ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 11 - 10.1, थर्मोनेट्री, थर्मल विस्तार और कैलोरीमेट्री PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 2

2014–2026 के 57 प्रश्न। जल तुल्यांक सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

57प्रश्न
6टॉपिक
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 5% मध्यम 53% कठिन 42%

STD 11 - 10.1, थर्मोनेट्री, थर्मल विस्तार और कैलोरीमेट्री के सभी प्रश्न

नए पहले

57 में से 51–57 प्रश्न

  1. 51. \(0^{\circ} C\) पर रखे हुए एक घन पर एक दबाव \(P\) लगाया जाता है जिससे वह सभी तरफ से बराबर संपीडित होता है। घन के पदार्थ का आयतन प्रत्यास्थता गुणांक \(K\) एवं रेखीय प्रसार गुणांक \(\alpha\) है। यदि घन को गर्म करके मूल आकार में लाना है तो उसके तापमान को कितना बढाना पड़ेगा? 2017 कठिन
  2. 52. \(100\, g\) द्रव्यमान वाला ताँबे के एक गोले का तापमान \(T\) है। उसे एक \(170 \,g\) पानी से भरे हुए \(100\, g\) के ताँबे के कैलोरीमीटर, जो कि कमरे के तापमान पर है, में डाल दिया जाता है। तत्पश्चात् निकाय का तापमान \(75^{\circ} C\) पाया जाता है। \(T\) का मान \(.......\,^{\circ} C\) होगा: (दिया है : कमरे का तापमान \(=30^{\circ} C\), ताँबे की विशिष्ट ऊष्मा \(\left.=0.1\, cal / g ^{\circ} C \right)\) 2017 मध्यम
  3. 53. \(5 \;m\) लम्बाई तथा \(40 \;cm ^{2}\) अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल की एक स्टील की पटरी का लम्बाई के अनुदिश विस्तारण रोका जाता है जबकि उसका तापमान \(10^{\circ} C\) बढ़ाया जाता है। यदि स्टील का रेखीय प्रसार गुणांक तथा यंग प्रत्यास्थता गुणांक क्रमश: \(1.2 \times 10^{-5} \;K ^{-1}\) तथा \(2 \times 10^{11} \;Nm ^{-2}\) हैं तो पटरी में उत्पत्र बल का निकटतम मान होगा 2017 कठिन
  4. 54. एक प्रयोग में \(0.20 \;kg\) द्रव्यमान के अल्युमिनियम के एक गोले को \(150^{\circ} C\) तक गर्म किया जाता है। इसके तुरंत बाद इसे \(27^{\circ} C\) व \(150 \;cc\) आयतन वाले पानी से भरे एक कैलोरीमीटर, जोकि \(0.025 \;kg\) पानी के तुल्य है, में डाल देते हैं। इस निकाय का अन्त तापमान \(40^{\circ} C\) है। अल्युमिनियम की विशिष्ट ऊष्मा होगी : \((4.2\) जूल \(=1\) कैलोरी है।\()\) 2017 कठिन
  5. 55. \(T=0^{\circ} C\) पर एक सरल-लोलक, जो कि \(m\) द्रव्यमान के गोलक और द्रव्यमान रहित धातु के तार से निर्मित है, का आवर्त्त-काल \(2 \;s\) है। अगर तार के तापमान को बढ़ाने से, आवर्त्त-काल में हुई वृद्धि को ग्राफ द्वारा दर्शाया जाये, तो परिणामी ग्राफ की ढाल-माप (slope) \(S\) है। यदि तार का रैखिक-प्रसार गुणांक \(\alpha\) है तो \(S\) का मान होगा 2016 कठिन
  6. 56. किसी प्रयोग में किसी ऊष्मक (हीटर) द्वारा एकसमान दर पर ऊष्मा देने पर, एक पात्र में रखे जल का ताप \(0^{\circ} C\) से \(100^{\circ} C\) तक बढ़ाने के लिये \(10\) मिनट का समय लगता है। इसी द्रव को पूर्णतः वाष्प में रूपान्तरित करने में \(55\) मिनट और लगते हैं। पात्र की विशिष्ट ऊष्मा को नगण्य तथा जल की विशिष्ट ऊष्मा को \(1 \; cal / g ^{\circ} C\) लेते हुए, इस प्रयोग के अनुसार वाष्पन की ऊष्मा का मान होगा : 2015 मध्यम
  7. 57. एक बन्द पात्र में \(2\; L\) आयतन पानी को \(1 \;kW\) की कुण्डली से गर्म किया जाता है। जब पानी गर्म हो रहा है, तब पात्र \(160 \;J / s\) की दर से ऊर्जा का क्षय कर रहा है। कितने समय में पानी का तापमान \(27^{\circ} C\) से \(77^{\circ} C\) पहुँचेगा ? (पानी की विशिष्ट ऊष्मा \(4.2\; kJ / kg\) है और पात्र की विशिष्ट ऊष्मा नगण्य है) 2014 कठिन