JEE Mains · Physics · STD 11- ठोसों के यांत्रिक गुण
- JEE Mains 2023
- मध्यम
- संख्यात्मक
एक \(20 \mathrm{~m}\) लम्बे स्टील के तार को \(2 \mathrm{~cm}\) तक खींचे जाने पर इसमें संचित प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा \(80 \mathrm{~J}\) है। तार की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल_____________\(\mathrm{mm}^2\) है। (दिया है, \(\mathrm{y}=2.0 \times 10^{11} \mathrm{Nm}^{-2}\) )
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(C) \(40\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
Energy per unit volume \(=\frac{1}{2} \text { stress } \times \text { strain }\)
Energy \(=\frac{1}{2} \text { stress } \times \text { strain } \times \text { volume }\)
\(80=\frac{1}{2} \times Y \times \text { strain }^2 A \times \ell\)
\(80=\frac{1}{2} \times 2 \times 10^{11} \times \frac{\left(2 \times 10^{-2}\right)^2}{400} \times A \times 20\)
\(20=\frac{10^{+\prime}}{20} \times A\)
\(40 \times 10^{-6} m ^2=A\)
\(A=40\,mm ^2\)
Physics के और प्रश्न
- दिये गये परिपथ के लिये सत्यमान सारणी है।
JEE Mains 2019 मध्यम - दो स्थानों पर नमन कोणों का मान क्रमशः \(45^{\circ}\) तथा \(30^{\circ}\) है। इन स्थानों पर एक चुम्बकीय सुई एक मिनट में क्रमशः \(30\) तथा \(40\) दोलन करती है। यदि, इन दो स्थानों पर पृथ्वी के कुल चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता क्रमशः \(B_{1}\) तथा \(B_{2}\) हैं तो, अनुपात \(B_{1} / B_{2}\) का निकटतम मान होगा।JEE Mains 2019 मध्यम
- एक बल \(\mathrm{F}=\alpha+\beta \mathrm{x}^2\) x-दिशा में एक वस्तु पर कार्य करता है। बल द्वारा किया गया कार्य 5 J है जब वस्तु 1 m विस्थापित होती है। यदि नियतांक \(\alpha=1 \mathrm{~N}\) है तो \(\beta\) का मान क्या होगा?JEE Mains 2025 आसान
- एक बिन्दु के समान वस्तु \(0.5\, m\) फोकस दूरी वाले किसी उत्तल लेंस से \(1\, m\) की दूरी पर है। लेंस के \(2 \,m\) पीछे एक समतल दर्पण को रखते है। इस विन्यास से बने अन्तिम प्रतिबिम्ब की स्थिति और प्रकृति होगी :JEE Mains 2020 मध्यम
- किसी समान्तर पट्टिका संधारित्र, जिसकी पट्टिकाओं का क्षेत्रफल ' \(A\) ' तथा पट्टिकाओं के बीच पथकन ' \(d\) ' है में कोई परावैधुत पदार्थ भरा है। इस संधारित्र की धारिता क्या होगी जबकि परावैधुत पदार्थ की विधुतशीलता/ परावैघुतांक में विचरण नीचे दिए अनुसार हो रहा है : \(\varepsilon( x )=\varepsilon_{0}+ kx\), जबकि \(\left(0< x \leq \frac{ d }{2}\right)\) \(\varepsilon( x )=\varepsilon_{0}+ k ( d - x )\), जबकि \(\left(\frac{ d }{2} \leq x \leq d \right)\)JEE Mains 2021 कठिन
- मीटर सेतु के तार का प्रति सेमी. प्रतिरोध \(r\) है तथा बाँये अन्तराल में \(\mathrm{X}\) \(\Omega\) प्रतिरोध है। दाहिने अन्तराल में \(25 \Omega\) प्रतिरोध के साथ बाँये सिरे से सन्तुलित लम्बाई \(40\) सेमी. है। अब इस तार को प्रति सेमी. \(2 r\) प्रतिरोध वाले दूसरे तार द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया जाता है। समान व्यवस्था के लिए नई सन्तुलित लम्बाई _______ होगी।JEE Mains 2024 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- चिकनी सतह पर रखे \(m\) द्रव्यमान के एक गुटके को स्प्रिंग नियतांक \(k\) की एक कमानी (जिसका द्रव्यमान नगण्य हैं) से जोड़ा गया है। कमानी का दूसरा सिरा चित्रानुसार, अचल है। आरंभ में गुटका अपनी साम्यावस्था में स्थायी है। यदि गुटके को एक नियत बल \(F\) से खींचा जाए तो गुटके की अधितकम चाल होगी।
JEE Mains 2019 कठिन - तीव्रता अनुपात \(1: 9\) वाली दो तरंगें एक बिंदु पर एक-दूसरे को पार करती हैं। उस बिंदु पर परिणामी तीव्रताएँ, जब (a) तरंगें असंबद्ध होती हैं तो \(I_1\) (b) तरंगें संबद्ध होती हैं और कला में \(60^{\circ}\) से भिन्न होती हैं तो \(I_2\)। यदि \(\frac{I_1}{I_2}=\frac{10}{x}\) है, तो \(x=\) _______।JEE Mains 2024 मध्यम
- चित्रानुसार सात एक जैसी वृत्ताकार समतल डिस्कों, जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान \(M\) तथा त्रिज्या \(R\) है, को सममित रूप से जोड़ा जाता है। समतल के लम्बवत् तथा \(P\) से गुजरने वाली अक्ष के सापेक्ष, इस संयोजन का जड़त्व आघूर्ण है
JEE Mains 2018 कठिन - \(3.00\) मोल आदर्श द्विपरमाण्विक गैस का ताप बिना दाब परिवर्तित किए \(40.0^{\circ}\) सेल्सियस बढ़ा दिया जाता है। गैस के अणु घूर्णन करते है परन्तु दोलन नहीं करते है। यदि गैस के आन्तरिक ऊर्जा परिवर्तन तथा गैस द्वारा किये गये कार्य का अनुपात \(\frac{x}{10}\) हो, तो \(x\) मान \(.....\) (निकटतम पूर्णांक में पूर्णांकित) है। (दिया है \(: R =8.31 \,J\, mol ^{-1} \,K ^{-1}\) )JEE Mains 2021 मध्यम
- एक प्रकाश किरण अपवर्तनांक \(\sqrt{3}\) वाली काँच की पट्टिका पर \(60^{\circ}\) आपतन कोण आपतित होती है। अपवर्तन के बाद किरण दूसरी समानान्तर सतह से निर्गत होती है और आपतित किरण व निर्गत किरण के मध्य पार्श्व विस्थापन \(4 \sqrt{3} cm\) है। कांच की पट्टिका की मोटाई ( \(cm\) में) ज्ञात कीजिए।JEE Mains 2022 मध्यम
- एक पिण्ड के पृथ्वी तथा एक दूसरे ग्रह की सतह पर भारों का अनुपात \(9: 4\) हैं। दूसरे ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का \(\frac{1}{9}\) है। यदि पृथ्वी की त्रिज्या \('R'\) है तो ग्रह की त्रिज्या क्या होगी ? (माना कि दोनों ग्रहों का द्रव्यमान घनत्व समान है)JEE Mains 2019 मध्यम