JEE Mains · Physics · STD 11 - 10.1, थर्मोनेट्री, थर्मल विस्तार और कैलोरीमेट्री
- JEE Mains 2021
- कठिन
- MCQ
एक लोलक घड़ी में लोलक की लम्बाई \(0.1\, \%\) बढ़ा दी जाए, तो प्रतिदिन समय में त्रुटि \(......\,s\) होती है
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(C) \(43.2\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\({T}=2 \pi \sqrt{\frac{\ell}{g}}\)
\(\frac{\Delta {T}}{{T}}=\frac{1}{2} \frac{\Delta \ell}{\ell}\)
\(\Delta {T}=\frac{1}{2} \times \frac{0.1}{100} \times 24 \times 3600\)
\(\Delta {T}=43.2\)
Physics के और प्रश्न
- एक चल कुंडली गैल्वेनोमीटर (MCG) पर विचार करें:
A. चल कुंडली गैल्वेनोमीटर में मरोड़ी स्थिरांक की विमाएँ \(\left[\mathrm{ML}^2 \mathrm{~T}^{-2}\right]\) होती हैं।
B. धारा सुग्राहिता बढ़ाने से आवश्यक रूप से वोल्टता सुग्राहिता नहीं बढ़ सकती है।
C. यदि हम फेरों की संख्या \((\mathrm{N})\) को दोगुना \((2 \mathrm{~N})\) कर देते हैं, तो वोल्टता सुग्राहिता दोगुनी हो जाती है।
D. MCG को गैल्वेनोमीटर के समानांतर में एक बड़े मान का शंट प्रतिरोध जोड़कर एमीटर में परिवर्तित किया जा सकता है।
E. MCG की धारा सुग्राहिता कुंडली के फेरों की संख्या के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:JEE Mains 2025 मध्यम - एक बोर परमाणु में, इलेक्ट्रॉन के अवस्था A से अवस्था C में संक्रमण के दौरान उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य \(2000 Å\) है और जब इलेक्ट्रॉन अवस्था B से अवस्था C में संक्रमण करता है तो यह \(6000 Å\) हो जाती है। तब इलेक्ट्रॉन के अवस्था A से अवस्था B में संक्रमण के दौरान उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य क्या है?JEE Mains 2025 मध्यम
- दिए गए परिपथ में, सेल का टर्मिनल विभवांतर _______ है।
JEE Mains 2024 कठिन - ठन्डे मौसम के कारण \(1 \,cm ^{2}\) अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाली \(1\, m\) पानी की नली \(-10^{\circ} C\) पर बर्फ से भरी है। प्रतिरोधात्मक ऊष्मा बर्फ को पिघलाने में प्रयुक्त होती है, \(4 \,k \,\Omega\) प्रतिरोध में \(0.5 \,A\) की धारा प्रवाहित की जाती है यह मानते हुए कि पूर्ण उत्पन्न ऊष्मा बर्फ को पिघलाने में प्रयुक्त होती है बर्फ पिघलाने में लगा न्यूनतम समय है। (\({s}\) में) (दिया है : पानी के संलयन की गुप्त उष्मा \(=3.33 \times 10^{5} \,J\, kg ^{-1}\) बर्फ की विशिष्ट उष्मा \(=2 \times 10^{3}\, J \,kg ^{-1}\) तथा बर्फ का घनत्व \(=10^{3} \,kg / m ^{3}\) )JEE Mains 2021 कठिन
- \(100^{\circ} C\) तापमान की \(M\) ग्राम वाष्प को \(200\) ग्राम बर्फ में एक ऊष्मारोधी बर्तन में मिलाया जाता है। वाष्प मिलाने से पहले बर्फ का तापमान अपने गलनांक के बराबर था। यदि यह प्रक्रिया के अन्त में \(40^{\circ} C\) का जल मिलता हो तो \(M\) का मान है : (जल की वाष्पीकरण ऊष्मा \(540 \,cal / g\) और बर्फ की संगलन ऊष्मा \(80 \,cal / g\) है।)JEE Mains 2020 मध्यम
- एक इलेक्ट्रॉन मुक्त आकाश में \(v\) वेग से गति कर रहा है और जब यह किसी माध्यम में प्रवेश करता है, तो इसका वेग \(20\%\) कम हो जाता है। माध्यम में इलेक्ट्रॉन की दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य \(\alpha\lambda_0\) है, जहाँ \(\lambda_0\) मुक्त आकाश में इसकी दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य है। \(\alpha\) का मान _______ है।JEE Mains 2026 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- एक मीनार के शीर्ष से उर्ध्वाधर ऊपर की तरफ एक बॉल को फेंका जाता है जो धरातल से \(6\,s\) में टकराती है। यदि एक दूसरी बॉल को उसी स्थिति से उसी चाल से नीचे की तरफ फैंका जाता है तो यह धरातल पर \(1.5\,s\) में टकराती है। यदि एक तीसरी बॉल को उसी स्थिति से छोड़ा जाता है तो इसे धरातल तक पहुँचने में लगा समय \(..........s\) है।JEE Mains 2022 कठिन
- \(\mathrm{He}^{+}\)आयन की इसकी प्रथम उत्तेजित अवस्था में ऊर्जा है (हाइड्रोजन परमाणु की स्थाई अवस्था में ऊर्जा \(-13.6 \mathrm{eV}\) है):JEE Mains 2023 आसान
- अनुनाद प्रयोग में, 100 cm और 120 cm लंबाई के दो वायु-स्तंभ (एक सिरे पर बंद), जब प्रत्येक अपनी मूल विधाओं में ध्वनि उत्पन्न करता है, तो 15 विस्पंद प्रति सेकंड देते हैं। वायु-स्तंभ में ध्वनि का वेग कितना है?JEE Mains 2025 मध्यम
- एक एकाकी आवेशित हीलियम आयन से इलेक्ट्रॉन निकालने की ऊर्जा, एक हीलियम परमाणु में से एक इलेक्ट्रॉन को निकालने की ऊर्जा की \(2.2\) गुना है। हीलियम परमाणु को पूर्ण आवेशित करने के लिए आवश्यक संपूर्ण ऊर्जा .......\(eV\) होगीJEE Mains 2018 कठिन
- एक समान्तर प्लेट धारित्र में प्लेट का क्षेत्रफल \(A\) तथा प्लेटों के बीच अन्तराल \(d\) है? \(K _{1}\) तथा \(K _{2}\) परावैधुतांक वाले समान क्षेत्रफल \(A / 2\) तथा मोटाई \(d / 2\) के दो परावैधुत गुटके प्लेटों के मध्य स्थान में रखे जाते है। धारित्र की धारिता होगी?
JEE Mains 2021 कठिन