JEE Mains · Physics · STD 11 - मात्रक, विमाएँ और मापन
- JEE Mains 2019
- कठिन
- MCQ
यदि पृष्ठ तनाव \(( S )\), जड़त्व आघूर्ण \(( I )\) तथा प्लांक नियतांक \((h)\) को मूलभूत इकाई मानें तो रेखीय संवेग का विमा सूत्र होगा।
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(A) \(S^{1 /2} I^{1 /2} h^0\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(\begin{array}{l}
P = k\,{s^a}{i^b}{h^c}\\
Where\,k\,is\,{\rm{dimensionless}}\,{\rm{constant}}\\
ML{T^{ - 1}} = {\left( {M{T^{ - 2}}} \right)^a}\left( {M{L^2}} \right){\left( {M{L^2}{T^{ - 1}}} \right)^c}\\
a + b + c = 1\\
2b + 2c = 1\\
- 2a - c = - 1\\
a = \frac{1}{2}\,\,\,\,\,\,\,b = \frac{1}{2}\,\,\,\,\,\,c = 0\\
{S^{1/2}}{i^{1/2}}{h^0}
\end{array}\)
P = k\,{s^a}{i^b}{h^c}\\
Where\,k\,is\,{\rm{dimensionless}}\,{\rm{constant}}\\
ML{T^{ - 1}} = {\left( {M{T^{ - 2}}} \right)^a}\left( {M{L^2}} \right){\left( {M{L^2}{T^{ - 1}}} \right)^c}\\
a + b + c = 1\\
2b + 2c = 1\\
- 2a - c = - 1\\
a = \frac{1}{2}\,\,\,\,\,\,\,b = \frac{1}{2}\,\,\,\,\,\,c = 0\\
{S^{1/2}}{i^{1/2}}{h^0}
\end{array}\)
Physics के और प्रश्न
- एक गैस का गुब्बारा \(10\) m/s के नियत वेग से ऊपर जा रहा है। जब यह गुब्बारा \(75\) m की ऊँचाई पर पहुँचा, तो इसमें से एक पत्थर गिराया जाता है और गुब्बारा उसी वेग से ऊपर की ओर गति करता रहता है। जब पत्थर जमीन से टकराता है तब गुब्बारे की ऊँचाई ________ m होगी। ( \(g=10\) m/s\(^2\) लीजिए )JEE Mains 2026 मध्यम
- नगण्य द्रव्यमान की एक डोरी एक पहिये के रिम पर लपेटी हुई है, जिसे नगण्य द्रव्यमान के अरों द्वारा सहारा दिया गया है। पहिये का द्रव्यमान 10 kg और त्रिज्या 10 cm है, तथा यह बिना किसी घर्षण के स्वतंत्र रूप से घूम सकता है। प्रारंभ में पहिया विराम अवस्था में है। यदि डोरी पर 20 N का एक स्थिर खिंचाव लगाया जाता है, तो डोरी के 1 m खुलने के बाद पहिये का कोणीय वेग _______ होगा।
JEE Mains 2025 आसान - प्रदर्शित चित्र में ' \(a\) ' त्रिज्या के दो अवाहक वृत्ताकर लूप \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) लिये गये है जिनमें '\(I\)' धारा वामावर्त दिशा में प्रवाहित होती है। केन्द्र पर चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण _______ होगा।
JEE Mains 2024 कठिन - एक द्वि-झिरी प्रयोग में पर्दे पर एक स्थान पर दो व्यतिकरण करने वाली तंरगों का पथांतर उनके तरंगदैर्घ्य का \(\frac{1}{8}\) है। तब इस स्थान पर प्रकाश की तीव्रता का एक चमकीली फ्रिंज के बीच में प्रकाश की तीव्रता से अनुपात होगा।JEE Mains 2020 मध्यम
- किसी अर्धचालक में \(27^{\circ} C\) पर आंतरिक आवेश वाहकों का सिलिकन परमाणु का संख्या घनत्व \(1.5 \times\) \(10^{16} / m ^{3}\) है। यदि इस अर्धचालक को अपद्रव्यी परमाणु द्वारा मादित किया जाए तो विवर घनत्व बढ़कर \(4.5 \times\) \(10^{22} / m ^{3}\) हो जाता है। मादित अर्धचालक में इलेक्ट्रॉन घनत्व \(\dots\times 10^{9} / {m}^{3}\) है।JEE Mains 2021 आसान
- क्राउन और फ्लिन्ट कांच के प्रिज्मों को अवर्णकतः संयोजित करने पर पीली किरण \(2^{\circ}\) पर विचलित होती है। क्राऊन और फ्लिन्ट कांच की परिक्षेपण क्षमता क्रमशः \(0.02\) और \(0.03\) और इन कांचों के पीले प्रकाश के लिए अपवर्तनांक क्रमशः \(1.5\) और \(1.6\) लेने पर क्राउन कांच के प्रिज्म का अपवर्तक कोण \(.........\,^{\circ}\) होगा। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)JEE Mains 2021 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- तीन संकेन्द्री धातु कोष \(A, B\) तथा \(C\) जिनकी त्रिज्यायें क्रमशः \(a\), \(b\) तथा \(c(a< b< c)\) हैं, का पृष्ठ-आवेश-घनत्व क्रमश : \(+\sigma\) \(-\sigma\) तथा \(+\sigma\) है। कोष \(B\) का विभव होगाJEE Mains 2018 कठिन
- 20 MHz आवृत्ति की एक समतल विद्युतचुंबकीय तरंग निर्वात में \(+x\) दिशा के अनुदिश गमन करती है। अंतरिक्ष और समय में किसी विशिष्ट बिंदु पर, तरंग का विद्युत क्षेत्र सदिश \(\mathrm{E}_y=9.3 \mathrm{Vm}^{-1}\) है। तब, उस बिंदु पर तरंग का चुंबकीय क्षेत्र सदिश क्या होगा?JEE Mains 2025 मध्यम
- \(R\) प्रतिरोध का एक मिश्रित चालक बनाने के लिए \(l\) लम्बाई एवं \(d\) व्यास वाले आठ ताँबे के तारों को पार्श्व क्रम में जोड़ा जाता है। यदि \(2 l\) लम्बाई वाले किसी अकेले ताँबे के तार का प्रतिरोध \((R)\) समान है, तो इस तार का व्यास \(..........d\) होगा।JEE Mains 2022 आसान
- एक ठोस गोला जिसका घनत्व एक समान है और त्रिज्या R है, प्रारंभ में अपने व्यास के परितः नियत कोणीय वेग \(\left(\omega_1\right)\) से घूम रहा है। कुछ समय बाद घूर्णन के दौरान, यह अपने आकार में कोई परिवर्तन किए बिना, एक समान दर से द्रव्यमान खोना शुरू कर देता है। जब गोले की त्रिज्या \(R / 2\) हो जाती है, तो उसका कोणीय वेग \(x \omega_1\) होता है। \(x\) का मान ________ है।JEE Mains 2025 मध्यम
- माध्य प्रतिरोध (तापमान औसत) \(20\, \Omega\) की एक विधुत केतली में \(20^{\circ} C\) के \(1\, kg\) पानी को उबालते हैं। विधुत आपूर्ति की \(rms\) वोल्टता \(200 \,V\) है। केतली से ऊष्मा हानि को नगण्य मानते हुए, पानी को पूर्णतया वाष्पित होने में लगभग समय \(......\,\)मिनिट लगेगा। [पानी की विशिष्ट ऊष्मा \(=4200 \,J / kg ^{\circ} C\) ), पानी की गुप्त ऊष्मा \(=2260\, kJ / kg ]\)JEE Mains 2019 कठिन
- दो खुले ऑर्गन पाइप जिनकी लम्बाई \(60 \mathrm{~cm}\) और \(90 \mathrm{~cm}\) हैं, क्रमशः \(6^{\text {th }}\) और \(5^{\text {th }}\) हार्मोनिक्स पर अनुनाद करते हैं। दिए गए मॉडस के लिए आवृत्तियों का अंतर _______ \(\mathrm{Hz}\) है। (हवा में ध्वनि का वेग \(=333 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) )JEE Mains 2024 आसान