JEE Mains · Physics · STD 11- ठोसों के यांत्रिक गुण
- JEE Mains 2021
- मध्यम
- MCQ
किसी पदार्थ का सामान्य घनत्व \(\rho\) और आयतन प्रत्यावस्था गुणांक \(K\) है। इसके प्रत्येक पार्श्व पर एक समान दाब \(P\) आरोपित करने पर इस पदार्थ के घनत्व में होने वाली वद्धि का परिमाण है।
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(B) \(\frac{\rho P }{ K }\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(\rho=\frac{M}{V}\)
\(\frac{ d \rho}{\rho}=-\frac{ dV }{ V }\)
\(K=-\frac{ P }{\frac{ d V }{ V }}\)
\(-\frac{ d V }{ V }=\frac{ P }{K}\)
\(\frac{ d \rho}{\rho}=\frac{ P }{ K } \Rightarrow d \rho=\frac{\rho P }{ K}\)
Physics के और प्रश्न
- नीचे दो कथन दिए गए है। एक को अभिकथन \(A\) एवं दूसरे का कारण \(R\) कहा गया है। अभिकथन \(\mathrm{A}\) : ठंड़े ऊष्मा भंडार के- \(273^{\circ} \mathrm{C}\) तापमान पर उत्क्रमणीय ऊष्मा इंजन की दक्षता अधिकतम होगी। कारण \(R\) : कार्नो इंजन की दक्षता न केवल ठंडे ऊष्मा भंडार के तापमान पर निर्भर करती है बल्कि यह गर्म ऊष्मा भंडार के तापमान पर भी निर्भर करती है तथा इसे \(\eta=\left(1-\frac{\mathrm{T}_2}{\mathrm{~T}_1}\right)\) द्वारा दिया जाता है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिये गये विकल्पों से सही उत्तर चुनिए :JEE Mains 2023 मध्यम
- एक ऊष्मागतिकी निकाय को उसकी वास्तविक अवस्था \(D\) से माध्यमिक अवस्था \(E\) तक चित्र में दर्शाये अनुसार रेखीय प्रक्रम से ले जाया जाता है। फिर इसका आयतन इसके वास्तविक आयतन को \(E\) से \(F\) तक समदाबीय प्रक्रम के दौरान घटाया जाता है। गैस द्वारा \(D\) से \(E\) से \(F\) तक किया गया कुल कार्य \(...........J\) होगा :
JEE Mains 2022 मध्यम - किसी डोरी को त्रिज्या \(r\) के पहिए की परिधि के चारों ओर लपेटा गया है। इस पहिए का अक्ष क्षैतिज है तथा इस क्षैतिज अक्ष के परितः इसका जड़त्व आघूर्ण \(I\) है। इस डोरी के सिरे से कोई भार \(mg\) बंधा है। यह भार विराम से गिरता है। ऊँचाई \('h'\) गिरने के पश्चात् पहिए के कोणीय वेग के वर्ग का मान होगा।JEE Mains 2021 कठिन
- निम्नलिखित में से कौन सी समीकरण प्रगामी तरंग का निरूपण करती है?JEE Mains 2021 आसान
- एक \(20\,kg\) द्रव्यमान, \(0.4\,m ^2\) अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल एवं \(20\,m\) लम्बाई की एक समान भारी छड़ किसी स्थिर आधार से लटक रही है। पार्श्व संकुचन को नगण्य मानने पर, अपने भार के कारण छड़ का प्रसार \(x \times 10^{-9} m\) होता है। \(x\) का मान \(........\) है: (दिया है, यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(Y =2 \times 10^{11} Nm ^{-2}\) तथा \(\left.g =10 ms ^{-2}\right)\)JEE Mains 2022 कठिन
- यहाँ दर्शाये गये परिपथ में, बिन्दु \('C'\) को बिन्दु \('A'\) से तब तक जोड़े रखा जाता है जब तक कि परिपथ में प्रवाहित धारा स्थिर न हो जाए। तत्पश्चात्, अचानक, बिन्दु \('C'\) को बिन्दु \('A^{\prime}\) से हटाकर बिन्दु \('B'\) से \(t=0\) समय पर जोड़ दिया जाता है। \(t=L / R\) पर प्रतिरोध एवं प्रेरकत्व पर वोल्टता अनुपात होगा:
JEE Mains 2014 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- एक चालक वृत्ताकार घेरा, \(0.4 \mathrm{~T}\) के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में इस प्रकार रखा है कि इसका तल क्षेत्र के लम्बवत है। किसी प्रकार, घेरे की त्रिज्या \(1 \mathrm{~mm} / \mathrm{s}\) की दर से बढ़ती है। जिस समय घेरे की त्रिज्या \(2 \mathrm{~cm}\) है, उस क्षण पर घेरे में प्रेरित विद्युत वाहक बल का परिमाण______________\(\mu \mathrm{V}\) होगा।JEE Mains 2023 मध्यम
- यंग के द्विझिरी प्रयोग में, दो बिन्दुओं पर तीव्रताएँ क्रमशः \(I_1\) तथा \(I_2\) है जहाँ पथान्तर क्रमशः \(\frac{\lambda}{4}\) व \(\frac{\lambda}{3}\) ( \(\lambda\) प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्ध्य) है। यदि प्रत्येक झिरी से उत्पन्न तीव्रता \(\mathrm{I}_0\) से प्रद्रर्शित की गई हो तब \(\frac{\mathrm{I}_1+\mathrm{I}_2}{\mathrm{I}_0}=\ldots \ldots .\). होगा।JEE Mains 2023 मध्यम
- \(3\) मीटर लम्बाई तथा \(3\) किग्रा द्रव्यमान की एक समान चेन, चिकनी टेबल पर, \(2\) मीटर टेबल पर रहते हुए प्रलंबन करती है। यदि टेबल से पूर्णतया खिसक जाने पर चेन की जूल में गतिज ऊर्जा \(k\) हो, तो \(k\) का मान......... है। \(\left( g =10 \;m / s ^{2}\right.\) लीजिए \()\)JEE Mains 2021 कठिन
- प्रकाश वैद्युत प्रभाव में \(A\). प्रकाश धारा, आपतित विकिरण की तीव्रता के अनुक्रमानुपाती होती है। \(B\). जिस अधिकतम गतिज ऊर्जा से प्रकाश इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होते हैं, वह आपतित प्रकाश की तीव्रता पर निर्भर करती है। \(C\). जिस अधिकतम गतिज ऊर्जा से प्रकाश इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होते हैं, वह आपतित प्रकाश की आवृत्ति पर निर्भर करता है। \(D\). प्रकाश इलेक्ट्रोंनों के उत्सर्जन के लिए आपतित विकिरण की एक न्यूनतम देहली तीव्रता आवश्यक होती है। \(E\). प्रकाश इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम गतिज ऊर्जा,आपतित प्रकाश की आवृत्ति पर निर्भर नहीं करती। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:JEE Mains 2023 मध्यम