JEE Mains · Physics · STD 12 - 14. Semicondutor electronics
किसी ट्रांसिस्टर युक्त सामान्य रेडियो सेट के प्रचालन के लिए \(12\; V\; (D.C.)\) की आवश्यकता होती है। एक ट्रान्सफॉर्मर और दिष्टकारी का उपयोग करके इसे ऐसा \(D.C.\) स्रोत बनाया गया है जो मानक घरेलू \(220\; V\; (A.C.)\) आपूर्ति पर प्रचालित होता है। यदि द्वितीयक कुण्डली में फेरों की संख्या \(24\) है तो ट्रांसफॉर्मर की प्राथमिक कुण्डली में फेरों की संख्या \(\dots\) होगी।
- A \(220\)
- B \(110\)
- C \(440\)
- D \(880\)
Answer & Solution
Correct Answer
(C) \(440\)
Step-by-step Solution
Detailed explanation
\(\frac{ N _{ P }}{ N _{ S }}=\frac{ V _{ P }}{ V _{ S }}\) \(\frac{ N _{ P }}{24}=\frac{220}{12}\) \(N _{ P }=\frac{220 \times 24}{12}\) \(N _{ P }=440\)
See the Complete Solution
Get step-by-step explanations for this and 2.5 Lakh+ more JEE, NEET & CET questions.
- Unlock all solutions
- Practice the full chapter
- Track accuracy across PYQs
4.8 rated on Google Play · 14,000+ reviews
More questions from Physics
- \(2\) घंटे \(30\) मिनट की अर्द्धायु वाला, नया-नया बना एक रेडियोसक्रिय स्त्रोत, अपने अनुमेय सुरक्षित स्तर के \(64\) गुना विकिरण उत्सर्जित करता है। जिस न्यूनतम समय के बाद, इस स्त्रोत के साथ सुरक्षित कार्य करना संभव हो पाएगा, वह है \(...........\) घंटे।JEE Mains 2022 Medium
- एक सीसे की गोली किसी ठोस वस्तु में घुसती है तथा पिघल जाती है। यदि इसकी गतिज ऊर्जा का \(40 \%\) गोली की ऊष्मा के रुप में प्रयुक्त होता है तो गोली की प्रारम्भिक चाल \(............ ms ^{-1}\) होगी:- (गोली का प्रारम्भिक ताप \(=127^{\circ}\,C\) गोली का गलनांक \(=327^{\circ}\,C\), सीसे की संगलन की गुप्त ऊष्मा \(=2.5 \times 10^4 \,J\,Kg ^{-1}\), सीसे की विशिप्ट ऊष्मा धारिता \(=125\,J / kg\,K\) )JEE Mains 2022 Medium
- नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A और दूसरे को कारण \(\mathbf{R}\) कहा गया है
अभिकथन A: ध्वनि तरंगों की गति ठोसों में गैसों की तुलना में अधिक होती है।
कारण R: गैसों का आयतन प्रत्यास्थता गुणांक ठोसों की तुलना में अधिक होता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।JEE Mains 2025 Easy - एक प्रेरक जिसका प्रतिघात \(100 \Omega\) है, एक संधारित्र जिसका प्रतिघात \(50 \Omega\) है, और एक प्रतिरोधक जिसका प्रतिरोध \(50 \Omega\) है, को \(10 \mathrm{~V}\), \(50 \mathrm{~Hz}\) के एक प्रत्यावर्ती धारा स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ा गया है। परिपथ द्वारा क्षयित औसत शक्ति ________ W है।JEE Mains 2025 Easy
- किसी स्थान पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक \(3.5 \times 10^{-5} \mathrm{~T}\) है। एक सीधे बहुत लंबे चालक को जिसमें \(\sqrt{2} \mathrm{~A}\) की धारा दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम दिशा में बहती है, इसमें रखा गया है। चालक पर प्रति एकांक लम्बाई पर लगने वाला बल _______ \(\times 10^{-6} \mathrm{~N} / \mathrm{m}\) है।JEE Mains 2024 Hard
- प्रत्येक त्रिज्या \(0.02\,m\) तथा प्रत्येक \(5\,\mu C\) आवेशवाही चौसठ चालक बून्दे, संयोजित होकर एक बड़ी बून्द का निर्माण करती है। बड़ी बूँद के सतही घनत्व तथा छोटी बूँद के सतही घनत्व का अनुपात होगा-JEE Mains 2022 Medium
More PYQs from JEE Mains
- \(\frac{ B ^{2}}{2 \mu_{0}}\), जहाँ \(B\) चुम्बकीय क्षेत्र है और \(\mu_{0}\) निर्वात की चुम्बकीय पागम्यता है, की विमायें हैं।JEE Mains 2020 Medium
- मान लीजिए \(f(x)=x^5+2 x^3+3 x+1, x \in R\), तथा \(g(x)\) एक ऐसा फलन है जहाँ सभी \(x \in R\) के लिए \(g(f(x))=x\) है। तब \(\frac{g(7)}{g^{\prime}(7)}\) = ...........JEE Mains 2024 Hard
- प्रकाश स्रोत \(S_1\) की शक्ति का प्रकाश स्रोत \(S_2\) की शक्ति से अनुपात \(2\) है। \(S_1\), 600 nm पर \(2 \times 10^{15}\) फोटॉन प्रति सेकंड उत्सर्जित कर रहा है। यदि स्रोत \(S_2\) की तरंगदैर्ध्य 300 nm है, तो \(S_2\) द्वारा प्रति सेकंड उत्सर्जित फोटॉनों की संख्या _______ \(\times 10^{14}\) है।JEE Mains 2025 Medium
- एक गोलीय सममिती आवेश वितरण आवेश घनत्व का निम्नलिखित विचरण रखता है : \(\rho(r)=\rho_{o}\left(1-\frac{r}{R}\right) r < R\) के लिए \(\rho( r )=0 \quad r \geqslant R\) के लिए जहाँ \(r\) आवेश वितरण के केन्द्र से दूरी हैं और \(\rho_{ o }\) एक स्थिरांक है। एक अन्तः बिन्दु \(( r < R )\) पर विद्युत क्षेत्र हैJEE Mains 2014 Hard
- नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण \(\mathrm{R}\) कहा गया है।
अभिकथन (A): प्रकाश-विद्युत प्रभाव में, आपतित प्रकाश की तीव्रता बढ़ाने पर निरोधी विभव बढ़ता है।
कारण (R): प्रकाश की तीव्रता में वृद्धि उत्सर्जित फोटोइलेक्ट्रॉनों की दर को बढ़ाती है, बशर्ते आपतित प्रकाश की आवृत्ति देहली आवृत्ति से अधिक हो।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।JEE Mains 2025 Medium - यदि \(\lim _{x \rightarrow \infty}\left(\left(\frac{\mathrm{e}}{1-\mathrm{e}}\right)\left(\frac{1}{\mathrm{e}}-\frac{x}{1+x}\right)\right)^x=\alpha\), तो \(\frac{\log _{\mathrm{e}} \alpha}{1+\log _{\mathrm{e}} \alpha}\) = __________JEE Mains 2025 Medium