर \(F\) बल लग रहा है, और उसके लिये आनुभविक सम्बंध है \(F=\frac{R}{t^{2}} v(t)\) इस सम्बंध के सत्यापन के लिए स्थिर अवस्था से कण की गति का प्रेक्षण (Observation) कर निम्नलिखित में से कौन सा ग्राफ सर्वोत्तम होगा ? 2016 कठिन
- 109. एक पतली चिकनी क्षैतिज छड़ पर कई \((n)\) सर्वसम मणिकायें (बीड) पिरोई गई हैं जो छड़ पर अनियमित तथा विराम अवस्था में हैं। प्रत्येक बीड का द्रव्यमान \(m\) तथा त्रिज्या \(r\) है और छड़ की लंबाई \(L\) है \((L>r)\) । यह छड़ दो टेकों (आधारों) पर, आरेख में दर्शाये गये अनुसार टिकी है। यदि एक बीड को \(v\) वेग प्रदान किया जाय तो, एक लम्बे समय के पश्चात् प्रत्येक टेक (आधार) पर लगने वाले औसत बल का मान होगा (यदि सभी टक्करें प्रत्यास्थ हैं) :
2015 कठिन - 110. \(10^{-2} \; m ^{2}\) के अनुप्रस्थ काट वाली क्षैतिज नली से \(1.5 \; ms ^{-1}\) की गति से पानी प्रवाहित हो रहा है और आप अपनी हथेली से बहाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। यह मानते हुये कि पानी हथेली से टकराते ही रुक जाता है, आपको अपनी हथेली से कम से कम इतना बल लगाना पड़ेगा। (पानी का घनत्व \(\left.=10^{3} \; kgm ^{-3}\right)\). 2014 मध्यम
- 111. स्थिर बल \(\overrightarrow{ F }= F _{x} \hat{i}+ F _{y} \hat{j}\) के कारण द्रव्यमान \(5 \;kg\) की एक वस्तु \(t =0\; s\) पर वेग \(\vec{v}=(6 \hat{i}-2 \hat{j})\; m / s\) से गतिशील है और \(t =10 \;s\) पर वेग \(\vec{i}=+6 \hat{j} \;m / s\) से गतिशील है। बल \(\overrightarrow{ F }\) है 2014 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।